Showing posts with label Tiranga. Show all posts
Showing posts with label Tiranga. Show all posts

Tuesday, March 31, 2009

आसमा में तिरंगा

भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने शुक्रवार को कौशल दिखाया और आसमानी तिरंगा बना दिया।
विंग कमांडर जॉय थॉमस कूरियन के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने एमके-2 विमान का इस्तेमाल किया।

Sunday, January 25, 2009

Kaithal में लहराएगा सबसे ऊंचा Tiranga

देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा जब Kaithal में लहराएगा तो नया रिकार्ड बनेगा। यह तिरंगा पूरे हिंदुस्तान में सबसे ऊंचा व बड़ा होगा। 30 लाख रुपये की लागत से तैयार इस झंडे के साढ़े चार फीट परिधि वाले 12 टन वजनी पोल की लंबाई 206 फीट होगी। इस पर लहराया जाने वाला तिरंगा 40 किलोग्राम वजनी तथा 72 फीट लंबा और 48 फीट चौड़ा होगा। खास बात यह भी है जहां आमतौर पर तिरंगे को फहराने में 30 सेकंड का समय लगता है वहीं मोटर से फहराने व उतारे जाने वाले इस विशाल तिरंगे को फहराने में पांच मिनट का समय लगेगा। यह रिकार्ड गिनीज बुक में भी दर्ज होगा। इस ध्वज को लहराने के लिए हनुमान वाटिका को खास तौर पर चुना गया है। यहां हनुमान जी की 51 फीट ऊंची विशालकाय मूर्ति स्थापित है। इस तिरंगे को फहराने वाले पोल के निर्माण कार्य में 6 सप्ताह का समय लगेगा। फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष एवं सांसद नवीन जिंदल की देखरेख में बनवाए जा रहे इस तिरंगे व पोल का निर्माण कार्य मुंबई की बजाज इलेक्टि्रक कंपनी कर रही है। हाईटेंशन स्टील धातु से बनाए जा रहे पोल के ऊपरी सिरे पर दो लाल बत्ती भी लगाई जा रही हैं ताकि वायुयानों को यह दूर से दिखाई दे। गौरतलब है कि इससे पूर्व देश में विशाल तिरंगा चेन्नई में स्थापित है जिसकी लंबाई करीब 145 फुट है। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि उनका उद्देश्य राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्र भावना को दर्शाने का एक जरिया है तथा इससे पूरे विश्व को हमारी एकजुटता तथा राष्ट्रप्रेम का संदेश मिलता है। फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया के सीईओ कमांडर केवी सिंह ने बताया कि यह तिरंगा देश का सर्वाधिक ऊंचा व बड़ा तिरंगा होगा। इसे 28 फरवरी से पहले फहराया जाएगा। बजाज इलेक्टि्रक के डिप्टी जनरल मैनेजर सीरिल ने बताया कि इस तिरंगे के पोल की डिजाइनिंग में एक माह का समय लगा है तथा इसके बाद ही यह साइट पर भेजा गया है।