Showing posts with label Family-murder. Show all posts
Showing posts with label Family-murder. Show all posts

Tuesday, January 27, 2009

पत्नी-बच्ची को चाकू घोंप फांसी पर झूला

Rohtak : अवैध संबंध होने के शक में युवक ने पत्‍‌नी व नवजात बच्ची को चाकू घोंप दिया। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जाने देने की कोशिश की। लेकिन परिजन आ गए और उसे बचा लिया। पत्‍‌नी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची और युवक को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। रोहतक जिले के गांव भैणी चंद्रपाल का हवा सिंह उर्फ बबलू पानीपत में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। बबलू सोमवार शाम को ही घर लौटा और सो गया। मध्य रात्रि के बाद बबलू ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी आरती देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। नवजात बच्ची को भी मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसने खुद को भी फांसी लगानी चाही, लेकिन बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन आ गए। कमरे का नजारा देखकर परिजन सिहर उठे। चारपाई पर लहूलुहान आरती व उसकी नवजात बच्ची पड़ी थी। परिजनों ने बबलू व बच्ची को अस्पताल पहुँचाया। डीएसपी सत्यवीर श्योराण ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंधों के शक का लग रहा है। आरती के पिता धर्मपाल की शिकायत पर बबलू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।