Showing posts with label Hot day in May. Show all posts
Showing posts with label Hot day in May. Show all posts

Monday, May 18, 2009

गर्मी के तेवर और तीखे







Hisar ---18 May 2009---46.7 Degree
हिसार में रविवार को तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। प्रदेश में अन्य जगहों पर भी तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। हिसार में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम पारा 1.5 से 2.3 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया और इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ है। साथ ही मई माह का 11 साल का रिकार्ड भी टूट गया है। लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। करनाल स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. गुरबचन सिंह बताते हैं कि एक-दो दिन में बरसात और तेज आंधी आने की संभावना है। रविवार को करनाल में अधिकतम तापमान 39.6, कुरुक्षेत्र में 40, सोनीपत में 43, पानीपत में 44, अंबाला में 41 और यमुनानगर में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के 44.4 डिग्री सेल्सियस से उछलकर 46.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस से उछलकर 29.3 सेल्सियस पर आ गया। रविवार का अधिकतम तापमान इस वर्ष का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। इससे पूर्व शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.7, बृहस्पतिवार को 44.4, बुधवार को 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस वर्ष अप्रैल माह में भी गर्मी का नौ साल पुराना रिकार्ड टूट गया था। अब रविवार मई माह में 11 साल का सबसे गर्म दिन साबित हुआ है। इससे पूर्व 26 और 28 मई 1998 को 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।