Sunday, February 15, 2009

Union Public Service Commission (UPSC)

INDIAN FOREST SERVICE EXAMINATION (IFS) , 2009
The Union Public Service Commission (UPSC) will hold the Indian Forest Service Examination 2009 for recruitment to the 75 Indian Forest Service Officers commencing from 11th July 2009.
Eligibility:
Age : Not less than 21 years and not more than 30 years as on 1st July, 2009. The upper age is relaxable for SC/ST/OBC and certain other categories of candidates to the extent specified in the Notice.
Educational Qualification: Bachelor's degree of any recognised university with at least one of the subjects namely Animal Husbandry and Veterinary Science, Botonoy, Chemistry, Geology, Mathematics, Physics, Statistics and Zoology or a Bachelor's degree in Agriculture, Forestry or in Engineering or an equivalent qualification.
Physical Standards: Candidates must be physically fit according to the Regulations given in notice.
Number of attempts: The maximum number of attempts persmissible to different categories of aspirants, who are otherwise eligible, will be as (i) General Category - 4 attempts, (ii) OBC - 7 attempts (iii) SC/ST - No limit
Application Form: The candidates must apply in the Common Application Form devised by the Commission for its examinations, which can be purchased from the designated Head Post Offices/ Post offices throughout the country against cash payment of Rs. 20/- only. In case of any difficulty in obtaining the Application Forms from the designated HPOs/POs the candidates should immidiately contact the Post Master or UPSC "Form Supply Monitoring Cell" over phone numbers 011-23389366 / FAX No.011-23387310
Fee: Rs.100/- through Central Recruitment Fee Stamp only. SC/ST/PH candidates are exempted from payment (OBC candidates required to pay full fee).
How To Apply: All applications must reach the "Secretary, Union Public Service Commission, Dholpur House, Shahjahan Road, New Delhi-110069" either by hand or by Post/Speed Post or by courier on or before the 16th March, 2009.
Candidates can obtain details of the examination and can get information about registration of their applications, venues of the examination and syllabus etc at the website of the UPSC at http://upsc.gov.in/exams/notifications/ifs-2009/ntf-ifs.htm

Hooda ने बांटी रेवडियाँ

बुढापा पेंशन 500 रूपये, विधवा पेंशन 550

बेरोजगारी भत्ता भी बढाया

लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज़ करते हुए सीएम हुड्डा ने प्रदेश के बजट से पहले ही सभी वर्गों के लिए चुनावी तोहफों का एलान कर दिया। खास बात यह रही कि बजट में यह घोषणाएं शामिल नहीं हैं। बुढापा पेंशन को बढाकर पांच सौ रुपये कि घोषणा कर दी और इसी के साथ बेरोजगारी भत्ता और विधवा पेंशन में भी इजाफा करने कि घोषणा सीएम ने सदन में की। मुख्यमंत्री ने इस तरह अपनी ही सरकार के बजट को बौना साबित कर सरकार पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी। कुछ दिन पूर्व ही वित्त मंत्री बिरेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पड़ की लडाई जारी रखने का एलान किया था। इस तरह सीएम ने उन्हें बौना साबित कर उसका जवाब दे दिया है। इस तरह कांग्रेस की लडाई ने एक नया रंग ले लिया है।

हुड्डा ओर से की गई घोषणाओं में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकरता, बेसहारा बच्चे, विधवाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल है। इनके लिए लगभग 700 करोड़ रुपये की अनेक योजनाओं की घोषणा की हैं और ये सभी योजनाएं 1 अप्रैल से लागू होंगी। बुढ़ापा पेंशन 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये, विधवा पेंशन 350 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये, 70 प्रतिशत विकलांग व्यक्तियों का भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये, शत प्रतिशत विकलांग भत्ता 600 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये, बेसहारा बच्चों का मासिक भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये किया गया है। विज्ञान नहीं पढ़े 12वीं पास लोगों का बेरोजगारी भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये, विज्ञान पढ़े स्नातक युवकों का बेरोजगारी भत्ता 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 750 रुपये, विज्ञान स्नातक बेरोजगार भत्ता 750 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये,12वीं पास सामान्य व विज्ञान शिक्षित युवतियों का बेरोजगारी भत्ता 450 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये, विज्ञान स्नातक तथा सामान्य स्नातक बेरोजगार महिलाओं का बेरोजगारी भत्ता 750 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह किया गया है। स्वतंत्रता सेनानी पेंशन में शामिल निर्धारित चिकित्सा भत्ते को 250 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 750 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। हुड्डा ने घोषणा की कि जिला परिषद के प्रधान का मानदेय 4000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 6000 रुपये, उप-प्रधान का मानदेय 3000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 4500 रुपये तथा सदस्य जिला परिषद का मानदेय 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। जो पहली अप्रैल 2009 से लागू होगी। इसी प्रकार पंचायत समिति के प्रधान का मानदेय 3000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 4500 रुपये प्रतिमाह तथा सदस्य पंचायत समिति का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। इतना ही नहीं सरपंच का मानदेय 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह तथा पंच का मासिक भत्ता 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। नगर निगम के मेयर का मानदेय 3000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह, वरिष्ठ उप-मेयर का मानदेय 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 3000 रुपये, उप-मेयर का मानदेय 1500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह तथा पार्षद का मानदेय 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया नगर परिषद के प्रधान का मानदेय 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह, उप-प्रधान का मानदेय दोगुणा करते हुए 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। इसके साथ ही नगर परिषद के पार्षद का मानदेय भी 1000रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह किया। उन्होंने घोषणा की कि नगरपालिका के प्रधान को 1500 रुपये प्रतिमाह की अपेक्षा 2500 रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा जबकि उप-प्रधान का मानदेय दोगुणा करके 1000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। नगरपालिका सदस्य को 500 रुपये प्रतिमाह के स्थान पर 1000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। हुड्डा ने घोषणा की कि चौकीदार का मानदेय 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह तथा वार्षिक वर्दी भत्ता 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह तथा सीटी, लाठी और बैटरी का वार्षिक भत्ता भी 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नंबरदारों का मानदेय भी 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 750 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। हुड्डा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं का मानदेय 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है और आंगनबाड़ी हैल्पर्स का मानदेय 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 750 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश दुग्ध उत्पादन के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है और प्रदेश में दुग्ध उत्पादकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में सरकार द्वारा मिल्क सबसिडी प्रदान की जाएगी। इस उद्देश्य के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 50 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी अध्यापकों के लिए एक अलग से काडर बनाने का फैसला किया गया है और इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 1000 अंग्रेजी अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में मकानों की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि शहरी क्षेत्रों में सरकार द्वारा जगाधरी, फरीदाबाद, पलवल, हिसार, सोनीपत तथा अम्बाला में 15000 मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने क हा कि इसी प्रकार से शहरी क्षेत्रों के आसपास 15000 मकान प्राइवेट सेक्टरों में बनाए जा रहे हैं। इन्हीं मकानों की तरह बहादुरगढ, गुड़गांव, हिसार, जींद, कै थल , रोहतक तथा सिरसा में भी 16356 मकान बनाए गए हैं। इसी प्रकार प्राइवेट सैक्टरों में भी 15000 मकान बनाए जाएंगे।

Haryana के बजट में 3384 करोड़ का घाटा

हरियाणा अब राजस्व घाटे वाला राज्य बन जाएगा। वित्तमंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह द्वारा पेश बजट में 3384.06 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2008-09 के बजट में राज्य को 1414.48 राजस्व लाभ था। बजट पेश होने से पहले सदन में मुख्यमंत्री द्वारा की गई 700 करोड़ की लुभावनी घोषणाओं का बजट में कोई प्रावधान नहीं है। वित्तमंत्री ने बताया कि 500 करोड़ का प्रबंध अनुपूरक मांगों से कर लिया जाएगा। मतलब साफ है कि घोषणाओं के पूरे 700 करोड़ का इंतजाम इस साल में नहीं किया जाएगा।

इस प्रकार बजट में 500 करोड़ का और राजस्व घाटा बढ़ जाएगा। भाषण में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि साल 2009-10 के बजट में राजस्व प्राप्तियां 22,437 करोड़ है जबकि राजस्व खर्च 25,281.06 करोड़ है। इस प्रकार राजस्व घाटा 3,384.06 करोड़ रुपये का है। वित्तमंत्री ने कहा कि 2008-09 के 6,650 करोड़ रुपये के बजट जोकि संशोधित करके 7130 करोड़ रुपये का कर दिया था के मुकाबले वर्ष 2009-10 की वार्षिक योजना का प्रस्तावित आबंटन 10 हजार करोड़ रुपये है जो 50.38 प्रतिशत वृद्घि दर्शाता है। इसके अतिरिक्त केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं और अन्य विकास योजनाओं के लिए 1,195.62 करोड़ रुपये का खर्च भी योजना में शामिल किया गया है जिससे 2009-10 के बजट अनुमानों में योजनागत खर्च बढ़कर 11,195.62 करोड़ रुपये हो गया है।

मंदी से निपटने का पूरा इंतजाम
प्रदेश के वित्तमंत्री बीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में वर्ष 2009-10 का बजट पेश करते हुए 1500 करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत प्रदेशभर में विभिन्न आधारभूत संरचना क्षेत्रों में परियोजनाएं लागू करके आगामी दो वर्ष के दौरान लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च किया जाना प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं की संसाधन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बजट अनुमान 2009-10 में 625 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अस्पतालों का दर्जा बढेगा

वित्तमंत्री ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान 100 करोड़ रुपये की लागत से गुड़गांव, हिसार, भिवानी, फरीदाबाद, सोनीपत एवं रोहतक में छह जिला अस्पतालों का दर्जा बढ़ाकर उन्हें स्टेट-ऑफ दी आर्ट बहु विशेषज्ञ अस्पताल बनाया जाएगा। आने वाले वषरें में शेष जिला अस्पतालों का दर्जा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 300 करोड़ रुपये की लागत से जिला सोनीपत के खानपुर कलां में 500 बिस्तर वाले अस्पताल के साथ एक महिला मेडिकल कालेज भी स्थापित किया जाएगा और इसमें से 100 करोड़ रुपये की राशि आगामी वित्त वर्ष के दौरान खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आगामी दो वर्षो के दौरान कस्बों में अच्छी एवं टिकाऊ जलापूर्ति एवं सीवरेज की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 16 कस्बों नामत: भिवानी, हांसी, जींद, महेन्द्रगढ़, नारनौल, नरवाना, सिरसा, थानेसर, टोहाना, उचाना, अम्बाला शहर, चरखी दादरी, पटौदी, समालखा, गोहाना एवं सोनीपत के लिए प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि मानसिक एवं शारीरिक रूप से अक्षम, बेसहारा महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष देखभाल प्रोत्साहन पैकेज के तहत समाज सेवी संस्थाओं का तंत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए अगले दो वषरें में इस कार्य पर 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विशेष प्रोत्साहन पैकेज के तहत राज्य सरकार राज्यभर में ग्रामीण तालाबों के री-मॉडल का कार्य करेगी। प्रथम चरण में आगामी वित्त वर्ष में 1000 गांवों के तालाबों की री-मॉडलिंग की जाएगी। वित्त मंत्री ने ग्रामीण तालाबों के महत्व एवं केन्द्रीयता को उजागर करते हुए कहा कि इसके संसाधनों का नरेगा योजना के साथ तालमेल स्थापित करके 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक श्रमिकों की आवास की समस्या दूर करने के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है जो आगामी वर्ष में खर्च की जाएगी। सरकार ने प्रोत्साहन पैकेज के तहत पुलिस कर्मियों के लिए आवास सुविधाएं सृजित करने हेतु 25 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। सरकार ने दो नव सृजित जिलों नामत: मेवात एवं पलवल में कर्मचारियों के लिए पर्याप्त आवास सुविधा के साथ-साथ सरकारी कार्यालय भवन स्थापित करने के लिए 50 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। सार्वजनिक निजी भागीदारी में बीओटी आधार पर मुख्य बस अड्डों का विकास एवं आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की लागत से फरीदाबाद में एक आधुनिक एवं प्रभावी इंट्रा-सिटी बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार की सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर गुड़गांव में इंट्रा-सिटी बस सेवा स्थापित करने की भी योजना है।

न्याय के लिए संघर्ष कर रहे पिता ने की खुदकुशी

दुष्कर्म के बाद पुत्री की हत्या के मामले में न्याय की लड़ाई लड़ रहे लाचार पिता ने दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर बृहस्पतिवार रात खुदकुशी कर ली। पुलिस को उससे सुसाइड नोट भी मिला है। इसके बाद 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाकये के मुताबिक भिवानी के गांव चांगरोड़ में बृहस्पतिवार रात दबंगों ने रतिराम के मकान पर हमला बोल दिया और उसकी पत्नी रामकला देवी के साथ मारपीट की। झगड़ा बढ़ता देख रतिराम अपनी पत्नी को लेकर घर के अंदर चला गया तो हमलावरों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। दबंग तो बाद में चले गए लेकिन उनकी धमकियों से दहशत में आए रतिराम ने देर रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व उसने एक पन्ने का सुसाइड नोट भी लिख दिया। शुक्रवार सुबह रतिराम की पत्नी रामकला देवी ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष 4 सितंबर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री की लाश गांव की मुख्य सड़क पर मिली थी। उस समय रतिराम ने एक पुलिस कर्मी, गांव की ही एक महिला व दो युवकों के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में एक पुलिसकर्मी के शामिल होने के कारण पुलिस ने इसे सड़क हादसा बताकर मामला दबा दिया था। लेकिन रतिराम ने हार नहीं मानी और कोर्ट के इस्तगासा दायर कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। न्यायालय ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने इस संबंध में 24 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया था लेकिन अब तक किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। रामकला देवी ने बताया कि आरोपी उन पर लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे। गांव का ही एक आपराधिक प्रवृति का युवक बार-बार उनसे झगड़ा कर रहा था। इस कारण वे लोग लगभग ढाई माह से किसी रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। घटना के मात्र पांच दिन पूर्व ही वे गांव में वापस आए थे। तीन दिन पूर्व उन पर दबाव बनाने के लिए मारपीट भी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। रामकला ने बताया कि इस पर बौखलाए दबंगों ने रात्रि में उन पर हमला कर दिया। इस कारण उसके पति रतिराम को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना कर घटना का जायजा लिया तथा सुसाइड नोट अपने कब्जे में कर लिया। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने बोर्ड ने किया। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लीपा पोती में जुटी पुलिस
दादरी के उपपुलिस अधीक्षक रामकिशन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। आत्महत्या का संबंध उसकी लड़की की मौत से नहीं है। रतिराम ने अपने सुसाइड नोट में भी गांव के ही कुछ लोगों पर डराने, धमकाने के आरोप लगाए हैं।

Rural India key growth driver of telecom industry

27 per cent of the total mobile owners at the poorest socio-economic group, were added last year, whereas the urban areas added only 19 per cent
Rural population is the key growth driver of India's telecom industry though affordability still remains a key issue, a study released here on Thursday said. According to the study by LIRNEasia, and information and communication technology policy organisation, 27 per cent of the total mobile owners at the bottom of the pyramid (BOP), or the poorest socio-economic group, were added last year, whereas the urban areas added only 19 per cent. "Just five years ago, the massive momentum developed by the Indian telecom industry did not include rural areas. But now, the picture is different," the study said. It added that phone ownership—both landline and mobile—at the BOP increased a whopping 131 per cent between 2006 and 2008, reports IANS."Affordability still remains a key issue for the people at the bottom of the pyramid to buy mobile phones," LIRNEasia Chairman and Chief Executive Rohan Samarajiva said. Mobile ownership is as high as 40 per cent at the BOP whereas the fixed phone ownership is eight per cent. The study said India has a large second hand mobile phone market. "Most of the rural customers on an average spend US $34.82 to buy a second hand phone and approximately US $48 for a new phone," Samarajiva said.However, a major chunk of the people still utilise only voice services and services like payment through mobile. Other value-added services are still at a negligible level, the study said.

