Showing posts with label Bollwood in Elections. Show all posts
Showing posts with label Bollwood in Elections. Show all posts

Wednesday, April 8, 2009

नवीन जिंदल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शाहाबाद के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-1 के किनारे चुनाव आयोग की अनुमति के बिना अपने प्रचार-प्रसार का बड़ा होर्डिग लगाया हुआ था। इस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सोनिया गांधी और नवीन जिंदल के चित्र लगे हुए थे। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त पंकज अग्रवाल ने बताया कि संबंधित शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दी गई है। यह होर्डिग शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर मीरी पीरी मेडिकल कालेज के पास लगा हुआ था। चुनाव आयोग की अनुमति के बिना किसी भी सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर होर्डिग नहीं लगाया जा सकता। नवीन जिंदल ने शाहाबाद के निकट निजी भूमि पर चुनाव आयोग की अनुमति के बिना होर्डिंग लगाया हुआ था जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद होर्डिग चुनाव अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर ही लगाए जा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने कुछ दिन पहले स्थान निर्धारित कर दिए थे, जिसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से भी आम लोगों तक पहुंचाई गई थी। इसके बावजूद सांसद ने होर्डिग नहीं हटवाए।

Friday, March 20, 2009

Mallika चुनाव की तैयारी में !

बॉलीवुड की हॉट गर्ल मल्लिका शेरावत अब हरियाणा की राजनीती के दंगल में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी में हैं। इनेलो उन्हें रोहतक से चुनावी मैदान में लानेकी तैयारी में है और इसके लिए बाकायदा पार्टी अपने सभी बॉलीवुड कांनेक्शन्स को भुनाने का प्रयास कर रही है।
हालाँकि पार्टी का कोई पदाधिकारी इसकी पुष्टिनहीं कर रहा है, लेकिन पार्टी से जुड़े विश्वस्त सूत्र इसपर न भी नहीं कर रहे हैं। इनेलो सुप्रीमो चौटाला के बेटे अभय चौटाला के बॉलीवुड में अच्छे रिश्ते हैं और पार्टी सीएम को उनके गृह जिले में घेरने के लिए इन रिश्तो को हर हाल में भुनाना चाहती है। यह लगभग तय है कि रोहतक संसदीय सीट से मुख्यमंत्री के बेटे दीपेन्द्र हुड्डा को टिकेट मिलना तय ही हैं। प्रदेश में कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद करने के लिए पार्टी को हेवी वेट उम्मीदवार लाना चाहती हैं ताकि पूरी प्रदेश सरकार को घर में ही घेरा जा सके।

मल्लिका मूल रूप से रोहतक जिले की ही हैं और चर्चा है कि वह अब राजनीती में तूफ़ान ला सकती हैं। यह भी एक वजह है कि पार्टी ने अभी एक भी प्रत्याशी घोषित नही किय है, जबकि प्रदेश में उनकी सहयोगी पार्टी भाजपा ने अपने कोटे कि पंचों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।