Sonipat के गांव फरमाणा में शर्मा अस्पताल के चिकित्सक से अंबाला जेल में बंद एक कैदी ने पत्र भेजकर पांच लाख रुपये की चौथ मांगी है। यह कैदी इसी चिकित्सक के छोटे बेटे के अपहरण व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पत्र में चौथ की रकम न देने पर चिकित्सक के दूसरे बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित चिकित्सक ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में न्यायाधीश राजेश गुप्ता की अदालत से आरोपी का प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया है।
गांव फरमाणा स्थित शर्मा अस्पताल के संचालक डा. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2004 में उसके तीन वर्षीय पुत्र ओजू का गांव फरमाणा निवासी सुरेंद्र उर्फ मिठ्ठन ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। करीब 20-22 दिनों के बाद ईट-भट्ठें के पास से लड़के का सड़ा-गला शव बरामद किया गया था। फिलहाल इसी जुर्म में सुरेंद्र अंबाला जेल में आजीवन कैद की सजा काट रहा है। चिकित्सक ने बताया कि 13 जनवरी को सुरेंद्र उर्फ मिठ्ठन की तरफ से उसे एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में उससे पांच लाख रुपये की मांग की गई है। डा. धर्मेंद्र ने बताया कि पत्र में चौथ की रकम न देने पर उसके बड़े लड़के को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में शनिवार को खरखौदा पुलिस ने सुरेद्र को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए जिला अदालत में अर्जी लगाई। न्यायालय ने आरोपी का प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है।
Sunday, January 25, 2009
हरियाणा का छोरा Hungary में दिखाएगा दमखम
अंबाला के अंकुश भारद्वाज का चयन 23 से 26 जनवरी तक हंगरी और 28 जनवरी से 31 जनवरी तक जर्मनी में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इससे पूर्व भी अंकुश पिछले साल हंगरी में दो ब्रोंज और जर्मनी में पांचवां स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन कर चुके है। वहीं पुणे में आयोजित तृतीय कामनवेल्थ यूथ गेम्स-08 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल हासिल करने का श्रेय अंकुश को प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अलावा राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में 45 से भी ज्यादा मेडल हासिल करने वाले अंकुश आज भी अपने कोच सुभाष राणा की पिस्टल से ही काम चला रहे है।
Friday, January 23, 2009
Police भर्ती में एक और मौका
चंडीगढ़ : सोनीपत भर्ती केंद्र में पुरुष चालक सिपाहियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक अंतिम अवसर और दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे उम्मीदवार जो अपनी शारीरिक क्षमता परीक्षा के लिए 20 व 21 जनवरी को उपस्थित नहीं हो सके, वे अब 24 जनवरी को परीक्षा के लिए ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 3 में अपने मूल प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित हो सकते हैं।
Bhiwani में भर्ती 3 से
चंडीगढ़: भिवानी के भीम स्टेडियम में 3 से 5 फरवरी तक आर्मी में 14 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी बच्चों की भर्ती की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि आर्मी में भर्ती की इच्छा रखने वाले सभी किशोर खिलाडि़यों को अपना जन्म तिथि प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा।
Loan Recovery policy में बदलाव
चंडीगढ़ : सरकार ने वर्ष 2008-09 के दौरान सरकारी कर्मचारियों को गृह निर्माण ऋण, मोटर कार, मोटरसाईकिल, स्कूटर, मोपेड, विवाह व कम्प्यूटर अग्रिम ऋणों की दरें पहले अग्रिम ऋण के लिए आठ प्रतिशत एवं दूसरे अग्रिम ऋण पर नौ प्रतिशत की दर से वसूली करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार, साईकिल के लिए ये दरें सात प्रतिशत व आठ प्रतिशत होंगी। किसी ऋण के दुरूपयोग के मामले में आवेदक से 10 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज जूर्माना वसूला जाएगा। सरकार ने सामान्य भविष्य निधि पर जमा राशि के लिए भी पहली अप्रैल, 2008 से ब्याज दर आठ प्रतिशत वार्षिक निर्धारित की है। ब्याज की यह दर वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान प्रभावी रहेगी। सरकार ने नेत्रहीन तथा शारीरिक रूप से विकलांग सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले मूल वेतन का 10 प्रतिशत या अधिकतम 600 रुपये मासिक वाहन भत्ते की दर भी पहली जनवरी, 2009 से अधिकतम 1000 रुपये मासिक या मूल वेतन का 10 प्रतिशत लागू करने का निर्णय लिया है।
Sonipat के DC अवमानना के आरोप से बरी
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण के मामले में बृहस्पतिवार को सोनीपत के डीसी व तहसीलदार को कोर्ट की अवमानना के आरोप से बरी कर दिया। कोर्ट ने अब कोर्ट के आदेश की अवेहलना के दोष में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल केपी शर्मा को अवमानना का नोटिस जारी कर दिया। कोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश मे एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर निमार्ण से जिन लोगो की संपत्ति प्रभावित हुई है। आदेश दिए जाने के बाद अभी तक लोगों को मुआवजा नहीं मिला। मुआवजा में देरी के लिए कोर्ट ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल केपी शर्मा को दोषी माना ओर अवमानना का नोटिस जारी कर दिया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को रखी है।
PGI Emergency में आग
पीजीआई रोहतक के इमरजेंसी विभाग में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण अफरा-तफरी मच गई। इससे पीजीआई की बदहाली का एक और नमूना पेश किया है। आग के चलते कई मरीजों को जान बचाकर भागना पड़ा। गार्ड्स ने आई सी यू के दरवाजे को तोड़कर मरीजों की जान बचाई।बृहस्पतिवार प्रात: साढ़े पांच बजे इमरजेंसी विभाग के आईसीयू के प्रवेश द्वार के साथ लगे इलेक्टि्रक डैश बोर्ड में अचानक शार्ट सर्किट हुआ है और वहां तेज आग लग गई। शार्ट सर्किट के कारण हुए तेज धमाके को सुनकर जब वहां ड्यूटी कर रहे गार्ड धमाके कारण जानने पहुंचे तो वहां तेज आग भड़क रही थी। देखते ही देखते आग सिलिंग को पकड़ गई। आईसीयू के पीछे वाले दरवाजे को तोड़कर वहां के रोगियों को बाहर निकालने की व्यवस्था की गई। इसके बाद गार्डो ने आग बुझाने का काम शुरू किया। इससे पहले की दमकल विभाग का बचाव दल वहां पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू करता आग पर काबू पाकर संस्थान को आगजनी से होने वाले बड़े नुकसान से बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद संस्थान कुलपति डॉ. एसएस सांगवान, डीन डॉ. वीके जैन, एसएस डॉ. चांद सिंह ढुल व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।
हर किसान व मजदूर का होगा बीमा
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान-मजदूर बीमा योजना शुरू कर रही है। इस योजना के तहत किसान व खेतिहर मजदूर का बीमा होगा और प्रीमियम मार्केटिंग बोर्ड देगा। इस बारे में बीमा कंपनियों से बात चल रही है। खेती के दौरान अंग-भंग होने पर एक लाख रुपये तक दिए जाएंगे। बता दें कि पहले यह राशि अधिकतम 50 हजार रुपये थी।
सीएम ने कहा कि प्रदेश का किसान ठाठ कर रहा है। ये ठाठ भी हमनं कराए। किसान के सिर अब कर्ज का बोझ न के बराबर है। हुड्डा ने कहा कि गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से बात की है। वह चाहते है, समर्थन मूल्य में दो सौ रुपये की बढ़ोतरी हो। उल्लेखनीय है, इस समय गेहूं का समर्थन मूल्य एक हजार रुपये है। हम चाहते है कि बहादुरगढ़ के बाद मेट्रो रोहतक तक पहुंचे। यहां मिलिट्री स्कूल लाने के भी प्रयास चल रहे हैं।

Thursday, January 22, 2009
टाफियां खाने से 28 बच्चे बीमार
हिसार : दयानंद माडल स्कूल में टाफियां खाने से 28 बच्चे बीमार हो गए। इनमें से 16 बच्चों को नजदीक स्थित मलिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा हिना का जन्म दिन था। अपने जन्मदिन की खुशियों को सहपाठियों के साथ सांझा करने के लिए वह टाफियां लेकर आई थी। क
क्षा के सभी बच्चों को टाफियां दी गई। टाफी खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों ने उल्टी करनी शुरू कर दी जबकि कुछ बच्चों जी घबराने की शिकायत की। इस स्कूल संचालकों ने बच्चों को तुरंत नजदीक के मलिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया जहां उन्हे प्राथमिक उपचार दिया गया।सूचना मिलने पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक चौधरी अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने बच्चों से टाफी के कवर भी लिए। उन्होंने बताया कि बच्चों ने पारले कपंनी की ओरेज कैंडी तथा नकद नारायण गुजराती के नाम से बनी टाफियां खाई थी। दोनों टाफियां के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए है। उन्होंने कहा कि शहर वासी अपने बच्चों को यह टाफियां न खाने दें। दूसरी ओर पुलिस विभाग ने सूचना मिलने के बाद सब्जी मंडी स्थित बाबा स्वीट्स व पुष्पा काम्पलेक्स स्थित भारत एजेंसी को बंद करवाकर टाफियां की बिक्री रुकवा दी।
दो रुपये के विवाद में तीन को कुचला
जींद में मैक्सी कैब चालक ने दो रुपये के विवाद में मोटरसाइकिल सवार तीन को कुचल दिया, जिससे एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर मैक्सी कैब चालक मौके से फरार हो
दो रुपये किराया वापस मांगने पर मैक्सी कैब चालक तथा भान व चुड़ियाराम के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते ही चालक ने जान-बूझकर पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर दे मारी।
कटवाल गांव निवासी चुड़ियाराम, भान जींद से मैक्सी कैब में सवार हुए थे। अलेवा बस अड्डे पर उतरते समय उन्होंने मैक्सी कैब चालक को किराया दिया था और दो रुपये उन्होंने मैक्सी कैब चालक से लेने थे। जब उन्होंने मैक्सी कैब चालक से बकाया दो रुपये मांगे तो वह उनके साथ झगड़ने लगा। अन्य यात्रियों द्वारा बीच-बचाव करने पर मामला रफा-दफा हो गया।
इसी दौरान गांव का ही प्रदीप मोटरसाइकिल लेकर वहां पर आ गया। दोनों प्रदीप की मोटरसाइकिल पर सवार हो गए और गांव की तरफ रवाना हो गए। जब तीनों मोटरसाइकिल से गांव कटवाल की तरफ जा रहे थे तो पीछे से उसी मैक्सी कैब चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से चुड़ियाराम की मौत हो गई जबकि प्रदीप तथा भान गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेलगाम ट्राले ने तीन युवकों को रौंदा
करनाल : जीटी रोड पर बेलगाम ट्राले ने तीन युवकों की जान ले ली। मेरठ चौक पर एक युवक को कुचलने के बाद उसने लिबर्टी चौक पर दो युवकों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्राले को छोड़कर फरार हो गया।
बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहे ट्राला के चालक ने सबसे पहले मेरठ चौक पर साइकिल से जा रहे गोबिंद दास को अपनी चपेट में ले लिया। वह अपने साथी कमलदेव के साथ मजदूरी करने जा रहा था। जैसे ही वे देवीलाल चौक पार करने लगे तो गोबिंद दास को ट्राले ने कुचल दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वह बिहार के कटिहार जिला के हसलगंज गांव का रहने वाला था।
इस हादसे के बाद ट्राला चालक वहां से तेज गति से निकला। उसके बाद उसने लिबर्टी चौक पर दो साइकिल सवार युवकों को कुचल डाला। दोनों युवक लल्ला और लिबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला निवासी थे। वे एक प्राइवेट कालेज में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। उसके बाद चालक ट्राले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Wednesday, January 21, 2009
ऐतिहासिक क्षणों के गवाह बने डा. सूरत
सुप्रीम कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रेवाड़ी निवासी डॉ. सूरत सिंह अमेरिका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक क्षणों के गवाह बने। वह देश के उन गिने-चुने सौभाग्यशाली लोगों में हैं, जिन्हे वाशिंगटन डीसी से इस आशय का न्योता आया था। मंगलवार दोपहर डॉ. सूरत वाशिगटन में थे।अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी में डॉ. सूरत ने डॉक्टरेट करते समय बराक ओबामा के साथ दो वर्ष बिताए थे। सहपाठी होने के नाते ही उनका बराक से लगाव रहा तथा ओबामा ने इसी वजह से अपने निर्वाचन के तुरत बाद डॉ. सूरत सिंह को ई-मेल भेजकर कई पलों को शेयर किया था। डॉ. सिंह ने बताया कि वह मोबाइल फोन पर लगातार मित्रों के संपर्क में है।
उन्होंने कहा कि भारत को ओबामा से कुछ उम्मीदें है तो ओबामा भी भारत से कुछ अपेक्षाएं रख रहे है। ओबामा के विशेष बुलावे पर पहुचे डॉ. सिंह ने कहा कि ओबामा से भारत के हर नागरिक की तरह उनकी भी एक अपेक्षा है। यह अपेक्षा आतंकवाद के संदर्भ में है। अमेरिका की तरह भारत भी दुनिया को आतंकवाद से मुक्त रखने के पक्ष में है, पर इसके लिए ओबामा को पाकिस्तान पर अंकुश लगाने में हर स्तर पर खुलकर मदद देनी होगी।
केंद्र में इच्छाशक्ति का अभाव : नायडू
केन्द्र सरकार में राजनैतिक इच्छा शक्ति का अभाव है। सरकार के मंत्री आतंकवाद को मजहब से जोड़कर समाज को बांटने का कार्य कर रहे है। यह आरोप भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वैंकेया नायडू ने झज्जर के जहांआरा बाग स्टेडियम में आयोजित भाजपा-इनेलो की विजय संकल्प रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र में एनडीए सरकार आने पर आतंकवाद को खत्म करने के लिए पोटा जैसा कड़ा कानून बनाकर संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दे दी जाएगी। नायडू ने कहा कि राजग सरकार में देश के सभी गांवों को सड़क से जोड़ने, राजमार्गो का निर्माण करने, रेल व हवाई सुविधाओं को बढ़ाने तथा संचार के क्षेत्र में क्रांति लाने के कार्य किए लेकिन कांग्रेस सरकार आने के साथ देश में जरूरी चीजों का अभाव होने के साथ महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने दावा किया कि राजग सरकार आने पर पहली प्राथमिकता किसानों की दशा सुधारने की होगी और किसानों को चार प्रतिशत की दर से कृषि ऋण देने के अलावा फसल बीमा योजना लागू की जाएगी। इनेलो मुखिया ओमप्रकाश चौटाला ने राज्य सरकार पर किसानों की दुश्मन व पूंजीवादियों की हितैषी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रापर्टी डीलरों की सरकार है, जिसके कार्यकाल में पूरे राज्य का विकास रुक गया है। उन्होंने अपनी सरकार में शुरू की गई अनेक परियोजनाओं को पूरा न करने के आरोप भी राज्य सरकार पर लगाए। उन्होंने बिजली प्लांटों की स्थापना पर कहा कि इन प्लांटों से पैदा होने वाली बिजली दिल्ली व एनटीपीसी को मिलेगी, जबकि राज्य सरकार इन प्लांटों से पैदा होने वाली बिजली का सब्जबाग दिखाकर दोबारा सत्ता हासिल करना चाहती है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा व इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी प्रदेश को नंबर वन बनाने के सरकार के दावे को खोखला करार दिया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पूर्व राजग सरकार ने सैनिकों व शहीदों को जो सम्मान दिया गया था उसे वर्तमान यूपीए सरकार ने भुला दिया है और सरकार की धर्म व संस्कृति का अपमान करने व तुष्टिकरण की नीति के चलते आतंकवादियों का हौसला इस कदर बढ़ चुका है कि वे तीन दिन तक देश की आर्थिक राजधानी को बंधक बनाकर सैकड़ों लोगों की जान ले लेते है।
जालसाजी से साढ़े तेरह करोड़ का बोनस रुका
करनाल में आढ़तियों द्वारा की गई जालसाजी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। आढ़तियों की जालसाजी के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने धान पर दिया जाने वाला करीब साढ़े तेरह करोड़ रुपये का बोनस रोक दिया है। जिला खाद्य व पूर्ति नियंत्रक एनके मित्तल का कहना है कि किसानों को पिछले साल का बोनस न मिलने के कारण यह कदम उठाया गया है।
सरकार ने पिछले वर्ष धान पर किसानों को करीब 10 करोड़ रुपये बोनस दिए थे। जबकि इस वर्ष 50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान पर करीब नौ करोड़ रुपये बोनस के रूप में दिया जाना है। पिछले वर्ष का बोनस न मिलने पर कुछ किसानों ने खाद्य-आपूर्ति विभाग को शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर विभाग ने तीन इंस्पेक्टरों की टीम बनाकर जिले के गांव कालरम, कुटेल, घोघड़ीपुर, नरूखेड़ी व बड़ौता में जाकर जांच-पड़ताल की तथा किसानों के बयान दर्ज किए। किसानों के बयान दर्ज करने के बाद विभाग ने घरौंडा के आढ़ती सुरेद्र गुप्ता, रामकुमार गुप्ता व करनाल के गजे सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।
डीएफएससी एनके मित्तल के अनुसार किसानों ने आरोप लगाया है कि आढ़तियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर उनका बोनस हड़प लिया है। किसानों से बनवाई गई रसीद पर हस्ताक्षरों का मिलान किया जा रहा है। इन हस्ताक्षरों की जांच एफएसएल मधुबन में भी करवाई जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि जब बोनस की घोषणा हुई थी तो भाकियू ने प्रदेश सरकार से सीधे किसानों को चेक दिए जाने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने चेक व्यापारियों के हाथ में थमा दिए।

