Showing posts with label sports. Show all posts
Showing posts with label sports. Show all posts

Saturday, July 4, 2009

Sandeep बनाये DSP

भारतीय हाकी टीम के कप्तान संदीप सिंह को खेल कोटे से सीधा डीएसपी बनाया गया है। हरियाणा निवास पर खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने संदीप की नियुक्ति का खुलासा किया। हुड्डा ने शनिवार को यहां विशेष समारोह में दुनियाभर में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 13 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। भारतीय हाकी टीम के कप्तान संदीप शाहाबाद के रहने वाले हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने भारतीय हाकी टीम के ही सदस्य सरदारा सिंह की भी खेल कोटे से बतौर डीएसपी भर्ती की थी।

Hockey Boxing Stars
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ख़ास बात यह है , इनमें से अधिकतर खिलाड़ी हॉकी और बोक्सिंग के थे। हॉकी की महिला टीम ने रूस में आयोजित चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाया। इस टीम में सात खिलाड़ी हरियाणा की थी। जीत के बाद भारत में फीके स्वागत के लिए हॉकी संघ को कोसने वाली रोहतक की ममता ख़राब यहाँ आकर्षण का केन्द्र थी।

Monday, April 13, 2009

कुर्सी के लिए कुश्ती फेडरेशन में कुश्ती

कुर्सी की लड़ाई को लेकर भारतीय कुश्ती फेडरेशन में कुश्ती शुरू हो गई है। फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एमएस मलिक ने फेडरेशन के चुनाव नए सिरे से करवाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में मलिक ने गत 22 अप्रैल वर्ष 2007 को फेडरेशन के हुए चुनाव को असंवैधानिक बताते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान 24 दिसंबर वर्ष 2001 में फेडरेशन के संविधान में संशोधन किया गया था। याचिका में उन्होंने लिखा है कि दो वर्ष पूर्व हुए चुनाव संशोधन से पहले के संविधान के तहत आयोजित करवाए गए हैं। याचिका में इसका जिक्र किया गया है कि चुनाव करवाने वाले समांतर गुट ने दिल्ली एमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन के जरिये उनके फेडरेशन के संविधान में करवाए गए संशोधन को अदालत में चुनौती भी दी गई थी, जिसे गत वर्ष 12 फरवरी को खारिज कर दिया गया। मलिक द्वारा दायर याचिका के आधार पर अदालत ने वर्तमान कार्यकारिणी को फेडरेशन के रिकार्ड को ध्वस्त करने पर रोक लगाते हुए 24 अप्रैल तक के लिए जवाब दायर करने का नोटिस जारी कर दिया है।

Monday, February 9, 2009

राज्य शतरंज एसो. का खेल कैलेंडर जारी

हरियाणा स्टेट शतरंज एसोसिएशन ने वर्ष 2009 व 2010 का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। Callender में फरवरी 2009 से लेकर दिसंबर 2010 तक की खेल तिथियां घोषित की गई है। हरियाणा स्टेट शतरंज एसोसिएशन के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि 30 सदस्यीय प्रदेश टीम 11 फरवरी को आंध्रप्रदेश में होने वाले 54 वें नेशनल स्कूली खेलों में भाग लेने के लिए रवाना होगी। 21 व 22 मार्च को पंचकूला में जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 28 व 29 मार्च को भिवानी में जिला स्तरीय अंडर 9, 17 व ओपन प्रतियोगिता, 9 व 10 मई को भिवानी में जिला स्तरीय अंडर 11 व 19 प्रतियोगिता, 1 से 14 जून तक झारखंड में रांची शहर में 34 वें नेशनल गेम्स, 12 से 14 जून तक कुरुक्षेत्र के ताज पैलेस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, 27 से 28 जून को भिवानी में जिला स्तरीय अंडर 13 व 25 प्रतियोगिता 25-26 जुलाई को रोहतक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 14 से 16 अगस्त को जींद में राज्यस्तरीय सीनियर प्रतियोगिता, 2 से 4 अक्टूबर तक रोहतक में राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि अक्टूबर माह में एमडीयू रोहतक व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की शतरंज टीमों का चयन, सीबीएसई नार्थ जोन अंडर 14 व 19 टूर्नामेंट व 23वें हरियाणा ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। नवंबर माह में राज्यस्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता, सीबीएसई नेशलन चेस टूर्नामेंट व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस टूर्नामेंट, 19-20 दिसंबर को भिवानी में जिला स्तरीय अंडर 7,15 व ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 27-28 मार्च, 8-9 मई व 26-27 जून 2010 को भिवानी में विभिन्न शतरंज प्रतियोगिताएं 24 व 25 जुलाई को रोहतक में चेस टूर्नामेंट 14 से 16 अगस्त 2010 तक पंचकूला में होगा।

Sunday, February 8, 2009

Rathi गुट को IOA की मान्यता

चार साल की जद्दोजहद के बाद आखिर भारतीय ओलंपिक संघ ने आईपीएस अधिकारी पीवी राठी के नेतृत्व वाले हरियाणा ओलंपिक संघ को मान्यता प्रदान कर दी है। अब हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा चयनित खिलाड़ी ही रांची में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे। उधर अभय गुट ने राठी गुट को मान्यता मिलने के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। हरियाणा ओलंपिक संघ (अभय गुट) के महासचिव व पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएस मलिक ने कहा है कि राठी गुट को कोई मान्यता नहीं मिली है। पंचकूला अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव रणधीर सिंह ने पीवी राठी को परिपत्र भेजकर हरियाणा ओलंपिक संघ को मान्यता प्रदान करने संबंधी जानकारी दी है। यहां हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राठी ने दावा किया कि रांची में होने वाले 34वें राष्ट्रीय खेलों के लिए तमाम चयन प्रक्रिया उनके नेतृत्व वाले हरियाणा ओलंपिक संघ के बैनर तले आयोजित की जाएगी। राठी के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ ने एचओए को मान्यता देने संबंधी फैसला पंचकूला की सिविल जज (सीनियर डिविजन) अंशु शुक्ला के आदेश के आधार पर लिया है। 24 दिसंबर 2008 को जारी आदेशों में न्यायाधीश अंशु शुक्ला ने कहा है कि पीवी राठी के नेतृत्व वाले एचओए को प्रांतीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजित करने तथा उनमें भागीदारी करने का पूर्ण अधिकार है। इस संबंध में राज्य सरकार ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। पीवी राठी के अनुसार आईओए के महासचिव रणधीर का परिपत्र उन्हें 30 जनवरी 2009 को हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी लंबे अरसे से इस दुविधा में थे कि वह किस गुट में जाएं। ओलंपिक संघ ने अपना कोई फैसला नहीं सुनाया था, तब तक संघ के सभी खाते फ्रिज थे। अब इन खातों के संचालन के लिए बैंक से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा ओलंपिक संघ के पास खेल बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन बैंक खातों में बंद पड़े करीब 40 से 50 लाख रुपये को भी खेल गतिविधियां बढ़ाने पर खर्च किया जाएगा। उधर हरियाणा ओलंपिक संघ (अभय गुट) के महासचिव एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएस मलिक ने पीवी राठी गुट को मान्यता मिलने संबंधी दावे पर सवाल खड़े किए हैं। मलिक ने कहा कि पंचकूला की अदालत ने पीवी राठी गुट के हक में जो फैसला दिया है, भारतीय ओलंपिक संघ ने सिर्फ उसे फारवर्ड किया है। राठी गुट के पदाधिकारी खेल प्रेमियों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्हें कोई मान्यता हासिल नहीं हुई है। पंचकूला अदालत के फैसले को अभय चौटाला गुट हाईकोर्ट में चुनौती देगा। इसके लिए पूरे केस की स्टडी की जा रही है। मलिक के अनुसार अभय चौटाला के नेतृत्व वाली हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व महासचिव को परिपत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पीवी राठी गुट नकली और फर्जी है। उन्होंने पंचकूला की अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने संबंधी एसोसिएशन के फैसले की भारतीय ओलंपिक संघ को भी जानकारी दी है।

Sunday, January 25, 2009

हरियाणा क्वार्टर फाइनल में

हरियाणा की टीम नेशनल यूथ वालीबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। प्री-क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने कर्नाटक को 24-26, 32-16, 32-20 और 32-15 से हराया। केरल के अन्नामलि में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में 21 साल से कम उम्र के युवा भाग ले रहे हैं। हरियाणा की टीम के कोच बलवान सिंह ने फोन पर बताया कि मैच में राजेश, नरेंद्र, पन्नू, अमित व नरेंद्र के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा की टीम पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

