Showing posts with label Recruitment. Show all posts
Showing posts with label Recruitment. Show all posts

Sunday, February 1, 2009

25 हजार Teachers की होगी भर्ती

शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता का कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में Teachers के रिक्त पद भरने के लिए शीघ्र ही 25 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वह शनिवार को सिरसा में यहां पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि 25 हजार में से १५ हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शेष १० हजार शिक्षकों की भर्ती भी शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भर्ती में पहले से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों को वरीयता देने पर विचार किया जा रहा है।
सरकारी स्कूलों में विज्ञान व कंप्यूटर की शिक्षा भी अनिवार्य करने पर राज्य सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के विद्यार्थी तकनीकी एवं साइंस की शिक्षा पा सकेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा में शिक्षकों की भारी कमी है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
स्थापित होंगे निजी विवि: शिक्षा मंत्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में गुणवत्तापरक शिक्षा को बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र के विवि स्थापित किए जाएंगे। अभी तक इस प्रकार के दो विवि स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। चार और निजी क्षेत्र के विवि स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च 2009 तक हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में 800 नई बसें शामिल की जाएंगी। जिन निर्धारित रूटों पर निजी बसें नहीं जाना चाहती हैं, उन रूटों पर राज्य परिवहन की बसों को चलाया जाएगा।

Sunday, January 25, 2009

जनसंपर्क विभाग में नियुक्तियों के परिणाम

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी वर्ग-ख के विभिन्न पदों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन पदों के लिए 21 से 23 जनवरी तक साक्षात्कार लिए गए थे। आयोग के प्रवक्ता के अनुसार कला अधिकारी (मूर्तिकार) सामान्य वर्ग अनुक्रमांक 03, कला अधिकारी (चित्रकारी) अनुक्रमांक 17, सांस्कृतिक अधिकारी (नाटक) सामान्य वर्ग अनुक्रमांक 06, सांस्कृतिक अधिकारी (संगीत) सामान्य वर्ग अनुक्रमांक 02, सांस्कृतिक अधिकारी (नृत्य) सामान्य वर्ग अनुक्रमांक 06 वाले उम्मीदवारों को विभाग में नियुक्ति प्रदान की गई है।

7000 पुलिसकर्मी होंगे भर्ती : हुड्डा

हरियाणा में जल्द ही सरकार द्वारा सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। Rohtak में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए राज्य सरकार ने एक कमेटी का गठन कर रखा है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के जो लोग आधारहीन मुद्दों को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं, उनके शासनकाल में प्रदेश का बजट 18 सौ करोड़ से अधिक नहीं था लेकिन, वर्तमान राज्य सरकार ने हरियाणा प्रदेश को विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए इस बार प्रदेश का बजट 10 हजार करोड़ रुपए के लगभग रखा है। उन्होंने कहा कि रोहतक में आज उन्होंने जिस एग्रोमाल का शिलान्यास किया है उसका निर्माण कार्य भी इसी वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लाभ के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा रोहतक के अलावा पंचकूला, पानीपत व करनाल में भी एग्रोमॉल बनाए जा रहे हैं और प्रत्येक निर्माण पर 50 से 80 लाख रुपये तक की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि एग्रोमॉल में किसान व उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
बिजली सुधार पर खर्च होंगे 250 करोड़
बिजली प्रसारण एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, जिसके अंतर्गत जिले में एक 400 केवी सब स्टेशन, दो 220 केवी सब स्टेशन, एक 132 केवी सब स्टेशन और पांच 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बिजली प्रणाली को सुदृढ़ करने पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुराना बिजली घर में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगभग अढ़ाई करोड़ रुपये से निर्मित किए जाने वाले 33 केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखने के उपरांत मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा ने यह जानकारी दी।

Friday, January 23, 2009

Police भर्ती में एक और मौका

चंडीगढ़ : सोनीपत भर्ती केंद्र में पुरुष चालक सिपाहियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक अंतिम अवसर और दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे उम्मीदवार जो अपनी शारीरिक क्षमता परीक्षा के लिए 20 व 21 जनवरी को उपस्थित नहीं हो सके, वे अब 24 जनवरी को परीक्षा के लिए ताऊ देवी लाल स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 3 में अपने मूल प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित हो सकते हैं।

Bhiwani में भर्ती 3 से

चंडीगढ़: भिवानी के भीम स्टेडियम में 3 से 5 फरवरी तक आर्मी में 14 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी बच्चों की भर्ती की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि आर्मी में भर्ती की इच्छा रखने वाले सभी किशोर खिलाडि़यों को अपना जन्म तिथि प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा।