Showing posts with label Teachers. Show all posts
Showing posts with label Teachers. Show all posts

Tuesday, June 2, 2009

पांच साल से पहले नहीं बदले जाएंगे शिक्षक

हरियाणा सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के लिए वर्ष 2009-10 के लिए तबादले संबंधी एक नीति जारी की है। इस नीति के अनुसार प्रदेश में वर्ष 2009-10 के दौरान अध्यापकों का कोई भी सामान्य तबादला नहीं किया जाएगा। सभी तबादले जारी की गई नीति के दिशानिर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। इस नीति की एक-एक प्रति पहले ही प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने जारी बयान में बताया कि कर्मचारी को तबादले के लिए अपने पसंदीदा स्थान के बास्ते संस्थान के मुखिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को इस वर्ष 15 जून तक लिखित निवेदन करना होगा जो 30 जून तक निदेशालय को ऐसे निवेदनों की सिफारिशें भेजेंगे और स्थानांतरण प्रक्रिया 30 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि दिशानिर्देशों के अनुसार किसी भी कर्मचारी का कार्यकाल किसी भी नियुक्ति स्थान पर पांच वर्ष होना चाहिए। जिस भी कर्मचारी के परिणाम पिछले तीन वर्ष से शतप्रतिशत है यदि वह कर्मचारी तबादले का निवेदन नहीं करता है तोउसे पांच वर्ष के बाद भी बदला नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी कर्मचारी का स्थानांतरण प्रशासकीय आधार पर प्रदेश सरकार किसी भी समय कर सकती है। प्रवक्ता ने बताया कि निवेदन निर्धारित फार्मेट में तीन विकल्पों सहित करना होगा और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए भी निवेदन उसी निर्धारित फोर्मेट में करना होगा और यदि दोनों कर्मचारी 10 कि लोमीटर के दायरे में नियुक्त हैं तो उनके निवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 50 वर्ष की आयु के महिला और पुरुष अध्यापकों को कन्या विद्यालयों में प्राथमिक तौर पर नियुक्त किया जाएगा। शतप्रतिशत नेत्रहीन और 70 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांग अध्यापकों को उनके ब्लॉक या 10 किलोमीटर की परिधि में नियुक्त करने के प्रयास किए जाएंगे।

Thursday, May 21, 2009

शिक्षकों को मिला तोहफा

प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों एवं सरकारी सहायता प्राप्त कालेजों के अध्यापकों या समकक्ष काडर वाले कर्मियों को संशोधित वेतनमानों के अनुरूप अंतरिम राहत का 40 प्रतिशत बकाया तदर्थ आधार पर देने का निर्णय किया है। शिक्षा मंत्री मांगेराम गुप्ता ने बताया कि वेतनमानों के पात्र अध्यापकों एवं अन्य समकक्ष कर्मचारी, जो 8000-13500 रुपये तथा 10000-15200 रुपये का पूर्व संशोधित वेतनमान में वेतन ले रहे थे, वे 36 माह के लिए क्रमश: 1,30,000 रुपये तथा 1,60,000 रुपये का तदर्थ बकाया के पात्र होंगे तथा जो 12,000-18300 रुपये तथा 16400-22400 रुपये के वेतनमान में थे, उन्हें क्रमश: 1,90,000 तथा 2,50,000 रुपये का तदर्थ बकाया मिलेगा। विश्वविद्यालयों के कुलपति पांच -पांच लाख रुपये के तदर्थ बकाया के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि तदर्थ बकाया राशि का आहरण महाविद्यालय प्राध्यापक/प्राचार्य इत्यादि के वर्तमान में कार्यरत महाविद्यालयसे होगा। सभी प्राध्यापकों का तदर्थ बकाया भुगतान की स्वीकृति महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी की जाएगी और उसकी एक प्रति उस महाविद्यालय में प्रेषित की जाएगी, जहां वे पूर्व में कार्यरत रहे हैं। 8000-13500 रुपये, 10,000-15200 रुपये तथा 12,000-18300 रुपये के वेतनमान के उन प्राध्यापकों इत्यादि के मामले में, जो पहली जनवरी, 2006 के बाद सेवा में आए हैं, के बकाया की गणना क्रमश: 3600 रुपये प्रतिमाह, 4400 रुपये तथा 5200 रुपये प्रतिमाह की दर से की जाएगी। आहरण एवं वितरण अधिकारी या प्राचार्य द्वारा कर्मचारी की सेवा पुस्तिका में बकाया वितरण की आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज की जाएंगी। सभी पात्र प्राध्यापक एवं अन्य समकक्ष कर्मचारियों को लिखित में देना होगा कि अंतरिम राशि की अदायगी उनके बकाया राशि से समायोजित की जाएगी।

Friday, February 13, 2009

नए वेतनमान में अध्यापकों की बल्ले-बल्ले

आखिर डेढ़ माह की जद्दोजहद के बाद शिक्षा विभाग में वेतन निर्धारण को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो गया। शिक्षा विभाग के मुख्य लेखा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को एजूसेट पर प्रदेश के सभी प्रिंसिपल, मुख्याध्यापक, लेखा व अनुभाग अधिकारियों व लिपिकों की बैठक ली और उसमें एक जनवरी 2006 के बाद लगे कर्मचारियों के वेतन नियम-8 व सेक्शन-दो के अनुसार तय करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के अध्यापक देश में सबसे अधिक प्रविष्ट वेतन लेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट न करने के कारण अध्यापक वर्ग परेशानी में था। बृहस्पतिवार को 12 बजकर 20 मिनट पर प्रदेश के सभी एजुसेट सिस्टम पर पंचकूला से मुख्य लेखा अधिकारी व दो अन्य अनुभाग अधिकारियों ने वेतन निर्धारण को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी। मुख्य लेखा अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2006 के बाद लगे कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के नियम-8 व सेक्शन-दो के तहत वेतन दिया जाना है। इसके अनुसार मास्टर को 18460, प्राथमिक शिक्षक को 16290 तथा प्राध्यापक को 18750 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इस बारे में हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश मलिक व प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरिओम राठी ने कहा कि यद्यपि सरकार ने देश के सर्वाधिक प्रविष्ट वेतनमान दिए हैं। फिर भी इसमें कुछ विसंगतियां हैं, जिनके बारे में उनके संगठनों को सरकार व वेतन विसंगति कमेटी को लिख दिया गया है।

Sunday, February 1, 2009

25 हजार Teachers की होगी भर्ती

शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता का कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में Teachers के रिक्त पद भरने के लिए शीघ्र ही 25 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वह शनिवार को सिरसा में यहां पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि 25 हजार में से १५ हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शेष १० हजार शिक्षकों की भर्ती भी शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भर्ती में पहले से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों को वरीयता देने पर विचार किया जा रहा है।
सरकारी स्कूलों में विज्ञान व कंप्यूटर की शिक्षा भी अनिवार्य करने पर राज्य सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के विद्यार्थी तकनीकी एवं साइंस की शिक्षा पा सकेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा में शिक्षकों की भारी कमी है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
स्थापित होंगे निजी विवि: शिक्षा मंत्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में गुणवत्तापरक शिक्षा को बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र के विवि स्थापित किए जाएंगे। अभी तक इस प्रकार के दो विवि स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। चार और निजी क्षेत्र के विवि स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च 2009 तक हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में 800 नई बसें शामिल की जाएंगी। जिन निर्धारित रूटों पर निजी बसें नहीं जाना चाहती हैं, उन रूटों पर राज्य परिवहन की बसों को चलाया जाएगा।

Thursday, January 15, 2009

मुख्यध्यापक और प्राध्यापक पदोन्नत

प्रदेश सरकार ने कई मुख्याध्यापक एवं प्राध्यापकों को हरियाणा शिक्षा सेवा-H कैडर में प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया है। इसके साथ ही उनकी नियुक्ति और स्थानांतरण के आदेश भी जारी किए गए हैं। जिन मुख्याध्यापक एवं प्राध्यापकों को पदोन्नत कर स्थानांतरित किया गया है, उनमें
हसनगढ़ (रोहतक) के बलबीर सिंह को नारायणा (रोहतक) में,
बामरौली (झज्जर) के शेर सिंह को बादली (झज्जर) में,
मेहंदा (हिसार) के सुरेश कुमार कौशिक को बहु-झोलरी (झज्जर) में,
बसीरपुर (महेंद्रगढ़) के नरेश कुमार को अजमाबाद मुखोटा (महेंद्रगढ़) में,
ढाणा लाडनपुर (भिवानी) की सरोज बाला को तालु (भिवानी) में,
भोडि़या खेड़ा (फतेहाबाद) के लक्ष्मीकांत शर्मा को भूना (फतेहाबाद) में,
मियोद कलां (फतेहाबाद) के हुकुम चंद को रत्ता कलां (फतेहाबाद) में,
पोलंगी (रोहतक) के अजीत सेन को दावला (झज्जर) में,
रासीवास (भिवानी) के राजवीर सिंह को खुड़ाना (महेंद्रगढ़) में,
अल्हापुर (फतेहाबाद) के रणधीर सिंह को मंदकोला (मेवात) में,
मीरान (भिवानी) के रान सिंह को सेडि़या (झज्जर) में,
रिवाड़ी खेड़ा (भिवानी) के संतलाल सांगवान को ढाणा (झज्जर) में,
ननवान (महेंद्रगढ़) के रमेश चंद को सिरोही बाहाली (महेंद्रगढ़) में,
मानकावास (भिवानी) के मुख्याध्यापक दिनेश कुमार को छप्पार (झज्जर) में,
पन्नीवाला रुलदू (सिरसा) के सुरजीत सिंह को बणी (सिरसा) में,
बराही (झज्जर) की कृष्णा देवी को जहाजगढ़ (झज्जर) में,
कोथल कलां (महेंद्रगढ़) के नरेश कुमार को सिंहमा (महेंद्रगढ़) में,
गढ़ी (हिसार) के तेलूराम को पेटवाड़ (हिसार) में,
खियोवाली (सिरसा) के अमन पाल को चाक्कन (सिरसा) में,
भिखावाला (जींद) के गुरमुख सिंह को बात्ता (कैथल) में,
मौजगढ़ (सिरसा) के गुरतेज सिंह को चाहरवाला (सिरसा) में,
अलखपुरा (भिवानी) के शमशेर सिंह को खरक जट्टान (रोहतक) में,
पालवास (भिवानी) के रमेश बूरा को बापोड़ा (भिवानी) में,
शिवनगर, हिसार की शबनम को बहबलपुर (हिसार) में,
श्याम कलां (भिवानी) के सुखबीर सिंह को बेरावास (महेंद्रगढ़) में,
नांगल (भिवानी) के आनंद कुमार को भिंडावास (झज्जर) में,
काहनी (रोहतक) के आजाद सिंह खट्टड़ को मछरौली (झज्जर) में,
पोहारका (सिरसा) के सोहनलाल को खारीवाला (सिरसा) में,
बिलासपुर (गुड़गांव) के राजवीर सिंह को कबलाना (झज्जर) में
चांदी (रोहतक) की पुष्पलता को खिड़वाली (रोहतक) में पदोन्नत कर स्थानांतरित किया है।
इसी प्रकार, जिन प्राध्यापकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत कर स्थानांतरित किया गया है, उनमें
कैथल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अर्थशास्त्र प्राध्यापक टेकचंद को पाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में,
डाइट मदीना (रोहतक) के भूगोल प्राध्यापक ओम प्रकाश को लाखन माजरा (रोहतक) में,
डाइट रेवाड़ी के राजनीतिक शास्त्र प्राध्यापक राकेश कुमार को गुजर माजरी (रेवाड़ी) में,
आदमपुर मंडी (हिसार) के भूगोल प्राध्यापक सुभाष चंद्र को डाइट डिंग (सिरसा) में,
कुंड (रेवाड़ी) के गणित प्राध्यापक पृथ्वी सिंह को तुंबाहेड़ी (झज्जर) में,
हांसी (हिसार) के अंग्रेजी प्राध्यापक अनिल कुमार शर्मा को दिहमान (फतेहाबाद) में,
बांडाहेड़ी (हिसार) के राजनीतिक शास्त्र प्राध्यापक धर्मपाल सिंह को खरक रामजी (जींद) में,
झज्जर के अंग्रेजी प्राध्यापक सदानाथ को अहरी (झज्जर) में,
बोंदकलां (भिवानी) के राजनीतिक शास्त्र प्राध्यापक हरि पाल को मोरखेड़ी (रोहतक) में
मंडी डबवाली (सिरसा) के अंग्रेजी प्राध्यापक विजय कुमार को बलबेहरा (कैथल) में नियुक्त किया है। भापरौदा (झज्जर) के प्रधान अध्यापक घमंडी लाल और राजकीय उच्च विद्यालय, दूधवा (भिवानी) केप्रधान अध्यापक अमर चंद को भी प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है।