डाक्टरों ने फिर मरीज को पीटा
बदसलूकी के लिए मशहूर पीजीआई डॉक्टरों ने अब मरीजों से मारपीट भी शुरू कर दी है। मंगलवार को ओपीडी के दौरान एक रोगी की कुछ चिकित्सकों ने मिलकर जमकर धुनाई कर डाली। हफ्ते के भीतर मरीज से मारपीट करने की यह तीसरी घटना है। हालाँकि अधिकारी सब जानते हुए भी कार्रवाई के लिखित शिकायत का इंतजार कर रहे हैं।
पीठ के दर्द से पीड़ित गांव सुंदरपुर निवासी प्रदीप मंगलवार को पीजीआई के आर्थो विभाग में अपना उपचार करवाने आया था। वहां किसी बात पर हुई कहासुनी से बात इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। पीठ दर्द से पीड़ित प्रदीप को डॉक्टर पकड़कर एक अन्य कमरे में ले गए, जहां उसकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान वहां एक सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गया, जिसने उसे डॉक्टर से बचाया। बाद में प्रदीप को पीजीआई के डीएमएस के पास ले जाया गया। जहां उससे लिखित में शिकायत मांगी गई। पिटाई के बाद प्रदीप वहां से बगैर उपचार के ही चला गया।
डाक्टरों को गुस्सा
15-16 जनवरी की रात भी एक रोगी के सहायक की जमकर पिटाई की गई। इस दौरान उसके सिर में भी चोट आई। जिसे बाद में उपचार देकर वहां से चलता कर दिया गया।
पीजीआई चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चांद सिंह ढुल ने कहा कि इस बारे में उनके पास जानकारी आई है। पीड़ित से लिखित शिकायत मांगी गई है। यदि वह शिकायत करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Tuesday, January 20, 2009
एएसआई व पत्नी को भूना
भिवानी से अपने पैतृक गांव भैणी भैरो लौट रहे हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई व उसकी पत्नी को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। बोलेरो जीप में आए बदमाश वारदात के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गये। गंभीर हालत में दंपति को तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बाढड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई राजबीर भिवानी में रहता है। सोमवार शाम वह पत्नी लाडो देवी के साथ मोटर साइकिल पर अपने पैतृक गांव महम के भैणी भैरो आ रहा था। गांव के नजदीक पीछे से बोलेरो जीप में कई बदमाश आए और दंपति पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एएसआई राजबीर के जबड़े को चीरती हुई निकल गई जबकि एक अन्य गोली उसकी पत्नी लाडो को कनपटी पर लगी। इससे दोनों लहूलुहान हो सड़क पर गिर पड़े। घायल राजबीर ने हिम्मत दिखाई और उठकर सरसों के खेत में जा छिपा। इसी बीच, कुछ ग्रामीण भी मदद को आगे आए तो हमलावर हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए। उनके निकलते ही राजबीर अपनी पत्नी के पास आया। उसने बाइक उठाई और जख्मी होने के बावजूद उसे स्टार्ट कर गांव पहुंच गया। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी और इसी बीच घायल दंपति को पीजीआई भेज दिया।
Ambala से शैलजा ही होंगी उम्मीदवार
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे पर ही लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों के साथ ही चंडीगढ़ की 11वीं सीट भी जीतकर सोनिया गांधी की झोली में डाल देंगे। उन्होंने अंबाला से केंद्रीय राज्यमंत्री कुमारी सैलजा के ही चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा चुनावों का शंखनाद करते हुए कुमारी सैलजा को अंबाला से चुनाव लड़ाने व भारी मतों से जिताने का एलान कर दिया। खास बात यह कि अम्बाला से ही ताल ठोंकने वाले मुलाना भी स्टेज पर मौजूद थे और उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सीएम ने कहा, इनेलो-भाजपा गठबंधन सांप-नेवले की दोस्ती है जो लंबी चलने वाली नहीं है। साथ ही चुनावी बिगुल का शंखनाद किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा ने अंबाला संसदीय क्षेत्र से कुमारी सैलजा के चुनाव लड़ने की वकालत करते हुए उन्हें कद्दावर नेता बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र पर पूरा अमल किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री कुमारी सैलजा ने इस दौरान एनओसी की समस्या खत्म करने, फ्री-होल्ड कराने, कालका, मोरनी, जगाधरी की समस्याएं रखीं। उन्होंने छोटे कर्जदारों के कर्जे माफ करने की अपील भी की। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने विकास के काम गिनवाए और हुड्डा की प्रशंसा करते हुए सभी से सोनिया गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने भजनलाल और इनेलो-भाजपा की आलोचना भी की। मुलाना ने अंबाला सीट पर अपने दावे की कोई चर्चा नहीं की।
नकाबपोशों ने आठ लाख लूटे
बल्लभगढ़ : सोहना रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे के बल पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से आठ लाख पांच हजार रुपये लूट लिए। सोहना के पास अरावली सर्विस स्टेशन के सुरक्षा कर्मचारी नसरूद्दीन, सेल्समैन सुरेद्र तथा चालक मोहन ऑल्टो कार से आठ लाख पांच हजार रुपये लेकर नीलम-बाटा रोड स्थित सेंट्रल बैंक में जमा कराने जा रहे थे। दोपहर सवा एक बजे सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर धौज पुलिस चौकी से ढाई किलोमीटर दूर बल्लभगढ़ की तरफ पाली-पाखल गांव के बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने कार के आगे मोटरसाइकिल लगा दी। फिर कट्टा दिखाया और रुपये वाला बैग देने को कहा। कट्टा देखकर पंप के कर्मचारी भयभीत हो गए और बैग उन्हें थमा दिया। बैग को लेकर लुटेरे मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी थानों को वायरलेस से संदेश देकर सतर्क कर दिया। वहीं, पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी और वाहनों की जांच शुरू कर दी।
Monday, January 19, 2009
गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत
बल्लभगढ़ : टाटा मोटर्स लिमिटेड के सर्विस स्टेशन में गैस वेल्डिंग करते समय सिलेंडर फट जाने से दो श्रमिकों के परखच्चे उड़ गए। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था किदोनों शवों के टुकड़े दो सौ मीटर दूर तक फैल गए। आसपास के मकान, दुकानों में दरारें पड़ गई। घटना के विरोध में गांव सीकरी के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को आधे घंटे के लिए जाम कर दिया। रविवार सुबह लगभग नौ बजे गांव चमनपुरा जिला गुड़गांव निवासी मुरारीलाल, चावला कालोनी निवासी महेंद्र (मूल निवासी सतवाड़ी राजस्थान) व ओखला दिल्ली निवासी अजहर सर्विस स्टेशन पर वेल्डिंग का काम करते थे। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सर्विस स्टेशन पर एक मजदूर वेल्डिंग करने की तैयारी करने लगा। तभी वेल्डिंग सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। सर्विस स्टेशन के चारों तरफ मांस के टुकड़े व खून फैला हुआ था। इतना ही नहीं आसपास की दीवारों व वहां खड़ी गाडि़यों के अंदर भी खून व मांस के टुकड़े लगे हुए थे। वहां घायल अवस्था में अजहर के अलावा कोई दिखाई नहीं दे रहा था। एक व्यक्ति का आधा शरीर सर्विस स्टेशन के शेड की छत पर और दूसरा गाडि़यों के पीछे पड़ा था। घटना के विरोध में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इस मामले में थाना सदर प्रभारी सर्विस स्टेशन के मालिक व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यूजीसी की टीम तय करेगी देवीलाल विवि का भविष्य
Sirsa : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की टीम चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा का भविष्य तय करेगी। दो दिन के अपने दौरे में टीम के सदस्य विवि में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा प्रणाली का जायजा लेगी। इस दौरान तैयार रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय को अनुदान आयोग की धारा 12-बी में शामिल करने अथवा नहीं करने का फैसला लिया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. केसी भारद्वाज ने दावा किया कि अनुदान आयोग की सात सदस्यीय टीम के निरीक्षण कार्य की तमाम तैयारी कर ली गई है। कुलपति ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की कंप्यूटर लैब तथा निर्माणधीन मीडिया सेंटर का जायजा लेने के उपरांत विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया। कुलपति के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की टीम के सामने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों का कंप्यूटरीकृत ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन विभिन्न भवनों में एक शैक्षणिक भवन, पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन व बहुउद्देशीय हॉल शामिल है। विश्वविद्यालय में वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग का सामुदायिक रेडियो स्टेशन जल्दी शुरू हो जाएगा।
Rohtak में अटक गए भैरो सिंह शेखावत
सरकारी विभागों में तालमेल में कमी का खामियाजा आम आदमी को तो भुगतना ही पड़ता है लेकिन पूर्व रविवार को पूर्व उप-राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत भी रेलवे की लापरवाही के कारण रोहतक में फंस गए।रोहतक-भिवानी रोड पर निर्माणाधीन आरओबी की वजह से उनकी ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में उन्हें रोहतक स्टेशन पर उतरना पड़ा। करीब आधे घंटे तक उन्हें स्टेशन पर ही रुकना पड़ा। सूचना मिलने के साथ ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। बाद में उनको पुलिस सुरक्षा में सड़क रास्ते से श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया गया। भाजपा नेता व पूर्व उप-राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत को दिल्ली से श्रीगंगानगर जाना था। इसके लिए वह दोपहर बाद राष्ट्रीय राजधानी से नई दिल्ली-गंगानगर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 2481) में सवार हुए। दिल्ली से चलकर गाड़ी करीब 5 बजकर 20 मिनट पर रोहतक पहुंची। यहां पहुंचकर मालूम हुआ कि भिवानी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के ट्रैक वाले भाग को आपस में जोड़ा जा रहा है। इसके चलते गाडि़यों का आवागमन कुछ वक्त के लिए बंद किया गया है। ऐसे में पूर्व उप-राष्ट्रपति भैरो सिंह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ स्टेशन पर उतर लिए। स्टेशन मास्टर बीएस मीणा ने उनकी आगवानी करते हुए अपने कार्यालय में बिठाया। शेखावत ने रेलवे अधिकारियों के साथ चाय की एक प्याली ली। इसी बीच अधिकारियों ने उनके लिए सड़क मार्ग को उचित बताते हुए स्पेशल गाड़ी की व्यवस्था की और पुलिस सुरक्षा में पूर्व उप-राष्ट्रपति को श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया गया। शेखावत हांसी और sirsa में भी थोडी देर के लिए रुके।
तीन जजों के तबादले की सिफारिश
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन ने न्यायाधीशों से जुडे़ भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा के न्यायाधीश निर्मल यादव समेत इलाहाबाद और उत्तराखंड उच्च न्यायालयों के भी एक-एक न्यायाधीशों के स्थानातंरण की सिफारिश की है। इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आर मिश्रा का हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरण किया जा रहा है। इलाहाबाद तथा उत्तराखंड उच्च न्यायालयों के तीन अन्य न्यायाधीश भी किसी अन्य उच्च न्यायालय में भेजे जा रहे हैं। इन तीनों के तबादले की सिफारिश इसलिए की है ताकि गाजियाबाद जिला अदालत में सात करोड़ रुपये के जीपीएफ घोटाले के मामले की जांच प्रभावित न हो। हालांकि स्थानांतरण पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी। न्यायमूर्ति बालाकृष्णन ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश निर्मल यादव के स्थानांतरण की भी सिफारिश की है। वह 15 लाख रुपये घूस के ऐसे मामले में कथित रूप से संलिप्त हैं जिसमें धोखे से यह राशि उनके बजाय एक अन्य महिला न्यायाधीश निर्मलजीत कौर के घर पर पहुँचा दी गई। न्यायमूर्ति बालाकृष्णन तीन न्यायाधीशों की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर न्यायमूर्ति यादव को पहले ही नोटिस जारी कर चुके हैं। समिति ने न्यायमूर्ति यादव को न्यायिक कदाचार का दोषी पाया था। हालांकि न्यायमूर्ति यादव ने न्यायमूर्ति बालाकृष्णन को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि उच्चतम न्यायालय के ही एक न्यायाधीश इस मामले की जांच प्रभावित कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि जब हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता संजीव बंसल के कर्मचारी अगस्त 2008 में 15 लाख रुपये लेकर न्यायमूर्ति कौर के घर पर पहुंचे थे तब उच्चतम न्यायालय के उक्त न्यायाधीश भी कथित रूप से उनके घर पर मौजूद थे।
Sunday, January 18, 2009
बसंत पंचमी पर रोहतक में होगी मैराथन
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा बसंत पंचमी पर 31 जनवरी को रोहतक में राज्य स्तरीय मैराथन एवं ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के बाकी 20 जिलों में रन फार फन का आयोजन का फैसला लिया गया है। रोहतक में पुरुषों की हाफ मैराथन के अलावा सर्कल कबड्डी (पुरुष), सर्कल कबड्डी (महिला), रस्साकसी, कुश्ती (पुरुष), कुश्ती (महिला) एवं वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विजेता खिलाडि़यों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मैराथन में पहले छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को छह हजार, पांच हजार, चार हजार, तीन हजार, दो हजार और एक हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। शेष खेल स्पर्धाओं में केवल पहले तीन स्थानों के लिए ही नकद पुरस्कार रहेंगे। पुरुष एवं महिलाओं की सर्कल कबड्डी में पहले तीन स्थानों के लिए छह हजार, तीन हजार छह सौ व दो हजार चार सौ रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रस्साकसी के लिए साढ़े चार हजार, दो हजार सात सौ और एक हजार आठ सौ रुपये तथा महिला व पुरुषों की कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग के विजेता खिलाडि़यों को पांच सौ रुपये, तीन सौ रुपये तथा दो सौ रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। ग्रामीण रूचिकर कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए 500 रुपये के पांच पुरस्कार दिए जाएंगे।
25 हजार करोड़ का होगा बजट
आगामी वित्त वर्ष के लिए राज्य के प्लान बजट में चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 32 फीसदी की वृद्धि के साथ 25 हजार करोड़ का प्रावधान रखा जाएगा। यह खुलासा वित्तमंत्री बीरेंद्र सिंह ने किया। वित्तमंत्री शनिवार को सिरसा में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वित्तमंत्री ने कहा कि हालांकि अभी योजना बोर्ड की बैठक विधिवत रूप से नहीं हुई है, पर विभागीय स्तर पर बजटीय प्रावधान की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में ढांचागत सुविधाओं के लिए योजना के मद 6500करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया था, जिसे आगामी वित्त वर्ष में बढ़ाकर 8800करोड़ रुपये किए जाने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगला निर्धारित बजट पंजाब के बजटीय प्रावधान को भी पार कर सकता है। बीरेंद्र सिंह ने माना कि वैश्विक स्तर पर आई आर्थिक मंदी के असर से हरियाणा भी अछूता नहीं रहा है। छठे वेतन आयोग की सिफारिश के तहत प्रदेश में वेतन विसंगति को लेकर उठे सवालों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधी एक सवाल पर वित्तमंत्री ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव लड़ना अवश्यंभावी हो गया तो वह निश्चित ही सोनीपत से ही चुनाव लड़ना चाहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के संबंध में अभी किसी से उनकी कोई बात नहीं हुई है। वित्तमंत्री ने कहा कि सोनीपत, रोहतक व झज्जर उनकी कर्मभूमि रही है। प्रदेश कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट को लेकर मारामारी को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुड़गांव, फरीदाबाद व भिवानी जैसे संसदीय क्षेत्र के स्वरूप में बदलाव आया है इसलिए कुछ जगह लोग टिकट के लिए अपनी दावेदारी जता रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में युवाओं को तरजीह देने की भी वकालत की।
Saturday, January 17, 2009
विलेन बनना चाहते हैं अखिल
हिसार. अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अखिल कुमार ने कहा है कि अगर उन्हें फिल्में करने का मौका मिला तो वह विलेन का किरदार करना चाहेंगे। वह शनिवार को हिसार में न्यू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से डीएसपी पद का नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए आए हुए थे। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो वह बॉक्सिंग की कीमत पर फिल्मों में काम या मॉडलिंग नहीं करना चाहते। यदि खाली वक्त में किसी फिल्म में काम करने का या मॉडलिंग करने मौका मिलता है तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।अखिल ने कहा कि फिलहाल उनका मुख्य लक्ष्य मिलान में होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल करना है। इसके बाद वह एशियन चैंपियनशिप, कॉमन वेल्थ गेम और आखिर में अगला ओलंपिक खेलों में पदक को लक्ष्य बनाकर तैयारी करेंगे। कॉमनवेल्थ गेम के बाद वह अपनी खुद की एक कोचिंग एकेडमी खोलेंगे, जिसमें ओलंपिक के लिए केवल 3 या 4 खिलाड़ियों को तैयार करेंगे।
उन्हें ओलंपिक में अपने प्रदर्शन के बाद जो कुछ भी सरकार की तरफ से मिला है और लोगों को जो प्यार मिला है उसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। अगर मशहूर खिलाड़ी गुरुचरण सिंह को पता होता कि अपने देश में भी बॉक्सरों को इतना कुछ मिल जाएगा तो वह देश छोड़ कर नहीं जाता। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग का क्रिकेट से मुकाबला करना बेवकूफी होगी लेकिन आज जिस स्तर पर बॉक्सिंग पहुंच गई है, वह काफी अच्छा है।
अखिल से उनकी ड्रीम गर्ल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों की तरह वह भी तन-मन से सुंदर व समझदार लड़की से शादी करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने किसी को पसंद किए जाने के सवाल पर इसे राज रहने देने की बात कही।
माधुरी की स्माइल पर फिदा जितेंद्र
ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच
ने वाले तथा मास्को वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने वाले जितेंद्र कुमार धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित की स्माइल पर फिदा हैं। उन्हें वर्तमान दौर की हिरोइनों में वो बात नजर नहीं आती है, जो माधुरी दीक्षित में है। जितेंद्र भी हिसार में मुख्यमंत्री से डीएसपी का नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।विजेंद्र की तर्ज पर मॉडलिंग करने के संबंध में उन्होंने कहा कि अगर बॉक्सिंग प्रेक्टिस से अवकाश के दौरान मौका मिला तो ही मॉडलिंग करेंगे। जितेंद्र ने कहा कि उन्हें डीएसपी के तौर पर रोहतक में नियुक्ति मिले तो अच्छा रहेगा। शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपने बड़े भाई समान अखिल कुमार की शादी के बाद ही वह शादी करेंगे।
धर्मेन्द्र का फैन है योगेश्वर
कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर दत्त
ने कहा है कि 17 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें ओलंपिक खेलों में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि मिली है। उन्होंने कुश्ती का खेल 8 साल की उम्र में अपनाया था और तब से ही जी-जान से कुछ कर दिखाने की इच्छा मन में पाले हुए थे। उनका लक्ष्य अगले ओलंपिक में पदक हासिल करना है और इसके लिए वह पहले से अधिक मेहनत करेंगे।उन्होंने कहा, फिल्मों में ज्यादा रूचि नहीं है और कहा कि यदि खाली वक्त मिलता है तो वह धर्मेन्द्र की पुरानी फिल्में देख लेते हैं।
कालेजों की नहीं बनी वेबसाइट
प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी गवर्नमेंट कालेजों को अपनी वेबसाइट बनाने की डेड लाइन 15 जनवरी को पूरी हो गई। लेकिन, प्रदेश के अधिकतर कालेजों ने अपनी वेबसाइट नहीं बनाई है। दिसंबर माह में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से नई योजनाओं, विभाग व स्टूडेट्स की सहूलियत को देखते हुए प्रदेश के सभी गवर्नमेंट कालेजों को अपनी वेबसाइट बनाने तथा कालेज में चल रहे कोर्सों, फैकल्टी, बिल्डिंग, लेक्चरर की संख्या, स्टूडेट्स की संख्या संबंधी डिटेल वेबसाइट पर डालकर 15 जनवरी तक उच्चतर शिक्षा विभाग कार्यालय में सूचित करने के लिए कहा गया था। रोहतक, भिवानी, हिसार के अधिकतर कालेजों में पता करने पर पाया कि अधिकतर कालेजों का रिकार्ड मेंटेन नहीं होने आदि समस्याओं के कारण वेबसाइट बनने में देरी हो रही है।
एचडीएफसी बैंक में करोड़ों का घोटाला
अंबाला में एचडीएफसी बैंक की शाखा में करोड़ों रुपये का गोलमाल हुआ है।इससे बैंक के ग्राहकों में हड़कंप मच गया। बैंक की आडिट टीम दिल्ली से जांच के लिए यहां पहुंच गई है। बताया जाता है कि कृषि ऋणों की रिकवरी करने के बाद करोड़ों की राशि संबंधित ग्राहकों के खाते में जमा नहीं कराई गई। इसकी जानकारी ग्राहकों को लगी तो वे भड़क गए। वहीं बैंक का एक फील्ड आफिसर चार-पांच दिनों से लापता है। प्रभावित किसानों ने बैंक शाखा के सामने शुक्रवार को हंगामा किया। किसानों ने बैंक से प्राप्त एनओसी व क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दिखाए। एक ग्राहक ने बताया कि उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। जब इस बारे में पता किया तो बताया गया कि ऐसा अस्थाई तौर पर किया गया है। रुपये दोबारा खाते में डाल दिया जाएगा।
दूसरी ओर, दिल्ली से पहुंची बैंक टीम में शामिल सीनियर वाइस प्रेजीडेंट आडिट के रामचंद्रन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पहले यह शाखा बैंक आफ पंजाब एवं सेंचुरियन के नाम से थी। इसका मई 2008 में एचडीएफसी में विलय हो गया था। ये मामले उसी समय के हैं। जांच के बाद में पता लग सकेगा कि वास्तविकता क्या है।

गुब्बारे से उतरे अक्षय-दीपिका
फ़िल्म स्टार अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में 'ग्रेट वॉल आफ चाइना' पर फिल्माए दृश्यों को अ
पनी फिल्मी जिंदगी के बेहतरीन दृश्य बताया है।
बृहस्पतिवार को अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए गुडगाँव पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार तथा सहअभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जोरदार स्वागत हुआ। सितारों ने साधारण एंट्री न करते हुए पहले से तैयार वैज्ञानिक गुब्बारे की सवारी करते हुए मुख्य द्वार से एम्बियंस परिसर में आए तो दर्शक मंत्र मुग्ध हुए बिना न रह सके। अक्षय से यह पूछने पर कि क्या यह फिल्म वास्तव में उनकी जिंदगी पर आधारित है? उन्होंने कहा कि फिल्म में दो चीजें हैं जो कि इसे मेरी जिंदगी की वास्तविकता के करीब लाती हैं, एक तो कि मेरा जन्म चांदनी चौक में हुआ था व दूसरा कि मैं बैंकाक के एक होटल में शेफ था। यही दोनों चीजें इस फिल्म में भी दर्शाई गई हैं।
'यह फिल्म वास्तविक अक्षय के लिए है, मैं इस तरह की फिल्म का इंतजार 18 सालों से कर रहा था। मैं सोचता था कि मुझे मार्शल आर्ट्स बहुत अच्छे से आती है लेकिन वहां के ट्रेनर्स के सामने मैने अपने आप को बहुत स्लो पाया।' उन्होंने बताया कि इस फिल्म में सारे स्टंट उन्होंने अपने आप ही किए तथा इसी के चलते उन्होंने अपनी रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगवा ली है। इस फिल्म की सबसे अच्छी चीज के बारे में बताते हुए वह कहते हैं कि इसकी शूटिंग चीन की दीवार पर हुई है तथा वह लकी हैं कि वहां शूटिंग की परमीशन मिली, जिसकी इजाजत हॉलीवुड की मशहूर फिल्म मिशन इंपोसिबल को भी नहीं मिली थी। उन्होंने पंद्रह दिन की शूटिंग मात्र सात दिनों में पूरी की क्योंकि सिर्फ सात दिनों की ही परमिशन मिल पाई थी।
पनी फिल्मी जिंदगी के बेहतरीन दृश्य बताया है।बृहस्पतिवार को अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए गुडगाँव पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार तथा सहअभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जोरदार स्वागत हुआ। सितारों ने साधारण एंट्री न करते हुए पहले से तैयार वैज्ञानिक गुब्बारे की सवारी करते हुए मुख्य द्वार से एम्बियंस परिसर में आए तो दर्शक मंत्र मुग्ध हुए बिना न रह सके। अक्षय से यह पूछने पर कि क्या यह फिल्म वास्तव में उनकी जिंदगी पर आधारित है? उन्होंने कहा कि फिल्म में दो चीजें हैं जो कि इसे मेरी जिंदगी की वास्तविकता के करीब लाती हैं, एक तो कि मेरा जन्म चांदनी चौक में हुआ था व दूसरा कि मैं बैंकाक के एक होटल में शेफ था। यही दोनों चीजें इस फिल्म में भी दर्शाई गई हैं।
'यह फिल्म वास्तविक अक्षय के लिए है, मैं इस तरह की फिल्म का इंतजार 18 सालों से कर रहा था। मैं सोचता था कि मुझे मार्शल आर्ट्स बहुत अच्छे से आती है लेकिन वहां के ट्रेनर्स के सामने मैने अपने आप को बहुत स्लो पाया।' उन्होंने बताया कि इस फिल्म में सारे स्टंट उन्होंने अपने आप ही किए तथा इसी के चलते उन्होंने अपनी रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगवा ली है। इस फिल्म की सबसे अच्छी चीज के बारे में बताते हुए वह कहते हैं कि इसकी शूटिंग चीन की दीवार पर हुई है तथा वह लकी हैं कि वहां शूटिंग की परमीशन मिली, जिसकी इजाजत हॉलीवुड की मशहूर फिल्म मिशन इंपोसिबल को भी नहीं मिली थी। उन्होंने पंद्रह दिन की शूटिंग मात्र सात दिनों में पूरी की क्योंकि सिर्फ सात दिनों की ही परमिशन मिल पाई थी।
यह पूछने पर कि सबसे अच्छी डिश वह कौन सी बना पाते हैं, वह कहते हैं, 'मैं आपको कभी सलाह नहीं दूंगा कि आप मेरा बनाया खाना खाएं. । खैर, मैं इतना बुरा कुक भी नहीं हूं। एक दिन मुझे किचन में बिठा दिया जाए तो मैं ढेरों पंजाबी व्यंजन बना सकता हूं।'
मैं साधारण इंसान हूं
'मैं अपने आप को सेलीब्रिटी नहीं साधारण इंसान समझती हूं। क्योंकि मेरी परवरिश मेरे माता पिता ने ऐसे माहौल में की है जिसने मुझे हमेशा जमीन से जोड़े रखा।' यह कहना है फिल्म चांदनी चौक टू चाइना की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का। दीपिका कहती हैं, 'मैंने अपने पिता से सीखा है कि किस तरह से सेलीब्रिटीनेस तथा एक आम इंसान में संतुलन बनाए रखना है। मैं भी उनकी तरह दौलत व शोहरत को सेकेंडरी चीजें मानती हूं।'

उनका कहना है, 'इस फिल्म में मैने भी स्टंट किए हैं। तथा डबल रोल में लोग मेरा किरदार याद करेंगे।' क्या वजह है कि पिछली फिल्म ओम शांति ओम के बाद फिर से डबल रोल किया, इस बारे में वह कहती हैं यह मेरे निर्माताओं व दर्शकों का मुझमें विश्वास है। वह कहती हैं डबल रोल एक एक्टर के लिए काफी चुनौती भरा होता है तथा साथ ही यह लाभ भी होता है कि अपनी कला के कई पहलुओं को एक साथ दिखाने का मौका मिल पाता है। इस फिल्म में दीपिका ने कूं-ग-फू फाइटर का रोल किया है। क्या इसके लिए कोई विशेष तैयारी करनी पड़ी, दीपिका कहती हैं, 'मैने फिल्म के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग आठ महीने तक ली तथा मेरे ट्रेनर हांग कांग से आए थे। दीपिका बताती हैं कि उनकी सबसे पसंदीदा चीज चॉकलेट है।
Friday, January 16, 2009
पुलिस पासिंग परेड की सलामी लेंगे सीएम
हिसार में पुलिस पासिंग परेड का निरीक्षण शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा करेंगे। शुक्रवार को परेड कि फुल ड्रेस रिहेर्सेल कि गई और डीजीपी राजीव रंजन दलाल ने तैयारियों का निरीक्षण किया। पुलिस की टेलिकॉम विंग के २२२ जवानों को हिसार में प्रशिक्षण दिया गया था। उनकी पासिंग परेड शनिवार को आयोजित होगी। इस अवसर पर तीन ओलंपिक खिलाड़ी अखिल कुमार, जितेंदर और योगेश्वर दत्त को डीएसपी पद पर नियुक्ति दी जायेगी। तीनों ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। नए वेतन निर्धारण के निर्देश
छठे वेतन आयोग की घोषणाएं लागू करने की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने नए वेतन निर्धारण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभिन्न वेतनमानों की फिटमेंट तालिकाएं दी गई है, जो केवल सामान्य प्रतिस्थापन के लिए लागू होंगी। हालाँकि अभी एक जनवरी 2006 या उसके बाद सीधी भर्ती से लगे कर्मचारियों के वेतन निर्धारण को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं है। वित्त विभाग ने पत्र में जारी दिशा-निर्देशों में कहा है कि अपग्रेडेड श्रेणी में आने वाले कर्मचारी का वेतन अधिसूचना के नियम सात के नोट-दो के अनुसार तय होगा। वेतन निर्धारण के लिए आहरण वितरण अधिकारी (डीडीओ) अधिकृत होंगे। इन निर्देशों में महत्वपूर्ण बात यह है कि एक जनवरी 2006 या बाद में सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त कर्मचारियों के लिए सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के नियम आठ व प्रथम शेड्यूल के भाग ए सेक्शन-दो का भी उल्लेख नहीं किया गया है। नियम आठ के अनुसार 1300 ग्रेड पे में आने वाले कर्मचारी का प्रविष्ट वेतनमान 6050 रुपये होगा। इसके अलावा ग्रेड पे-2400, 4200, 4600, 4800, 5400 के प्रविष्ठ वेतनमान क्रमश: 9840, 16290, 18460, 18750, 21000 रुपये होंगे।
सूरजकुंड में लगेगा शिल्पकारों का मेला
सूरजकुंड में पहली फरवरी से लगने वाले शिल्प मेले में दुनिया भर के शिल्पकारों का मेला लगेगा। इस बार भारत ही नहीं ब्राजील, थाइलैंड और सार्क देशों, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान एवं श्रीलंका के हस्तशिल्प एवं हथकरघा को भी प्रदर्शित किया जाएगा। पर्यटन राज्यमंत्री किरण चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार थाईलैंड, ब्राजील, मिस्त्र तथा सार्क देशों के शिल्पकारों को भी इस मेले में भाग लेने तथा अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। विकास आयुक्त, हथकरघा एवं हस्तशिल्प, केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित लगभग 350 शिल्पकार 23वें सूरजकुंड शिल्प मेले में भाग लेंगे। थीम राज्य मध्य प्रदेश होगा और वहां से भी लगभग 40 शिल्पकार भाग ले रहे हैं। मेले में स्थापित की जाने वाली चौपाल तथा मेला क्षेत्र में दिनभर प्रदर्शन करने के लिए दो सौ से अधिक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। दिन में राजस्थान से कालबेलिया, गुजरात से सिद्धि गोमा, उत्तर प्रदेश से बृज की होली एवं चारकूला, पंजाब से भंगड़ा, हरियाणा से लोक नृत्य एवं बीन सपेरा तथा छत्तीसगढ़ से पांथी नृत्यों से कलाकार धूम मचाएंगे। मेले में पतंग बनाने एवं पतंग उड़ाने के साथ-साथ बच्चों के लिए फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ओपन ऐयर थियेटर में प्रस्तुत किए जाने वाले लोक नृत्य एवं व्यापक नाटय गतिविधियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आटो की टक्कर में छात्रा की मौत
कुरुक्षेत्र में बृहस्पतिवार को स्कूटी में ऑटो की टक्कर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महिला प्राध्यापक की बेटी की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बायो केमिस्ट्री विभाग में कार्यरत महिला शिक्षक अनिता दुआ की पुत्री मेघा महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपनी स्कूटी पर शहर से सेक्टर-7 की ओर जा रही थी। सेक्टर सात की ओर मोड़ पर तेज गति से आ रहे आटो ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मेघा के सिर में गंभीर चोटे आई। पुलिस अधिकारियों ने घायल मेघा को उठाया व अस्पताल की ओर ले चले। लेकिन रास्ते में ही मेघा ने दम तोड़ दिया।
किडनी कांड : बहस 10 तक टली
बहुचर्चित किडनी कांड में बृहस्पतिवार को किडनी सरगना सहित तीन आरोपियों के बाहर होने से अम्बाला में सीबीआई की विशेष अदालत में बहस 10 फरवरी तक टाल दी गई है। बाकी छह आरोपियों ने सीबीआई के विशेष जज ऐके वर्मा की कोर्ट में हाजिरी लगाई। डाक्टर अमित और जीवन के जयपुर तथा उपेंद्र के आंध्र प्रदेश में न्यायिक हिरासत में होने के कारण सीबीआई कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके। लिहाजा छह आरोपियों डाक्टर केके अग्रवाल, डाक्टर सरज, नर्स लिंडा, ग्यासुद्दीन, मनोज व जगदीश कोर्ट में हाजिर हुए। पिछली पेशी पर दाखिल डाक्टर उपेंद्र व नर्स लिंडा की जमानत के लिए बचाव पक्ष के वकील अमित गुप्ता ने मांग की, लेकिन सीबीआई ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि डाक्टर उपेंद्र इसका दुरुपयोग कर सकता है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसले के लिए 19 जनवरी की तिथि निर्धारित की है।
Thursday, January 15, 2009
झज्जर में मन्दिर में तोड़फोड़
झज्जर के गांव सिलानी केशो में बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने बाबा श्याम मंदिर में भगवान शिव व अन्य मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। इतना ही नहीं असामाजिक तत्वों ने मंदिर के प्रांगण को भी मल से दूषित कर दिया और टूटी हुई चप्पलों की मालाएं भी मूर्तियों के गले में डाली गई थी। साथ ही ऐसे तत्वों ने मूर्ति पूजा बंद करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने गांव के सरपंच अतर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।गांव से कुछ दूरी पर काली माता मंदिर के पास ही बाबा श्याम मंदिर स्थापित है। मंदिर के साथ ही बने अखाड़े में गांव के कुछ पहलवान रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करते है। बृहस्पतिवार सुबह जब पहलवान अखाड़े में पहुंचे तो उन्होंने मंदिर परिसर में टूटी हुई मूर्तियां देखीं। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सरपंच अतर सिंह व अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर सरपंच सहित अनेक ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। सरपंच ने बता
या कि मंदिर परिसर में ही एक पत्र भी मिला, जिसमें मूर्ति पूजा को पाखंड बताते हुए उसे बंद करने की चेतावनी भी दी गई है। पत्र में सवाल उठाया गया है कि जो मूर्ति खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर सकती वह लोगों की सुरक्षा कैसे कर सकती है। सालभर से जिले में मूर्तियां खंडित करने का सिलसिला जारी है। गांव अहरी में सर छोटूराम, अकेहड़ी मदनपुर में देवी-देवताओं व गांव ढाकला में कारगिल शहीद की प्रतिमा को खंडित किया जा चुका है। गांव सिलानी में मूर्तियां खंडित करने का यह तीसरा मामला है। चार माह पूर्व गांव में स्थापित बाबा राघवदास व कैमा वाले मंदिरों में भी प्रतिमाएं खंडित की जा चुकी है।
चचेरे भाइयों को गोलियों से भूना
हथियारबंद बदमाशों ने रोहतक जिले के गांव ईस्माइला में दो चचेरे भाइयों को वीरवार शाम गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद हत्यारे कार में बैठकर फरार हो गए। इस पर ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने हाइवे जाम कर डाला। हत्याओं को दो गुटों की पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला कहा जा रहा है।
वीरवार शाम गांव का 28 वर्षीय राजेश हाइवे पर आईपीजे कॉलेज के सामने बैठकर ताश खेल रहा था। इसी बीच एक कार तेजी से आकर रुकी। चार युवक उतरे और पिस्टल निकालकर राजेश पर दनादन फायर कर डाले। उसे सरेआम ढेर कर वे हथियार लहराते हुए वापस कार में बैठकर भाग गये। कुछ मिनट बाद वे बदमाश भापड़ौदा सड़क मार्ग पर पहुंचे। उस रास्ते से राजेश का चचेरा भाई 38 वर्षीय कृष्ण पुत्र लख्मी खेतों से घर लौट रहा था। बदमाशों ने नहर के पास उसका रास्ता रोक लिया और दनादन गोलियां चलाकर उसका सिर भी छलनी कर डाला। महज 15 मिनट के अंदर दो लोगों को मौत बांटकर बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर भाग निकले। ग्रामीणों को हत्याकांड की जानकारी मिली तो सैकड़ों लोग एनएच-10 पर एकत्रित हो गये। उन्होंने हाइवे जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत किया और जाम खुल पाया। बाद में पुलिस ने कागजी कार्रवाई निपटाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई, रोहतक भिजवाया।

मुख्यध्यापक और प्राध्यापक पदोन्नत
प्रदेश सरकार ने कई मुख्याध्यापक एवं प्राध्यापकों को हरियाणा शिक्षा सेवा-H कैडर में प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया है। इसके साथ ही उनकी नियुक्ति और स्थानांतरण के आदेश भी जारी किए गए हैं। जिन मुख्याध्यापक एवं प्राध्यापकों को पदोन्नत कर स्थानांतरित किया गया है, उनमें
हसनगढ़ (रोहतक) के बलबीर सिंह को नारायणा (रोहतक) में,
बामरौली (झज्जर) के शेर सिंह को बादली (झज्जर) में,
मेहंदा (हिसार) के सुरेश कुमार कौशिक को बहु-झोलरी (झज्जर) में,
बसीरपुर (महेंद्रगढ़) के नरेश कुमार को अजमाबाद मुखोटा (महेंद्रगढ़) में,
ढाणा लाडनपुर (भिवानी) की सरोज बाला को तालु (भिवानी) में,
भोडि़या खेड़ा (फतेहाबाद) के लक्ष्मीकांत शर्मा को भूना (फतेहाबाद) में,
मियोद कलां (फतेहाबाद) के हुकुम चंद को रत्ता कलां (फतेहाबाद) में,
पोलंगी (रोहतक) के अजीत सेन को दावला (झज्जर) में,
रासीवास (भिवानी) के राजवीर सिंह को खुड़ाना (महेंद्रगढ़) में,
अल्हापुर (फतेहाबाद) के रणधीर सिंह को मंदकोला (मेवात) में,
मीरान (भिवानी) के रान सिंह को सेडि़या (झज्जर) में,
रिवाड़ी खेड़ा (भिवानी) के संतलाल सांगवान को ढाणा (झज्जर) में,
ननवान (महेंद्रगढ़) के रमेश चंद को सिरोही बाहाली (महेंद्रगढ़) में,
मानकावास (भिवानी) के मुख्याध्यापक दिनेश कुमार को छप्पार (झज्जर) में,
पन्नीवाला रुलदू (सिरसा) के सुरजीत सिंह को बणी (सिरसा) में,
बराही (झज्जर) की कृष्णा देवी को जहाजगढ़ (झज्जर) में,
कोथल कलां (महेंद्रगढ़) के नरेश कुमार को सिंहमा (महेंद्रगढ़) में,
गढ़ी (हिसार) के तेलूराम को पेटवाड़ (हिसार) में,
खियोवाली (सिरसा) के अमन पाल को चाक्कन (सिरसा) में,
भिखावाला (जींद) के गुरमुख सिंह को बात्ता (कैथल) में,
मौजगढ़ (सिरसा) के गुरतेज सिंह को चाहरवाला (सिरसा) में,
अलखपुरा (भिवानी) के शमशेर सिंह को खरक जट्टान (रोहतक) में,
पालवास (भिवानी) के रमेश बूरा को बापोड़ा (भिवानी) में,
शिवनगर, हिसार की शबनम को बहबलपुर (हिसार) में,
श्याम कलां (भिवानी) के सुखबीर सिंह को बेरावास (महेंद्रगढ़) में,
नांगल (भिवानी) के आनंद कुमार को भिंडावास (झज्जर) में,
काहनी (रोहतक) के आजाद सिंह खट्टड़ को मछरौली (झज्जर) में,
पोहारका (सिरसा) के सोहनलाल को खारीवाला (सिरसा) में,
बिलासपुर (गुड़गांव) के राजवीर सिंह को कबलाना (झज्जर) में
चांदी (रोहतक) की पुष्पलता को खिड़वाली (रोहतक) में पदोन्नत कर स्थानांतरित किया है।
इसी प्रकार, जिन प्राध्यापकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत कर स्थानांतरित किया गया है, उनमें
कैथल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अर्थशास्त्र प्राध्यापक टेकचंद को पाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में,
डाइट मदीना (रोहतक) के भूगोल प्राध्यापक ओम प्रकाश को लाखन माजरा (रोहतक) में,
डाइट रेवाड़ी के राजनीतिक शास्त्र प्राध्यापक राकेश कुमार को गुजर माजरी (रेवाड़ी) में,
आदमपुर मंडी (हिसार) के भूगोल प्राध्यापक सुभाष चंद्र को डाइट डिंग (सिरसा) में,
कुंड (रेवाड़ी) के गणित प्राध्यापक पृथ्वी सिंह को तुंबाहेड़ी (झज्जर) में,
हांसी (हिसार) के अंग्रेजी प्राध्यापक अनिल कुमार शर्मा को दिहमान (फतेहाबाद) में,
बांडाहेड़ी (हिसार) के राजनीतिक शास्त्र प्राध्यापक धर्मपाल सिंह को खरक रामजी (जींद) में,
झज्जर के अंग्रेजी प्राध्यापक सदानाथ को अहरी (झज्जर) में,
बोंदकलां (भिवानी) के राजनीतिक शास्त्र प्राध्यापक हरि पाल को मोरखेड़ी (रोहतक) में
मंडी डबवाली (सिरसा) के अंग्रेजी प्राध्यापक विजय कुमार को बलबेहरा (कैथल) में नियुक्त किया है। भापरौदा (झज्जर) के प्रधान अध्यापक घमंडी लाल और राजकीय उच्च विद्यालय, दूधवा (भिवानी) केप्रधान अध्यापक अमर चंद को भी प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है।

Ambala में विधवा ने खुद को आग लगाई
अंबाला नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को एक महिला सफाई कर्मी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पैंसठ फीसदी तक झुलसी महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बुधवार दोपहर बाद नगर परिषद में महिला सफाई कर्मी सुरजीत कौर ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर स्वयं को आग के हवाले कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर जब कुछ कर्मी पहुंचे तो नजारा देख कर सकते में आ गए। लगभग 65 प्रतिशत जली अवस्था में उसे शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई गई है। विधवा सुरजीत कौर के चार बच्चे भी हैं। पुलिस को दिए बयान में सुरजीत कौर का कहना है कि वह नप में कार्यरत अशोक नामक इंसपेक्टर से प्यार करती थी, किंतु उसने उसके साथ बेवफाई करके किसी अन्य महिला से विवाह रचा लिया। बेवफाई को वह सहन नहीं कर सकी और गुस्से में आकर उसने स्वयं के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली।
हरियाणा में भी नंदीग्राम का खतरा : शाहनवाज
भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र में राजग सरकार किसानों की तकदीर व तस्वीर बदल देगी। शाहनवाज बुधवार को हरियाणा-राजस्थान सीमा से सटे गांव राय मलिकपुर में इनेलो के प्रधान महासचिव अजय चौटाला के नेतृत्व में निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व आयोजित राजग की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की जमीनें छीन रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जमीन को लेकर हरियाणा में भी नंदीग्राम हालात पैदा हो सकते हैं। शाहनवाज हुसैन ने केंद्र सरकार को कमजोर व हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि संप्रग के शासनकाल में देश में आतंकवाद को बढ़ावा मिला है। कर्ज के बोझ के नीचे दबे लाखों किसान आत्महत्या कर चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावेडकर ने कहा कि जनाक्रोश यात्रा देश में सत्ता परिवर्तन का काम करेगी और पूरे देश में एक नई क्रांति का संचार करेगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम बिलास शर्मा ने कहा कि जनाक्रोश यात्रा जन आंदोलन का रूप ले चुकी है और जिस प्रकार आज से बीस साल पूर्व देवीलाल की पदयात्रा के बाद कांग्रेस का प्रदेश से ही नहीं पूरे देश से सफाया हो गया था, ठीक उसी प्रकार जनाक्रोश यात्रा परिवर्तन की प्रतीक बनेगी। जनाक्रोश यात्रा के संयोजक सांसद अजय सिंह चौटाला ने लोगों से जन सहयोग मांगा। इस मौके पर सांसद त्रिलोचन सिंह, पूर्व राज्यपाल सुलतान सिंह, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह बड़शामी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, सहित कई नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।
Tuesday, January 13, 2009
Haryana बना अपराध की राजधानी
Chandigarh : यूपी और बिहार को पछाड़ हरियाणा अब अपराध में भी नम्बर वन बनता जा रहा है। अपराध अब एक इंडस्ट्री का रूप लेता जा रहा है। हर रोज हत्या, बलात्कार की घटनाएँ आम हो रही हैं। बच्चों के अपहरण की घटनाएँ बढ़ रही हैं। सोमवार को पूंडरी के पास बदमाशों ने महिला व बच्चे की हत्या कर शव खेतों में फेंक दिए। गुड़गांव में अपहरण के बाद बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गयी और शव सुनसान जगह पर फेंक दिया। बहादुरगढ़ के गांव डाबौदा कलां में एक युवक की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।
चरखीदादरी में बैंक लूट लिया गया और पुलिस बाद में कार्रवाई का ढोल बजती रही। दैनिक जागरण की हिसार यूनिट के संपादक के घर भी डकैतों ने धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की और फरार हो गए। इससे सपष्ट हो रहा है की हरियाणा में अपराध बेकाबू होते जा रहे हैं और पुलिस और पूरी व्यवस्था बेबस दिख रही है। राजनीती और अपराध के गठजोड़ ने हालत और बिगाड़कर रख दी है।
यह हालात एक दिन के नहीं हैं। हर रोज अख़बारों की सुर्खियाँ लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएँ बन रही हैं। स्कूली छात्राओं और मासूम बच्चियां भी वासना के भेड़ियों से नहीं बच पा रही हैं।
लोग मर रहे हैं और इसकी चिंता किसी को नहीं है। लोगों की जान से जुड़े इस मुद्दे को भूल सभी दल चुनाव के लिए रैलियों में जुटे हैं। खून इस कदर सस्ता हो गया है कि कोई भी दल इस पर आवाज उठाने का प्रयास भी नहीं करता दिखता।

बैंक से 4.14 लाख लूटे
भिवानी जिले के गांव इमलोटा में हरियाणा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के बल पर चार लाख 14 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। लुटेरों ने बैंक के गार्ड को भी पिस्तौल की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गांव इमलोटा के हरियाणा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उनमें से दो बैंक में घुस गए तथा एक बाहर मुख्य सड़क मार्ग पर स्टार्ट मोटरसाइकिल लिए खड़ा रहा। लुटेरों के पिस्तौल का बट मारकर गार्ड को अचेत कर दिया। दोनों में से एक युवक पिस्तौल लिए अंदर गेट के समीप ही खड़ा हो गया और दूसरे ने जाते ही मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद एक बदमाश ने मैनेजर व अन्य बैंक कर्मियों को कमरे में बंधक बना लिया और दूसरे ने काउंटर में रखी करीब चार लाख, 14 हजार की नकदी अपने कंबल में डाल ली। नकदी डालते ही युवक पिस्तौल लहराते हुए बाहर भागे और सड़क पर स्टार्ट खड़ी काले रंग की मोटरसाइकिल पर अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।

Monday, January 12, 2009
भिवानी का छोरा आईपीएल में मचायेगा धूम
मुक्के के दम पर दुनिया में धूम मचाने के बाद अब भिवानी क्रिकेट में भी धूम मचाने को तैयार है। भिवानी के युवा खिलाड़ी और हरियाणा रणजी टीम के कप्तान सन्नी सिंह आईपीएल में दिग्गजों से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। सन्नी बंगाल टाईगेर सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली Kolkata Knight Riders से जुड़ गए हैं। सोमवार को ही उन्होंने कोलकाता में करार पर हस्ताक्षर किए। हरियाणा का यह हरफनमौला खिलाड़ी शुरू से ही दादा का मुरीद रहा है और सौरव ने ही उसे टीम से जुड़ने का न्यौता दिया। अपने आदर्श से यह निमंत्रण पाकर सन्नी तुंरत ट्रायल के लिए कोलकाता पहुँच गए और वही हुआ जो होना था। उन्हें ट्रायल के बाद आसानी से मौका मिल गया। सन्नी जेपी अत्रे ट्राफी में सौरव के साथ मिलकर परी की शुरुआत कर चुके हैं।अपने चयन की कहानी सन्नी कुछ इस तरह बयाँ करते हैं,
" जेपी अत्रे ट्राफी में दादा ने मुझे खेलते देखकर मुझे अपना मोबाइल नम्बर दिया और संपर्क में रहने को कहा। मैं उस समय सन्न रह गया जब हरियाणा टीम की कप्तानी मिलने पर दादा ने मुझे बधाई का मेसेज भेजा और भविष्य में अपने खेल के बारे में बताते रहने को कहा। मैंने दादा को अपने झारखण्ड और कर्नाटक के खिलाफ लगातार शतकों के बारे में बताया। एक दिन अचानक दादा ने मुझसे संपर्क कर पूछा कि क्या मैं कोलकाता आईपीएल टीम के ट्रायल के लिया आना चाहूँगा। मैंने झट से हाँ कर दी और देखो मैं चुन भी लिया गया।"
सन्नी को उम्मीद है कि इस सीज़न में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेगा और वह भी विजेंदर, अखिल, जितेंदर कि तर्ज पर भिवानी का नाम रोशन करेगा। सन्नी ने घरेलु क्रिकेट में नौ ट्वेंटी-20 मैचों में 32 की औसत से 260 रन बनाये है। इसके आलावा वह मीडियम पेसर गेंदबाज भी है।