हरियाणा का छोरा Hungary में दिखाएगा दमखम

अंबाला के अंकुश भारद्वाज का चयन 23 से 26 जनवरी तक हंगरी और 28 जनवरी से 31 जनवरी तक जर्मनी में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इससे पूर्व भी अंकुश पिछले साल हंगरी में दो ब्रोंज और जर्मनी में पांचवां स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन कर चुके है। वहीं पुणे में आयोजित तृतीय कामनवेल्थ यूथ गेम्स-08 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल हासिल करने का श्रेय अंकुश को प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अलावा राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में 45 से भी ज्यादा मेडल हासिल करने वाले अंकुश आज भी अपने कोच सुभाष राणा की पिस्टल से ही काम चला रहे है।

Sunday, January 18, 2009

बसंत पंचमी पर रोहतक में होगी मैराथन

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा बसंत पंचमी पर 31 जनवरी को रोहतक में राज्य स्तरीय मैराथन एवं ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के बाकी 20 जिलों में रन फार फन का आयोजन का फैसला लिया गया है। रोहतक में पुरुषों की हाफ मैराथन के अलावा सर्कल कबड्डी (पुरुष), सर्कल कबड्डी (महिला), रस्साकसी, कुश्ती (पुरुष), कुश्ती (महिला) एवं वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विजेता खिलाडि़यों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मैराथन में पहले छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को छह हजार, पांच हजार, चार हजार, तीन हजार, दो हजार और एक हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। शेष खेल स्पर्धाओं में केवल पहले तीन स्थानों के लिए ही नकद पुरस्कार रहेंगे। पुरुष एवं महिलाओं की सर्कल कबड्डी में पहले तीन स्थानों के लिए छह हजार, तीन हजार छह सौ व दो हजार चार सौ रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रस्साकसी के लिए साढ़े चार हजार, दो हजार सात सौ और एक हजार आठ सौ रुपये तथा महिला व पुरुषों की कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग के विजेता खिलाडि़यों को पांच सौ रुपये, तीन सौ रुपये तथा दो सौ रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। ग्रामीण रूचिकर कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए 500 रुपये के पांच पुरस्कार दिए जाएंगे।

Friday, January 9, 2009

खिलाड़ियों को मिलेगा पाँच हजार मानदेय

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को हर महीने पांच हजार रुपए का मानदेय देने का एलान किया है। इस समय प्रदेश में 49 अर्जुन पुरस्कार, चार द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा 82 भीम पुरस्कार विजेता हैं।
अर्जुन पुरस्कार विजेता : उदय चंद-कुश्ती, मंसूर अली खां पटौदी-क्रिकेट, भीम सिंह-एथलेटिक्स, खुशीराम-बास्केट बाल, मास्टर चंदगी राम- कुश्ती, बलवंत सिंह-वालीबाल, जगरूप सिंह-कुश्ती, महताब सिंह-मुक्केबाजी, एमएस राणा-तैराकी, बहादुर सिंह-एथलेटिक्स, सुश्री गीता जुत्शी-एथलेटिक्स, राजेंद्र सिंह-कुश्ती, कपिल देव-क्रिकेट, ओमप्रकाश-बास्केटबाल, साबर अली-एथलेटिक्स, चांदराम-एथलेटिक्स, कृपाल पाटिल-जिम्नास्टिक, अजमेर सिंह-बास्केटबाल, सुरेश यादव- एथलेटिक्स, सुश्री सुनीता शर्मा-जिम्नास्टिक, सत्यवान-कुश्ती, दलेल सिंह-वालीबाल, अशोक कुमार-कुश्ती, आरएस भनवाला-नौकायन, शक्ति सिंह-एथलेटिक्स, राजकुमार-मुक्केबाजी, संजय कुमार-कुश्ती, अशान कुमार-कबड्डी, नरेंद्र कुमार-जूडो, रोहताश दहिया-कुश्ती, सुश्री अंजु दुआ-जिम्नास्टिक, सुश्री नीलम जे।सिंह-एथलेटिक्स, जितेंद्र कुमार-मुक्केबाजी, विवेक सिंह-निशानेबाजी, अमीर सिंह-वालीबाल, रमेश कुमार-कुश्ती, सुश्री ममता खरब-हाकी, राममेहर सिंह-कबड्डी, सुजीत मान-कुश्ती, इन्द्रपाल सिंह-रोईग, मेजर दीप सिंह एहलावत-एक्वेस्टि्रयन, अनिल कुमार- एथलेटिक्स, सुंदर सिंह-कबड्डी, प्रीतम ठाकरान-हाकी, रमेश कुमार-कबड्डी, अखिल कुमार, मुक्केबाजी, विजेंद्र सिंह-मुक्केबाजी, सुश्री गीतिका जाखड़-कुश्ती एवं रोहित भास्कर-शारीरिक रूप से विकलांग खिलाड़ी शामिल हैं।
द्रोणाचार्य विजेता : चार द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं में स्वर्गीय कै। हवा सिंह-मुक्केबाजी, एमके कौशिक-हाकी, बलवान सिंह-क बड्डी तथा जगदीश सिंह, बॉक्सिंग कोच, शामिल हैं।
भीम पुरस्कार विजेता : डा. रविंद्र चढ्डा-क्रिकेट, सुश्री /सर्वश्री सरकार तलवार-क्रिकेट, सुंदर सिंह-एथलेटिक्स, तिलक राज-टेबल टेनिस, सरदारा सिंह-एथलेटिक्स, जगदीश कुमार-कुश्ती, जेएस राव-क्रिकेट, जगमती सांगवान-वालीबाल लक्ष्मण सिंह-वालीबाल, ओमप्रकाश-वालीबाल, राजेंद्र कुमार-एथलेटिक्स, संदीप शर्मा-वालीबाल, सुरेश कुमार-कुश्ती, चेतन शर्मा-क्रिकेट, धर्मबीर-क्रिकेट, हनुमान सिंह यादव-वालीबाल, कुलदीप सिंह-कुश्ती, जगदीश चंद्र-वालीबाल, संत कुमार-एथलेटिक्स, धर्मवीर सिंह-कुश्ती, बलवान सिंह-कबड्डी, चरण सिंह- एथलेटिक्स, रोहताश सिंह-कुश्ती, कै. लीलाराम-कुश्ती, संदीप कुमार-मुक्केबाजी, राजेंद्र कुमार-जूडो, राजकुमार सांगवान-मुक्केबाजी, पुनम तनेजा-एथलेटिक्स, नरेंद्र सिंह-जूडो, संदीप क ौर-हाकी, सुनीता गोदारा-एथलेटिक्स, संजीव डांग-हाकी, जसवीर कौर-जूडो, संगीता करवस्तरा-वालीबाल शामिल हैं। तेजवीर सिंह-कुश्ती, सतीश कुमार यादव-जूडो, चंद्रपाल राठी-एथलेटिक्स, संदीप कौंटिया- हैंडबाल, भूपिंद्र कौर-हाकी, आरती कोहली-जूडो, पुनम छाबड़ा-जिम्नास्टिक, वीरेंद्र यादव-जूडो, कर्मबीर सिंह-कुश्ती, नरेंद्र कुमार-कुश्ती, सुरिंद्र कौर-हाकी, अनुराधा-जूडो, रामपाल-कोर्फबाल, कमला दलाल-हाकी, शमशेर सिंह-कबड्डी, यशपाल सोलंकी-जूडो, बलविंद्र कौर-हाकी, सुनीता दलाल-हाकी, नरेश कुमार-कुश्ती, गुरप्रीत कौर-हाकी, सौरभ-टेनिस, सुनीता शर्मा-कुश्ती, अरविंद-जूडो, मनोज कुमार- कुश्ती, सिमरजीत कौर-हाकी, सुषमा कुमारी-मुक्केबाजी, विरेंद्र सिंह-कुश्ती, श्वेता चौधरी-राइफल शूटिंग, नरेश कुमार यादव-नौका विहार, मीना कुमारी-मुक्केबाजी, सुमन बाला-हाकी, सतबीर सिंह- एथलेटिक्स, सुनील कुमार-एथलेटिक्स, संजय कुमार-वालीबाल, नेहा राठी- कुश्ती, अर्चना-जूडो, जसजीत कौर-हाकी, दिनेश कुमार-वालीबाल, नवीन कुमार-कुश्ती, राजविंद्र कौर-हाकी, ज्योत्सना-मुक्केबाजी, कृष्णा पुनिया- एथलेटिक्स, मनोज कुमार- निशानेबाजी, भूपेंद्र सिंह-एथलेटिक्स, जोयदीप कुमार-हाकी, मीना कुमारी-कुश्ती तथा गिरराज सिंह-विकलांग खिलाड़ी शामिल हैं।

Friday, November 28, 2008

सिरसा की छोरी जूनियर हॉकी टीम में


सिरसा के जोधकां गांव की छोरी भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चुनी गई है। स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत महेंद्र सिंह पूनिया की बेटी सविता ११ दिसम्बर से मलेशिया में होने वाली एशियन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। सविता के चयन से गांव में जश्न का माहौल है। सिरसा के डिंग में जन्मी सविता ने हॉलैंड और जर्मनी में भी अभ्यास किया है।