Showing posts with label Congress-candidates. Show all posts
Showing posts with label Congress-candidates. Show all posts

Monday, April 13, 2009

नवीन जिंदल पर फेंका जूता




प्रसिद्ध उद्योगपति एवं लोकसभा चुनावों के लिए कुरुक्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल पर शुक्रवार को कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने जूता फेंक दिया। इस अप्रत्याशित घटना से सभी अवाक रह गए। कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से उसे भीड़ से बचाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी के शराब पिए होने की पुष्टि हुई है। सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को सेक्टर-13 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में थानेसर ब्लाक के पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई थी। इसमें थानेसर से विधायक रमेश गुप्ता व जिला कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान साहब सिंह सैनी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। अचानक सामने दरी पर बैठा एक व्यक्ति उठा और जोर से चिल्लाते हुए एक पैर से जूता निकालकर सांसद की ओर फेंक दिया। माइक की आवाज के बीच उसकी आवाज स्पष्ट रूप से नहीं सुनी जा सकी। घटना से सांसद सहित सभी व्यक्ति हक्के-बक्के रह गए। घटना से सकपकाए विधायक रमेश गुप्ता ने जूता उठाया और फेंकने वाले की ओर फेंक दिया। इतने में पास बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी को काबू कर लिया और उसे पीटते हुए पंडाल से बाहर ले गए। बड़ी मुश्किल से उसे कार्यकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान पहचान सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजबल सिंह सहारण के रूप में हुई है जो सेक्टर-13 का ही निवासी है। वह मूल रूप से खरक पांडु (कलायत) गांव का रहने वाला है। राजबल ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि चौटाला शासन के दौरान नौकरी पर लगाए गए लोगों को कांग्रेस के शासन में निकाल दिया गया। उनका बेटा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में क्लर्क के तौर पर कार्यरत था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे हटा दिया। पुलिस अधीक्षक केवी रमणा ने संपर्क करने पर बताया कि जिला युवा कांग्रेस प्रधान (ग्रामीण) अशोक खरकाली की शिकायत पर जूता फेंकने के आरोपी राजबल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ शराब पीकर हुड़दंग करने, बिना अनुमति प्रवेश करने, अपमान करने और कार्यकर्ताओं को धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवा लिया गया है, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हो गई है। घटना के पीछे विपक्ष का.. न तो वह पार्टी का सदस्य है और न ही उसे आमंत्रित किया गया था। युवा सांसद ने कहा कि घटना के बाद जूता फेंकने वाला एक विपक्षी नेता का नाम ले रहा था। इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बावजूद उनके मन में आरोपी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है और वे उसे क्षमा करते हैं।

Thursday, April 9, 2009

पंजाबी नेता AC Chaudhary ने की बगावत

Congress में टिकेट पर तेज़ हुआ घमासान
सीएम और वित्त मंत्री आमने- सामने
कांग्रेस में टिकेट के लिए घमासान तेज़ होता जा रहा है। सोनीपत सीट के लिए सीएम और उनके वित्त मंत्री में शक्ति प्रदर्शन थमने के बजाय तेज़ ही होता जा रहा है। अहम् की लडाई इस कदर बढ़ चुकी है कि दोनों टिकेट पर लिए अपनी दाव पर लगा लगा लगा चुके हैं। वहीं Faridabad में टिकेट न मिलने पर सरकार के मंत्री ऐ सी Chaudhary ने सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया को इस्तीफा भेजा है। ख़बर है कि वह बीएसपी के संपर्क में हैं।
चौधरी के इस इस्तीफे ने पूरी कांग्रेस को हिलाकर रख दिया है। इससे पहले एक टीवी चैनेल ने ख़बर दी कि सोनीपत से टिकेट न मिलने पर सी एम ओर वित्त मंत्री ने इस्तीफे कि पेशकश कर दी है। बिरेंदर सिंह सोनीपत से चुनाव लड़ना चाहते हैं और सी एम वहां से अपनी पत्नी को लड़ना चाहते हैं। इस तरह दोनों दिग्गजों कि लडाई एक बार फ़िर खुलकर सामने आ गई है। हालांकि हुड्डा के मीडिया सलाहाकार ने इस बात का खंडन किया है कि सीएम ने इस्तीफे की धमकी दी थी।
वहीं दो जाट नेताओं कि लडाई में प्रदेश के पञ्जाबीनेता ऐ सी चौधरी ने अपना अलग बिगुल बजा दिया है। चौधरी ने पञ्जाबी समाज कि अनदेखी का मुद्दा उठा कांग्रेस को जाटों की पार्टी साबित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहली बार किसी भी पंजाबी को पार्टी कि टिकेट नहीं मिली है।
चौधरी फरीदाबाद से सोनीपत कि टिकेट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने गुज्जर नेता अवतार सिंह भडाना को उनकी ऊंची पहुँच के चलते टिकेट थमा दी।

