Showing posts with label Students. Show all posts
Showing posts with label Students. Show all posts

Monday, March 16, 2009

रैगिंग के नाम पर फिर दरिंदगी, छात्र को अधमरा किया

रैगिंग का शिकार हुए मेडिकल छात्र अमनसत्य काचरू की मौत को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि गुडगाँव के एक इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट संस्थान में छात्र के साथ रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एमबीए कर रहे वरिष्ठ छात्र ने पांच छात्रों के साथ मिलकर पीडि़त छात्र को मारपीट कर अधमरा कर दिया। छात्र के संवेदनशील अंग पर गंभीर चोट आई है। थाना बिलासपुर में दी गई शिकायत में सेक्टर 10 के मकान नंबर 628 में रहने वाले पूर्व सेनाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा निशांत अनुपमा इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 9 मार्च को निशांत को कालेज में उसके सीनियर ने कपड़े उतारने को कहा। आरोपी के साथ पांच अन्य छात्र थे। मना करने पर सभी ने निशांत को जमकर मारापीटा। लात घूंसों से की गई पिटाई की वजह से निशांत के सिर व संवेदनशील अंग पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुरेंद्र का कहना है कि कालेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से इसलिए नहीं लिया कि घटना का मुख्य जिम्मेदार मैनेजमेंट से जुड़े लोगों का खास है और वह प्रशासनिक व्यवस्था भी देखता है। हालांकि कालेज प्रशासन ने इसे छात्रों की आपसी लड़ाई बताया है। डीसीपी साउथ इंद्र सिंह सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी मुकुल, प्रीतम, ललित, अश्रि्वनी, पुनीत व नितिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 523, 323 के तहत बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर गंभीर धाराएं लगाई जा सकती हैं। नपुंसक हो सकता था निशांत : सेठी अस्पताल में निशांत का इलाज कर रहे सर्जन डा. प्रमोद का कहना है कि निशांत के सिर व सीने में चोट के साथ-साथ गुप्तांग के बाएं हिस्से में गंभीर चोट आई है जिससे वहां ब्लड जम गया है। यदि दूसरे हिस्से में भी ब्लड जम जाता तो निशांत नपुंसक हो सकता था।

Saturday, March 14, 2009

NSS : काम के साथ मस्ती

हरियाणा कृषि विश्वविधालय (HAU) में आयोजित एनएनएस शिविर में छात्राएं सेवा के साथ मस्ती के मूड में भी दिखाई दी।




Monday, March 9, 2009

फब्तियां कसने वालों को छात्रा ने सिखाया सबक


ईट से तोड़ा कार का शीशा
रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक पीछा करने तथा फिर फब्तियां कसने से परेशान छात्रा ने शनिवार शाम को बस स्टैंड पर एक मारुति वेगनआर कार का शीशा तोड़ दिया। मामला पुलिस तक भी गया लेकिन फब्तियां कसने वाले लोग कार को छोड़कर फरार हो गए। लड़की को उसके परिजन हिसार आकर अपने घर ले गए लेकिन पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। पुलिस ने बताया कि नगर के एक कालेज में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार सायं अपने गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर गई। वहां पर दो युवकों ने उसका पीछा किया। जब उसे इसकी भनक लगी तो वह उनसे बचते हुए आटो में बैठकर बस स्टैंड चली आई लेकिन वे फिर भी पीछे आ गए। यहां पर उन्होंने छात्रा पर फब्तियां कसी तो उसने परेशान होकर ईट से उनकी वेगनआर कार का शीशा तोड़ दिया। इस पर वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर दोनों युवक कार छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और लड़की के परिजनों को फोन करके बुलाया। बाद में लड़की के परिजन बिना कोई शिकायत किए लड़की को अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है तथा फब्तियां कसने वाले युवकों को पूछताछ के बाद ही उन्हें कार दी जाएगी।

Sunday, February 8, 2009

छात्रा ने लगाई फांसी

Sonipat की हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी नौवीं की एक student ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
नौवीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा अपने नाना के पास रहती थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। बताया जाता है कि उसकी मां की भी एक रेल हादसे में मौत हो चुकी थी और पिता के अलग होकर वह अपने नाना के पास रह रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Wednesday, February 4, 2009

स्टाफ की कमी के खिलाफ छात्रों की गांधीगिरी

Fatehabad के ढाणी लाम्बा के सरकारी स्कूल में अध्यापकों की कमी के चलते स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी 135 बच्चे सामूहिक अवकाश पर चले गए। साथ में उन्होंने यह घोषणा की कि यदि शीघ्र ही अध्यापकों की कमी को पूरा नहीं किया गया तो स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चे स्कूल छोड़कर घर बैठ जाएंगे। अभिभावकों ने भी छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग देने का ऐलान कर दिया है। ज्ञात रहे गांव ढाणी लाम्बा के स्कूल में क्फ्भ् छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है। शिक्षा विभाग द्वारा यहां दो शिक्षकों नियुक्त किए हुए है। इसके बावजूद दो में से एक शिक्षक को डेपुटेशन पर गांव नथवाला के स्कूल में भेज दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से सभी बच्चों को पढ़ाने व स्कूल के अन्य काम निपटाने का पूरा जिम्मा एक ही शिक्षक के कंधों पर है।
अभी तक पूरा नहीं हुआ सिलेबस
शिक्षा बोर्ड द्वारा भले ही प्रदेश में वार्षिक परीक्षाओं की घोषणा कर दी गई हो तथा कुछ कक्षाओं की परीक्षाएं तो अगले सप्ताह शुरू भी होने वाली है। ऐसे में जब बच्चों को अभी तक पूरा सिलेबस पढ़ाया ही नहीं गया है, तो वे वार्षिक परीक्षा में क्या लिखेंगे। इस बारे में गांव के सरपंच नवनीत राय ने कहा कि इस बारे में गांव की पंचायत कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुकी है। परंतु अधिकारियों ने पंचायत की बात की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी ओपी रावल ने कहा कि डेपुटेशन पर गए शिक्षक को शीघ्र ही उसके मूल स्थान पर भेज दिया जाएगा। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार नए शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।