पुलिस ने 22 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले की सरस्वती कालोनी निवासी लक्ष्मी व उसके भाजे राजेश के खिलाफ लड़की बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों ने मामले को झूठा बताया। साथ ही न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। मंगलवार को कोर्ट में दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो गई। इस पर लक्ष्मी के बेटे प्रकाश , टिंकू , बेटी नेहा (16), वर्षा (18) और भांजे राजेश की पत्नी मालती (24) ने घर जाकर जहर खा लिया। इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पांचों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफ़र कर दिया। पुलिस अधीक्षक केवी रमणा ने बताया कि अभी किसी पर आरोप तय नहीं हुए थे। लक्ष्मी के बेटे टिंकू व प्रकाश उनसे मिले थे। दोनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था।

No comments:
Post a Comment