Showing posts with label talent. Show all posts
Showing posts with label talent. Show all posts

Sunday, August 12, 2012

नाखून पर तस्वीर उकेरती है प्रीतवेला


भिवानी : भिवानी में हनुमान गेट की प्रीतवेला आर्य जल्द ही इडियाज गॉट टैलेंट व शाबाश इंडिया कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा के दम पर छोटी काशी का सिक्का जमाएगी। प्रीतवेला ने नाखूनों पर देशभक्तों व महान पुरुषों के चित्र बनाए हैं। इसके साथ ही प्रीतवेला सामने बैठे व्यक्ति की भी तस्वीर नाखून पर तैयार कर देती है।  15 अगस्त के अवसर पर प्रीतवेला ने नाखूनों पर राष्ट्रीय झंडा महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू सहित अनेक हस्तियों के चित्र भी तैयार किए हैं। चित्रकार प्रीतवेला के अनुसार वह जल्द ही बाम्बे में इण्डियाज गॉट टैलेंट कार्यक्रम में नाखून पर पेंटिग दिखाएगी। उसका चयन हो चुका है और शाबाश इंडिया के लिए उन्होंने ट्रायल दे रखा है। इसके लिए वह अपने दादा ईश्वरलाल को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती है।  उन्होंने कहा कि अनेक देशभक्तों के चित्र नाखून पर तैयार किए है।

Sunday, May 10, 2009

IAS परीक्षा में छाये haryanvi

सिविल सेवा परीक्षा 2008 की सफलता सूची में हमहरयाणवी का बोलबाला रहा। अंबाला के वीरेंद्र शर्मा ने चौथा, सोनीपत के यश गर्ग ने छठा, झज्जर के रामवीर ने 15वां, अंबाला के सवीन बंसल ने 31वां, अंबाला के आयुक्त महेंद्र कुमारी पुत्री ईशा ने 275वां और भिवानी की रचना ने 265वां रैंक हासिल किया। इसके आलावा भी कई होनहारों ने हरियाणा का परचम फहराया। अंबाला शहर के महावीर नगर निवासी जीतराम शर्मा के पुत्र वीरेंद्र शर्मा के लिए तो सोमवार का दिन विशेष खुशी लाया। वीरेंद्रके माता-पिता अध्यापक हैं। समाज शास्त्र व पंजाबी साहित्य विषय पर गहरी पकड़ रखने वाले वीरेंद्र डिस्टि्रक्ट फूड एंड सप्लाई अफसर के रूप में तैनात हैं। सवीन बंसल के पिता शशि बंसल, न्यू इंडिया इंश्योरेंस में विकास अधिकारी हैं। छठा स्थान प्राप्त करने लेने वाले सोनीपत के डा. यश गर्ग ने कहा कि साक्षात्कार के बाद सफलता की आशा तो थी, लेकिन इतना अच्छा रैंक आएगा यह नहीं सोचा था। डा. यश ने बताया कि चिकित्सक होने के बावजूद उनके सिविल सर्विस में आने का कारण यह था कि वह आम लोगों को सिस्टम से जोड़ना चाहते हैं। साधारण परिवार में जन्मी भिवानी की रचना तंवर ने 265वां रैंक प्राप्त किया है। बचपन से ही प्रतिभावान रही रचना का यह दूसरा प्रयास था। उन्होंने उत्तमीबाई स्कूल से 77 प्रतिशत अंक लेकर मैट्रिक पास की। छह बहन-भाइयों में पांचवें नंबर की रचना के पिता यशपाल सिंह व माता सरोज का कहना है कि लाडली ने आज उनका ही नहीं बल्कि पूरे भिवानी का गौरव बढ़ाया है। दूसरा रैंक हासिल करने वाली बठिंडा के किसान की बेटी शरणदीप बराड़ पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं।
पंचकूला के डा. असीम वोहरा की 185वीं रैंकिंग है। डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा पाने वाले पंजाब इंजीनियरिंग कालेज के दो होनहार रूबी जसप्रीत, प्रियंका आहूजा भी बाजी ले जाने में सफल रही हैं। रूबी जसप्रीत,पेक से बीई इंजीनियरिंग कर चुकी हैं।

Faridabad : खांबी गांव निवासी कविता शर्मा का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ है। उसका रैंक 480 है। उसने मनोविज्ञान व कामर्स विषय लिया हुआ था। कविता पलवल निवासी बैंककर्मी विनोद शर्मा की पुत्री है। कविता के सपने को पूरा करने में उनके पति खांबी गांव निवासी भरतलाल शर्मा का पूरा योगदान रहा है। उसके पति भी आईएएस अधिकारी हैं। कविता की प्रारंभिक शिक्षा पलवल व फरीदाबाद में केंद्रीय विद्यालयों में हुई। उसके बाद उसने दिल्ली के कमला नेहरू कालेज से बीकॉम, कंपनी सचिव, एलएलबी व एमबीए किया। विनोद शर्मा ने बताया कि कविता जिले में पहली महिला है, जिसने यह परीक्षा पास की है।
सिविल सेवा परीक्षा
इस साल सिविल सेवा परीक्षा में कुल 791 उम्मीदवार सफल हुए। इनमें जनरल के 364, ओबीसी के 236 और एससी वर्ग के 61 छात्र शामिल हैं। टाप 25 में दस लड़कियां हैं। इस बार कुल 3,18,843 उम्मीदवारों ने फार्म भरा जिनमें 1,67,035 प्रारंभिक परीक्षा में बैठे। इनमें 11,849 ने प्रारंभिक परीक्षा पास की और मुख्य परीक्षा में शामिल हुए।

Tuesday, March 31, 2009

श्वेता को सिविल सर्विस परीक्षा में 147वां स्थान

बहादुरगढ़ निवासी छात्रा श्वेता शर्मा ने अपनी मेहनत और अटूट विश्वास के चलते इस बार की सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली है। उसने देशभर में १४७वां स्थान प्राप्त किया है।
श्वेता ने कक्ष एक से आठवीं तक शहर के सैनिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त की है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल के स्टाफ और उसे पढ़ाने वाले प्रिंसिपल बीएल भारद्वाज ने खुशी जाहिर की है।
भारद्वाज ने बताया कि श्वेता बहुत ही होनहार और समझदार लड़की है। वह स्कूल समय से ही इस परीक्षा की तैयारी करने की बात कहती थी और आज उसने वह कर दिखाया।