Showing posts with label crime-murder. Show all posts
Showing posts with label crime-murder. Show all posts

Monday, August 10, 2009

मान के लिए एक और प्रेमी जोड़ा बलिदान

झज्जर के सिवाना से फरार प्रेमी युगल के शव रविवार को खेतों में पेड़ से लटकते मिले। पहली नज़र में यह आत्महत्या का मामला नज़र आया लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो सामने आया वह सच जिसे सुन इंसानों की क्या शैतान की भी रूह कांप उठे। सम्मान व पंचायती परंपरा के नाम पर उनके परिजनों ने ही उनकी मौत का फरमान सुना दिया और फिर उन्हें पीट-पीट कर मार डाला।

दोनों पक्षों ने बैठक कर किसी भी तरह से युगल को ढूंढ कर उन्हें मौत की सजा देने का निर्णय कर लिया। इसके बाद दोनों के परिजनों ने युगल को भरोसा दिलाया कि वे गांव लौट आएं और उन्हें कुछ भी नहीं कहा जाएगा। इसके बाद युगल को यह कहकर गांव सिवाना से काहनौर जाने वाले मार्ग पर बुलाया गया कि इस मार्ग से दोनों अपने-अपने घरों को लौट जाएंगे। युगल को अपने परिजनों पर भरोसा करना भारी पड़ गया और तय योजना के मुताबिक दोनों पक्षों के लोगों ने मिलकर लगभग आधी रात को गांव के छोटे जोहड़ के समीप राड से गुप्तांगों पर वार कर व गला घोंटकर दोनों को मौत की नींद सुला दिया।

गांव सिवाना से संदीप पुत्र नर सिंह गांव की ही एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली निशा (काल्पनिक) के साथ 1 अगस्त को फरार हो गया था। इसके कारण लड़की के पिता रामकुमार ने बेरी पुलिस थाने में लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ युगल की तलाश भी की थी। रविवार सुबह अचानक युगल का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस खेत में शव पेड़ पर झूलते पाए गए, वह खेत भी मृतक के परिवार का ही है।

क्या था मामला

गांव सिवाना के प्रेमी युगल की मौत का मामला गोत्र विवाद का न होकर ग्रामीण समाज की सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपराओं से जुड़ा हुआ था। इसके चलते एक ही गांव के रहने वाले सभी लड़के-लड़कियों का रिश्ता भाई-बहन का माना जाता है। मोनिका लठवाल गोत्र से संबंध रखती थी और संदीप कादियान गोत्र से संबंधित था। लेकिन एक ही गांव के निवासी होने के चलते सामाजिक परंपराओं के अनुसार उनका भाई-बहन का रिश्ता था और इस परंपरा को तोडऩे की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

Wednesday, April 8, 2009

Real Estate कंपनी के मेनेजर की हत्या

डीएलएफ (गुड़गांव), जागरण संवाद केंद्र : विश्व की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी के सहायक मैनेजर का आफिस से घर आते वक्त सोमवार की रात अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने फोन पर उसके पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी पर फोन करने के डेढ़ घंटे बाद ही सहायक मैनेजर का शव सेक्टर 29 के एक खाली स्थान पर उसकी कार की पिछली सीट पर पाया गया। हत्यारों ने मैनेजर की बाजू व पेट में 9एमएम पिस्टल से दो गोली मारी। पुलिस ने खाली कारतूस बरामद किए हैं। गुड़गांव के सेक्टर पांच पार्ट 6 के मकान नं.193 निवासी मनोहर चावला का 27 वर्षीय बेटा प्रवीण चावला रियल एस्टेट कंपनी जेएलएल मेघराज प्राइवेट लिमिटेड में बतौर सहायक मैनेजर (मार्केटिंग) के पद पर कार्यरत था। एमजी रोड स्थित ग्लोबल बिजनेस पार्क में स्थित कंपनी के कार्यालय से प्रवीण एक पार्टी को अपने सहायक अमित के साथ सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे डीएलएफ गोल्फ कोर्स रोड स्थित सुपर लग्जरी अरालियाज अपार्टमेंट में फ्लैट दिखाने के लिए गया हुआ था। वहां से शाम साढ़े पांच बजे वापस आकर प्रवीण आफिस के नीचे ही स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठा रहा। खा पीकर एक दोस्त का फोन आने पर वह करीब साढ़े सात बजे अपनी एचआर 26 एजे 8571 नंबर की वैगनआर कार से वहां से निकल पड़ा। रात साढ़े नौ बजे प्रवीण ने फोन कर अपने पिता मनोहर को बताया कि वह घर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक साढ़े नौ से 11 बजे तक प्रवीण अपनी दिल्ली निवासी मंगेतर से फोन पर बराबर संपर्क में रहा। उसकी मंगेतर जो कि उसकी ही कंपनी में कार्यरत है। रात ग्यारह बजकर दो मिनट पर प्रवीण की मंगेतर ने उसके पिता को बताया कि प्रवीण का किसी ने अपहरण कर लिया है और वह आपसे बात करना चाहता है। मंगेतर का कहना है कि प्रवीण से बातचीत के दौरान ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी और किसी ने प्रवीण का फोन छीनकर उसे धमकी दी कि इस बंदे का अपहरण कर लिया गया है इसके बाप से बोलो की 50 लाख की फिरौती लेकर आए। जिसे सुन मंगेतर ने प्रवीण के पिता को यह बात बताई। दंग रहे बाप ने प्रवीण के मोबाइल (9891127515) पर फोन किया तो फोन उठाने वाले ने कहा कि उसका छोरा उनके कब्जे में है जिसे लेकर वह राजस्थान जा रहे हैं, फोन करने पर पचास लाख की फिरौती दे जाना। जिसे सुनकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और करीब रात डेढ़ बजे पुलिस ने प्रवीण की कार को सेक्टर 29 स्थित इफ्को टावर के पास से खाली पड़ी जगह से खोज निकाला। एसीपी सुमित कुहाड़ का कहना है कि वैगनआर कार की पिछली सीट पर प्रवीण लहूलुहान पड़ा हुआ था। उसके गले में एक कपड़ा बंधा था जिससे लग रहा है कि गोली मारने से पहले गला दबाने का प्रयास किया गया। एसीपी का कहना है हत्या का कोई अन्य कारण हो सकता है। हत्या लूट व फिरौती के इरादे से नहीं की गई।

Monday, March 9, 2009

दामाद को दिया जहर

पत्‍‌नी को लेने गए युवक को सुसराल वालों ने जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्‍‌नी, सास, ससुर और सालों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
थानाभवन, मुजफ्फरनगर निवासी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उसके पुत्र संदीप की शादी 11 दिसंबर 2005 को पानीपत की सुदेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसको सुदेश और उसके परिवार वाले छोटी-छोटी बातों के लिए तंग करने लगे। इसी वजह से संदीप दिल्ली में रहने लगा। रविवार को सुदेश का फोन आया कि संदीप बीमार हो गया है और तुरंत सिविल अस्पताल चले आओ। वह और उसका दामाद राजकिशोर कौशिक सिविल अस्पताल पहुंचे और संदीप से मिले। उसने बताया कि पत्‍‌नी सुदेश, सास, ससुर और सालों ने सलाह मशिवरा करके कुछ खिला दिया है। कुछ देर बाद संदीप ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सुदेश, सास, ससुर सुरेद्र कुमार, साला संदीप, बाबी पुत्र सुरेद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Tuesday, February 3, 2009

Kundu Khap के प्रधान को गोली से उड़ाया

राष्ट्रीय कुंडू खाप के प्रधान चौधरी नाहर सिंह की मंगलवार शाम को गोलियों से भून डाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
चौधरी नाहर सिंह कुंडू बाइक पर सवार हो अनाज मंडी स्थित आढ़त की दुकान पर अपने भाई देवव्रत के पास जा रहे थे। चारा मंडी गेट से कुछ कदम आगे अचानक उस पर दनादन फायर किये गये। नाहर सिंह को अपने बचाव कुछ भी करने का मौका तक नहीं मिला। हमलावरों की गोलियां उनके सीने, मुंह एवं हाथ पर लगीं और वह मोटरसाइकिल के साथ बीच सड़क निढाल हो गये। नाहर सिंह की जान लेने के बाद हत्यारे सुनारियां चौक की ओर फरार हो गये। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी और बाद में एक बाइक पर दो युवकों को सुनारियां चौक की ओर भागते भी देखा। पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी मिली तो एसएसपी आलोक मित्ताल समेत भारी पुलिस अमला घटनास्थल पर पहुंचा। इस बीच चौधरी नाहर के भाई देवव्रत एवं कई करीबी लोग वहां पहुंच चुके थे। एसएसपी आलोक मित्ताल ने हालात का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस ने वहां से पिस्टल के तीन कारतूस एवं गोलियों के खोल भी बरामद किये। एसएसपी ने चौधरी नाहर सिंह के भाई देवव्रत एवं अन्य से विस्तार से बातचीत की। इसमें मालूम हुआ कि उन लोगों की नजदीकी गांव सुंदरपुर में कुछ लोगों से रंजिश चल रही है, जिसके चलते उसके दूसरे भाई योगेंद्र पर पिछली गर्मियों में गोलियां भी चलाई गई थीं। योगेंद्र पुलिस में है और फिलहाल करनाल में तैनात है। इस संदर्भ में समझौते के लिए भी हमलावरों की तरफ से नाहर सिंह पर लगातार दबाव डाला जा रहा था। वहीं एसएसपी आलोक मित्तल ने कहा कि हत्यारे चाहे जो भी हों, पुलिस उनको जल्द से जल्द काबू कर लेगी।

Sunday, February 1, 2009

महिला का murder, फांसी पर लटकाया

रोहतक के गांव खिडवाली में एक महिला की हत्या के बाद उसे फांसी पर लटकाकर आत्महत्या पेश करने का प्रयास किया गया। सदर पुलिस ने पति की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के आरोपी एक कुटुंब से ही संबंधित है और उनमें दो महिलाएं भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि सुनीता पत्‍‌नी राजकुमार का शव आज छत के पंखे से लटकता पाया गया। राजकुमार धान बेचने गया हुआ था और बच्चे पड़ोस में खेल रहे थे। लौटने पर उसने अपनी पत्‍‌नी को मरा हुए पाया। उसने आरोप लगाया है कि कुटुंब के ही लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी पत्‍‌नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और बाद में सबूत मिटाने के लिए उसे फांसी पर लटकाया है।

Friday, January 30, 2009

अपहरण के बाद युवक का murder

रोहतक के गांव हुमायुंपुर में लापता हुए युवक प्रकाश को उसके ही दोस्तों ने अवैध संबंधों के चलते ठिकाने लगा दिया था तथा शव गांव सिसाना के खेतों में डाल दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में दो को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया।
21 जनवरी को गांव हुमायुंपुर निवासी प्रकाश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी प्रकाश का कहीं सुराग नहीं लगा तो उसके भाई वेद सिंह ने 28 जनवरी को अपने भाई अपहरण को शिकायत दर्ज करवा दी तथा अपहरण का आरोप गांव चांदी निवासी मंजीत, समरगोपाल निवासी प्रमोद उसकी पत्‍‌नी व एक अन्य पर लगाया था। मंजीत व प्रमोद ने पुलिस हिरासत में जो खुलासा किया उससे पुलिस व पीड़ित के परिजनों के होश उड़ गए।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रकाश के आरोपी प्रमोद की बहन के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पता लगने पर प्रकाश को कई बार इस बारे में मना किया था। लेकिन वह नहीं माना।
अपनी समाज में बेइज्जती के भय के कारण प्रमोद ने उसे ठिकाने लगाने का मन बना डाला तथा वहीं से murder के लिए प्लान बनानी शुरू कर दी। योजना के तहत प्रमोद ने प्रकाश से दोस्ती बना ली। योजना के तहत ही प्रमोद बीती 21 जनवरी को बहन के घर जाने के बहाने अपने दोस्त मंजीत व दो अन्य को लेकर हुमायुंपुर पहुंचा तथा प्रकाश से मिला। बहला-फुसला कर सभी दोस्तों से एक साथ इकट्ठा बैठकर जमकर शराब पी व गांव सिसाना की तरफ निकल आए। चारों युवकों ने प्रकाश को रस्सी से बांधकर नीचे डाल दिया व उसके बाद गला घोंटकर उसे खत्म कर दिया तथा शव वहीं खेतों में डाल दिया। पुलिस ने दो अन्य आरोपी व दो महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

Thursday, January 29, 2009

माचिस के बदले मौत

अनजान लड़कों के मांगने पर उसने सिगरेट सुलगाने के लिए माचिस निकालकर पकड़ा दी। यह ध्यान नहीं दिया कि माचिस के साथ जेब से निकले रुपये देखकर माचिस मांगने वालों की नियत बिगड़ चुकी है। इस छोटी सी भूल की कीमत कर्मबीर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दो कातिलों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 24 दिसंबर को जुलाना वासी टैक्सी चालक कर्मबीर की हत्या के मामले का पटाक्षेप कर दिया है। हत्या के आरोप में गांव गढ़ी बोहर के रहने वाले अमित व संदीप को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया है कि उन्होंने रुपये के लालच में उसे चाकुओं से गोदकर मौत दी थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अमित व संदीप ने बताया है कि वे दोनों दोस्त है। उस रोज उन्होंने शराब पी हुई थी। बाद में वे खाने के लिए बाबा मस्तनाथ मंदिर के सामने बने होटल पर चले गये। वहां जुलाना का रहने वाला कर्मबीर भी खाना खा रहा था। उन्होंने कर्मबीर से सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी। उसने माचिस निकाली तो साथ में जेब से रुपये भी निकल आये। अमित व संदीप की नजर रुपये पर गई और उनका दिमाग ठनका। सिगरेट के कश लगाते हुए दोनों ने गुटरगूं की और महज दो मिनट में ऐसी खतरनाक योजना का खाका खींच डाला, जिसका कर्मबीर को रति भर भी अंदाजा न हुआ। कर्मबीर उठकर चलने लगा तो अमित व संदीप ने लिफ्ट की रिक्वेस्ट की। उनके नापाक इरादों से अनजान कर्मबीर ने दोनों को जीप में बिठा लिया। जीप गांव खेड़ी साध के खेतों के पास से गुजर रही थी तो दोनों ने पेशाब के बहाने उसे रुकवा लिया और कर्मबीर पर चाकुओं से हमला बोल उसका काम-तमाम कर रुपये लूट लिए। लाश को खेतों में फेंककर वे दोनों मौके से फरार हो गये।

Tuesday, January 27, 2009

पत्नी-बच्ची को चाकू घोंप फांसी पर झूला

Rohtak : अवैध संबंध होने के शक में युवक ने पत्‍‌नी व नवजात बच्ची को चाकू घोंप दिया। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जाने देने की कोशिश की। लेकिन परिजन आ गए और उसे बचा लिया। पत्‍‌नी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची और युवक को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। रोहतक जिले के गांव भैणी चंद्रपाल का हवा सिंह उर्फ बबलू पानीपत में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। बबलू सोमवार शाम को ही घर लौटा और सो गया। मध्य रात्रि के बाद बबलू ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी आरती देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। नवजात बच्ची को भी मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसने खुद को भी फांसी लगानी चाही, लेकिन बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन आ गए। कमरे का नजारा देखकर परिजन सिहर उठे। चारपाई पर लहूलुहान आरती व उसकी नवजात बच्ची पड़ी थी। परिजनों ने बबलू व बच्ची को अस्पताल पहुँचाया। डीएसपी सत्यवीर श्योराण ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंधों के शक का लग रहा है। आरती के पिता धर्मपाल की शिकायत पर बबलू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Thursday, January 22, 2009

दो रुपये के विवाद में तीन को कुचला

जींद में मैक्सी कैब चालक ने दो रुपये के विवाद में मोटरसाइकिल सवार तीन को कुचल दिया, जिससे एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर मैक्सी कैब चालक मौके से फरार हो
दो रुपये किराया वापस मांगने पर मैक्सी कैब चालक तथा भान व चुड़ियाराम के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते ही चालक ने जान-बूझकर पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर दे मारी।
कटवाल गांव निवासी चुड़ियाराम, भान जींद से मैक्सी कैब में सवार हुए थे। अलेवा बस अड्डे पर उतरते समय उन्होंने मैक्सी कैब चालक को किराया दिया था और दो रुपये उन्होंने मैक्सी कैब चालक से लेने थे। जब उन्होंने मैक्सी कैब चालक से बकाया दो रुपये मांगे तो वह उनके साथ झगड़ने लगा। अन्य यात्रियों द्वारा बीच-बचाव करने पर मामला रफा-दफा हो गया।
इसी दौरान गांव का ही प्रदीप मोटरसाइकिल लेकर वहां पर आ गया। दोनों प्रदीप की मोटरसाइकिल पर सवार हो गए और गांव की तरफ रवाना हो गए। जब तीनों मोटरसाइकिल से गांव कटवाल की तरफ जा रहे थे तो पीछे से उसी मैक्सी कैब चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से चुड़ियाराम की मौत हो गई जबकि प्रदीप तथा भान गंभीर रूप से घायल हो गए।

Tuesday, January 20, 2009

एएसआई व पत्नी को भूना

भिवानी से अपने पैतृक गांव भैणी भैरो लौट रहे हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई व उसकी पत्नी को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। बोलेरो जीप में आए बदमाश वारदात के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गये। गंभीर हालत में दंपति को तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बाढड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई राजबीर भिवानी में रहता है। सोमवार शाम वह पत्नी लाडो देवी के साथ मोटर साइकिल पर अपने पैतृक गांव महम के भैणी भैरो आ रहा था। गांव के नजदीक पीछे से बोलेरो जीप में कई बदमाश आए और दंपति पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एएसआई राजबीर के जबड़े को चीरती हुई निकल गई जबकि एक अन्य गोली उसकी पत्नी लाडो को कनपटी पर लगी। इससे दोनों लहूलुहान हो सड़क पर गिर पड़े। घायल राजबीर ने हिम्मत दिखाई और उठकर सरसों के खेत में जा छिपा। इसी बीच, कुछ ग्रामीण भी मदद को आगे आए तो हमलावर हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए। उनके निकलते ही राजबीर अपनी पत्नी के पास आया। उसने बाइक उठाई और जख्मी होने के बावजूद उसे स्टार्ट कर गांव पहुंच गया। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी और इसी बीच घायल दंपति को पीजीआई भेज दिया।

Thursday, January 15, 2009

चचेरे भाइयों को गोलियों से भूना

हथियारबंद बदमाशों ने रोहतक जिले के गांव ईस्माइला में दो चचेरे भाइयों को वीरवार शाम गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद हत्यारे कार में बैठकर फरार हो गए। इस पर ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने हाइवे जाम कर डाला। हत्याओं को दो गुटों की पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला कहा जा रहा है।
वीरवार शाम गांव का 28 वर्षीय राजेश हाइवे पर आईपीजे कॉलेज के सामने बैठकर ताश खेल रहा था। इसी बीच एक कार तेजी से आकर रुकी। चार युवक उतरे और पिस्टल निकालकर राजेश पर दनादन फायर कर डाले। उसे सरेआम ढेर कर वे हथियार लहराते हुए वापस कार में बैठकर भाग गये। कुछ मिनट बाद वे बदमाश भापड़ौदा सड़क मार्ग पर पहुंचे। उस रास्ते से राजेश का चचेरा भाई 38 वर्षीय कृष्ण पुत्र लख्मी खेतों से घर लौट रहा था। बदमाशों ने नहर के पास उसका रास्ता रोक लिया और दनादन गोलियां चलाकर उसका सिर भी छलनी कर डाला। महज 15 मिनट के अंदर दो लोगों को मौत बांटकर बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर भाग निकले। ग्रामीणों को हत्याकांड की जानकारी मिली तो सैकड़ों लोग एनएच-10 पर एकत्रित हो गये। उन्होंने हाइवे जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत किया और जाम खुल पाया। बाद में पुलिस ने कागजी कार्रवाई निपटाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई, रोहतक भिजवाया।

Tuesday, January 13, 2009

Haryana बना अपराध की राजधानी

Chandigarh : यूपी और बिहार को पछाड़ हरियाणा अब अपराध में भी नम्बर वन बनता जा रहा है। अपराध अब एक इंडस्ट्री का रूप लेता जा रहा है। हर रोज हत्या, बलात्कार की घटनाएँ आम हो रही हैं। बच्चों के अपहरण की घटनाएँ बढ़ रही हैं। सोमवार को पूंडरी के पास बदमाशों ने महिला व बच्चे की हत्या कर शव खेतों में फेंक दिए। गुड़गांव में अपहरण के बाद बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गयी और शव सुनसान जगह पर फेंक दिया। बहादुरगढ़ के गांव डाबौदा कलां में एक युवक की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।
चरखीदादरी में बैंक लूट लिया गया और पुलिस बाद में कार्रवाई का ढोल बजती रही। दैनिक जागरण की हिसार यूनिट के संपादक के घर भी डकैतों ने धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की और फरार हो गए। इससे सपष्ट हो रहा है की हरियाणा में अपराध बेकाबू होते जा रहे हैं और पुलिस और पूरी व्यवस्था बेबस दिख रही है। राजनीती और अपराध के गठजोड़ ने हालत और बिगाड़कर रख दी है।
यह हालात एक दिन के नहीं हैं। हर रोज अख़बारों की सुर्खियाँ लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएँ बन रही हैं। स्कूली छात्राओं और मासूम बच्चियां भी वासना के भेड़ियों से नहीं बच पा रही हैं।
लोग मर रहे हैं और इसकी चिंता किसी को नहीं है। लोगों की जान से जुड़े इस मुद्दे को भूल सभी दल चुनाव के लिए रैलियों में जुटे हैं। खून इस कदर सस्ता हो गया है कि कोई भी दल इस पर आवाज उठाने का प्रयास भी नहीं करता दिखता।

Sunday, January 11, 2009

सोनीपत में व्यापारी की हत्या

सोनीपत में दवा व्यापारी को शुक्रवार रात गोली से उदा दिया गया। शनिवार सुबह पुलिस ने कार से उसका शव बरामद किया। 35 वर्षीय मुकेश शुक्रवार शाम दिल्ली स्थित अपनी दुकान से लौट रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम वह दिल्ली से अपनी कार (एचआर 10के 8070) से एक नौकर के साथ सोनीपत के लिए चला था। रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के विवेकानंद चौक पर नौकर को उतारा और घर की ओर चल दिया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इससे चिंतित परिजनों ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। शनिवार सुबह सेक्टर-15 चौकी पुलिस को कार में उसका शव पड़ा मिला। मुकेश के सिर में गोली मारी गई है। मौके से उसका मोबाइल फोन, सोने का कड़ा आदि भी गायब था।