Showing posts with label Anuradha Bali. Show all posts
Showing posts with label Anuradha Bali. Show all posts

Saturday, August 11, 2012

फिजा की रहस्यमय मौत

Fija found dead in her Mohali house on Aug 6 2012.

हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के साथ शादी करके सुर्खियों में आईं अनुराधा बाली उर्फ फिजा (39) सोमवार सुबह अपने मोहाली स्थित आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। फिजा अपने आवास में अकेले रहती थीं। सियासी चमक-दमक के बीच परवान चढ़े रिश्तों के दो दिन में इस दूसरे दुखांत ने हरियाणा के राजनीति में तूफान ला दिया है, राजनीतिक दल अब इसके नफा-नुकसान का आकलन कर आवाज उठा रहे हैं। रविवार को दिल्ली की एयर होस्टेस युवती गीतिका शर्मा की खुदकुशी और उससे जुड़े हरियाणा के मंत्री गोपाल गोयल कांडा के इस्तीफे की चर्चा अभी पुरजोर है कि चंडीगढ़ से सटे मोहाली में फिजा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। उच्च राजनीतिक महात्वाकांक्षा वाली फिजा स्वर्गीय भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन की जुदाई को बर्दाश्त न कर पाने की वजह से काफी समय से अवसाद में थीं। इसी स्थिति में उनकी अपने पड़ोसियों से भी नहीं बन रही थी। कॉलोनी के लोगों से उनका विवाद थाने तक पहुंचा था। मारपीट में चोटिल होने के कारण उन्हें एक बार अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। लेकिन पुलिस को शव के आसपास बेडरूम में संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। मोहाली के एसएसपी जीएस भुल्लर के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। शव के पास से शराब की खाली शीशी-गिलास और सिगरेट का पैकेट मिला है।

Tuesday, December 16, 2008

प्रेम की कहानी

चाँद मोहम्मद और फिजा कि प्रेम कहानी अब दिल्ली पहुँच गई है। दोनों ने ( 16दिसम्बर) को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में जमकर लटके-झटके दिखाए। प्यार को हासिल करने में धर्म और उप मुख्यमंत्री कि कुर्सी छोड़ चुके चंद्रमोहन अभी भी राजनीति को अलविदा कहने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द सोनिया गाँधी से मिल माफ़ी मांगेंगे और पंचकुला कि जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो फिजा को चुनाव मैदान में उतारेंगे ।
प्यार के सामने सब बौने!
चाँद और फिजा ने कहा कि प्यार के सामने धन दौलत, इज्जत और सब कुछ कुर्बान कर भी सौदा महंगा नहीं है। प्यार के लिए सब जायज है। पत्रकारों के तीखे सवाल पर चाँद जब भी मुश्किल में फंसते दिखे तो फिजा ने बार-बार बात संभाली।




Sunday, December 7, 2008

चंद्रमोहन ने इस्लाम कबूला, दूसरी शादी रचाई

हरियाणा के deputy सी एम् चंद्रमोहन ने इस्लाम धर्म कबूल कर दूसरी शादी रचा ली है। चंद्रमोहन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बड़े बेटे हैं। चंद्रमोहन एक माह से गायब चल रहे थे। चंद्रमोहन ने सहायक एडवोकेट जनरल Anuradha Bali से शादी रचा की है। अनुराधा की कुछ दिन पूर्व छुट्टी कर दी गई थी, अब चंद्रमोहन को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। मुख्यमंत्री ने उन्हें पद से हटा दिया है।
चंद्रमोहन ने इस्लाम कबूल कर लिया है और अब उनका नाम चाँद मोहम्मद होगा, वहीं अनुराधा का नाम फिजा होगा। चंद्रमोहन को अपनी कुर्सी जाने का कोई खेद नहीं है और डेढ़ माह बाद सामने आने के बाद उनका कहना है कि पद और कुर्सी तो आती-जाती रहती है। प्यार सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि वह कहीं गायब नहीं हुए, पर मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने यह फ़ैसला बिना किसी डर और दबाव के किया है। चंद्रमोहन ने कहा कि मेरे स्टाफ को धमकियां दी जा रही थी।

चंद्रमोहन कि इससे पूर्व सीमा बिश्नोई से शादी हुई थी। सीमा कि कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। परिवार और सरकार भी पूरे मामले पर चुप है।