Showing posts with label Ambala. Show all posts
Showing posts with label Ambala. Show all posts

Tuesday, April 28, 2009

Sonia की रैली के लिए एसपीजी का ट्रायल शुरू

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आतंकी हमले की धमकी के मद्देनजर अब विशेष सुरक्षा दस्ता यानी एसपीजी के अधिकारी उनकी रैलियों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुट गए है। इसी क्रम में आगामी 30 अप्रैल को Ambala और Hansi में सोनिया गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर विशेष सुरक्षा चक्र तैयार किया जा रहा है।
इसी रणनीति पर काम करने के लिए सोमवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार के साथ यहां मीटिंग हुई, जिसमें रैली में सुरक्षा के विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अब रैली स्थल पूरी तरह से एसपीजी के अधीन हो गया है।
बृहस्पतिवार को छावनी के गांधी ग्राउंड में होने वाली सोनिया की रैली में सुरक्षा के लिहाज से वीआईपी नेताओं के अलावा पहली पंक्ति में बैठने वाले तकरीबन पांच हजार लोगों को पास मुहैया कराए जाएंगे, जिसमें उनका पूरा पता व नाम शामिल होगा। सूत्रों की माने तो एसपीजी अधिकारियों की यह कवायद आतंकी धमकी के मद्देनजर की जा रही है। उनका मानना है कि पास मुहैया होने से एक तो संबंधित व्यक्ति के बारे में पुलिस के पास जानकारी होगी, दूसरा ऐसा पास सिर्फ पार्टी के खास कार्यकर्ता को ही दिए जाएंगे। वहीं सोनिया गांधी के स्टेज से लेकर पहली पंक्ति के बीच खासी दूरी भी होगी और उस बीच की गैलरी में सिविल ड्रेस में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की निगाहे सामने बैठे लोगों पर ही रहेंगी। वहीं एसपीजी अधिकारियों की ओर से सोनिया गांधी के साथ स्टेज पर बैठने वाले नेताओं की सूची भी पार्टी की ओर से मुहैया करवाई जा रही है। साथ ही सोनिया गांधी पहली पंक्ति में बैठे लोगों से हाथ मिलाकर उनका हाल-चाल पूछेगी, जिसके लिए तकरीबन सौ लोगों की अलग से सूची तैयार की जाएगी।

Saturday, March 21, 2009

Train से 215 भेड़ें कटी

Ambala के माडल टाउन रेलवे क्रासिंग के पास नाला पार कर रही सैकड़ों भेड़े एकाएक ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे 250 में से 215 भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भेड़ मालिक बिट्टूं साहा के गांव मुंडपुर का रहने वाला था। वह शनिवार दोपहर बाद शहर के किसी गांव से भेड़ों को चराकर वापस ले जा रहा था। भेड़ों की कीमत लाखों से ज्यादा बताई गई है।
भेड़ मालिक ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद वह जेल लैंड की ओर से भेड़ों को लेकर वापस गांव जा रहा था। माडल टाउन रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और कुछ भेड़े इधर-उधर भागने लगी। उसका कहना था कि जब तक उन लोगों ने भेड़ों को रेलवे लाइन से हटाने की कोशिश की तब तक अधिकांश उसकी चपेट में आ गई थी। भेड़ मालिक के अनुसार उसके पास 250 भेड़ें थी, जिनमें से 215 की मौत हो गई। भेड़ों के कटने से मालिक पूरी तरह से सदमे में है। हादसे में दो गधे भी बुरी तरह से जख्मी हो गए है।

Saturday, February 7, 2009

अंबाला में बनेगा प्रदेश का दूसरा बीएसएफ मुख्यालय

हिसार के बाद अंबाला में प्रदेश का दूसरा बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) मुख्यालय बनेगा। इसके लिए गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिल चुकी है। राजस्व विभाग ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। तकरीबन 65 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले मुख्यालय के लिए सरकार की ओर से सेक्शन चार के तहत नोटिस की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। फिलहाल आपत्तियां स्वीकार करने के साथ ही जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के आसार साफ हो गए हैं। शहर के अंबाला-नारायणगढ़ रोड स्थित पंजोखरा में बनने वाले बीएसएफ मुख्यालय के लिए वर्षो पहले ही खाका तैयार हो चुका था, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण की एनओसी भी सरकार की ओर से जारी हो गई थी। बीएसएफ की ब्लूप्रिंट के मुताबिक उन्हें छावनी क्षेत्र के नजदीक ही जमीन की तलाश थी, जिसमें पंजोखरा गांव की जमीन सबसे उपयुक्त समझी गई है। यही नहीं उक्त जमीन अंबाला-नारायणगढ़ मुख्य मार्ग पर भी है। लिहाजा गृह मंत्रालय के निर्देशों पर सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए हरी झंडी दे दी,अब किसानों से सेक्शन पांच के तहत दावे व आपत्तियां मांगी गई है, जिसको सुनने के बाद सेक्शन छह यानी अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीएसएफ मुख्यालय निर्माण के लिए तैयार किए गए ब्लू प्रिंट में सरकारी क्वार्टरों के अलावा पूरी बटालियन होगी, जिसमें अधिकारियों और जवानों के लिए आधुनिकतम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आर्मी की तरह से ही बीएसएफ मुख्यालय में भी परेड ग्राउंड सहित अन्य व्यवस्थाएं होंगी। फायरिंग रेंज भी अलग से तैयार किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के संबंध में जिला राजस्व अधिकारी जीआर रोहिल्ला ने बताया कि सेक्शन चार की कार्रवाई पूरी करने के बाद किसानों से आपत्तियां मांगी गई है, जिसमें ज्यादातर किसानों ने खेतों के लिए रास्ता छोड़ने की डिमांड की है।

Sunday, February 1, 2009

Budget में पेंशन व बेरोजगारी भत्ते को तवज्जो

Finanace Minister Birender Singh ने कहा कि आगामी Budget में पेंशन और बेरोजगारी भत्ते को तवज्जो दी जाएगी। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इसे लागू करने में जो भी विसंगतियां आयोग की सिफारिशों में सामने आई हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। वह Ambala के पंचायत भवन में पत्रकारों से शनिवार को बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुड़गांव और मानेसर की तर्ज पर अन्य क्षेत्रों में भी औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। सभी मुख्यालयों पर विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक सभी पैमानों पर खरा उतर रही है। लंबित योजनाएं भी जल्द पूरी हो जाएंगी। उन्होंने विधायक विनोद शर्मा को चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी सभी दसों सीटों पर परचम लहराएगी।

Sunday, January 25, 2009

हरियाणा का छोरा Hungary में दिखाएगा दमखम

अंबाला के अंकुश भारद्वाज का चयन 23 से 26 जनवरी तक हंगरी और 28 जनवरी से 31 जनवरी तक जर्मनी में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इससे पूर्व भी अंकुश पिछले साल हंगरी में दो ब्रोंज और जर्मनी में पांचवां स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन कर चुके है। वहीं पुणे में आयोजित तृतीय कामनवेल्थ यूथ गेम्स-08 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल हासिल करने का श्रेय अंकुश को प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अलावा राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में 45 से भी ज्यादा मेडल हासिल करने वाले अंकुश आज भी अपने कोच सुभाष राणा की पिस्टल से ही काम चला रहे है।

Tuesday, January 20, 2009

Ambala से शैलजा ही होंगी उम्मीदवार

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे पर ही लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों के साथ ही चंडीगढ़ की 11वीं सीट भी जीतकर सोनिया गांधी की झोली में डाल देंगे। उन्होंने अंबाला से केंद्रीय राज्यमंत्री कुमारी सैलजा के ही चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा चुनावों का शंखनाद करते हुए कुमारी सैलजा को अंबाला से चुनाव लड़ाने व भारी मतों से जिताने का एलान कर दिया। खास बात यह कि अम्बाला से ही ताल ठोंकने वाले मुलाना भी स्टेज पर मौजूद थे और उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सीएम ने कहा, इनेलो-भाजपा गठबंधन सांप-नेवले की दोस्ती है जो लंबी चलने वाली नहीं है। साथ ही चुनावी बिगुल का शंखनाद किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा ने अंबाला संसदीय क्षेत्र से कुमारी सैलजा के चुनाव लड़ने की वकालत करते हुए उन्हें कद्दावर नेता बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र पर पूरा अमल किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री कुमारी सैलजा ने इस दौरान एनओसी की समस्या खत्म करने, फ्री-होल्ड कराने, कालका, मोरनी, जगाधरी की समस्याएं रखीं। उन्होंने छोटे कर्जदारों के कर्जे माफ करने की अपील भी की। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने विकास के काम गिनवाए और हुड्डा की प्रशंसा करते हुए सभी से सोनिया गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने भजनलाल और इनेलो-भाजपा की आलोचना भी की। मुलाना ने अंबाला सीट पर अपने दावे की कोई चर्चा नहीं की।

Saturday, January 17, 2009

एचडीएफसी बैंक में करोड़ों का घोटाला

अंबाला में एचडीएफसी बैंक की शाखा में करोड़ों रुपये का गोलमाल हुआ है।इससे बैंक के ग्राहकों में हड़कंप मच गया। बैंक की आडिट टीम दिल्ली से जांच के लिए यहां पहुंच गई है। बताया जाता है कि कृषि ऋणों की रिकवरी करने के बाद करोड़ों की राशि संबंधित ग्राहकों के खाते में जमा नहीं कराई गई। इसकी जानकारी ग्राहकों को लगी तो वे भड़क गए। वहीं बैंक का एक फील्ड आफिसर चार-पांच दिनों से लापता है। प्रभावित किसानों ने बैंक शाखा के सामने शुक्रवार को हंगामा किया। किसानों ने बैंक से प्राप्त एनओसी व क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दिखाए। एक ग्राहक ने बताया कि उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। जब इस बारे में पता किया तो बताया गया कि ऐसा अस्थाई तौर पर किया गया है। रुपये दोबारा खाते में डाल दिया जाएगा।
दूसरी ओर, दिल्ली से पहुंची बैंक टीम में शामिल सीनियर वाइस प्रेजीडेंट आडिट के रामचंद्रन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पहले यह शाखा बैंक आफ पंजाब एवं सेंचुरियन के नाम से थी। इसका मई 2008 में एचडीएफसी में विलय हो गया था। ये मामले उसी समय के हैं। जांच के बाद में पता लग सकेगा कि वास्तविकता क्या है।

Thursday, January 15, 2009

Ambala में विधवा ने खुद को आग लगाई

अंबाला नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को एक महिला सफाई कर्मी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पैंसठ फीसदी तक झुलसी महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बुधवार दोपहर बाद नगर परिषद में महिला सफाई कर्मी सुरजीत कौर ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर स्वयं को आग के हवाले कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर जब कुछ कर्मी पहुंचे तो नजारा देख कर सकते में आ गए। लगभग 65 प्रतिशत जली अवस्था में उसे शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई गई है। विधवा सुरजीत कौर के चार बच्चे भी हैं। पुलिस को दिए बयान में सुरजीत कौर का कहना है कि वह नप में कार्यरत अशोक नामक इंसपेक्टर से प्यार करती थी, किंतु उसने उसके साथ बेवफाई करके किसी अन्य महिला से विवाह रचा लिया। बेवफाई को वह सहन नहीं कर सकी और गुस्से में आकर उसने स्वयं के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली।