गुरुवार का दिन रोहतक की कानून व्यवस्था के लिए कला दिन साबित हुआ। बुधवार मध्यरात्रि के बाद सेक्टर १ में हुए धमाके ने प्रशासन की पोल खोल दी। धमाके से कोई हताहत तो नहीं हुआ और यह कई हलके किस्म कई बम था लेकिन शहर में पहली बार हुए इस धमाके ने पुलिस के लिए चुनौती तो पेश कर दी है।
पुलिस अभी इसी उलझन से निकल ही नहीं पी थी सिंघपुरा गांव में किसान कि हत्या ने हड़कंप मचा दिया। किसान कई शव खून से लथपथ मिला।
police इससे बचने के लिए भी बहाने सोच रही थी कि देर रात दो लोगों की हत्या हो गई। दोनों को सरेआम गोली मार दी गई। इनमें एक तो पुलिस कई ऐ एस आई ही है। इनके बारे में देखतें हैं पुलिस क्या बहाने ढूंढती है।
एक वारदात गांव रिटौली कबूलपुर और दूसरी गांव कतवाडा में हुई। कतवाडा में पुलिस का ही एक अधिकारी मारा गया। किसी ने उसे गोली मार दी।
रिटौली कबूलपुर में गांव के सरपंच के चाचा को गोलियों से भून दिया गया। इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा था। जमीनी विवाद में वह बुधवार को गवाही देने के किए गया था।
Thursday, December 4, 2008
Wednesday, December 3, 2008
फिसड्डी साबित हुआ शिक्षा बोर्ड
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नतीजों ने एक बार फ़िर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आठवीं और दसवीं के पहले सेमेस्टर के परिणाम 2007 के ९० फीसदी के मुकाबले गिर कर २८ फीसदी पर पहुँच गए। मिडल और मैट्रिक का परिणाम २ दिसम्बर को घोषित हुआ। १० सितम्बर से ३ अक्टूबर तक २२ लाख छात्रों ने मिडल और मैट्रिक की परीक्षा दी थी। बोर्ड ने पहले तो परिणाम घोषित करने में ही देर कर दी और जब परिणाम आए तो सबकी साँसें हलक में अटक गई। अब छात्रों को दो माह बाद दूसरे सेमेस्टर के साथ पहले सेमेस्टर की पूरक परीक्षा भी देनी होगी। इतनी बुरी हालत देखने के बाद भी बोर्ड के अधिकारी नई शिक्षा नीति को सही बता रहे हैं।
Tuesday, December 2, 2008
तेज़ हुई चुनावी हलचल

विश्व बोक्सिंग में छाएंगे हरियाणवी छोरे

Subscribe to:
Posts (Atom)