भारतीय हाकी टीम के कप्तान संदीप सिंह को खेल कोटे से सीधा डीएसपी बनाया गया है। हरियाणा निवास पर खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने संदीप की नियुक्ति का खुलासा किया। हुड्डा ने शनिवार को यहां विशेष समारोह में दुनियाभर में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 13 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। भारतीय हाकी टीम के कप्तान संदीप शाहाबाद के रहने वाले हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने भारतीय हाकी टीम के ही सदस्य सरदारा सिंह की भी खेल कोटे से बतौर डीएसपी भर्ती की थी।Hockey Boxing Stars
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ख़ास बात यह है , इनमें से अधिकतर खिलाड़ी हॉकी और बोक्सिंग के थे। हॉकी की महिला टीम ने रूस में आयोजित चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाया। इस टीम में सात खिलाड़ी हरियाणा की थी। जीत के बाद भारत में फीके स्वागत के लिए हॉकी संघ को कोसने वाली रोहतक की ममता ख़राब यहाँ आकर्षण का केन्द्र थी।
No comments:
Post a Comment