Tuesday, April 28, 2009

चुनाव मैदान में बचे 210 सूरमा

नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन 30 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया। अब लोकसभा चुनाव के महासमर में कुल 210 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत प्रदेश में 240 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए थे। हिसार लोस क्षेत्र से अधिकतम 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भिवानी-महेन्द्रगढ़ में 29, फरीदाबाद में 23, करनाल में 23, गुड़गांव में 24, सोनीपत में 21, कुरुक्षेत्र में 14, रोहतक में 16, सिरसा (आरक्षित) में 15 तथा अंबाला (आरक्षित) में सबसे कम सात प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों में 196 पुरुष एवं 14 महिलाएं हैं। प्रदेश में आम चुनाव 1989 में सर्वाधिक 324, वर्ष 1996 में 294 एवं वर्ष 1984 में 200 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसी प्रकार वर्ष 1991 में प्रत्याशियों की संख्या 198, वर्ष 2004 में 160, वर्ष 1998 में 140 एवं वर्ष 1980 में 137 थी। वर्ष 1999 में 114 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा तथा वर्ष 1967 में मात्र 67 एवं वर्ष 1971 में मात्र 63 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। हरियाणा में वर्ष 1967 में पहले लोकसभा चुनाव हुए। उस समय कुल नौ लोकसभा क्षेत्र थे और इनमें से दो आरक्षित थे। आम चुनाव 1971 के दौरान भी प्रदेश में कुल नौ क्षेत्र थे, लेकिन उस समय केवल एक आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र था। वर्ष 1977 के दौरान हरियाणा में दो आरक्षित क्षेत्रों सहित कुल 10 लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव हुए और तब से इस संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2004 के चुनाव में प्रदेश में कुल 1,23,20,557 मतदाता थे, जिनमें 56,59,926 महिलाएं थीं। इसकी तुलना में लोकसभा चुनाव 1967 के दौरान हरियाणा में 20,57,182 महिलाओं सहित केवल 43,86,711 मतदाता थे। इस वर्ष 285 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे
कुरुक्षेत्र : परिसीमन के बाद कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में शाहाबाद (आरक्षित), रादौर, लाडवा, थानेसर, पिहोवा तथा कैथल जिले के गुहला (आरक्षित), कलायत, कैथल तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं तथा इस क्षेत्र में कुल 11 लाख 68 हजार 405 मतदाता शामिल हैं जिनमें 6,39,403 पुरूष तथा 5,29,002 महिला मतदाता व 3916 सेवा मतदाता शामिल हैं।
चुनावी मैदान में प्रमुख उम्मीदवार-14 कांग्रेस-नवीन जिंदल, इनेलो-अशोक कुमार अरोड़ा, हजकां (बीएल)- जसवंत सिंह, बसपा-गुरदयाल सिंह, समाजवादी पार्टी-श्री प्रधान, निर्दलीय-9 -विष्णु भगवान, सुभाष महेंद्रा, आत्मप्रकाश, विरेंद्र सिंह, यशपाल, सुनीता धारीवाल, अश्विनी, रणसिंह तथा तरसेम लाल शामिल हैं।
अंबाला (आरक्षित) लोकसभा संसदीय क्षेत्र में अंबाला जिले के नारायणगढ़, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, मुलाना (आरक्षित) तथा साढौरा आरक्षित, पंचकूला जिले के कालका व पंचकूला और यमुनानगर के जगाधरी तथा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 12,59,674 मतदाता हैं, जिनमें 6,88,928 पुरुष, 5,70,746 महिला मतदाता व 7,968 सेवा मतदाता शामिल हैं।
अंबाला (आरक्षित) संसदीय क्षेत्र से अब जो सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए उनमें कांग्रेस-कुमारी सैलजा, भारतीय जनता पार्टी-रतनलाल कटारिया, बसपा-चंद्रपाल, हजकां (बी एल)-दलबीर सिंह, लाजपा- हेमराज तथा निर्दलीय -2 - अमर सिंह व नरेंद्र कुमार शामिल हैं।
सिरसा : इस क्षेत्र में सिरसा जिले की कालांवाली (आरक्षित),डबवाली, रानियां, सिरसा व ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र, फतेहाबाद जिले के टोहाना, फतेहाबाद व रतिया (आरक्षित) व जींद जिले के नरवाना (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 13,08,567 है, जो राज्य में सर्वाधिक है तथा इस संसदीय क्षेत्र में 7,05,542 पुरूष मतदाता व 6,03,025 महिला मतदाता व 1931 सेवा मतदाता हैं।
अब यहां जो 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें कांग्रेस-अशोक तंवर, इनेलो-सीता राम, बसपा -राजेश कुमार, हजकां (बी एल)- राजेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय जनहित पार्टी -स्वर्ण सिंह, सीपीआई (मा‌र्क्सवादी)-राम कुमार, आरपीआई -हंसराज, जम्मु व कश्मीर नैशलन पैन्थर्स पार्टी - राजकुमार, निर्दलीय-7- जयबीर सिंह, शंकर लाल, वजीर सिंह, पुष्पा रानी, नरेन्द्रपाल, देसराज तथा पवन कुमार शामिल हैं।