Sunday, January 11, 2009
पाक पर बोलेंगे हमला : राजनाथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने साफ़ कहा है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां जारी हैं। अब बातों का समय नहीं है। विश्व को विश्वास में लेकर पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए।वह रविवार को गुड़गांव में राजग की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के साये में सांस ले रहा है। केंद्र सरकार समय सीमा तय करे कि अमुक तिथि तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ चल रही आतंकी गतिविधियां बंद करे, नहीं तो सैनिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन केंद्र सरकार इस मामले में सक्षम नहीं है। इसका समाधान राजग की सरकार ही कर सकती है। राजग सरकार बनने पर सीधा हमला किया जाएगा।
रैली को संबोधित करते हुए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि न तो हरियाणा में बिजली है, न पानी। कानून व्यवस्था भी पूरी तरह विफल है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज, भाजपा के हरियाणा प्रभारी विजय गोयल मौजूद रहे।
बिजली रैली बन गई चुनावी सभा
झज्जर के खानपुर खुर्द में 1320 मेगावॉट के बिजली संयंत्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित बिजली रैली चुनावी सभा बनकर रह गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खानपुर खुर्द में झाड़ली पॉवर प्लांट पर हो रहे कार्य से जनता को अवगत करवाया, वहीं रैली के माध्यम से लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाकर सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील भी की। हालांकि अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन रैली में प्रदेश सरकार पूरी तरह से चुनावी माहौल में नजर आई और सभी वक्ता दीपेंद्र को चुनाव में जिताने की अपील करते ही दिखे। मुख्यमंत्री ने बिजली संयंत्र का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने बताया की कि बिजली संयंत्र का निर्माण कर रही कंपनी मैसर्ज झज्जर पावर लिमिटेड (चाइना लाइट एंड पावर इंडिया लिमिटेड का उपक्रम) द्वारा इस क्षेत्र में 100 बिस्तरों के एक अस्पताल और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र एवं गांव को निर्माण कंपनी द्वारा विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 6,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महात्मा गांधी बिजली संयंत्र की 660 मेगावॉट क्षमता की पहली इकाई दिसंबर 2011 तक काम करना शुरू कर देगी और इसी क्षमता की दूसरी इकाई मई 2012 में कार्य करना आरंभ करेगी।
सोनीपत में व्यापारी की हत्या
सोनीपत में दवा व्यापारी को शुक्रवार रात गोली से उदा दिया गया। शनिवार सुबह पुलिस ने कार से उसका शव बरामद किया। 35 वर्षीय मुकेश शुक्रवार शाम दिल्ली स्थित अपनी दुकान से लौट रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम वह दिल्ली से अपनी कार (एचआर 10के 8070) से एक नौकर के साथ सोनीपत के लिए चला था। रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के विवेकानंद चौक पर नौकर को उतारा और घर की ओर चल दिया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इससे चिंतित परिजनों ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। शनिवार सुबह सेक्टर-15 चौकी पुलिस को कार में उसका शव पड़ा मिला। मुकेश के सिर में गोली मारी गई है। मौके से उसका मोबाइल फोन, सोने का कड़ा आदि भी गायब था।
Friday, January 9, 2009
विक्रम ने कैट परीक्षा में लगाया सिक्स़र
कैट परीक्षा में हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के छात्र विक्रम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिक्स़र लगाया है। विक्रम का एक साथ छः संस्थानों के लिए चयन हुआ है। हिसार के पी टी एजूकेशन केन्द्र के भी छात्र विक्रम का चयन आई आई एम अहमदाबाद, बेंगलूर, कोलकाता , लखनऊ, इंदौर और कोजीकोड के लिए हुआ है।विक्रम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग का छात्र है । उसने दिसम्बर में मैट परीक्षा में सौ फीसदी अंक प्राप्त किए थे।
खिलाड़ियों को मिलेगा पाँच हजार मानदेय
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को हर महीने पांच हजार रुपए का मानदेय देने का एलान किया है। इस समय प्रदेश में 49 अर्जुन पुरस्कार, चार द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा 82 भीम पुरस्कार विजेता हैं।
अर्जुन पुरस्कार विजेता : उदय चंद-कुश्ती, मंसूर अली खां पटौदी-क्रिकेट, भीम सिंह-एथलेटिक्स, खुशीराम-बास्केट बाल, मास्टर चंदगी राम- कुश्ती, बलवंत सिंह-वालीबाल, जगरूप सिंह-कुश्ती, महताब सिंह-मुक्केबाजी, एमएस राणा-तैराकी, बहादुर सिंह-एथलेटिक्स, सुश्री गीता जुत्शी-एथलेटिक्स, राजेंद्र सिंह-कुश्ती, कपिल देव-क्रिकेट, ओमप्रकाश-बास्केटबाल, साबर अली-एथलेटिक्स, चांदराम-एथलेटिक्स, कृपाल पाटिल-जिम्नास्टिक, अजमेर सिंह-बास्केटबाल, सुरेश यादव- एथलेटिक्स, सुश्री सुनीता शर्मा-जिम्नास्टिक, सत्यवान-कुश्ती, दलेल सिंह-वालीबाल, अशोक कुमार-कुश्ती, आरएस भनवाला-नौकायन, शक्ति सिंह-एथलेटिक्स, राजकुमार-मुक्केबाजी, संजय कुमार-कुश्ती, अशान कुमार-कबड्डी, नरेंद्र कुमार-जूडो, रोहताश दहिया-कुश्ती, सुश्री अंजु दुआ-जिम्नास्टिक, सुश्री नीलम जे।सिंह-एथलेटिक्स, जितेंद्र कुमार-मुक्केबाजी, विवेक सिंह-निशानेबाजी, अमीर सिंह-वालीबाल, रमेश कुमार-कुश्ती, सुश्री ममता खरब-हाकी, राममेहर सिंह-कबड्डी, सुजीत मान-कुश्ती, इन्द्रपाल सिंह-रोईग, मेजर दीप सिंह एहलावत-एक्वेस्टि्रयन, अनिल कुमार- एथलेटिक्स, सुंदर सिंह-कबड्डी, प्रीतम ठाकरान-हाकी, रमेश कुमार-कबड्डी, अखिल कुमार, मुक्केबाजी, विजेंद्र सिंह-मुक्केबाजी, सुश्री गीतिका जाखड़-कुश्ती एवं रोहित भास्कर-शारीरिक रूप से विकलांग खिलाड़ी शामिल हैं।
द्रोणाचार्य विजेता : चार द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं में स्वर्गीय कै। हवा सिंह-मुक्केबाजी, एमके कौशिक-हाकी, बलवान सिंह-क बड्डी तथा जगदीश सिंह, बॉक्सिंग कोच, शामिल हैं।
भीम पुरस्कार विजेता : डा. रविंद्र चढ्डा-क्रिकेट, सुश्री /सर्वश्री सरकार तलवार-क्रिकेट, सुंदर सिंह-एथलेटिक्स, तिलक राज-टेबल टेनिस, सरदारा सिंह-एथलेटिक्स, जगदीश कुमार-कुश्ती, जेएस राव-क्रिकेट, जगमती सांगवान-वालीबाल लक्ष्मण सिंह-वालीबाल, ओमप्रकाश-वालीबाल, राजेंद्र कुमार-एथलेटिक्स, संदीप शर्मा-वालीबाल, सुरेश कुमार-कुश्ती, चेतन शर्मा-क्रिकेट, धर्मबीर-क्रिकेट, हनुमान सिंह यादव-वालीबाल, कुलदीप सिंह-कुश्ती, जगदीश चंद्र-वालीबाल, संत कुमार-एथलेटिक्स, धर्मवीर सिंह-कुश्ती, बलवान सिंह-कबड्डी, चरण सिंह- एथलेटिक्स, रोहताश सिंह-कुश्ती, कै. लीलाराम-कुश्ती, संदीप कुमार-मुक्केबाजी, राजेंद्र कुमार-जूडो, राजकुमार सांगवान-मुक्केबाजी, पुनम तनेजा-एथलेटिक्स, नरेंद्र सिंह-जूडो, संदीप क ौर-हाकी, सुनीता गोदारा-एथलेटिक्स, संजीव डांग-हाकी, जसवीर कौर-जूडो, संगीता करवस्तरा-वालीबाल शामिल हैं। तेजवीर सिंह-कुश्ती, सतीश कुमार यादव-जूडो, चंद्रपाल राठी-एथलेटिक्स, संदीप कौंटिया- हैंडबाल, भूपिंद्र कौर-हाकी, आरती कोहली-जूडो, पुनम छाबड़ा-जिम्नास्टिक, वीरेंद्र यादव-जूडो, कर्मबीर सिंह-कुश्ती, नरेंद्र कुमार-कुश्ती, सुरिंद्र कौर-हाकी, अनुराधा-जूडो, रामपाल-कोर्फबाल, कमला दलाल-हाकी, शमशेर सिंह-कबड्डी, यशपाल सोलंकी-जूडो, बलविंद्र कौर-हाकी, सुनीता दलाल-हाकी, नरेश कुमार-कुश्ती, गुरप्रीत कौर-हाकी, सौरभ-टेनिस, सुनीता शर्मा-कुश्ती, अरविंद-जूडो, मनोज कुमार- कुश्ती, सिमरजीत कौर-हाकी, सुषमा कुमारी-मुक्केबाजी, विरेंद्र सिंह-कुश्ती, श्वेता चौधरी-राइफल शूटिंग, नरेश कुमार यादव-नौका विहार, मीना कुमारी-मुक्केबाजी, सुमन बाला-हाकी, सतबीर सिंह- एथलेटिक्स, सुनील कुमार-एथलेटिक्स, संजय कुमार-वालीबाल, नेहा राठी- कुश्ती, अर्चना-जूडो, जसजीत कौर-हाकी, दिनेश कुमार-वालीबाल, नवीन कुमार-कुश्ती, राजविंद्र कौर-हाकी, ज्योत्सना-मुक्केबाजी, कृष्णा पुनिया- एथलेटिक्स, मनोज कुमार- निशानेबाजी, भूपेंद्र सिंह-एथलेटिक्स, जोयदीप कुमार-हाकी, मीना कुमारी-कुश्ती तथा गिरराज सिंह-विकलांग खिलाड़ी शामिल हैं।

पीजीआई डाक्टरों ने टाली हड़ताल
छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में रोहतक पीजीआई के चिकित्सकों की हड़ताल फिलहाल टल गई है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को 9 जनवरी को सांकेतिक हड़ताल का एलान किया था। हड़ताल टालने का फैसला बृहस्पतिवार देर शाम हेल्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से बातचीत के बाद किया गया है। कुलपति ने सरकार से बातचीत के लिए 20 जनवरी तक का समय मांगा है। इससे पहले डाक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। बृहस्पतिवार को पीजीआई आरडीए (रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन) सदस्य अपनी मांगों को लेकर विजय पार्क में एकत्र हुए। जहां उन्होंने सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग में उनके वेतनमान व भत्तों की अनदेखी करने पर नाराजगी जताई। इसके बाद चिकित्सक पीजीआई कुलपति डॉ एसएस सांगवान से मिलने गए। जहां करीब दो घंटे तक उनके बीच बातचीत चली। बातचीत में डा. सांगवान ने चिकित्सकों से इस बारे में सरकार से विचार-विमर्श करने के लिए समय मांगा। जिस पर चिकित्सकों ने 20 जनवरी तक का समय दे दिया। डीआरए अध्यक्ष डा. गुंजन चौधरी ने बताया कि हेल्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. एसएस सांगवान से हुई बातचीत के बाद डाक्टरों ने हड़ताल 20 जनवरी तक स्थगित कर दी। डा। सांगवान ने सरकार से बात करने के लिए समय मांगा है।
इससे पहले हड़ताल की ख़बर से बृहस्पतिवार को दिनभर हड़कंप मचा रहा। कई मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
इससे पहले हड़ताल की ख़बर से बृहस्पतिवार को दिनभर हड़कंप मचा रहा। कई मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
Thursday, January 8, 2009
पोटा लागू करेगा NDA
एन डीऐ सत्ता में आने पर पोटा फ़िर से लागू करेगा। यह घोषणा पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने भिवानी जिले के सिवानी में जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया। पेट्रो पदार्थों के दामों में काफी कमी के बावजूद दाम कम नहीं किए जा रहे हैं। पूर्व भाजपा अध्यक्ष नायडू ने महंगाई के लिए कांग्रेस नीत केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में भारी गिरावट आने के बावजूद कीमतों में कमी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर एनडीए के कार्यकाल में लंबित योजनाओं को फिर से चालू किया जाएगा। गंगा को कावेरी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा और किसानों को चार प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। रैली में इनेलो महासचिव अजय चौटाला ने भी केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर जमकर प्रहार किए।
Army भर्ती का परिणाम घोषित
झज्जर में अक्टूबर में हुई सेना की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। क्लर्क सिपाही और एसकेटी के लिए २९२ उम्मीदवारों का चयन किया गया है। गुडगाँव और फरीदाबाद को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों के युवाओं ने इस भर्ती में भाग लिया था। चयनित उम्मीदवार हैं :
0757, 0903, 0776, 0302, 0973, 0969, 07854, 0967, 1170, 0458, 1213, 0102, 0625, 0766, 0058, 0835, 1223, 0563, 0796, 1044, 0223,0352,0529, 0845, 0957, 0399, 0431, 0699, 1087, 0022, 0180, 1028, 1174, 0206, 0351, 0834, 0057, 0269, 0637, 0674, 0795, 1076, 1185, 0031, 0055, 0362, 0614, 0662, 0709, 0756, 0777, 0828, 0852, 0889, 0904, 0930, 0940, 1155, 1199, 0189, 0296, 0307, 0325, 0696, 0732, 0737, 1128, 1214, 0254, 0112, 0119, 0511, 0514, 0808, 0823, 1007, 1067, 1162 1209 0042, 0619, 931, 0933, 0944, 1130, 1145, 1201, 0234, 0277, 0361, 0394, 0533, 0555, 0615, 0627, 0676, 0719, 0736, 0764, 0767, 0789, 0843, 0959, 1049, 1148, 0222, 0765, 0838, 0841, 0888, 0917, 1079, 0227, 0297, 0392, 0393, 0426, 0502, 0519, 0553, 0573, 0600, 0609, 0833, 0952, 1036, 0768, 0023, 0071, 0225, 0247, 0809, 0866, 0943, 1001, 1181, 0123, 0219, 0268, 0387, 0390, 0562, 0584, 0629, 0636, 0745, 0928, 1090, 1171, 1192, 0021, 0074, 0199, 0210, 0226, 0231, 0266, 0291, 0322, 0360, 0413, 0494, 0932, 1236, 0191, 0217, 0303, 0371, 0506, 0571, 0583, 0606, 0641, 0882, 0945, 0968, 1086, 1123, 1151, 0048, 0133, 0161, 0209, 0301, 0495, 0548, 0698, 0717,0720, 0758, 0783, 0896, 0970, 0974, 0999, 1160, 1224, 0143, 0188, 0240, 0263, 0363, 0400, 0493, 0522, 0541, 0601, 0633, 0677, 0739, 0785, 0788, 0853, 0859, 0881, 0902, 1024, 1038, 1039, 1066, 1167, 1182, 0003, 0034, 0134, 0187, 0215, 0260, 0354, 0417, 0457, 0465, 0538, 0578, 0632, 0634, 0651, 0659, 0668, 0682, 0759, 0813, 0867, 0870, 0921, 0942, 0978, 0997, 1043, 1085, 1096, 1103, 1202, 0005, 0032, 0124, 0153, 0160, 0241, 0258, 0282, 0367, 0384, 0391, 0423, 0440, 0448, 0463, 0490, 0534, 0539, 0580, 0592, 0612, 0639, 0658, 0693, 0760, 0769, 0770, 0802, 0858, 0886, 0989, 0998, 1021, 1034, 1076, 1084, 1104, 1129, 1161 RTCL

Tuesday, January 6, 2009
युवी के कोच यौन शोषण से बरी
नेशनल जूडो खिलाड़ी के अपहरण और यौन शोषण मामले से क्रिकेटर युवराज के पूर्व कोच सुखविंदर बावा समेत चार लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। इस मामले में एक पुलिसकर्मी समेत चार अन्य के बारे में फ़ैसला बाद में होगा। उन्होंने अभी आत्मसमर्पण नहीं किया है।
२० जुलाई २००८ को जूडो खिलाड़ी के पिता ने हिसार में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि १७ जुलाई को रोहतक के मदीना गांव निवासी नरेश, अमित और भिवानी की सुमन ने उसकी बेटी का स्टेडियम से घर आते हुए अपहरण कर लिया गया। बाद में जूडो खिलाड़ी को मेरठ से उसकी सहेली के घर से बरामद कर लिया था। इस पर युवी के पूर्व कोच सुखविंदर बावा समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज किया था। नरेश, अमित समेत चार लोग अभी भी फरार हैं।

Monday, January 5, 2009
sonipat में इमारत गिरी, दो मरे
सोनीपत में रविवार रात एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में छः अन्य मजदूर भी घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। एक मजदूर की मौत रविवार रातहो गई, जबकि एक अन्य ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।सोनीपत के सेक्टर १५ में बीएसएनएल की नई बिल्डिंग का निर्माण चल रहा था। रविवार रात करीब नौ बजे लेंटर का काम पूरा हुआ था कि तीसरी मंजिल पर छज्जे की शटरिंग गिर गई। इससे आठ मजदूर मलबे में दब गए। लेंटर गिरते ही वहां हाहाकार मच गया। लोग अपने स्तर पर फंसे मजदूरों को निकालने में जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी भी तत्काल पहुंच गए। मलबे से मुल्ला नाम के एक मजदूर की लाश निकाली गई। छः अन्य को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने दो मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
Sunday, January 4, 2009
डॉक्टर जायेंगे हड़ताल पर
छठे वेतन आयोग पर शुरू हुआ हंगामा तेज़ होता जा रहा है। नाराज़ डॉक्टरों ने आन्दोलन तेज़ करने की घोषणा कर दी है। डॉक्टरों ने रोहतक में सरकार को एक सप्ताह का समय देते हुए एलान किया कि अगर सरकार ने कुछ नहीं किया तो वे 12january को सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे। उसके बाद 13january से हड़ताल पर चले जायेंगे। रोहतक में डॉक्टरों कि स्टेट बॉडी की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया। डॉक्टरों ने सीएम पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया। डॉक्टर पंजाब के समान वेतन की मांग कर रहे हैं।
इस लड़ाई के लिए जिला स्तर पर 11 सदस्यीय टीम तैयार करने पर भी सहमति जताई गई। बैठक में पीजीआई रोहतक की आरडीए एसोसिएशन व एचडीएमएस एसोसिएशन ने भी अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान डॉ. विजय दहिया ने बताया कि विधानसभा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था बनाने व चिकित्सकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पंजाब पैटर्न पर उनका वेतन करने व अलाउंस देने की घोषणा की थी। किंतु अब इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसलिए चिकित्सक लामबंद होकर 12 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 13 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इसकी तैयारी व अगली रणनीति के लिए 11 जनवरी को रोहतक में ही राज्यस्तरीय बैठक की जाएगी। दूसरी तरफ एचडीएमएस (हरियाणा डेंटल मेडिकल सर्जन) ने भी छठे वेतन आयोग की त्रुटियों को लेकर अपना गुस्सा दर्शाया है। उन्होंने इस पर रोष जताते हुए एचसीएमएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका साथ देने का आश्वासन दिया। पीजीआई रोहतक की आरडीए एसोसिएशन के प्रधान डॉ. गुंजन चौधरी ने बताया कि उन्हें एम्स व चंड़ीगढ़ पीजीआई के समक्ष वेतन नहीं दिया जा रहा है। जबकि काम यहां अधिक होता है। सभी की शैक्षणिक योग्यता भी समान है। इस बारे में संस्थान कुलपति डॉ. एसएस सांगवान से भी मुलाकात की जा चुकी है। फिलहाल छह जनवरी तक जवाब का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

कर्मचारियों को रेवडियाँ
प्रदेश सरकार ने चुनावी तैयारियों को तेज़ करते हुए रेवडियाँ बांटने का सिलसिला और तेज़ कर दिया है। कर्मचारियों के लिए छठा वेतन आयोग लागू करने की घोषणा को जुम्मा-जुम्मा चार दिन ही नहीं हुए थे और अब फ़िर आम आदमी के कर की कमाई का 515 करोड़ अपने कर्मचारियों पर लुटाने का एलान कर दिया।
अब सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घोषणा की कि प्रदेश के कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता केंद्र की तर्ज पर दिया जाएगा। पहली बार कर्मचारियों को शिक्षा भत्ता भी दिया जाएगा, जो 500 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह होगा। कर्मचारियों को अच्छा वेतन देने पर किसी को परहेज नहीं है लेकिन बेहतर होता सीएम इसे उनके काम और बेहतर परिणाम से जोड़कर देते।
मुख्यमंत्री शनिवार शाम चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा भत्ता 12वीं कक्षा तक दो बच्चों के लिए होगा और इसकी प्रतिपूर्ति की जाएगी। हुड्डा ने कहा कि इन दोनों प्रोत्साहनों से कर्मचारियों को करीब 515 करोड़ का लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय विसंगति समिति के गठन की भी घोषणा की जो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रहेगी और वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव, वित्त एवं विधि परामर्शी इसके सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी इस समिति को अपने प्रतिवेदन 15 फरवरी 2009 तक दें सकेंगे और इनका निर्णय 15 मार्च 2009 तक कर दिया जाएगा।

अब भिवानी में धमाका
शुक्रवार रात करीब दो बजे एक दुकान में हुए विस्फोट bhiwani को दहला दिया। विस्फोट से तीन दुकानें उड़ गई और पांच सौ मीटर के दायरे में स्थित दुकान व मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकानों के शटर उखड़ कर बिजली के तारों पर लटक गए। इससे लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। विस्फोट से क्षेत्र में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एक दुकान का शटर तो ताले सहित बिजली के पोल के चारों तरफ चिपक गया। हालाँकि पुलिस का
दावा है कि विस्फोट बैटरी फटने से हुआ लेकिन शहर में चर्चाएँ हैं कि धमाका किसी बड़े अभियान की तैयारी से जुदा है। एक बैटरी के विष्फोट से तीन दुकानें गिरने और पॉँच सौ मीटर के दायरे में घरों के शीशे टूटने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है।शहर के महम गेट पर प्रिंस इलेक्ट्रानिक्स में रात करीब दो बजे जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट ने साथ की दो दुकानों ओमप्रकाश टी स्टाल व बालाजी कनफेक्शनरी को भी उड़ा दिया। प्रिंस इलेक्ट्रानिक्स दुकान में सो रहा दीपक धमाके के साथ ही सामने गली में जा गिरा। इस हादसे में वह 80 फीसदी झुलस गया। भीषण विस्फोट के कारण पांच सौ मीटर के दायरे में स्थित गुप्ता क्लीनिक का छज्जा उड़ गया। क्लीनिक के अंदर की तरफ लगे ताले भी धमाके के साथ टूट गए और अनेक दुकानों की कुंडियां भी चटक गई। इसके अलावा पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित मेडिकल स्टोर के शीशे टूट गए। अचानक हुए धमाके से लोग सहमी हुई हालत में उठे और बाहर जाकर देखा तो दिल दहला देने वाला नजारा दिखाई पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने तुरंत विस्फोट की सूचना पुलिस को दी। रोहतक से फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुँची है।
Friday, January 2, 2009
डॉक्टर चार को देंगे इस्तीफे !
पंजाब के बराबर वेतनमान नहीं मिलने से खफा सरकारी चिकित्सक अब इस्तीफे की धमकी दे रहे हैं। प्रदेश के चिकित्सकों ने सरकार के खिलाफ आर या पार की लड़ाई का एलान किया है। इसके लिए बाकायदा एचसीएमएस एसोसिएशन ने डॉक्टरों से इस्तीफे लिखवाने भी शुरू कर दिए हैं। ताकि चार जनवरी को रोहतक की बैठक से पहले सरकार पर दबाव बन सके। हालाँकि इस्तीफे की धमकी को अल अधिकारी केवल गीदड़ भभकी मान रहे हैं। एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि रोहतक में डॉक्टर अधिक से अधिक हड़ताल कि घोषणा कर सकते हैं।
क्या है मांग
चिकित्सकों का कहना है कि मार्च 2008 में विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पंजाब से बेहतर वेतनमान का वादा किया था।इसके बाद मुख्य सचिव ने भी छठे वेतन आयोग के साथ-साथ 25 प्रतिशत एनपीए तथा स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को 6 स्पेशल वेतनवृद्धि देना अनुशंसित किया था। इसके बाद वित्त विभाग ने इस फाइल को अनुशंसित कर वेतन आयोग कमेटी के पास भेज दिया था। लेकिन प्रदेश में छठे वेतन आयोग कि रिपोर्ट तो लागू कर दी गई लेकिन डॉक्टरों को किया वादा सरकार भूल गई।

हिसार जमाव बिन्दु के करीब
नववर्ष के साथ ही हरयाणा में ठण्ड ठिठुराने लगी है। कोहरे और शीत लहर के कारण रात का तापमान जमाव बिन्दु के करीब जा पहुँचा है। हिसार में तापमान 4 डिग्री से गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा है। हालांकि दिन के तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान गुरुवार के 16.3 डिग्री सेल्सियस से 3.1डिग्री सेल्सियस ज्यादा 19.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल का रात का तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। पिछले वर्ष तापमान जीरोसे भी नीचे चला गया था।
कामर्शियल गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता
तेल कंपनियों ने एक जनवरी से कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपये घटा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटे है, इसलिए कंपनियों ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए सिलेंडर के दाम 921 से घटाकर 720 रुपये कर दिया है। रेट कम होने से जहां घरेलू गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी रुकेगी, वहीं कामर्शियल गैस सिलेंडरों की भी मांग बढ़ेगी।
कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत घरेलू सिलेंडर से ज्यादा होने के कारण इसका अवैध रूप से व्यावसायिक प्रयोग होता है। कीमतों में कमी से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि एक माह पहले भी तेल कंपनियों ने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये की कमी की थी।
कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में कमी के बाद अब दिल्ली में 650 रुपये तथा फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत व बहादुरगढ़ में 717 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगा।

Thursday, January 1, 2009
डा. ढींढसा कल होंगे सम्मानित
सिरसा : प्रख्यात वैज्ञानिक व जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डा. कुलदीप सिंह ढींढसा को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान व उच्च शिक्षा के विस्तार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्लोबल फ्रैंडशिप-डे 2 जनवरी को डा. ढींढसा को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी द्वारा यह अवार्ड दिया जाएगा। इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी ने कहा है कि उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जा रहा है। डा. ढींढसा का तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने में विशिष्ट योगदान है। सोसायटी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डा. ढींडसा का जीवन व कार्य अनेक लोगों को निष्ठा के साथ जीवन पथ पर संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं और ऐसी विभूतियां ही वास्तव में भारत गौरव सरीखे श्रेष्ठ सम्मान की हकदार हैं। सम्मान इस वर्ष डा. ढींढसा को केंद्रीय श्रम मंत्री आस्कर फर्नांडिस व दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री अमीर राजवंशी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। डा. ढींढसा सत्तर के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हाथों भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी अवार्ड से विभूषित किए जा चुके है।
Monday, December 29, 2008
कर्मचारियों को तोहफे
प्रदेश सरकार ने छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की घोषणा कर कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। साथ ही चुनावी मौसम में कर्मचारियों को रिझाने का भी प्रयास किया है। इस रिपोर्ट में सबसे अधिक फायदे में शिक्षक दिख रहे हैं। इससे वर्ष 2008-09 व 2009-10 के दौरान सरकार पर करीब 6431.26 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इससे प्रदेश के साढ़े तीन लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। संशोधित वेतनमान पहली जनवरी 2006 से लागू होंगे। मंत्रिमंडल बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य होगा जहां कर्मचारियों को नए वेतनमानों के एरियर का नकद भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा प्रदान करने के लिए चार वर्षो में एक बार एक माह का वेतन दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें बिल देने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर नए वेतनमान के संबंध में किसी प्रकार की विसंगतियां हैं, तो उसे दूर करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। वित्त विभाग के वित्त सचिव, विधि विभाग के विधि परामर्शी इसके सदस्य होंगे। वित्त विभाग के विशेष सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। कर्मचारियों को जनवरी 2009 से संशोधित वेतनमान दिए जाएंगे और बढे़ वेतन के एरियर की 40 प्रतिशत राशि की अदायगी वर्ष 2008-09 में की जाएगी। संशोधित भत्ते जनवरी 2009 से प्रभावी होंगे। वेतनमानों में संशोधन से सरकार पर वर्ष 2008-09 व 2009-10 के दौरान कुल 6431.26 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के संशोधित वेतन व भत्तों में पर्याप्त वृद्घि की गई है। उन्होंने बताया कि नए वेतनमान के कारण वर्ष 2006-2008 की अवधि के एरियर के भुगतान पर लगभग 3350 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Sunday, December 28, 2008
पुलिस की छुट्टियाँ हुई रद
सीमा पर तनाव का असर अब साफ़ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के डीजीपी ने सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद करने के आदेश दिए हैं। छुट्टी पर गए कर्मचारियों को भी तत्काल लौटने के आदेश दिए हैं। जिला अधिकारियों ने तत्काल छुट्टी पर गए कर्मियों को बुलावा भी भेज दिया है। हालाँकि पत्र में छुट्टियाँ रद करने का कारण तो नहीं बताया गया है लेकिन जानकर इसे भारत-पाक तनाव से जोड़कर देख रहे हैं। पत्र में साफ़ कहा गया है कि किसी भी कर्मचारी कि छुट्टी मंजूर न कि जाए। दिसम्बर माह में कर्मचारी अपनी बकाया छुट्टी ले रहे होते हैं और ऐसे में यह आदेश आने से पुलिस में हड़कंप मच गया है।
इसके साथ ही रेलवे ने भी जी आर पी कर्मियों कि छुट्टियों को रद कर दिया है।
इसके साथ ही रेलवे ने भी जी आर पी कर्मियों कि छुट्टियों को रद कर दिया है।
Friday, December 26, 2008
अखिल करेगा हसीनाओं संग डांस
हमारा अखिल बोक्सिंग में दुनिया भर में जौहर दिखाने के बाद अब मॉडलिंग में जलवा दिखायेगा। वह आशा भोसले के नए म्यूजिक एल्बम (Precious Platinum) में नज़र आयेंगे। हाल ही में बोक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतकर लौटे अखिल को इस एल्बम में उनके ही पुराने साथी विजेंदर की जगह लिया गया है। मुंबई के एक समाचार पत्र के अनुसार विजेंदर के दादा का निधन हो गया है और इसके लिए वह इस एल्बम को छोड़कर जा रहे हैं। हालाँकि भिवानी से विजेंदर के परिवार और ख़ुद विजेंदर ने भी इससे इंकार किया है। विजेंदर ने कहा कि वह भी इस समाचार को पढ़कर स्तब्ध हैं। उसके दादाजी बीमार हैं और अस्पताल में भरती हैं। वह स्वयं उन्हें मिलने के लिए रवाना हो रहे हैं।
आशा जी का एल्बम छोड़ने के बारे में विजेंदर ने साफ किया कि एल्बम ज्यादा बढ़िया नहीं था और मैंने इसे मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो लड़की थी वह भी बढ़िया नहीं थी मुझे अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए मैंने मना कर दिया।
वहीं यह भी सही है कि विजेंदर के स्थान पर अखिल को लिया गया है। स्वयं अखिल ने इस बात पर मुहर लगाई है। अखिल ने कहा कि वह इस एल्बम में काम कर रहा है। उसे शूट के लिए मुंबई बुलाया गया था। वह बुधवार को वहां पंहुचा। मैं इसे करने को तैयार हो गया क्योंकि यह खेलों से सम्बंधित है।
Wednesday, December 24, 2008
शिक्षा के मन्दिर में वासना का पाठ
हिसार : बरवाला कसबे के दयानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व संचालक सतपाल धारीवाल मासूम छात्राओं के यौन शोषण के मामले में फंस गए हैं। शिक्षा के मंदिर में इस कुकृत्य से नाराज अभिभावकों ने बुधवार को तोड़फोड़ की और स्कूल का सामान फूंक दिया। कांग्रेस सेवादल के ब्लाक प्रधान के पद पर भी आसीन धारीवाल फिलहाल फरार है। आरोप है कि स्कूल संचालक सतपाल ने स्कूल की आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। उसे प्रेमपत्र दिया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीडि़त छात्रा के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि सतपाल ने पिलानी टूर के दौरान भी छात्राओं से अश्लील हरकतें की थीं। तब उसने अपनी गलती मान ली थी। मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब स्कूल के ही एक अध्यापक ने कई बातें मोबाइल में रिकार्ड कर लीं। वहीं पीडि़त छात्रा ने भी यह बात अभिभावकों को बताई। स्कूल संचालक ने उसकी पुत्री को एक अन्य छात्रा के माध्यम से प्रेम पत्र भी दिया। यह मामला दो-तीन दिन से चल रहा था। मामला उजागर होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।स्कूल संचालक गिरफ्तार
(25December) : यौन शोषण के आरोपी स्कूल संचालक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
खरक कांड की न्यायिक जाँच नहीं
(23December)
खरक में पुलिस फायरिंग में दो ग्रामीणों की मौत की न्यायिक जाँच नहीं होगी। इस मामले में गठित ग्रामीणों की संघर्ष समिति इसकी मांग से पीछे हट गई। समिति ने मंगलवार को सीएम से मुलाकात कर न्यायिक जाँच न कराने की अपील की। समिति ने इस सन्दर्भ में सीएम को नया मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हुड्डा से मांग की कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और घायलों को 10-10 लाख का मुआवजा दिया जाए। इसके इलावा मृतकों के परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए। सीएम ने उनकी मांगों पर विचार का आश्वाशन दिया।
(24December)
बुधवार को समिति के अध्यक्ष कर्नल भाग्दावत ने फ़िर सीएम से मुलाकात की। बाद में उन्होंने बताया कि सीएम हादसे में मारे गए दोनों लोगों के परिजनों और चारों घायलों को नौकरी देने पर राजी हो गए हैं। हालाँकि सरकार की और से कोई अधिकृत बयाँ जारी नहीं किया गया है। इससे सरकार की नीयत पर सवाल उठना लाजिमी है। हालाँकि सरकार ने मामले की जांच का जिम्मा अब अम्बाला मंडल के कमिश्नर महेंदर कुमार को सौंप दिया है। पहले सीएम ने इसकी जांच हाईकोर्ट के पूर्व जज से कराने का वादा किया था।

भिवानी के एसपी व डीसी पर गिरी गाज
चंडीगढ़ : (23December) : खरक कांड में दबाव में झुकते हुए आख़िरकार सरकार ने भिवानी के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त का तबादला कर दिया है। भिवानी के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का तबादला पुलिस अधीक्षक कमांडो नेवल के तौर पर कर दिया है जबकि भिवानी में सिबास कविराज को बतौर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कविराज अब तक अंबाला में पुलिस अधीक्षक थे। भिवानी के उपायुक्त मुहम्मद शाइन को निदेशक कृषि नियुक्त किया गया है, जबकि कैथल के उपायुक्त विकास गुप्ता को भिवानी का डीसी बनाया गया है। अवनीत पी कुमार को कैथल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। भिवानी के खरक गांव में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग से दो युवकों की मौत हो गई थी। विरोध शांत करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वायदा किया था कि यहां के पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त का तबादला कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने कई और आईएस और आई पी एस अधिकारियों का भी तबादला किया है।
यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक डा। सीएस राव को कुरुक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक सीआईडी सुभाष यादव को सिरसा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक एएस ढिल्लो को पुलिस अधीक्षक टेलीकाम नियुक्त किया है। यह पद अब तक रिक्त था। झज्जर के पुलिस अधीक्षक विकास अरोड़ा को यमुनानगर, सौरभ सिंह को फतेहाबाद से झज्जर, के वेंकटरमणा को कुरुक्षेत्र से फतेहाबाद, वाई पूरन कुमार को महेंद्रगढ़ से अंबाला पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे वी सतीश वालन को जींद का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है और जींद के पुलिस अधीक्षक जगवंत लांबा को महेंद्रगढ़ में एसपी नियुक्त करने की घोषणा की।
फ़िर बदले एसपी
चंडीगढ़ : (24December) : प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र से के वेंकटरमणा के तबादले को निरस्त करते हुए अब यमुनानगर से ट्रान्सफर हुए सीएस राव को फतेहाबाद का एसपी बनाने की घोषणा की है।

Tuesday, December 23, 2008
मुक्केबाज दिनेश बने चिनार के ब्रांड अम्बेसडर
मोस्को वर्ल्ड कप 2008 में देश के लिए कांसा जीतने वाले मुक्केबाज दिनेश को चिनार सूटिंग्स ने ब्रांड अम्बेसडर बनाया है। कंपनी के अधिकारियों ने रविवार को भिवानी में आयोजित एनुअल मीट में यह घोषणा की। दिनेश ने वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और देश के लिए पदक जीता था। दिनेश बीजिंग ओलंपिक में भी अपने मुक्के की धमक दिखा चुके हैं। हालाँकि तब वह कोई पदक नहीं जीत पाये थे।
कांग्रेस को त्याग कर बसपा में शामिल हुए रवि महमिया
भिवानी : कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि महमिया कांग्रेस को छोड़कर बसपा में शामिल हो गए है। उन्होंने यह घोषणा भिवानी में आयोजित की गई बसपा की संकल्प रैली के दौरान की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि बड़े परिवार से ताल्लुक लोगों की पूछ होती है और परिवारवाद का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि बसपा का भविष्य उज्ज्वल है और प्रदेश व केन्द्रीय राजनीति में बसपा का कोई विकल्प नहीं है।
Monday, December 22, 2008
रोहतक में ब्लास्ट
सी एम सिटी रोहतक २२ दिसम्बर की शाम एक जोरदार धमाके से दहल उठा। धमाके में एक बच्चा और उसके मां-बाप घायल हो गए। हालाँकि तीनों खतरे से बहार हैं लेकिन धमाके ने लोगों के दिल में दहशत भर दी है। रोहतक के सेक्टर 1 में सोमवार शाम दंपत्ति प्रशांत और चंचल अपने के साथ जा रहे थे और उसने कार पर एक ट्रांजिस्टर जैसी चीज देखी और उत्सुकता वश उसे उठा लिया। जैसे ही बच्चे ने उससे चेदचद की एकाएक जोरदार धमाका हुआ और तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए।मौके पर पुलिस की टीम ने पहुँच कर पड़ताल शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम और एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट भी बुला लिए गए। और उन्होंने जांच शुरू कर दी।
क्या कहती है पुलिस
पुलिस के अनुसार
बम ट्रांजिस्टर में नहीं लोहे की पाइप में फिट था। पाइप में एक्सप्लोसिव भर कर उसे बैटरी के साथ जोड़ा गया था। हालाँकि पुलिस का यह भी दावा है की बम देशी किस्म का था और ज्यादा तबाही नहीं फैला सकता था। SP ने मंगलवार को मीडिया वालों के सामने इसकी विस्तृत जानकारी दी।पुलिस ने मंगलवार को बदमाशों की तलाश में जोरदार अभियान चलाया और घर- घर जाकर तलाशी ली। १३०० घरों की बारी-बारी से तलाशी ली गई। पुलिस को शक है, दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले स्थानीय लोग हैं।
Friday, December 19, 2008
पुलिस की गोली बनी भिवानीवासियों का नसीब
लगता है पुलिस की गोली भिवानीवासियों का नसीब बन चुकी है। कभी किसान आन्दोलन में और कभी बदमाशों की तलाश के नाम पर जिले के वाशिंदे पुलिसकर्मियों की निर्मम गोली के शिकार बनते हैं। चार दशक से हरियाणा की राजनीती के केन्द्र में रहने के बावजूद राजस्थान की सीमा से सटेहरियाणा के इस जिले में आज भी विकास उस गति से नहीं हो पाया जिसके लिए हरियाणा जाना जाता है। अपनी समस्या के लिए इन भोले भाले लोगों ने अपनी मांग के लिए जब भी आवाज उठाई, बदले में इन्हें पुलिस की गोली ही मिली। हाँ, राजनेता भी इनके भोलेपन का फायदा उठाकर इन्हें बलि का बकरा बना रहे हैं।मंडियाली कांड :
कादमा कांड :
एनकाउंटर में छात्रा की मौत:
फर्जी एनकाउंटर : 2008 में दो बेकसूर लोग बेवजह पुलिस के फर्जी एनकाउंटर का शिकार हुए।
June में तोशाम के पास युवक महेंदर को पुलिस ने बदमाश समझ गोली मार दी।
October में पुलिस ने रात को दोस्तों संग शादी से लौट रहे छात्र की हत्या कर दी।
खरक में फायरिंग : भिवानी जिले के गांव खरक में दो लोगों की मौत पर पुलिस की ढिलाई का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी। दो लोगों की मौत हो गई और 50के करीब लोग घायल हो गए।
हर बार पुलिस की निर्ममता का विरोध हुआ और आन्दोलन हुए। हर बार जांच भी शुरू हुई पर आज तक किसी को नहीं पता की इस जांच ने किसे दोषी ठहराया। किसी को सजा नहीं मिली। राजनेताओं की चुनावी रोटियां सेंकी गई, मरने वाले जान से गए। पर आज भी पुलिस उसी अंदाज़ में (या उससे भी खतरनाक) बेगुनाहों को निशाना बना रही है। अब बेचारी जनता किसका दरवाजा खटखटाए।
जिले का बड़ा हिस्सा रेतीला होने के कारण खेती के लिए बेहतर नहीं खा जा सकता। शायद यही वजह है कि यहाँ कोई खास उद्योग पनप नहीं पाया। एक समय टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए जाने वाले इस जिले में अब अधिकतर उद्योग बंद राजनितिक निष्क्रियता के कारण बंद हो चुके हैं।
Thursday, December 18, 2008
भिवानी में उबाल, दो मरे

एक बार फ़िर भिवानी आन्दोलन की आग में जल उठा। भिवानी के गांव खरक के दो लापता युवकों की मौत ने ग्रामीणों में इस कदर गुस्सा भर दिया और वे सड़क पर उतर आये और पुलिस से ही भीड़ गए। इस टकराव में गांव के दो लोगों की पुलिस की गोली से मौत हो गई। 15 पुलिस वालों और कई अधिकारीयों समेत 50 से अधिक लोग घायल हो गए। गांव के दो युवक 14 दिसम्बर को शादी में गए थे और उसके बाद फ़िर नहीं लौटे। घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन पुलिस ने कोई करवाई नहीं की। 17 दिसम्बर की रात दोनों के शव नहर में मिलने पर ग्रामीणों को गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सड़क पर आकर जाम लगा दिया। रही सही कसर राजनेताओं के भड़काऊ बयान और अफसरों की लापरवाही ने पूरी कर दी।
अफसर ग्रामीणों को विश्वास नहीदिला पाए की वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
उन्होंने डंडे के दम पर जाम को हटाने का प्रयास किया और उसके बाद वाही हुआ जो नहीं होना चाहिए था। ग्रामीण पत्थर बरसा रहे थे और पुलिस वाके भी उनसे पीछे नहीं रहे। उन्होंने डंडे बरसाए, पत्थर चलाये और आँसू गैस के गोले छोडे। इसके बाद भी हालात काबू नहीं हुए तो पुलिस ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उसके बाद गांव में जंग जैसे हालात दिखाई दे रहे थे। इसका ही नतीजा था की दो लोगों की पुलिस की गोली से मौत हो गई। छः से अधिक लोग PGI रोहतक में जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं।
दिग्गजों का सम्मान
खेल की दुनिया में अपना नाम रोशन करने के बावजूद अखिल को अपना और अपने जैसे मुक्केबाजों का भविष्य सुरक्षित नज़र नहीं आ रहा। अखिल वर्ल्ड कप में भले ही चैंपियंस के छक्के छुडाकर आए हों लेकिन राजनीती के खिलाफ जंग में हताश प्रतीत हो रहे हैं। वर्ल्ड कप में जाने से पहले जिस तरह वह सरकार की वादाखिलाफी से दुखी दिख रहे थे, मैडल जीतने के बाद भी उनकी हताशा कम होती नहीं दिखाई दी। अखिल ने एक बार फ़िर सरकार को खिलाड़ियों और खेलों के भविष्य की दुहाई देते हुए कहा, "सरकार को खिलाड़ियों भविष्य को सुरक्षित बनने के लिए कुछ करना होगा, ताकि वह खेलों पर जी जान से जुट सके।"यहाँ याद दिलाना होगा की अखिल के बीजिंग में शानदार खेल के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें हरियाणा पुलिस में dsp बनाने की घोषणा की थी। उस पर आज तक कुछ भी नहीं हुआ है और वर्ल्ड कप में जाने से पहले अखिल ने इस पर निराशा भी जताई थी। सरकार की इस बेरुखी ने निश्चित ही इस महान मुक्केबाज को निराश किया होगा। बोक्सिंग एसोसिएशन की भी चुप्पी सवाल उठाती है।
mdu में अपने अभिनन्दन समारोह में अखिल युवाओं को प्रेरित तो करते रहे और आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने की बात भले ही करते रहे लेकिन कहीं न कहीं सरकार की बेरुखी शूल बनकर उनके दिल में चुभ रही है और जो शब्द बनकर यदा-कदा फूट पड़ती है।
Tuesday, December 16, 2008
प्रेम की कहानी
चाँद मोहम्मद और फिजा कि प्रेम कहानी अब दिल्ली पहुँच गई है। दोनों ने ( 16दिसम्बर) को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में जमकर लटके-झटके दिखाए। प्यार को हासिल करने में धर्म और उप मुख्यमंत्री कि कुर्सी छोड़ चुके चंद्रमोहन अभी भी राजनीति को अलविदा कहने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द सोनिया गाँधी से मिल माफ़ी मांगेंगे और पंचकुला कि जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो फिजा को चुनाव मैदान में उतारेंगे ।प्यार के सामने सब बौने!
चाँद और फिजा ने कहा कि प्यार के सामने धन दौलत, इज्जत और सब कुछ कुर्बान कर भी सौदा महंगा नहीं है। प्यार के लिए सब जायज है। पत्रकारों के तीखे सवाल पर चाँद जब भी मुश्किल में फंसते दिखे तो फिजा ने बार-बार बात संभाली।

Monday, December 15, 2008
कपिल देव पहुंचे भिवानी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (15 December ) को भिवानी में डी पी एस स्कूल के खेल उत्सव में भाग लेने पहुंचे। कपिल ने इस अवसर पर बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर बल दिया। कपिल ने कबूतर उड़ाकर उत्सव की शुरुआत की। कपिल ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की यादें तजा हो गई हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया।
Sunday, December 14, 2008
२००९ होगा किसान-मजदूर वर्ष
Subscribe to:
Posts (Atom)