Showing posts with label Kurukshetra. Show all posts
Showing posts with label Kurukshetra. Show all posts

Wednesday, July 22, 2009

आस्था की डुबकी


सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण के अवसर पर बुधवार को धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म्सरोवर व सन्निहित सरोवरों में देशभर से आए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। प्रात: 5.35 बजे सूर्यग्रहण का स्पर्श होते ही दोनों सरोवर व आसपास के मंदिर शंख ध्वनि से गुंजायमान हो उठे और लाखों लोग स्नान के लिए सरोवरों में उतर गए। 7.25 बजे मोक्ष के बावजूद दिनभर स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। भीड़ का आलम यह था कि करीब पांच हजार पुलिस के जवान व अधिकारी भी लोगों को संभाल पाने में विफल रहे। ब्रह्म्सरोवर की 3।7 किलोमीटर लंबी परिक्रमा में पैर रखने की जगह तक नहीं थी। यमुनानगर के कपालमोचन तीर्थ में भी हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सूर्यग्रहण का स्पर्श शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने पवित्र ब्रह्म्सरोवर व सूर्यकुंड (सन्निहित सरोवर) में डुबकी लगाई और सूर्यदेव को जल अर्पित किया।

जीन्द के पांडू पिंडारा और रोहतक के गौकरण तीर्थ में भी हजारों लोगों ने पवित्र सरोवरों में स्नान किया।
राजनेता भी पहुंचे सरोवर में डुबकी लगाने


धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के अवसर पर प्रदेश के सभी दिग्गज नेता भी आ जुटे। इसे चुनावी महाभारत की कसरत कहें या धर्म में आस्था लेकिन यह तय है कि चुनाव नजदीक आते देख राजनेता जनता को अपने पक्ष में करने के लिए कोई हथियार बाकि नही रखना चाहते।
सीएम हुड्डा तो यहां तैराकी भी करते दिखे, लेकिन राज्यसभा सांसद अजय चौटाला और सांसद नवीन जिंदल के अंदाज बिलकुल चुनावी थे।

सीएम हुड्डा के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी थे तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना और कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा अपने परिवार सहित उपस्थित थे।
चुनाव पास हैं और जनता के बीच राजनेताओं को जाना ही है, तो सूर्यग्रहण के बहाने एक पंथ दो काज हो गया।





Thursday, February 12, 2009

विदेश भेजने के नाम पर ठगे छह लाख

कुरुक्षेत्र पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पंजाब एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस ने युवक को इटली भेजने के नाम पर लगभग छह लाख रुपए ठग लिए थे ।
थाना आदर्श के अंतर्गत गांव किरमिच निवासी हरविंद्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जालंधर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ रिंकी उर्फ बलदेव ने उसके पुत्र को विदेश भेजने का झांसा देकर छह लाख रुपये ठग लिए। शिकायत में बताया कि उसका पुत्र राजकुमार उर्फ राजू इटली जाना चाहता था। जितेंद्र सिंह ने उसे बताया कि वह कई युवकों को विदेशों में भेज चुका है। उसके वहां पर लोग है जो यहां से जाने वाले युवकों को वहां रोजगार दिलवा देते है। उनके बीच छह लाख रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोपी को दो-तीन किश्तों में छह लाख रुपए दे दिए, मगर आरोपी ने उसके पुत्र को विदेश नहीं भेजा। रुपयों की मांग करने पर आरोपी ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी।

Wednesday, January 28, 2009

Kurukshetra University के दूरस्थ शिक्षा विभाग का फर्जीवाड़ा

दूरस्थ शिक्षा परिषद विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से संचालित दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के करीब डेढ़ दर्जन स्नातक एवं स्नातकोत्तार तकनीकी कोर्सो को कभी अनुमोदित नहीं किया है। इसमें शिक्षा से जुड़े कई दूसरे कोर्स भी इस ऐप्रूवल से बाहर है। शिक्षा से जुड़े इस बड़े सनसनीखेज मामले ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित तकनीकी शिक्षण कार्यक्रम की पोल पूरी तरह से खोल कर रख दी है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने कलायत के गाव मटौर निवासी नरेश कुमार की ओर से सूचना अधिकार कानून के तहत मागी गई जानकारी पर हलचल मचा दी है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से दी गई सूचना के अनुसार केयूके में चलाए जा रहे डेढ़ दर्जन पाठयक्रम अभी अनुमोदित नहीं हैं।

