
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पत्नी का मंगलवार रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थी और काफी दिनों से एम्स में उनका उपचार चल रहा था।
उन्होंने मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 11 फरवरी को गांव गोलागढ़ में पति बंसीलाल की समाधि स्थल के पास किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित प्रदेश के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। Vidhya Devi का जन्म फतेहाबाद जिले के गांव भूथनकलां में जीराम के घर हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक उतार चढ़ाव देखे। पहले छोटे बेटे सुरेंद्र सिंह की दुर्घटना में मौत और इसके बाद पति बंसीलाल का निधन उन्हें अंदर से तोड़ गया था। वह बड़े पुत्र रणबीर सिंह महेंद्रा के साथ रहती थीं। विद्या देवी की अंतिम यात्रा 11 फरवरी को दोपहर बाद तीन बजे भिवानी के अशोका रोड स्थित महेंद्रा के निवास से गांव गोलागढ़ के लिए रवाना होगी।
No comments:
Post a Comment