Wednesday, April 8, 2009

नवीन जिंदल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शाहाबाद के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-1 के किनारे चुनाव आयोग की अनुमति के बिना अपने प्रचार-प्रसार का बड़ा होर्डिग लगाया हुआ था। इस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सोनिया गांधी और नवीन जिंदल के चित्र लगे हुए थे। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त पंकज अग्रवाल ने बताया कि संबंधित शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दी गई है। यह होर्डिग शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर मीरी पीरी मेडिकल कालेज के पास लगा हुआ था। चुनाव आयोग की अनुमति के बिना किसी भी सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर होर्डिग नहीं लगाया जा सकता। नवीन जिंदल ने शाहाबाद के निकट निजी भूमि पर चुनाव आयोग की अनुमति के बिना होर्डिंग लगाया हुआ था जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद होर्डिग चुनाव अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर ही लगाए जा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने कुछ दिन पहले स्थान निर्धारित कर दिए थे, जिसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से भी आम लोगों तक पहुंचाई गई थी। इसके बावजूद सांसद ने होर्डिग नहीं हटवाए।

Saturday, April 4, 2009

Congress के पांच प्रत्याशी घोषित




कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने शुक्रवार की रात हरियाणा की दस में से पांच लोकसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए।


अंबाला (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा
रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से नवीन जिंदल चुनाव लड़ेंगे



हिसार से जयप्रकाश



फरीदाबाद से अवतार सिंह भड़ाना को कांग्रेस का टिकट दिया गया है।



पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। जबकि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से उद्योगपति नवीन जिंदल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अंबाला (सु.) लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय राज्यमंत्री कुमारी सैलजा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश से अभी सोनीपत, गुड़गांव, भिवानी, सिरसा और करनाल लोकसभा क्षेत्रों से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित करना बाकी है। इन सीटों के लिए कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रदेश से राजग ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। इसमें भाजपा व इनेलो ने पांच-पांच प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

Wednesday, April 1, 2009

Congress की सूची अब किस्तों में!

कांग्रेस आलाकमान की योजना के विपरीत प्रदेश की 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शायद एक साथ नहीं हो। इन पर आम सहमति नहीं बनने की सूरत में (जिसकी संभावना अधिक है) हाईकमान ऐसी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है जिन पर आम सहमति हो। ऐसी सीटों की संख्या 5 से 6 हो सकती है।
केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश के नेताओं को अभी तक संभावित बैठक के कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई है। टिकट बंटवारे की उल्टी प्रक्रिया शुरू होने की खबर के बीच दावेदार जी-जान से टिकट की नाकेबंदी में जुटे हैं। हरियाणा मामलों के प्रभारी पृथ्वीराज चव्हाण जम्मू-कश्मीर चले गए, जबकि कई दिनों तक दिल्ली में डेरा डाले प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना मानसा देवी के दर्शन को। बैठक हुई तो इसमें तैयार सूची अनुमोदन के लिए सोनिया गांधी को भेजी जाएगी। उनकी मंजूरी के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
कुछ सीटों पर तो प्रत्याशियों के नाम लगभग तय है बस उन सीटों पर औपचरिकता ही बाकि है। ये हैं
---रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा
---कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल
---अम्बाला से शैलजा
---हिसार से जयप्रकाश
---सिरसा से अशोक तंवर

असली महाभारत भिवानी - महेंद्रगढ़, सोनीपत, फरीदाबाद, गुडगाँव और करनाल सीट पर है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट बंसीलाल परिवार की विरासत की लडाई से जुड़ी है। बंसीलाल परिवार के दोनों धडे टिकेट के संग्राम के बहाने एक बार फ़िर आमने-सामने हैं। हालाँकि धर्मवीर सिंह और राव दानवीर भी दौड़ में हैं लेकिन लडाई में कही टिकते नज़र नहीं आ रहे।

सोनीपत सीट
सोनीपत सीट पर महाभारत कांग्रेस और दस जनपथ के पुराने वफादारों के बीच है । वित्त मंत्री बिरेंदर सिंह और बिजली मंत्री रणदीप सुरजेवाला वाया सोनीपत चंडीगढ़ का रास्ता ढूंढ रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के नजदीकी विधायक जितेन्द्र मलिक, परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता भी दौड़ में हैं।