इंडियन नेशनल लोकदल ने रविवार को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने बताया कि पार्टी के प्रधान महासचिव अजय चौटाला भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट प्रो. संपत सिंह हिसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा कुरुक्षेत्र, विधायक डा. सीताराम सिरसा और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी रोहतक संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी होंगे। चौटाला ने बताया कि पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं व इनेलो-भाजपा गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद पार्टी प्रत्याशियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का आम जनमानस कांग्रेस सरकार से बेहद दुखी है और आगामी लोकसभा चुनाव में 1999 की तरह प्रदेश की सभी दस सीटों पर एनडीए प्रत्याशी विजयी होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने प्रदेश के लोगों से इनेलो-भाजपा गठबंधन उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश के एक-एक मतदाता से संपर्क करने को कहा।Friday, April 3, 2009
INLD की सूची जारी
इंडियन नेशनल लोकदल ने रविवार को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने बताया कि पार्टी के प्रधान महासचिव अजय चौटाला भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट प्रो. संपत सिंह हिसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा कुरुक्षेत्र, विधायक डा. सीताराम सिरसा और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी रोहतक संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी होंगे। चौटाला ने बताया कि पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं व इनेलो-भाजपा गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद पार्टी प्रत्याशियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का आम जनमानस कांग्रेस सरकार से बेहद दुखी है और आगामी लोकसभा चुनाव में 1999 की तरह प्रदेश की सभी दस सीटों पर एनडीए प्रत्याशी विजयी होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने प्रदेश के लोगों से इनेलो-भाजपा गठबंधन उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश के एक-एक मतदाता से संपर्क करने को कहा।Friday, March 20, 2009
Mallika चुनाव की तैयारी में !
Wednesday, March 18, 2009
तेज़ हुई हरियाणा NDA में जंग
INLD-BJP ने आननफानन में समझौता कर लिया लेकिन गठबंधन में एक दूसरे को मातदेने का मौका वह चूकना नहीं चाहते। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने joint meeting से पहले ही अपने पांच उम्मीदवार घोषित कर दिए। जल्दबाजी में हुई घोषणा से INLD तो नाराज है ही पार्टी में विरोध की सुगबुगाहट होने लगी है।
करनाल संसदीय सीट पर आईडी स्वामी के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी पार्टी के एक गुट को उनका टिकट बदलने की उम्मीद है। इसी उम्मीद के सहारे पार्टी के पंजाबी गुट ने अब तक स्वामी के प्रचार अभियान से अपनी दूरी बनाए रखी है। इस गुट के समर्थन में एक वयोवृद्ध कार्यकर्ता ने पंजाबी प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर आत्मदाह करने तक की चेतावनी दी है। इस सीट पर प्रदेश अध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा ने भी अपनी उम्मीदवारी जताई थी। काफी विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश में इनेलो से गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आईडी स्वामी का नाम प्रत्याशी के रूप में चुना और उनपर करनाल सीट के लिए दांव लगाया। 13 मार्च को इसकी घोषणा के बाद भी पानीपत के पंजाबी गुट ने हार नहीं मानी। स्वामी के नाम की घोषणा के बाद सहयोगी इनेलो ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया, वहींइस गुट ने प्रत्याशी बदलने के मद्देनजर अपनी शतरंज आरंभ कर दी। इसी के मद्देनजर वयोवृद्ध किशन चंद चुघ ने करनाल संसदीय सीट से पंजाबी बिरादरी को प्रत्याशी बनाने की मांग को लेकर एक पत्र पार्टी प्रधान राजनाथ सिंह को लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर करनाल सीट पर पार्टी ने अपना प्रत्याशी न बदला और पंजाबी बिरादरी के किसी व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया तो वह दिल्ली में आत्महत्या करेंगे।
इतनही नही गठबंधन के मुख्य परौकार रहे कॅप्टन अभिमन्यु का भी पत्ता कट दिया गया है। वह रोहतक से पार्टी टिकेट के दावेदार थे। पर रोहतक सीट इनेलो के खाते मतीन चली गई और कैप्टेन हाथ मलते ही रह गए।
Sunday, February 1, 2009
चार प्रतिशत पर देंगे कृषि ऋण : राजनाथ
राजनाथ सिंह रविवार को बल्लभगढ़ में राजग की रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार में उनके कृषि मंत्री रहने के समय ही किसानों को सस्ता ऋण मुहैया कराने की शुरुआत की गई थी। रैली में राजनाथ सिंह ने किसानों को लुभाने के भरपूर प्रयास किए।
उन्होंने किसानों के प्रति हमदर्दी जताते हुए कृषि आमदनी बीमा योजना और दीर्घकाल में प्रत्येक किसान परिवार के एक सदस्य को रोजगार मुहैया कराने का वादा भी किया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में आतंकवाद फिर से सिर उठाने लगा है। इस कारण आज देश में कोई भी व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने अपील की कि कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल और नीतियों की तुलना कर आसन्न लोकसभा चुनाव में राजग के हाथ मजबूत करे।
रैली को संबोधित करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के राज से आज देश का हर वर्ग दुखी है। किसानों को बिजली-पानी और फसलों के समर्थन मूल्य दिलाने में भी सरकार पूरी तरह से असफल रही है। एसईजेड के नाम पर औद्योगिक घरानों को किसानों की बेशकीमती जमीनें कौड़ियों के भाव में बेची जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विजय संकल्प रैली में कांग्रेस का प्रदेश से सूपड़ा साफ करने का संकल्प लेकर ही घर जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार आने पर प्रदेश में स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को पक्का आवास मुहैया कराया जाएगा और कालोनियों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराकर उन्हे वैध किया जाएगा।
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सुषमा स्वराज ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जी-जान से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीने दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के लिए करो या मरो की स्थिति वाले है। रैली को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री संपत सिंह व पूर्व सांसद रामचंद्र बैंदा ने भी संबोधित किया।
Friday, January 30, 2009
BJP-INLD में Sonipat के लिए जंग
हरियाणा में भाजपा-इनेलो गठबंधन में सीटों का बंटवारा अभी भी लटका हुआ है। सोनीपत सीट का कांता अभी भी दोनों दलों के गले में कांटा बनकर अटका है। दोनों ही इस पर दावा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। अब इनेलो ने गुडगाँव पर भी दावा ठोंक तनाव और बढ़ा दिया है। भाजपा हाईकमान ने इनेलो की दावेदारियों को गंभीरता से लेते हुए सीटों के बंटवारे का फैसला राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक होने तक टाल दिया है। इससे प्रदेश भाजपा के नेता न केवल मायूस हैं बल्कि खुद को इनेलो नेताओं के दबाव में महसूस करने लगे हैं। गठबंधन की घोषणा के बाद से ही प्रदेश के भाजपा नेता इस गठबंधन के प्रति ज्यादा उत्साहित नहीं दिखाई दे रहे थे। सोनीपत सीट भाजपा की परम्परागत सीट रही और किशन सिंह सांगवान वहां से लगातार तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं।
भाजपा संसदीय बोर्ड की नई दिल्ली में हुई बैठक से पहले हरियाणा के मसलों पर औपचारिक चर्चा हुई। इनेलो व भाजपा गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हालांकि इसी बैठक में तय हो जाना था, लेकिन हाईकमान को जब इनेलो की दावेदारी और आपत्तियों के बारे में पता चला तो बंटवारे का फैसला अधर में लटक गया है। इनेलो ने भाजपा हाईकमान के समक्ष गुड़गांव लोकसभा सीट अपने खाते में डालने की इच्छा जाहिर की। इस लोकसभा में मुस्लिम व यादव बाहुल्य नुहूं, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीटें आती हैं। यह हलके पहले फरीदाबाद लोकसभा में पड़ते थे। भाजपा हाईकमान को समझाने का प्रयास किया गया कि इन हलकों से भाजपा की बजाय इनेलो को अधिक जनसमर्थन हासिल हो सकता है। इस स्थिति में गुड़गांव लोकसभा सीट भाजपा के बजाय इनेलो को दी जानी चाहिए। गुड़गांव सीट पर इनेलो की मजबूत दावेदारी से जहां भाजपा सकते में है, वहीं जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देने का नारा बुलंद करते हुए इनेलो ने सोनीपत में भी ताल ठोंक दी है। सोनीपत से किशन सिंह सांगवान भाजपा सांसद हैं। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला से उनका छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। गोहाना उपचुनाव में भाजपा की हार का हवाला देते हुए इनेलो ने न केवल सोनीपत सीट मांगी है, बल्कि यह दलील भी दी कि गठबंधन की संयुक्त रैली में भाजपा ने कोई खास मेहनत नहीं की है। इनेलो का दावा है, नए परिसीमन के बाद जींद जिले का बड़ा हिस्सा सोनीपत में शामिल हुआ है और इस क्षेत्र में भाजपा और सांगवान का कोई आधार नहीं है। इनेलो की आपत्ति से अलग भाजपा ने भी गुड़गांव व सोनीपत सीट बचाने के लिए हाईकमान के समक्ष कई ठोस दलीलें पेश की हैं। हालाँकि सीटों का बंटवारा अभी लंबित है लेकिन इसने भाजपा को बैकफ़ुट पर ला दिया है। प्रदेश के कुछ नेता कह रहे हैं, अब प्रदेश भाजपा ठगी सी महसूस कर रही है।
Wednesday, January 21, 2009
केंद्र में इच्छाशक्ति का अभाव : नायडू
Thursday, January 15, 2009
हरियाणा में भी नंदीग्राम का खतरा : शाहनवाज
Sunday, January 11, 2009
पाक पर बोलेंगे हमला : राजनाथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने साफ़ कहा है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां जारी हैं। अब बातों का समय नहीं है। विश्व को विश्वास में लेकर पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए।वह रविवार को गुड़गांव में राजग की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के साये में सांस ले रहा है। केंद्र सरकार समय सीमा तय करे कि अमुक तिथि तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ चल रही आतंकी गतिविधियां बंद करे, नहीं तो सैनिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन केंद्र सरकार इस मामले में सक्षम नहीं है। इसका समाधान राजग की सरकार ही कर सकती है। राजग सरकार बनने पर सीधा हमला किया जाएगा।
रैली को संबोधित करते हुए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि न तो हरियाणा में बिजली है, न पानी। कानून व्यवस्था भी पूरी तरह विफल है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज, भाजपा के हरियाणा प्रभारी विजय गोयल मौजूद रहे।
Thursday, January 8, 2009
पोटा लागू करेगा NDA
एन डीऐ सत्ता में आने पर पोटा फ़िर से लागू करेगा। यह घोषणा पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने भिवानी जिले के सिवानी में जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया। पेट्रो पदार्थों के दामों में काफी कमी के बावजूद दाम कम नहीं किए जा रहे हैं। पूर्व भाजपा अध्यक्ष नायडू ने महंगाई के लिए कांग्रेस नीत केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में भारी गिरावट आने के बावजूद कीमतों में कमी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर एनडीए के कार्यकाल में लंबित योजनाओं को फिर से चालू किया जाएगा। गंगा को कावेरी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा और किसानों को चार प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। रैली में इनेलो महासचिव अजय चौटाला ने भी केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर जमकर प्रहार किए।



