Thursday, November 13, 2008

हम haryanavi

हरियाणा वीरों की धरती कहा जाता है। कोई भी युद्ध हो या देश पर कभी संकट आया हो हमारे वीरों ने हमेशा आगे बढ़कर देश का नम रोशन किया और बड़ी से बड़ी कुर्बानी से नही पीछे हटे। अब भी हरियाणा के जवान हर क्षेत्र में भारतवर्ष का नाम रोशन कर रहे हैं। आजादी से पहले हो या उसके बाद हम हरयाणवी सदा आगे बढ़ते गए। हमने अपनी मेहनत और लगन के बल पर पूरे भारत के लिए मिशाल कायम की। हम न कभी रुके और न ही हमने ठहरकर आराम करना सिखा।
यह हमारी मेहनत का ही फल है कि आज हम आय में पूरे भारत में पहले पायदान पर हैं। हमने धरती मन का सीना चीरकर अपनी मेहनत से रेगिस्तान में सोना पैदा किया। कुछ तथ्य हमारी ताकत का एहसास कराने के लिया काफी हैं :
  1. देश कि कुल ६० फीसदी कारें हरियाणा में बनती हैं।
  2. देश कि कुल ५० फीसदी मोटरसाईकिल हम बनाते हैं।
  3. देश में तीस फीसदी tractor हरियाणा में बनते हैं।
  4. देश में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति हमारे गांवमें हैं.

No comments: