इंडियन नेशनल लोकदल अब विधानसभा चुनाव में जाट आरक्षण का कार्ड खेलेगा। साथ ही, भाजपा के साथ गठबंधन जारी रखने का भी निर्णय किया है। हिसार में सोमवार को इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनावों के नतीजों की समीक्षा की गई। इस दौरान जाट आरक्षण का मुद्दा उठा। चर्चा के बाद इनेलो प्रधान ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संपत सिंह को जाट आरक्षण की सिफारिश करने वाली गुरनाम सिंह आयोग की रिपोर्ट का अध्ययन रिपोर्ट सौंपने का जिम्मा दिया। संपत को 8-10 दिन में ही यह रिपोर्ट सौंपनी है, जो कार्यकारिणी की अगली बैठक में रखी जाएगी। बैठक में फैसला हुआ है कि केवल जाट आरक्षण ही नहीं वरन उन सभी जातियों के लिए आरक्षण की बात करनी है जिनकी सिफारिश गुरनाम सिंह आयोग ने की है। बैठक में जाट वोट बैंक पर चिंता प्रकट की गई लेकिन इस पर संतोष रहा पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। यानी अगर जाटों का कुछ हिस्सा पार्टी से टूटा है तो दूसरी जातियां जुड़ी भी हैं। नई रणनीति के तहत बड़ी रैलियां नहीं होंगी। साल में केवल एक बार ताऊ देवीलाल के जन्म दिवस पर 25 सितंबर को बड़ी रैली की जाएगी। पार्टी को गांव व बूथ के स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। इस 25 सितंबर को पार्टी भाजपा के साथ मिलकर सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी भी घोषित कर देगी। चर्चा के दौरान हार का बड़ा कारण प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की स्वच्छ छवि और पीएम के रूप में लालकृष्ण आडवाणी की अस्वीकार्यता उभर कर आया। चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी इनेलो व भाजपा का गठबंधन जारी रहेगा। क्योंकि यह दो दलों का नहीं दिलों का गठबंधन है। चौटाला ने बताया कि लोस चुनाव में खिलाफ काम करने अथवा निष्कि्रय रहने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को अधिकृत किया गया है। संगठन को प्रभावी बनाने व उसमें फेरबदल के लिए भी अरोड़ा अधिकृत हैं। चौटाला 4 जून से जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। बैठक में पूर्व राज्यपाल सुलतान सिंह, राज्यसभा सांसद अजय सिंह चौटाला, प्रो. संपत सिंह, अभय सिंह चौटाला, तारासिंह, शेरसिंह बड़शामी, राव अजीत सिंह, सुभाष गोयल, डा. सुशील इंदौरा, डा. सीताराम, विधायक ज्ञानचंद, विधायक ईश्वर पलाका, डा. केसी बांगड़, विधायक साहिदा खान, पूर्व मंत्री डा. एमएल रंगा, पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू सहित संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Showing posts with label Chautala. Show all posts
Showing posts with label Chautala. Show all posts
Monday, June 1, 2009
INLD जाट कार्ड खेलेगा
इंडियन नेशनल लोकदल अब विधानसभा चुनाव में जाट आरक्षण का कार्ड खेलेगा। साथ ही, भाजपा के साथ गठबंधन जारी रखने का भी निर्णय किया है। हिसार में सोमवार को इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनावों के नतीजों की समीक्षा की गई। इस दौरान जाट आरक्षण का मुद्दा उठा। चर्चा के बाद इनेलो प्रधान ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संपत सिंह को जाट आरक्षण की सिफारिश करने वाली गुरनाम सिंह आयोग की रिपोर्ट का अध्ययन रिपोर्ट सौंपने का जिम्मा दिया। संपत को 8-10 दिन में ही यह रिपोर्ट सौंपनी है, जो कार्यकारिणी की अगली बैठक में रखी जाएगी। बैठक में फैसला हुआ है कि केवल जाट आरक्षण ही नहीं वरन उन सभी जातियों के लिए आरक्षण की बात करनी है जिनकी सिफारिश गुरनाम सिंह आयोग ने की है। बैठक में जाट वोट बैंक पर चिंता प्रकट की गई लेकिन इस पर संतोष रहा पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। यानी अगर जाटों का कुछ हिस्सा पार्टी से टूटा है तो दूसरी जातियां जुड़ी भी हैं। नई रणनीति के तहत बड़ी रैलियां नहीं होंगी। साल में केवल एक बार ताऊ देवीलाल के जन्म दिवस पर 25 सितंबर को बड़ी रैली की जाएगी। पार्टी को गांव व बूथ के स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। इस 25 सितंबर को पार्टी भाजपा के साथ मिलकर सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी भी घोषित कर देगी। चर्चा के दौरान हार का बड़ा कारण प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की स्वच्छ छवि और पीएम के रूप में लालकृष्ण आडवाणी की अस्वीकार्यता उभर कर आया। चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी इनेलो व भाजपा का गठबंधन जारी रहेगा। क्योंकि यह दो दलों का नहीं दिलों का गठबंधन है। चौटाला ने बताया कि लोस चुनाव में खिलाफ काम करने अथवा निष्कि्रय रहने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को अधिकृत किया गया है। संगठन को प्रभावी बनाने व उसमें फेरबदल के लिए भी अरोड़ा अधिकृत हैं। चौटाला 4 जून से जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। बैठक में पूर्व राज्यपाल सुलतान सिंह, राज्यसभा सांसद अजय सिंह चौटाला, प्रो. संपत सिंह, अभय सिंह चौटाला, तारासिंह, शेरसिंह बड़शामी, राव अजीत सिंह, सुभाष गोयल, डा. सुशील इंदौरा, डा. सीताराम, विधायक ज्ञानचंद, विधायक ईश्वर पलाका, डा. केसी बांगड़, विधायक साहिदा खान, पूर्व मंत्री डा. एमएल रंगा, पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू सहित संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।Thursday, February 5, 2009
किसानों को देंगे एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ : चौटाला
पूर्व मुख्यमंत्री तथा इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्राकश चौटाला ने कहा कि भूमि अधिग्रहित करने पर किसानों को एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाएगा। किसानों की ओने पोने दामों में भूमि अधिग्रहित कर ने एसईजेड में उद्योगपतियों को घुसने नहीं दिया जाएगा।
गुडगाँव के भोड़ाकलां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि मुंबई पर हमले के बाद भारत सरकार को भी पाक के आतंकवादी अड्डों पर हवाई हमला कर देना चाहिए था। परंतु यूपीए के नेता स्वाभिमान दिखाने की बजाए अमेरिका से गुहार लगाते रहे कि वह मुंबई हमले के दोषियों को हमारे हवाले करवाए।
उन्होंने कांग्रेस को गरीबों तथा किसानों की विरोधी बताते हुए पूंजीपतियों की सरकार बताया तथा कहा कि आजादी के बाद 61 वर्ष में से 54 वर्ष कांग्रेस सत्ता में रही परंतु देश की 115 करोड़ में से 75 करोड जनता को आज भी दो वक्त की रोटी नहीं मिल रही। कांग्रेस एक तरफ किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं देती दूसरी तरफ जनता को गेहूं काफी महंगा बेचती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गेहू का समर्थन मूल्य 1080 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है जबकि एक अनुमान के अनुसार किसान की लागत ही 1250 रुपये प्रति क्विंटल बैठती है। चुनावी पिटारा खोलते हुए श्री चौटाला ने घोषणा की कि राज्यों में उनकी सरकार आने पर गेहूं का समर्थन मूल्य 1400 रुपये क्विंटल किया जाएगा परंतु प्रदेश की गरीब जनता को खाने के लिए सरकार 700 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं उपलब्ध करवाएगी। वृद्धावस्था पेंश 700 रुपये प्रति माह दी जाएगी। बेरोजगारों को 1000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग को रोजगार जुटाने के लिए बिना ब्याज के ऋण दिया जाएगा। बिजली, बीज खाद प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Sunday, February 1, 2009
चार प्रतिशत पर देंगे कृषि ऋण : राजनाथ
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने देश के किसानों की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग की सरकार आई तो किसानों को चार प्रतिशत की दर से कृषि ऋण मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने काग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने हमेशा पूंजीपतियों के लिए राजनीति की है। यही कारण है कि आज महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जबकि राजग के कार्यकाल में पूरे छह वर्ष तक आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर थीं।
राजनाथ सिंह रविवार को बल्लभगढ़ में राजग की रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार में उनके कृषि मंत्री रहने के समय ही किसानों को सस्ता ऋण मुहैया कराने की शुरुआत की गई थी। रैली में राजनाथ सिंह ने किसानों को लुभाने के भरपूर प्रयास किए।
उन्होंने किसानों के प्रति हमदर्दी जताते हुए कृषि आमदनी बीमा योजना और दीर्घकाल में प्रत्येक किसान परिवार के एक सदस्य को रोजगार मुहैया कराने का वादा भी किया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में आतंकवाद फिर से सिर उठाने लगा है। इस कारण आज देश में कोई भी व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने अपील की कि कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल और नीतियों की तुलना कर आसन्न लोकसभा चुनाव में राजग के हाथ मजबूत करे।
रैली को संबोधित करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के राज से आज देश का हर वर्ग दुखी है। किसानों को बिजली-पानी और फसलों के समर्थन मूल्य दिलाने में भी सरकार पूरी तरह से असफल रही है। एसईजेड के नाम पर औद्योगिक घरानों को किसानों की बेशकीमती जमीनें कौड़ियों के भाव में बेची जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विजय संकल्प रैली में कांग्रेस का प्रदेश से सूपड़ा साफ करने का संकल्प लेकर ही घर जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार आने पर प्रदेश में स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को पक्का आवास मुहैया कराया जाएगा और कालोनियों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराकर उन्हे वैध किया जाएगा।
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सुषमा स्वराज ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जी-जान से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीने दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के लिए करो या मरो की स्थिति वाले है। रैली को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री संपत सिंह व पूर्व सांसद रामचंद्र बैंदा ने भी संबोधित किया।

Subscribe to:
Posts (Atom)