गुड़गांव : इस क्षेत्र में गुड़गांव जिले के गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी (आरक्षित), सोहना, मेवात जिले के नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना तथा रिवाड़ी जिले के बावल (आरक्षित) व रिवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 12,30,949 है, जिसमें 6,57,161 पुरुष तथा 5,73,788 महिला मतदाता व 12,194 सेवा मतदाता शामिल हैं।
इस सीट पर 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनमें कांग्रेस-इंद्रजीत सिंह, भाजपा-श्रीमती सुधा यादव, हजकां (बी एल)- नरवीर सिंह, बसपा-जाकिर हुसैन, समाजवादी पार्टी-सुनील यादव, राकांपा - दिनेश चंद्र यादव, लोजपा-यशपाल, राष्ट्रीय देहात मोर्चा पार्टी-ईशपाल सिंह तोमर तथा निर्दलीय-9 कुशेश्वर भगत, सुश्री बिमला देवी, बुद्घराम, सतीश कुमार सिंह, बलवंत सिंह अग्रवाल, प्रभुलाल बत्तरा, सतेद्र सिंह ठाकरान, मनबीर सिंह, अमर मोहम्मद शामिल हैं।
भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भिवानी जिले के लोहारू, बाढड़ा, दादरी, भिवानी, तोशाम तथा महेंद्रगढ़ जिले के अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल व नांगलचौधरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 12,15,630 हैं, जिसमें 6,48,461 पुरुष मतदाता, 5,67,169 महिला मतदाता तथा 22,258 सेवा मतदाता शामिल हैं। इस क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या प्रदेश में सर्वाधिक है तथा इस क्षेत्र में कोई भी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र शामिल नहीं है।
अब यहां 29 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हुए हैं, जिनमें कांग्रेस -श्रुति चौधरी, इनेला-अजय सिंह चौटाला, बसपा -विक्रम सिंह, (बीएल)- नरेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी-सुश्री सरोज यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-अनिल कौशिक, इण्डियन जस्टिस पार्टी-जय सिंह, भारतीय बहुजन समाज पार्टी-महेंद्र सिंह, समस्त भारतीय पार्टी -सुश्री नील कंवल उर्फ नीलम, निस्वार्थ सेवा पार्टी-वेद प्रकाश तथा निर्दलीय-18 सुरेंद्र, डा. पूर्णमल शर्मा, श्री लक्ष्मी नारायण, इंजीनियर महावीर सिंह यादव, राजकुमार, सुरेश कुमार, बीरेंद्र सिंह, जयमल सिंह, श्री चंद, हरीश कुमार, प्यारेलाल, धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, मनमोहन ¨संह तथा राजेश कुमार शामिल हैं।
हिसार संसदीय क्षेत्र में हिसार जिले के आदमपुर, उकलाना (आरक्षित), नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार तथा नलवा, भिवानी जिले के बवानी खेड़ा आरक्षित तथा जींद जिले के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 11,92,630 है, जिसमें 6,52,276 पुरुष तथा 5,40,354 महिला व 6,509 सेवा मतदाता शामिल हैं।
चुनावी मैदान में कुल 38 उम्मीदवार हैं, जिनमें कांग्रेस-जय प्रकाश, इनेलो-संपत सिंह, हजकां (बीएल)-भजनलाल, बसपा-राम दयाल, भारतीय रिपब्लिकन पक्ष-करण सिंह, समस्त भारतीय पार्टी -सतपाल, नेलोपा (यूनाईटेड)-गुलाब सिंह, लोजपा-सतपाल सिंह, भारतीय जस्टिस पार्टी-रोशन लाल, भारतीय बहुजन पार्टी-जंग बहादुर, राष्ट्रीय जनहित पार्टी-कृष्ण कुमार-। तथा निर्दलीय-27- उम्मीदवारों ने मनु दिग्विजय सिंह, महता अनुप कुमार, छोटू राम, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, राजेश, प्रवेश, आजाद सिंह, उमराव सिंह, नंदकिशोर, देवीलाल, राजेन्द्र, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, छोटू राम-। , सुश्री भतेरी, भजनलाल-।, कुलवंत सिंह, अनूप, देवेंद्र, रोहताश, राज कुमार, जगदीश चन्द्र, श्रवण कुमार, जोगिन्द्र कु मार, शमशेर , संदीप, जगराम तथा कुलदीप सिंह शामिल हैं।
करनाल लोकसभा क्षेत्र में करनाल जिले के नीलोखेड़ी (आरक्षित), इंद्री, करनाल, घरौण्डा, असंध तथा पानीपत जिले के पानीपत ग्रामीण , पानीपत शहर, इसराना (आरक्षित) तथा समालखा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 12,14, 475 है, जिनमें 6,69,050 पुरुष, 5,45,425 महिला व 4,137 सेवा मतदाता शामिल हैं।
यहाँ से 23 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें कांग्रेस-अरविंद कुमार शर्मा, भाजपा -आईडी स्वामी, बसपा-वीरेंद्र कुमार, हजकां (बीएल)-रमेश छाबड़ा, सीपीआई-मामचंद, समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)-राजीव, राष्ट्रीय जनहित पार्टी-हवा सिंह, राष्ट्रीय सहारा पार्टी - रामपाल, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (शिवराज)-कल्पना सिंह, शिव सेना -प्रेम कुमार, वंचित जमात पार्टी के मनोज कुमार कश्यप, राष्ट्रीय आर्य राजसभा के सुशील कुमार आर्य के अलावा निर्दलीय-12 उम्मीदवारों में रमेश सिंगला, शिव प्रसाद, अशोक कुमार, लाल सिंह, बलवान सिंह रुहल, अनुप ¨संह, नरेंद्र सरोहा, संजीव, सुशील कुमार, सुश्री मुकेश कुमारी तथा दुष्यंत कुमार चुनावी मैदान में रह गए हैं।
रोहतक : इस संसदीय क्षेत्र में रोहतक जिले के महम, गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक कलानौर (आरक्षित) तथा झज्जर जिले के बहादुरगढ़ बादली, झज्जर (आरक्षित), बेरी तथा कोसली विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है तथा इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 12,73,118 है, जिनमें 6,94,323 पुरूष, 5,78,795 महिला व 20,291 सेवा मतदाता शामिल हैं।
यहां से 16 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस-दीपेंद्र, इनेलो-नफे सिंह, बसपा-राजकुमार, हजकां (बी एल) -कृष्णमूर्ति, समस्त भारतीय पार्टी-सुदेश कुमार अग्रवाल, आरपीआई-सुदेश, निर्दलीय-10 अनुप सिंह, सत्यवान, कर्ण सिंह, रिसाल सिंह, आशानंद, राजबीर, जसवीर, कर्ण, अशोक तथा जसमेर शामिल हैं। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पलवल जिले के हथीन होडल (आरक्षित), पलवल, पृथला तथा फरीदाबाद जिले के फरीदाबाद एन आई टी, बड़खल, बल्लबगढ़, फरीदाबाद तथा तिगांव विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 11,01,489 मतदाता हैं, जिनमें 6,15,838 पुरुष तथा 4, 85,651 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा, 3,023 सेवा मतदाता हैं।
यहां 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस-अवतार सिंह भड़ाना, भाजपा (राजग)- रामचंद्र बैंदा, बसपा-चेतन शर्मा, हजकां (बीएल)-चंद्र भाटिया, जनता उदय पार्टी-बाबू लाल, समस्त भारतीय पार्टी-सुश्री रेखा सिंह, हरियाणा रक्षा पार्टी के मुकेश कुमार, समाजवादी पार्टी-लता रानी, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक (सुभाषिष्ट) के गजेंद्र ¨सह, जय जवान जय किसान मजदूर कांग्रेस के देवेंद्र, राष्ट्रीय नौजवान दल के निस्सार अहमद, राष्ट्रीय जनाधिकार पार्टी, सूरजभान, राष्ट्रवादी सेना के सुभाष के अलावा निर्दलीय-10 उम्मीदवार डा. केपी सिंह, सही राम, सुखबीर सिंह, यशपाल नागर, टीकाराम, ब्रिजभूषण, अवतार सिंह, सुन्दर सिंह, हर्ष भाटिया तथा शम्शुद्दीन शामिल हैं।
सोनीपत : इस संसदीय क्षेत्र में सोनीपत जिले के गन्नौर, राई, खरखौदा (आरक्षित), सोनीपत, गोहाना तथा बरौदा और जींद जिले के जुलाना, सफीदों तथा जींद विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यहां कुल 10,98,320 मतदाता हैं, जिनमें 6,07,290 पुरुष मतदाता तथा 4,91,030 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा, 7,005 सेवा मतदाता हैं।
यहां से 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जिनमें कांग्रेस-जितेंद्र सिंह, भाजपा - किशन सिंह सांगवान, बसपा-देवराज दीवान, हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल)-उमेश शर्मा, जन चेतना पार्टी की सुश्री सुशीला, भारतीय कांग्रेस पार्टी - ओमप्रकाश, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - सुखबीर सिंह, क्रांतिकारी जय हिंद सेना के गजेंद्र, सीपीआई (मा‌र्क्सवादी, एमएल)-राजपाल, यूनाईटिड वूमेन फ्रंट के राजेंद्र सिंह, सपा-ज्योतिप्रकाश, लोक जन शक्ति पार्टी के कृष्ण कुमार, समस्त भारतीय पार्टी -रोहताश, राष्ट्रीय देहात मोर्चा पार्टी के मदन गोपाल, निर्दलीय-7 शिव नारायण, बिजेंद्र कुमार, बीरेंद्र, धर्मवीर, बलवान सिंह, राजेश और दलवीर शामिल हैं।
2004 में थे 160 उम्मीदवार
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 231 उम्मीदवारों ने विभिन्न पार्टियों से अपने-अपने नामांकन पत्र दायर किए थे, जिनमें 211 पुरुष व 20 महिला उम्मीदवार शामिल थीं तथा जांच के दौरान 35 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को रद्द किया गया था और 36 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस ले लिए थे तथा चुनावी मैदान में आठ महिलाओं सहित कुल 160 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

No comments: