दिल्ली से ग्वालियर जा रही दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने पहले दंपति के साथ मारपीट की, फिर पैसा व बैग छीनकर पूरे परिवार को चलती ट्रेन से फरीदाबाद जिले के होडल रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरियों के बीच फेंक दिया। सोमवार रात लगभग 11 बजे हुई इस घटना में दंपति और उसके दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। मुरैना निवासी मुरारी लाल पत्नी शशिबाला, तीन वर्षीय पुत्री शिवानी व एक वर्षीय पुत्र अमन को साथ लेकर नई दिल्ली स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस में ग्वालियर जाने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन में ज्यादा भीड़ होने के कारण मुरारी लाल ने पत्नी व बच्चों को एक अन्य व्यक्ति के पास बैठा दिया। ट्रेन जब पलवल स्टेशन पहुंचने को थी, तभी तीन युवकों ने मुरारी की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। मुरारी ने जब युवकों को टोका तो वे मुरारी को लात-घूंसों से मारने लगे। इसी बीच बदमाशों ने महिला व उसके पति मुरारी तथा दोनों बच्चों को होडल रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल की पटरियों के बीच फेंक दिया। मुरारी का परिवार पूरी रात पटरियों के बीच चोट लगने से कराहता रहा। मुरारी की हालत इतनी खराब थी कि वह अपने बच्चों को पहचानने से भी इनकार करने लगा। उसकी लड़की शिवानी के हाथ-पैर में चोटें लगी थीं तथा लड़का अमन बेहोशी की हालत में था। अलस्सुबह तीन बजे के लगभग रेलवे कालोनी के लोगों को महिला की चीख सुनाई दी। कालोनी निवासी ताराचंद परिवार सहित घायल महिला के पास पहुंचे। पूरे परिवार की गंभीर स्थिति को देखकर उन्होंने घायलों की मदद की तथा सुबह होने पर होडल रेलवे स्टेशन में सूचना दी। वहां घायल महिला शशिबाला ने थाना प्रभारी को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Showing posts with label Train. Show all posts

Wednesday, February 11, 2009
दंपति व बच्चों को चलती ट्रेन से फेंका

Tuesday, January 27, 2009
Rewari तक चलेगी Hisar-Sadulpur Train
हिसार। उत्तर पश्चिमी रेलवे ने यात्री रेलगाड़ी 493 को हिसार से वाया सादुलपुर अब Rewari तक बढ़ा दिया है।
उप स्टेशन अधीक्षक अजय गौतम ने बताया कि सुबह यह ट्रेन रेवाड़ी से 6.25 पर चल कर वाया सादुलपुर हिसार प्रात:11.50 पर पहुंचेगी तथा 12.15 चलकर रेवाड़ी शाम छह बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 495 रेवाड़ी से शाम 6.45 पर चलकर हिसार 12.05 रात्रि पहुंचेगी। यह ट्रेन वापस रात 12.30 पर चलकर वाया सादुलपुर सुबह 5.50 पर रेवाड़ी पहुंचेगी।

Monday, January 19, 2009
Rohtak में अटक गए भैरो सिंह शेखावत
सरकारी विभागों में तालमेल में कमी का खामियाजा आम आदमी को तो भुगतना ही पड़ता है लेकिन पूर्व रविवार को पूर्व उप-राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत भी रेलवे की लापरवाही के कारण रोहतक में फंस गए।रोहतक-भिवानी रोड पर निर्माणाधीन आरओबी की वजह से उनकी ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में उन्हें रोहतक स्टेशन पर उतरना पड़ा। करीब आधे घंटे तक उन्हें स्टेशन पर ही रुकना पड़ा। सूचना मिलने के साथ ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। बाद में उनको पुलिस सुरक्षा में सड़क रास्ते से श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया गया। भाजपा नेता व पूर्व उप-राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत को दिल्ली से श्रीगंगानगर जाना था। इसके लिए वह दोपहर बाद राष्ट्रीय राजधानी से नई दिल्ली-गंगानगर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 2481) में सवार हुए। दिल्ली से चलकर गाड़ी करीब 5 बजकर 20 मिनट पर रोहतक पहुंची। यहां पहुंचकर मालूम हुआ कि भिवानी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के ट्रैक वाले भाग को आपस में जोड़ा जा रहा है। इसके चलते गाडि़यों का आवागमन कुछ वक्त के लिए बंद किया गया है। ऐसे में पूर्व उप-राष्ट्रपति भैरो सिंह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ स्टेशन पर उतर लिए। स्टेशन मास्टर बीएस मीणा ने उनकी आगवानी करते हुए अपने कार्यालय में बिठाया। शेखावत ने रेलवे अधिकारियों के साथ चाय की एक प्याली ली। इसी बीच अधिकारियों ने उनके लिए सड़क मार्ग को उचित बताते हुए स्पेशल गाड़ी की व्यवस्था की और पुलिस सुरक्षा में पूर्व उप-राष्ट्रपति को श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया गया। शेखावत हांसी और sirsa में भी थोडी देर के लिए रुके।
Subscribe to:
Posts (Atom)