Showing posts with label letter. Show all posts
Showing posts with label letter. Show all posts

Tuesday, January 27, 2009

पीएम को लिखा खून से पत्र

तिब्बत की आजादी ही भारत की सुरक्षा प्रमुख आधार है। यह कहना है महात्मा गांधी तिब्बत फ्रीडम मूवमेंट के अध्यक्ष डा. महेश यादव का। उन्होंने पीएम मनमोहन सिंह को मानवता एवं विश्व शांति की रक्षा के लिए और तिब्बत बचाने के लिए अपने खून से खत लिखा। 25 दिसंबर से जागो भारत- जागो तिब्बत का संदेश लेकर भारत यात्रा पर आए डा. यादव ने अपने खत में लिखा है कि आज के दिन कोई पशुओं को भी बंदी नहीं बना कर रखता लेकिन पिछले 50 साल चीन ने तिब्बत को गुलाम बना रखा है। चीन तिब्बतियों पर पशुओं जैसा बर्ताव कर रहा है। यह विश्व के लिए दुर्भाग्य की बात है। ऐसी घटनाऐं विश्व की शांति और प्रगति में बाधा है। डा. यादव की यात्रा 10 फरवरी को बापू गांधी की समाधि पर समाप्त होगी।