Showing posts with label अखिल. Show all posts
Showing posts with label अखिल. Show all posts

Thursday, December 18, 2008

दिग्गजों का सम्मान

खेल की दुनिया में अपना नाम रोशन करने के बावजूद अखिल को अपना और अपने जैसे मुक्केबाजों का भविष्य सुरक्षित नज़र नहीं आ रहा। अखिल वर्ल्ड कप में भले ही चैंपियंस के छक्के छुडाकर आए हों लेकिन राजनीती के खिलाफ जंग में हताश प्रतीत हो रहे हैं। वर्ल्ड कप में जाने से पहले जिस तरह वह सरकार की वादाखिलाफी से दुखी दिख रहे थे, मैडल जीतने के बाद भी उनकी हताशा कम होती नहीं दिखाई दी। अखिल ने एक बार फ़िर सरकार को खिलाड़ियों और खेलों के भविष्य की दुहाई देते हुए कहा, "सरकार को खिलाड़ियों भविष्य को सुरक्षित बनने के लिए कुछ करना होगा, ताकि वह खेलों पर जी जान से जुट सके।"
यहाँ याद दिलाना होगा की अखिल के बीजिंग में शानदार खेल के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें हरियाणा पुलिस में dsp बनाने की घोषणा की थी। उस पर आज तक कुछ भी नहीं हुआ है और वर्ल्ड कप में जाने से पहले अखिल ने इस पर निराशा भी जताई थी। सरकार की इस बेरुखी ने निश्चित ही इस महान मुक्केबाज को निराश किया होगा। बोक्सिंग एसोसिएशन की भी चुप्पी सवाल उठाती है।
mdu में अपने अभिनन्दन समारोह में अखिल युवाओं को प्रेरित तो करते रहे और आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने की बात भले ही करते रहे लेकिन कहीं न कहीं सरकार की बेरुखी शूल बनकर उनके दिल में चुभ रही है और जो शब्द बनकर यदा-कदा फूट पड़ती है।

Friday, December 12, 2008

मुक्केबाजी में हम सिकंदर

वर्ल्ड boxing में हरियाणा के छोरों ने भारत को सिकंदर बना दिया है। हरियाणवी मुक्के के दम पर भारत अब क्यूबा और रूस जैसे धुरंधर देशों के किले को ध्वस्त कर चुका है। वर्ल्ड boxing चैंपियनशिप में हरियाणा के तीन मुक्केबाजों समेत भारत के चार मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुँच चुके हैं। चारों ही सेमीफाइनल में आज अपने- अपने मुक्के के जौहर दिखायेंगे। वर्ल्ड चैम्पियन बनने के लिए अभी उन्हें क्यूबा की चुनौती से पर पाना होगा। ५४ किलो भर वर्ग में अखिल का मुकाबला ओलंपिक के सिल्वर मेडल विजेता यांकिल लियोन अलर्कोन से होगा। इस मुकाबले पर सबकी नज़र है। इसके अलावा जितेंदर , दिनेश और लाकड़ा भी ख़ुद को साबित करने को बेताब हैं। जितेंदर को क्यूबा के हर्नान्देज़ लाफिता से और लाकड़ा को इदेल तोरिएंत से भिड़ना है। दिनेश का मुकाबला रूस के आर्तुर बेटर बीव से है।
हरियाणा भर में इनके लिए दुआओं के हाथ उठ रहे हैं। हर किसी की तमन्ना है की हमारे खिलाड़ी गोल्ड लेकर लौटें। यह चारों मुक्केबाज औसत में क्यूबाई मुक्केबाजों से औसत में किसी भी तरह कम नहीं है।

हम इन मुकाबलों के बारे में सोच कर अपने पर दबाव नहीं बनाना चाहते। हमारे कोच जी एस संधू और जयदेव बिष्ट ने कड़ी मेहनत की है। अब देखना है की क्या होता है।
मीडिया से बात करते हुए अखिल

Tuesday, December 2, 2008

विश्व बोक्सिंग में छाएंगे हरियाणवी छोरे

विश्व बोक्सिंग में जलवा दिखाने के लिए मंगलवार रात भारतीय दल मोस्को के लिए रवाना हो गया। इन खेलों में एक बार फ़िर हरियाणवी छोरों पर नज़र रहेगी। हालाँकि बीजिंग के स्टार विजेंदर प्रतियोगिता से नाम वापस ले चुके हैं लेकिन सब की निगाहें स्टार मुक्केबाज अखिल पर रहेगी। अखिल हालाँकि ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में हार गया था लेकिन पूरे देश को उनसे काफी उम्मीदें थी। अखिल के अलावा इस दल में ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे जितेंदर और भिवानी के ही दिनेश भी भारतीय टीम में हैं। इस प्रतियोगिता में ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे खिलाड़ियों को भाग लेना था लेकिन कुछ खिलाड़ियों द्वारा नाम वापस लेने से दिनेश को जगह मिल गई। इसके अलावा दिल्ली के ऐ के लाकड़ा को भी मौका मिल गया। अखिल और जितेंदर से देश को एक बार फ़िर काफी उम्मीदें हैं। वर्ल्ड कप १०से १४ दिसम्बर तक मोस्को में आयोजित होगा।