यह पाठयक्रम हैं :मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन , एम।एस।सी, कंप्यूटर साइस (साफ्टवेयर), एम।एस।सी कंप्यूटर साइस (एस।डब्लयू),मास्टर आफ बिजनेस मैनेजमेंट (एम.बी.ए), मास्टर आफ लाइब्रेरी एंड इनफरमेशन साइस, बेचलर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (तीनवर्षीय), बी.एस.सी इन इटरनल साइस (तीनवर्षीय), बी.एस.सी इन कंप्यूटर हार्ड वेयर एंड न्यू वर्क इजीनियरिग (तीनवर्षीय), बेचलर आफ इनफरमेशन एंड मैनेजमेंट (तीनवर्षीय), बेचलर आफ लाइब्रेरी एंड इनफरमेशन साइस (तीनवर्षीय), पी.जी.डिप्लोमा इन टूरिजम एंड होटल मैनेजमेंट (एकवर्षीय), पी.जी.डिप्लोमा इन कंप्यूटर ऐप्लीकेशन (पी.जी.डी.सी.ए)

इसके साथ-साथ कुछ दूसरे रोज परख संचालित तकनीकी कार्यक्रमों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने जब अनुमोदित ही नहीं किया? उन हजारों विद्यार्थियों के भी होश उड़े है जिन्होंने पूर्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत विभिन्न डिग्रिया और डिप्लोमा लिए है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के उप निदेशक एवं जन सूचना अधिकारी की मानें तो देश में अधिकाश राज्यों की सरकारी नौकरियों के लिए ये डिग्रिया मान्य नहीं है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दूरस्थ विभाग उसके लिए एक बड़ा कमाऊ पूत है। विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के जरिए हर वर्ष घर बैठकर शिक्षा प्राप्त करने वालो से बड़ी राशि फीस के नाम पर वसूली जाती है। केवल इतना ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालय ने देश व राज्य के विभिन्न हिस्सों में तकनीकी शिक्षा कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए निजी हाथों में भी कमान दे रखी है। इन-फ्रेचाईज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत है।

Tuesday, January 27, 2009

जमानत खारिज होने पर खाया जहर

लड़की बेचने के आरोप में बंद मां व रिश्तेदार की जमानत खारिज होने पर परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया। इनमें भांजे की पत्‍‌नी भी शामिल है। पुलिस को मौके से जहर की शीशी और सुसाइड नोट मिला है। पांचों को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सभी को चंडीगढ़ पीजीआई रिफर कर दिया।
पुलिस ने 22 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले की सरस्वती कालोनी निवासी लक्ष्मी व उसके भाजे राजेश के खिलाफ लड़की बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों ने मामले को झूठा बताया। साथ ही न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। मंगलवार को कोर्ट में दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो गई। इस पर लक्ष्मी के बेटे प्रकाश , टिंकू , बेटी नेहा (16), वर्षा (18) और भांजे राजेश की पत्‍‌नी मालती (24) ने घर जाकर जहर खा लिया। इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पांचों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफ़र कर दिया। पुलिस अधीक्षक केवी रमणा ने बताया कि अभी किसी पर आरोप तय नहीं हुए थे। लक्ष्मी के बेटे टिंकू व प्रकाश उनसे मिले थे। दोनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था।


Friday, January 16, 2009

आटो की टक्कर में छात्रा की मौत

कुरुक्षेत्र में बृहस्पतिवार को स्कूटी में ऑटो की टक्कर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महिला प्राध्यापक की बेटी की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बायो केमिस्ट्री विभाग में कार्यरत महिला शिक्षक अनिता दुआ की पुत्री मेघा महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपनी स्कूटी पर शहर से सेक्टर-7 की ओर जा रही थी। सेक्टर सात की ओर मोड़ पर तेज गति से आ रहे आटो ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मेघा के सिर में गंभीर चोटे आई। पुलिस अधिकारियों ने घायल मेघा को उठाया व अस्पताल की ओर ले चले। लेकिन रास्ते में ही मेघा ने दम तोड़ दिया।