

हुआ यूँ कि चाँद घर से गायब थे और चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली पुलिस थाने में चांद की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को शिकायत में फिजा ने आरोप लगाया कि उसके शौहर चांद का उनके भाई कुलदीप, चचेरे भाई देवीलाल, कुलदीप के दोस्त तपेश और पहली बीवी

मोहाली के एसएसपी जतिंदर सिंह औलख ने फिजा के घर जाकर चांद मुहम्मद की बात फिजा से करवा दी। चांद ने कहा कि वह हरिद्वार के पास है। इसके बावजूद फिजा का कहना है कि जब तक वह चांद मुहम्मद से मिल नहीं लेतीं तब तक थाने से अपनी शिकायत वापस नहीं लेंगी। फिजा सवाल उठाती हैं कि चांद दीपावली के दिन भी गायब हुए थे उनकी पहली बीवी सीमा बिश्नोई ने उनके गायब होने की शिकायत दर्ज क्यों नहीं करवाई। चांद मुहम्मद बुधवार सुबह करीब 9 बजे से अपने नए ससुराल से गायब थे। फिजा ने करीब 2 बजे पुलिस को सूचित किया कि चांद गायब हैं। फिजा ने यह सवाल भी उठाया कि पुलिस को सूचना देने और मीडिया में चंद्रमोहन के गायब होने के समाचार के बाद ही चंद्रमोहन का मोबाइल क्यों खुला।
लगता है चाँद के जवाब को फिजा ने दिल से लगा लिया और इसी के चलते गुरुवार को नशीली गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया लेकिन चाँद का कोई पता नहीं लग पाया।
पहले भी गायब हुए थे चाँद
बीते साल अक्टूबर माह में दीपावली के दिन चंद्रमोहन अपनी पहली बीवी सीमा बिश्नोई के पास से गायब हो गए थे और करीब एक महीने बाद प्रकट हुए थे। इस बीच, उन्होंने इस्लाम कबूल किया और अनुराधा बाली से शादी रचाई। इसके बाद चंद्रमोहन के पिता पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने उन्हें बेदखल कर दिया था।
No comments:
Post a Comment