Showing posts with label स्कूल. Show all posts
Showing posts with label स्कूल. Show all posts

Wednesday, December 24, 2008

शिक्षा के मन्दिर में वासना का पाठ

हिसार : बरवाला कसबे के दयानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व संचालक सतपाल धारीवाल मासूम छात्राओं के यौन शोषण के मामले में फंस गए हैं। शिक्षा के मंदिर में इस कुकृत्य से नाराज अभिभावकों ने बुधवार को तोड़फोड़ की और स्कूल का सामान फूंक दिया। कांग्रेस सेवादल के ब्लाक प्रधान के पद पर भी आसीन धारीवाल फिलहाल फरार है। आरोप है कि स्कूल संचालक सतपाल ने स्कूल की आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। उसे प्रेमपत्र दिया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीडि़त छात्रा के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि सतपाल ने पिलानी टूर के दौरान भी छात्राओं से अश्लील हरकतें की थीं। तब उसने अपनी गलती मान ली थी। मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब स्कूल के ही एक अध्यापक ने कई बातें मोबाइल में रिकार्ड कर लीं। वहीं पीडि़त छात्रा ने भी यह बात अभिभावकों को बताई। स्कूल संचालक ने उसकी पुत्री को एक अन्य छात्रा के माध्यम से प्रेम पत्र भी दिया। यह मामला दो-तीन दिन से चल रहा था। मामला उजागर होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
स्कूल संचालक गिरफ्तार
(25December) : यौन शोषण के आरोपी स्कूल संचालक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।