Showing posts with label चुनाव. Show all posts
Showing posts with label चुनाव. Show all posts

Tuesday, December 2, 2008

तेज़ हुई चुनावी हलचल

प्रदेश में चुनावी माहौल नित गर्माता जा रहा है। हजकां ने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश में गुडगाँव और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने भिवानी में मंगलवार को रैली के दौरान यह एलान किया। गुडगाँव से राव नरबीर और फरीदाबाद से चन्द्र भाटिया को मैदान में उतारा गया है। इससे पहले बीएसपी प्रदेश में आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है।