Fatehabad के चूडलकला में उत्पन्न हुए विवाद में नामजद डेराप्रेमियों से पंजाब पुलिस द्वारा कथित तौर पर मारपीट की। घायल डेरा प्रेमियों को जाखल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जाखल के सरकारी अस्पताल में दाखिल वीरपाल कौर पत्नी रामचंद ने बताया कि बीती रात दो गाड़ियों सवार हो कर आए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने उनके घर पर आ कर उसके ससुर से उसके देवर के बारे में पूछताछ की। उसके देवर के घर पर न होने की बात पर नशे में चूर पंजाब पुलिस कर्मचारियों ने उसके ससुर को जबरन उठा कर जीप में डाल लिया। शोरशराबा होने पर उसने व अन्य डेरा प्रेमियों ने पुलिस कर्मचारियों को रोका तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे ,उसके ससुर व अन्य डेरा प्रेमियों से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के कपडे़ भी फाड़ दिए। भारी संख्या में डेरा प्रेमियों को इकट्ठे होने पर पंजाब पुलिस कर्मचारी भाग गए। घायल डेरा प्रेमियों को जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पंजाब पुलिस चोटिया चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में नामित व्यक्तियो को काबू करने के लिए अदालत से वारंट लिये हुए है। इसी कड़ी के चलते उन्होंने गाव चांदपुरा में नामित व्यक्ति के निवास पर हरियाणा पुलिस के कर्मचारी को साथ ले कर दबिश दी थी। लेकिन उसके घर पर न मिलने पर वे वापस आ गये। वहा पर किसी भी कर्मचारी ने किसी से कोई मारपीट नहीं की है और न ही अभद्र व्यवहार किया है। डेरा प्रेमियों ने पुलिस पर जो आरोप लगाये है वो निराधार है। ये तो सिर्फ डेरा प्रेमियों की मनघड़ंत कहानी घड़ी है। जाखल के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डाक्टर दीपक गोयल ने बताया कि गाव चादपुरा निवासी राम चन्द्र बीती देर रात्रि एक महिला व दो व्यक्तियों को इलाज के लिए लाया था। जिन का प्राथमिक उपचार कर दिया है। शरीर में लगी गुम चोटों की जानकारी एक्सरे उपरांत की लगेगी। जाखल थाना प्रभारी रामकिशन से बात की तो उन्होंने बताया कि डेरा प्रेमियों व सिख समुदाय के बीच नामचर्चा को ले कर हुए विवाद में पंजाब पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों पर मामले दर्ज किए हुए है तथा नामित डेरा प्रेमियों को हरियाणा प्रदेश में काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। दबिश के दौरान हरियाणा पुलिस के कर्मचारी को साथ लिया जाता है। बीती रात गाव चांदपुरा में दबिश दी गई थी। उन्हे मारपीट के मामले की जानकारी मिली है, पुलिस इस की गहनता से जांच कर रही है।
Showing posts with label Dera. Show all posts
Showing posts with label Dera. Show all posts
Saturday, April 4, 2009
Monday, March 16, 2009
फिर भिड़े डेरा प्रेमी व सिख
डेरा प्रेमियों व सिखों के बीच विवाद की चिंगारी रविवार को फिर भड़क उठी। जाखल के नजदीक पंजाब में पड़ने वाले गांव चूडल कलां में नामचर्चा को लेकर डेरा प्रेमी व सिख श्रद्धालु भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ। विवाद को रोकने के लिए पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नामचर्चा संपन्न हो गई।पंजाब में दो वर्षो से नामचर्चा पर लगी पाबंदी एक माह पूर्व हटा ली गई थी। साध संगत ने गांव चूडल कलां में नामचर्चा का आयोजन किया। रविवार सुबह से ही नामचर्चा घर पर साध संगत का पहुंचना शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के कान खड़े हो गए और तत्काल भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जाखल बरेटा मार्ग पर पुलिस चौकसी को बढ़ाते हुए जगह जगह पर नाके लगा दिए गए। वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई। हरियाणा सीमा की ओर से डेरा प्रेमियों का सैलाब नामचर्चा घर की ओर उमड़ने लगा तो पंजाब पुलिस उन्हें रोकने लगी। इससे से तलवाड़ा रेलवे फाटक के नजदीक डेरा प्रेमियों व पंजाब पुलिस के बीच काफी तकरार हुई। पुलिस कर्मचारी डेरा प्रेमियों को नामचर्चा घर जाने से नहीं रोक सके। दूसरी तरफ इसकी खबर ही सिख समुदाय के लोग भी चूडल कलां स्थित गुरुद्वारा घर में एकत्र होने लगे। पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिख श्रद्धालु नामचर्चा घर की ओर बढ़ने लगे। उन्हें रोकने की पुलिस की कोशिश नाकाम रही। सिख श्रद्धालु नामचर्चा घर की ओर पिछवाडे़ से बढ़े तो वहां पहले से ही डेरा प्रेमी मौजूद थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को ललकारना शुरू कर दिया और पत्थर बरसाने लगे। टकराव रोकने की कोशिश नाकाम देख आखिर पुलिस कर्मचारियों ने डेरा प्रेमियों पर हल्का लाठीचार्ज किया। इससे गुस्साए डेरा प्रेमी पत्थर बरसाने लगे जिससे छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों समुदाय के श्रद्धालुओं को काबू किया। गुस्साए सिख जाखल बरेटा मार्ग के बीचों बीच बैठ गए। पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल को तैनात करने करने के साथ ही दंगा निरोधक दस्ते को भी नामचर्चा घर के बाहर तैनात कर दिया।
Subscribe to:
Posts (Atom)