एक बार फ़िर सम्मान के नाम पर जाट लैंड में प्रेमियों का खून बहाया गया। मुख्यमंत्री के गृह जिले में फ़िर कानून को ताक पर रखकर निर्दोषों के खून की होली खेली गई। एक बार फ़िर तालिबानी सोच का झंडा बुलंद हुआ।
Rohtak के गांव बहलबा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती की सनसनीखेज ढंग से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक का शव सुबह सड़क के किनारे फेंक दिया गया, जबकि युवती का रात के अंधेरे में गुपचुप दाह-संस्कार कर दिया। युवक को ट्रैक्टर से कुचला गया और युवती कि गला घोंटकर हत्या कर दी।
युवक के पिता की शिकायत पर युवती के माता-पिता, दो चाचा और दो भाइयों समेत सात को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।
गांव बहलबा में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार मध्य रात्रि अनिल कुमार पुत्र राजवीर सिंह नामक युवक की हत्या कर शव को गांव से गुजरने वाले महम-बेरी मार्ग पर रोड किनारे फेंक दिया गया। बाद में बात उठी कि वह लड़की भी गायब है, जिससे युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में सुबह से ही चर्चा थी कि युवक के साथ ही युवती की भी हत्या कर दी गई और उसका तड़के ही दाह संस्कार कर दिया गया।
शुरुआत में सिर्फ युवक की हत्या के आरोप में लड़की के भाई व चाचा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस को दी शिकायत में अनिल के पिता राजवीर ने बताया कि गांव के तीन युवक जस्सा, सोमवीर व मोनू घर से अनिल कुमार को बुलाकर अपने साथ ले गए और रात को उसकी हत्या कर शव को महम-बेरी रोड किनारे फेंक दिया गया। देर शाम पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो यह लोमहर्षक मामला उघड़ता चला गया। आखिरकार पुलिस ने लड़की के माता-पिता व एक चाचा को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। खुद पुलिस कप्तान अनिल राव महम पहंुचे और मामले की पड़ताल की। एसपी अनिल राव ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि युवक के पिता की शिकायत पर पहले तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया था। पुलिस की तफतीश आगे बढ़ी तो चार नाम और जुड़ गए। इनमें लड़की के माता-पिता व चाचा और एक अन्य शामिल है। उन्होंने बताया कि ये सात लोग दोहरे मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। राव के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती की हत्या की गई है। इससे पहले हत्याकांड की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची महम पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीजीआईएमएस रोहतक से पोस्टमार्टम करा बृहस्सपतिवार शाम को परिजनों के हवाले कर दिया।
रामकुमार की बेटी रानी बीते साल सातवीं में फेल हो गई थी। इस साल फिर से उसका दाखिला कराया था। अनिल के 12वीं पास करने के बाद परिजन पॉलिटेक्निक में उसके दाखिले की तैयारी कर रहे थे।रानी के परिजनों ने दोनों को बुधवार रात को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की हत्या रानी के घर में की गई। इससे पहले रानी की जमकर पिटाई की गई और बाद में कपड़े से उसका गला घोंट दिया गया। अनिल का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। उसके शरीर पर भी चोट के निशान थे। अनिल को रानी के घर से मोटरसाइकिल पर सड़क तक ले जाया गया। वहां उसे ट्रैक्टर से भी कुचला गया था।
पुलिस एक बार फ़िर जांच कर रही है और लड़की के परिवार वालों पर मामला दर्ज हो चुका है। लेकिन उन लोगों का क्या होगा जिन के भड़काने पर लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं।
कुछ सवाल है जो वाकई ऐसे मामलों को सुलझाने में सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हैं।
---कभी जात और कभी गोत्र के नाम पर कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी पंचायती को आज तक सजा क्यों नही हुई ?
--गोत्र विवाद में अधिकारीयों की मौजूदगी में फतवे सुनाने वाले पंचायतियों के नाम से मामला दर्ज क्यों नही होता? सिर्फ़ अज्ञात लोगों के नाम ही मामला दर्ज होता है।
मेरी बेटी बदचलन नहीं थी
रानी की मां बिमला के मुताबिक, मेरी बेटी बदचलन नहीं थी। रात को लगभग 12 बजे मुझे तो दूसरे घर में भेज दिया गया था। साढ़े चार बजे बुलाया गया। तब रानी घर में नहीं थी। उसको किसने मारा मैं नहीं बता सकती। रानी के परिजनों ने रानी की चचेरी बहन नीलम की भी पिटाई की है। नीलम पर रानी का साथ देने का आरोप है। नीलम की मां संतरा व रानी की मां सगी बहनें हैं। संतरा राखी के दिन मायके गई थी इसलिए रानी, नीलम के पास सोने गई थी
Showing posts with label murder. Show all posts
Showing posts with label murder. Show all posts
Friday, August 7, 2009
Monday, March 9, 2009
दामाद को दिया जहर
पत्नी को लेने गए युवक को सुसराल वालों ने जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर और सालों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
थानाभवन, मुजफ्फरनगर निवासी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उसके पुत्र संदीप की शादी 11 दिसंबर 2005 को पानीपत की सुदेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसको सुदेश और उसके परिवार वाले छोटी-छोटी बातों के लिए तंग करने लगे। इसी वजह से संदीप दिल्ली में रहने लगा। रविवार को सुदेश का फोन आया कि संदीप बीमार हो गया है और तुरंत सिविल अस्पताल चले आओ। वह और उसका दामाद राजकिशोर कौशिक सिविल अस्पताल पहुंचे और संदीप से मिले। उसने बताया कि पत्नी सुदेश, सास, ससुर और सालों ने सलाह मशिवरा करके कुछ खिला दिया है। कुछ देर बाद संदीप ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सुदेश, सास, ससुर सुरेद्र कुमार, साला संदीप, बाबी पुत्र सुरेद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Tuesday, January 27, 2009
पत्नी-बच्ची को चाकू घोंप फांसी पर झूला
Rohtak : अवैध संबंध होने के शक में युवक ने पत्नी व नवजात बच्ची को चाकू घोंप दिया। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जाने देने की कोशिश की। लेकिन परिजन आ गए और उसे बचा लिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची और युवक को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। रोहतक जिले के गांव भैणी चंद्रपाल का हवा सिंह उर्फ बबलू पानीपत में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। बबलू सोमवार शाम को ही घर लौटा और सो गया। मध्य रात्रि के बाद बबलू ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी आरती देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। नवजात बच्ची को भी मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसने खुद को भी फांसी लगानी चाही, लेकिन बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन आ गए। कमरे का नजारा देखकर परिजन सिहर उठे। चारपाई पर लहूलुहान आरती व उसकी नवजात बच्ची पड़ी थी। परिजनों ने बबलू व बच्ची को अस्पताल पहुँचाया। डीएसपी सत्यवीर श्योराण ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंधों के शक का लग रहा है। आरती के पिता धर्मपाल की शिकायत पर बबलू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Thursday, December 4, 2008
रोहतक का ब्लैक थर्सडे
गुरुवार का दिन रोहतक की कानून व्यवस्था के लिए कला दिन साबित हुआ। बुधवार मध्यरात्रि के बाद सेक्टर १ में हुए धमाके ने प्रशासन की पोल खोल दी। धमाके से कोई हताहत तो नहीं हुआ और यह कई हलके किस्म कई बम था लेकिन शहर में पहली बार हुए इस धमाके ने पुलिस के लिए चुनौती तो पेश कर दी है।
पुलिस अभी इसी उलझन से निकल ही नहीं पी थी सिंघपुरा गांव में किसान कि हत्या ने हड़कंप मचा दिया। किसान कई शव खून से लथपथ मिला।
police इससे बचने के लिए भी बहाने सोच रही थी कि देर रात दो लोगों की हत्या हो गई। दोनों को सरेआम गोली मार दी गई। इनमें एक तो पुलिस कई ऐ एस आई ही है। इनके बारे में देखतें हैं पुलिस क्या बहाने ढूंढती है।
एक वारदात गांव रिटौली कबूलपुर और दूसरी गांव कतवाडा में हुई। कतवाडा में पुलिस का ही एक अधिकारी मारा गया। किसी ने उसे गोली मार दी।
रिटौली कबूलपुर में गांव के सरपंच के चाचा को गोलियों से भून दिया गया। इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा था। जमीनी विवाद में वह बुधवार को गवाही देने के किए गया था।

Friday, November 14, 2008
Murder mystery of two young girls solved!
Bhiwani : The murder mystery of two young girls of Beijing Olympic star's village Kaluwas is almost solved.Sources claim that the Police is following the theory of Honour Killing.
Once again Kaluwas village came into limelight, but because of bad reasons। Two girls were brutally murdered and burnt alive by their relatives. The reason was that they came late in night on festiwal of Deepawali. The accused include father of one girl and unle of thr second one. Other five accused are also near and dears of both the girls.
Subscribe to:
Posts (Atom)