Showing posts with label crime-loot. Show all posts
Showing posts with label crime-loot. Show all posts

Sunday, February 8, 2009

Pistol के बल पर 24 लाख लूटे

Sonipat में एक व्यक्ति से पिस्तौल दिखाकर 24 लाख रुपये लूट लिय्स गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर-14 निवासी सतपाल पुत्र लखीराम ने बताया कि 13 जनवरी को वह दिल्ली निवासी एक रिश्तेदार से मोबाइल पर रुपये के लेन-देन संबंधी बात कर रहा था। इसी दौरान उसका जानकार गाव गुमड़ निवासी विकास और संजीत भी वहां आ गए और उसके साथ ही दिल्ली चलने की बात कही। विकास जमीन खरीद-फरोख्त मामले में उसका साझीदार भी था। सतपाल के अनुसार तीनों कार में सवार होकर त्रिनगर, दिल्ली निवासी विनोद के घर पर चले गए। वहा से विनोद ने सतपाल को 24 लाख रुपये दिए, जिसे उसने अपनी कार की डिग्गी में रख दिया। कार को विकास चलाने लगा और संजीत उसके साथ बैठ गया, जबकि वह और विनोद कार की पिछली सीट पर बैठ गए और सभी सोनीपत की ओर चल दिए। जब वह सेक्टर-12 के पास एक सुनसान जगह पर पहुचे तो अचानक विकास ने कार रोक दी और संजीत ने पिस्तौल के बल पर उन्हे काबू कर लिया। इसी दौरान एक सफेद रग की दूसरी कार वहां आकर रुकी जिसमें से करीब चार-पाच युवक नीचे उतरे और उन्होंने कार की डिग्गी खोलकर उसमें रखे 24 लाख रुपये लूट लिए। सभी लोग उस सफेद रंग की कार में सवार होकर फरार हो गए। सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के बाद से दहशत के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके करीब सप्ताह भर बाद एक दिन जब वह घर से बाहर निकला तो एक कार में विकास, संजीत व गाव रेवली निवासी दलेल उसके पास आए और उसकी कार के सामने अपनी कार अड़ा दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद 4 फरवरी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Tuesday, January 27, 2009

ज्वेलर्स से 1.75 Crore की लूट

Panchkula : देश के प्रसिद्ध पीसी ज्वेलर्स के पंचकूला स्थित शोरूम में लुटेरों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए।
मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे हथियारों से लैस छह डकैत हुंडई वेरना में सवार होकर आए। उनमें से दो तो कार में ही बैठे रहे जबकि चार शोरूम में प्रवेश करने लगे। उन्होंने अपने को पुलिस वाले बताया। इन चारों में से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उनमें से एक को हथकड़ी लगा हुई थी। उन्होंने यह कहते हुए शोरूम में प्रवेश करने की कोशिश की कि उन्हे अमुक स्थान से चुराए गए आभूषणों की शिनाख्त करानी है। दरवाजे पर खड़े गार्ड ने उन्हे मैनेजर से बात होने तक बाहर ही खड़े रखा। इसी बीच लुटेरों ने गनमैन अमित और चौकीदार राजकुमार पर पिस्टल तानकर उन्हें मुख्य हाल में फेंक दिया। अंदर प्रवेश करते ही उन्होंने ने 9 एमएम की पिस्टल से काउंटर पर गोली मारी तथा सुरक्षाकर्मी की 32 बोर की बंदूक छीन ली। इसी दौरान एक कर्मचारी ने शोरूम में लगा सायरन बजा दिया। सायरन से डकैतों में अफरा-तफरी मच गई और वे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मात्र दो से तीन मिनट में लुटेरे वहां से जेवर लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते समीप खुले शराब के अहाते के नजदीक भी उन्होंने एक राउंड दागा। शोरूम के मालिक बलराम गर्ग ने लूटे गए आभूषणों की कीमत का आकलन करके उनकी मूल्य लगभग एक करोड़ 75 लाख बताया। उधर, एसपी संदीप खिरवार ने पत्रकारों को बताया कि चंडीगढ़, पंजाब पुलिस की मदद से अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। जल्दी ही लुटेरे पकड़े जाएंगे।

Tuesday, January 20, 2009

नकाबपोशों ने आठ लाख लूटे

बल्लभगढ़ : सोहना रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे के बल पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से आठ लाख पांच हजार रुपये लूट लिए। सोहना के पास अरावली सर्विस स्टेशन के सुरक्षा कर्मचारी नसरूद्दीन, सेल्समैन सुरेद्र तथा चालक मोहन ऑल्टो कार से आठ लाख पांच हजार रुपये लेकर नीलम-बाटा रोड स्थित सेंट्रल बैंक में जमा कराने जा रहे थे। दोपहर सवा एक बजे सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर धौज पुलिस चौकी से ढाई किलोमीटर दूर बल्लभगढ़ की तरफ पाली-पाखल गांव के बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने कार के आगे मोटरसाइकिल लगा दी। फिर कट्टा दिखाया और रुपये वाला बैग देने को कहा। कट्टा देखकर पंप के कर्मचारी भयभीत हो गए और बैग उन्हें थमा दिया। बैग को लेकर लुटेरे मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी थानों को वायरलेस से संदेश देकर सतर्क कर दिया। वहीं, पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी और वाहनों की जांच शुरू कर दी।

Tuesday, January 13, 2009

बैंक से 4.14 लाख लूटे

भिवानी जिले के गांव इमलोटा में हरियाणा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के बल पर चार लाख 14 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। लुटेरों ने बैंक के गार्ड को भी पिस्तौल की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गांव इमलोटा के हरियाणा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उनमें से दो बैंक में घुस गए तथा एक बाहर मुख्य सड़क मार्ग पर स्टार्ट मोटरसाइकिल लिए खड़ा रहा। लुटेरों के पिस्तौल का बट मारकर गार्ड को अचेत कर दिया। दोनों में से एक युवक पिस्तौल लिए अंदर गेट के समीप ही खड़ा हो गया और दूसरे ने जाते ही मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद एक बदमाश ने मैनेजर व अन्य बैंक कर्मियों को कमरे में बंधक बना लिया और दूसरे ने काउंटर में रखी करीब चार लाख, 14 हजार की नकदी अपने कंबल में डाल ली। नकदी डालते ही युवक पिस्तौल लहराते हुए बाहर भागे और सड़क पर स्टार्ट खड़ी काले रंग की मोटरसाइकिल पर अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।