Saturday, June 27, 2009
SP Office के बाहर महिला ने जहर खाया
Saturday, June 13, 2009
छह एसपी समेत 29 अफसर बदले
नवदीप विर्क--हिसार
अनिल राव --रोहतक
श्रीकांत जाधव--पानीपत
सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक उलटफेर करते छह एसपी समेत राज्य के 29 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से स्थानांतरण प्रभाव से किया गया है। हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल, फरीदाबाद व सोनीपत के एसपी का तबादला किया गया है। वीबी सिंह को राज्य के डीजी एसवीबी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद रिक्त था। पदोन्नति के लिए प्रतिक्षारत विजेंद्र राय को डीजी ओएसडी कानून के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद भी रिक्त था। स्वर्णजीत सिंह एडीजीपी को पदोन्नत करके डीजी प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद नया सृजित किया गया है। राकेश मलिक एडीजीपी को पदोन्नत करके डीजी मानव अधिकार और विधायी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद भी नया सृजित किया गया है। वीएन राय एडीजीपी को डीजी कानून और व्यवस्था के साथ अतिरिक्त प्रभार एचपीए का दिया गया है। यह पद भी नव सृजित है। पीवी राठी को डीजी सीआईडी के पद पर पदस्थापित किया गया है। अनिल डावरा एडीजीपी को सीआईडी के एडीजीपी के पद पद नियुक्त किया गया है। परविंदर राय एडीजीपी को एडीजीपी एसवीबी के पद पर नियुक्त किया गया है। वाईपी सिंघल एडीजीपी को एडीजीपी सीआईडी के पद पर नियुक्त किया गया है। महिंदर लाल एडीजीपी क्राइम के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्रीनिवास वशिष्ठ एडीजीपी को एडीजीपी शस्त्र पुलिस के पद पर नियुक्त किया गया है। डा. आरसी मिश्रा आईजीपी को आईजी जेल लगाया गया है। आरसी गोएल को आईजी सतर्कता, मंजीत सिंह अहलावत आईजीपी को आईजी सतर्कता गुडग़ांव, शिव शक्ति राव आईजी को आईजी सीएम फ्लाइंग स्क्वाड, डा. केपी सिंह आईजीपी को प्रशिक्षण और ओएसडी कानून, के. सेल्वराज आईजी पर्सनल को टेलीकाम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डा. राजवंत सिंह आईजी प्रशिक्षण को आईजी कानून व्यवस्था, पीके अग्रवाल आईजीपी सतर्कता को आईजी फरीदाबाद रेंज बनाया गया है। आलोक मित्तल को पदोन्नत कर संयुक्त पुलिस आयुक्त गुडग़ांव, एएस चावला को डीआईजी सीआईडी, राजपाल सिंह को डीआईजी कानून व्यवस्था, पीएस रंगा को पदोन्नत कर डीआईजी आईआरवी भोंडसी बनाया गया है। नवदीप सिंह विर्क एसपी सोनीपत को एसपी हिसार, श्रीकांत जाधव को एसपी पानीपत, अनिल कुमार राव एसपी हिसार को एसपी रोहतक, मोहिंदर सिंह श्योराण एसपी पानीपत को एसपी सोनीपत और केके राव एसपी फरीदाबाद को एसपी करनाल बनाया गया है।
Saturday, April 4, 2009
Punjab Police ने डेरा प्रेमियों के साथ की मारपीट!
जाखल के सरकारी अस्पताल में दाखिल वीरपाल कौर पत्नी रामचंद ने बताया कि बीती रात दो गाड़ियों सवार हो कर आए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने उनके घर पर आ कर उसके ससुर से उसके देवर के बारे में पूछताछ की। उसके देवर के घर पर न होने की बात पर नशे में चूर पंजाब पुलिस कर्मचारियों ने उसके ससुर को जबरन उठा कर जीप में डाल लिया। शोरशराबा होने पर उसने व अन्य डेरा प्रेमियों ने पुलिस कर्मचारियों को रोका तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे ,उसके ससुर व अन्य डेरा प्रेमियों से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के कपडे़ भी फाड़ दिए। भारी संख्या में डेरा प्रेमियों को इकट्ठे होने पर पंजाब पुलिस कर्मचारी भाग गए। घायल डेरा प्रेमियों को जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पंजाब पुलिस चोटिया चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में नामित व्यक्तियो को काबू करने के लिए अदालत से वारंट लिये हुए है। इसी कड़ी के चलते उन्होंने गाव चांदपुरा में नामित व्यक्ति के निवास पर हरियाणा पुलिस के कर्मचारी को साथ ले कर दबिश दी थी। लेकिन उसके घर पर न मिलने पर वे वापस आ गये। वहा पर किसी भी कर्मचारी ने किसी से कोई मारपीट नहीं की है और न ही अभद्र व्यवहार किया है। डेरा प्रेमियों ने पुलिस पर जो आरोप लगाये है वो निराधार है। ये तो सिर्फ डेरा प्रेमियों की मनघड़ंत कहानी घड़ी है। जाखल के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डाक्टर दीपक गोयल ने बताया कि गाव चादपुरा निवासी राम चन्द्र बीती देर रात्रि एक महिला व दो व्यक्तियों को इलाज के लिए लाया था। जिन का प्राथमिक उपचार कर दिया है। शरीर में लगी गुम चोटों की जानकारी एक्सरे उपरांत की लगेगी। जाखल थाना प्रभारी रामकिशन से बात की तो उन्होंने बताया कि डेरा प्रेमियों व सिख समुदाय के बीच नामचर्चा को ले कर हुए विवाद में पंजाब पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों पर मामले दर्ज किए हुए है तथा नामित डेरा प्रेमियों को हरियाणा प्रदेश में काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। दबिश के दौरान हरियाणा पुलिस के कर्मचारी को साथ लिया जाता है। बीती रात गाव चांदपुरा में दबिश दी गई थी। उन्हे मारपीट के मामले की जानकारी मिली है, पुलिस इस की गहनता से जांच कर रही है।
Friday, March 20, 2009
रेल और सड़क जाम
सरपंच की पिटाई पर एसएचओ समेत सात पुलिसकर्मियों पर केसईस्माइल के सरपंच सुनील की पिटाई के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने घंटों नेशनल हाई-वे रोके रखा और रोहतक-दिल्ली रेलवे मार्ग भी बाधित कर दिया। जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल घंटों खड़ी रही और कुछ अन्य गाड़ियां भी लेट हुई। उधर, ग्रामीणों के गुबार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सांपला थाने के एसएचओ समेत सात कर्मियों को सस्पेंड कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों रास्ते से हट गये। इस दौरान करीब पांच घंटे तक हंगामे की स्थिति रही और पुलिस प्रशासन की जान हलक में अटकी रही।
गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात को एसएसओ की टीम ने इंडिका कार में सवार सरपंच व उसके साथियों को चेकिंग के लिए रोका
था। इस दौरान पुलिस व सरपंच के बीच कहासुनी व हाथापाई भी हो गई थी। बुधवार को सरपंच सुनील आसपास के कई गांवों के सरपंचों को लेकर एसएसपी आलोक मित्ताल से मिला। उसका आरोप था कि एसएचओ दीपक ने अपनी टीम के साथ उसके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी भी दी। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश एएसपी मनीष चौधरी को दिये थे। वहीं, सरपंचों ने चेतावनी दी थी कि वीरवार दोपहर 12 बजे तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। बृहस्पतिवार सुबह एएसपी मनीष चौधरी छानबीन के लिए सांपला रेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दे थाने का रुख किया। जहां, एसएचओ ने खुद को बे-कसूर बताते हुए कहा कि उन्होंने देर रात को चेकिंग के लिए सरपंच की गाड़ी को रोका था और इसी बाद पर महज कहासुनी हुई थी। वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों को काफी देर तक भी कार्रवाई के बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो वे खफा हो ईस्माइला लौट आए और रोड जाम कर डाला। कुछ देर बाद ही अनेक ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर भी पहुंच गये। अवरोधक डालकर उसे भी जाम कर दिया गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और एसडीएम समेत कई पुलिस अफसर भी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने पहुंचे। ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि एसएचओ समेत मारपीट करने वाले सातों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उनको तुरंत सस्पेंड किया जाए तो ही वे रास्ते से हटेगे। काफी जद्दोजहद के बाद आखिर पुलिस प्रशासन को ग्रामीणों की जिद के आगे झुकना ही पड़ा और करीब पांच घंटे की उठापटक के बाद लोगों ने रास्ता खोल दिया।
Sunday, January 25, 2009
7000 पुलिसकर्मी होंगे भर्ती : हुड्डा
बिजली सुधार पर खर्च होंगे 250 करोड़
बिजली प्रसारण एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, जिसके अंतर्गत जिले में एक 400 केवी सब स्टेशन, दो 220 केवी सब स्टेशन, एक 132 केवी सब स्टेशन और पांच 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बिजली प्रणाली को सुदृढ़ करने पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुराना बिजली घर में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगभग अढ़ाई करोड़ रुपये से निर्मित किए जाने वाले 33 केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखने के उपरांत मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा ने यह जानकारी दी।