Showing posts with label CAT. Show all posts
Showing posts with label CAT. Show all posts

Friday, January 9, 2009

विक्रम ने कैट परीक्षा में लगाया सिक्स़र

कैट परीक्षा में हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के छात्र विक्रम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिक्स़र लगाया है। विक्रम का एक साथ छः संस्थानों के लिए चयन हुआ है। हिसार के पी टी एजूकेशन केन्द्र के भी छात्र विक्रम का चयन आई आई एम अहमदाबाद, बेंगलूर, कोलकाता , लखनऊ, इंदौर और कोजीकोड के लिए हुआ है।
विक्रम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग का छात्र है । उसने दिसम्बर में मैट परीक्षा में सौ फीसदी अंक प्राप्त किए थे।