Showing posts with label बदमाश. Show all posts
Showing posts with label बदमाश. Show all posts

Thursday, November 20, 2008

बदमाशों को ग्रामीणों ने सिखाया सबक




पानीपत : सनौली के निकट गांव गोयालाखेडा में मकान पर कब्जा करने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने जमकर सबक सिखाया और उन्हें दौड़ाकर पीटा। पिटाई से एक बदमाश की मौत हो गई और पाँच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोयालाखेडा में उप के मुजफ्फरपुर का अरविन्द अपने नाना के घर रहता था। २० नवम्बर को जीप और अन्य वाहनों पर सवार होकर एक दर्जन से अधिक बदमाश पहुंचेऔर मकान से समान को बाहर फेंक दिया। उसके बाद छप्पर गिराना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर ग्रामीण भड़क गए और बदमाशों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बदमाशों की जीप और वहां भी तोड़ दिए। पिटाई से एक बदमाश की मौत हो गई। पाँच और घायल हो गए। पुलिस सुचना पाकर मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया.