हिसार में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत होने पर अस्पताल में तोड़फोड़ करने, आग लगाने और रोड जाम करने के मामले में जिला पुलिस ने सुभाष चन्नी को बुधवार रात चंडीगढ़ से काबू कर लिया। इस मामले में खबर प्रकाशित करने पर दैनिक जागरण के पत्रकार को भी दी सुभाष चन्नी ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम भी गठित की थी। इसमें शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि चन्नी को हिसार लाकर पूछताछ करके अन्य आपराधिक मामलों में भी पूछताछ की जाएगी और उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस बारे में पुलिस ने अस्पताल के चिकत्सक डॉ। राजीव अग्रवाल की शिकायत पर रावलवास खुर्द गांव निवासी राजा, जवाहर नगर निवासी बंटी ठकराल, गोविंद नगर निवासी जीतेंद्र उर्फ जीतू, उसके भाई कर्मबीर तथा एक अन्य राममेहर व अन्य पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। एक घायल की 14 अप्रैल को ऑपरेशन के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद इन लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को भी जलाया तथा कांस्टेबल प्रवीण को घायल भी किया। पुलिस ने दो नामजद उपद्रवियों जितेंद्र उर्फ जीतू, कर्मबीर, भूप सिंह तथा धोलू को गत 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था, जो इस समय जेल में हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुभाष चन्नी भी इस मामले में शामिल था और पुलिस अधीक्षक ने उसकी भी गिरफ्तारी के आदेश दे दिए थे। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था और बुधवार को चंडीगढ़ में उसे पुलिस ने धर दबोचा। इस बारे में खबर प्रकाशित करने पर सुभाष चन्नी ने गत 20 अप्रैल को दैनिक जागरण के संवाददाता कुमार मुकेश के मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी। इसकी पुलिस को शिकायत दे दी गई थी। चन्नी ने धमकी में कहा था कि उसकी पत्नी के चुनाव लड़ने की खबरों को प्रकाशित नहीं किया जा रहा है और उसे बदनाम करने वाली खबरें प्रकाशित की जा रही है। धमकी के मामले में भी शहर थाना पुलिस ने सुभाष चन्नी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में भी जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।
चन्नी ने जे पी को लपेटा
कुख्यात सुभाष चन्नी ने इस पूरे मामले में सांसद जयप्रकाश जेपी को भी लपेट लिया है। हाईCourt में चन्नी ने याचिका दायर कर पुलिस पर कांग्रेस उम्मीदवार जेपी के इशारे पर उसे प्रताडित करने का आरोप लगाया है। चन्नी ने कहा क्योंकि उसकी पत्नी हिसार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार है, इसीलिए पुलिस उसे प्रताडित कर रही है।
कोर्ट ने हिसार के डीसी को इस मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
Showing posts with label burning public property. Show all posts
Showing posts with label burning public property. Show all posts
Thursday, April 23, 2009
Wednesday, April 15, 2009
Hospital को जलाया


हिसार में बेकाबू भीड़ ने मंगलवार रात जमकर कहर बरपाया और पुलिस व तमाम अधिकारी मौन हो तमाशा देखते रहे। उपद्रवियों ने अस्पताल में आग लगा दी। इसके आलावा कई वहां फूंक डाले।
शराब ठेकेदारों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत से यहां मंगलवार देर रात हंगामा खड़ा हो गया। प्रदर्शनकारियों ने दो वाहनों और अस्पताल में आग लगा दी। इसके अलावा कई वाहन तोड़ दिए। टकराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस मौन हो यह सब तमाशा देखती रही। यह सब उस समय हो रहा था जब सी एम ख़ुद हिसार में मौजूद थे। अस्पताल में दहशत इस कदर थी कई सीरियस मरीजों ने भाग कर जान बचाई।
शराब ठेकदारों के बीच 5 अप्रैल को हुए संघर्ष में गांव खारिया निवासी कृष्ण बैनीवाल घायल हो गया था। मंगलवार सायं आपरेशन के दौरान उसकी मौत होने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और इसके बाद भड़की हिंसा से शहर में उपद्रव हो गया। भड़के लोगों ने अस्पताल को तहस-नहस कर दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने शव को डाबड़ा चौक पुल के बीचोंबीच रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने यहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल, स्कूटर, थ्री व्हीलर को रोक कर तोड़ दिया। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने समझाने पहुँचे डीएसपी तेजबीर के साथ भी धक्कामुक्की की। पुलिस को देख प्रदर्शनकारी और भड़क गए। उन्होंने सड़क पर मोटरसाइकिल व स्कूटर को आग लगा दी। इसके बाद हवलदार प्रवीण कुमार को प्रदर्शनकारियों ने पकड़ लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर डाली। बाद में उन्होंने अस्पताल में जाकर आग लगा दी।
जब कुछ दर्जन भर उपद्रवी शहर में यह दहशत फैला रहे थे, सैंकडों कि तादाद में मौजूद पुलिसकर्मी वहां खड़े तमाशा देख रहे थे। मानो उन्होंने दहशत फैलाने कि खुली छूट दे दी गई हो।
Subscribe to:
Posts (Atom)