Showing posts with label kidnap. Show all posts
Showing posts with label kidnap. Show all posts

Tuesday, February 10, 2009

बहादुर बच्चे के अपहर्ता को उम्रकैद

अपहरण व हत्या के प्रयास के मामले में अतिरिक्त फरीदाबाद की जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एक अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दूसरे पर बाल अदालत में मामला चल रहा है। इस घटना में अदम्य साहस दिखाने वाले अपहृत मास्टर अंकित राय को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
संजय कालोनी सेक्टर-23 निवासी लल्लन राय ने मामला दर्ज करवाया था कि उसका छह साल का बेटा अंकित राय छह अप्रैल 07 को घर के पास पार्क में खेलते हुए गायब हो गयहै। वह उसकी तलाश कर रहे थे तभी उनके पड़ोस में स्थित पीसीओ पर अपहर्ताओं का फोन आया। उन्होंने उसे छोड़ने के लिए सात लाख रुपये मांगे। यह सुनकर उसके होश उड़ गए और उसने थाने में अंकित के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस को अंकित राय के घर में किराये पर रहने वाले पंकज उर्फ लल्लन पर शक हुआ। पंकज अपने एक साथी दिल्ली निवासी जैकी के साथ अंकित को मुजेसर फाटक के पास लेकर आया। यहां उसने उसका गला दबा दिया, जिससे अंकित बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर उन्होंने उसे रेलवे ट्रैक पर बांध दिया, जिससे उसकी हत्या, दुर्घटना लगे।
थोड़ी देर बाद अंकित को होश आ गया। तभी ट्रैक पर ट्रेन आने लगी। अंकित का एक हाथ रेलवे लाइन से बंधा हुआ था। ऐसे में वह रेलवे पटरी से पलटी खा गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका वह हाथ कट गया था। हाथ कटने के बाद भी अंकित ने जोश दिखाया और कटे हुए हाथ को लेकर रेलवे लाइन के साथ बसी बस्ती में पहुंच गया। वहां लोगों ने उसे इस हालत में देखा तो उसे थाने ले गए, जहां से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में शनिवार को अदालत ने अभियुक्त पंकज को दोषी करार दिया था। मंगलवार को अदालत ने पंकज को उम्रकैद व 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे दो साल अतिरिक्त कैद काटनी पड़ेगी। पंकज के साथी जैकी पर बाल अदालत में मामला चल रहा है।

शराब ठेकेदार का अपहरण

गांव मातनहेल में पैसों के लेन-देन के मामले में लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने सोमवार देर सायं शराब ठेकेदार पर हमला बोल दिया और उसे कर में डालकर अपहरण कर ले गए। इसके विरोध में पीड़ित के परिजनों की अगुवाई में ग्रामीणों ने मंगलवार को मातनहेल में ही जाम लगाकर छुछकवास से कोसली व बहुझोलरी जाने वाले मार्गो को जाम कर दिया। लगभग 5 घंटे चले जाम को एसडीएम सतेन्द्र दूहन व डीएसपी डॉ. अभय राव द्वारा 36 घंटे में मामले को सुलझाने का आश्वासन दिए जाने के बाद खोला गया। मातनहेल निवासी सुनील गांव में ही शराब का ठेका चलाता है और उसका मातनहेल के ही मंजीत व विजय पुत्र राजकुमार के साथ पैसों का लेन-देन का विवाद था। इसी विवाद के चलते तीन दिन पूर्व सुनील का मंजीत के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें सुनील व उसके साथियों ने मंजीत की पिटाई कर दी। सोमवार सायं जब सुनील घर से घूमने गया तो गांव की ही हरिजन चौपाल के पास मंजीत ने अपने भाई विजय, बिल्लू, पिता राजकुमार व दो अन्य लोगों के साथ तेजधार हथियार से सुनील पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद सेंट्रो कार में डालकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह तक कोई सुराग न मिलने पर ग्रामीणों ने मातनहेल में कोसली व बहुझोलरी को जाने वाले मार्गो को जाम कर दिया। डीएसपी डॉ अभय राव और एसडीएम सतेन्द्र दूहन ने ग्रामीणों को 36 घंटे के भीतर आरोपियों व घायल सुनील को बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हुए।

Friday, January 30, 2009

अपहरण के बाद युवक का murder

रोहतक के गांव हुमायुंपुर में लापता हुए युवक प्रकाश को उसके ही दोस्तों ने अवैध संबंधों के चलते ठिकाने लगा दिया था तथा शव गांव सिसाना के खेतों में डाल दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में दो को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया।
21 जनवरी को गांव हुमायुंपुर निवासी प्रकाश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी प्रकाश का कहीं सुराग नहीं लगा तो उसके भाई वेद सिंह ने 28 जनवरी को अपने भाई अपहरण को शिकायत दर्ज करवा दी तथा अपहरण का आरोप गांव चांदी निवासी मंजीत, समरगोपाल निवासी प्रमोद उसकी पत्‍‌नी व एक अन्य पर लगाया था। मंजीत व प्रमोद ने पुलिस हिरासत में जो खुलासा किया उससे पुलिस व पीड़ित के परिजनों के होश उड़ गए।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रकाश के आरोपी प्रमोद की बहन के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पता लगने पर प्रकाश को कई बार इस बारे में मना किया था। लेकिन वह नहीं माना।
अपनी समाज में बेइज्जती के भय के कारण प्रमोद ने उसे ठिकाने लगाने का मन बना डाला तथा वहीं से murder के लिए प्लान बनानी शुरू कर दी। योजना के तहत प्रमोद ने प्रकाश से दोस्ती बना ली। योजना के तहत ही प्रमोद बीती 21 जनवरी को बहन के घर जाने के बहाने अपने दोस्त मंजीत व दो अन्य को लेकर हुमायुंपुर पहुंचा तथा प्रकाश से मिला। बहला-फुसला कर सभी दोस्तों से एक साथ इकट्ठा बैठकर जमकर शराब पी व गांव सिसाना की तरफ निकल आए। चारों युवकों ने प्रकाश को रस्सी से बांधकर नीचे डाल दिया व उसके बाद गला घोंटकर उसे खत्म कर दिया तथा शव वहीं खेतों में डाल दिया। पुलिस ने दो अन्य आरोपी व दो महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

Sunday, November 16, 2008

बिजेंदर हुआ रिहा, kharavad में जश्न


सोमिलियाई लुटेरों द्वारा समुद्री जहाज को छोड़ देने की सुचना मिलते ही रोक्तक जिले के खरावड़ गांव में जश्न शुरू हो गया। रोहतक का यह छोरा भी उसी जहाज पर बंधक था। उसके साथ अठारह सदस्यीय दल को समुद्री लुटेरों ने बंधक बना रखा था।बिजेंदर एम टी स्टोल्ट वेलर जहाज में काम करता था। उनका जहाज करीब दो माह पहले सोमालियाई लुटेरों ने kidnap कर लिया था। रविवार सुबह जैसे ही बिजेंदर के परिवार को उसकी रिहाई की सूचना मिली गांव में जश्न शुरू हो गया। बिजेंदर के जाने के बाद उसकी बीबी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। बच्चा अभी भी अपने पिता से नहीं मिल पाया है। बिजेंदर के पिता रामनिवास मलिक् ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। बिजेंदर पाँच दिन बाद घर वापस आ जाएगा। बिजेंदर का बेटा चार माह का हो चुका है