Friday, February 13, 2009

हरियाणा को सैकड़ों करोड़ का फटका

महालेखाकार (लेखा परीक्षक) जगबंस सिंह ने कहा है कि वर्ष 2007-08 के दौरान किए गए आडिट में सामने आया है कि सरकार के कई विभागों ने नियम को ताक पर रखकर काम किया, जिससे हरियाणा सरकार को सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ। बिजली खरीद में बरती गई अनियमितता से ही सरकार को एक सौ एक करोड़ रुपये का चूना लगा। सरकार ने बिजली खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ गलत समझौता किया था जबकि मार्केट में उसकी अपेक्षा सस्ती दर की बिजली उपलब्ध थी। वह बुधवार को यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आडिट की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई है और सदस्यों को ही फैसला करना होगा कि क्या कदम उठाया जाना चाहिए? सरकार की कार्यप्रणाली का विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि आडिट के दौरान देखने में आया कि विभागों के बजट बनाने में हेराफेरी करने के साथ गलत प्लानिंग, सरकारी दफ्तरों में तालमेल के अभाव, क्रियान्वयन की खामियों, अनाप शनाप खर्च से सरकार को सैकड़ों करोड़ की चपत लगी। उन्होंने हरियाणा सामुदायिक वन परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। महालेखाकार ने कहा कि रोजगार गारंटी योजना में भारी अनियमितता बरती गई। योजना के तहत गांव में रहने वाले लोगों को सौ दिन (गारंटी) रोजगार दिया जाना था लेकिन आडिट रिपोर्ट कहती है कि जितना काम हुआ उसकी अपेक्षा ज्यादातर भुगतान किए गए। सिरसा और महेंद्रगढ़ जिलों में स्कीम पर 2006-07 में 36.29 करोड़ रुपये खर्चे के तौर पर दिखाए गए हैं जबकि 2007-08 में यह रकम 25.21 करोड़ रुपये है। आडिट कहता है कि स्कीम की आड़ में कई लोगों को फर्जी भुगतान किए गए तो एक व्यक्ति को दो बार भुगतान किए गए। कुछ मामलों में हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लिए बगैर भुगतान कर दिए गए। उन्होंने कहा कि स्कीम में प्रावधान है कि सारा काम मैन पावर से कराया जाएगा लेकिन देखने में आया है कि काम को पूरा करने के लिए मशीन का इस्तेमाल करके कागज में फर्जी नाम से एंट्री कर दी गई। सिरसा और महेंद्रगढ़ में 450 तालाब खोदने में 8.37 करोड़ खर्च कर दिए गए पर उनमें पानी ही नहीं है। हाउसिंग बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया जताई। महा लेखाकार का कहना था कि बोर्ड बगैर किसी योजना के काम कर रहा है। पंचकूला में निर्माण डिवीजन बनाने के नाम पर ही 5.68 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। इनकम टैक्स नहीं भरा जिसके चलते बोर्ड को 42.04 लाख रुपये जुर्माना देना पड़ा। लक्ष्य 26 हजार 304 घरों के निर्माण का था पर बनाए गए केवल 6 हजार 269 मकान। समाज के कमजोर तबके के लोगों के लिए घर बनाए जाने की स्कीम बोर्ड ने निकाली थी लेकिन बगैर किसी आधिकारिक सूचना के उसे निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बदल दिया गया। जेल विभाग की खामियों पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। उनका कहना है कि जरूरत के हिसाब से उन्हें दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जाना चाहिए लेकिन ऐसा कभी नहीं किया गया। जेलों में न तो वाच टावर हैं और न ही सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम। जेल में खर्च हुए पैसे पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना था कि कैश बुक ठीक तरीके से मैनटेन नहीं की गई। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट नंबर 1 और 3 की कार्यक्षमता पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि ये दोनों यूनिट हरियाणा विद्युत नियामक आयोग और केंद्र सरकार के मानकों पर खरी नहीं उतर सकीं लेकिन इसके लिए थर्मल के अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। एचएफसी की कार्यक्षमता पर भी आडिट ने सवाल उठाया। आडिट के अनुसार कारपोरेशन ने अधिकांश ऋण एनसीआर के क्षेत्र में बांटे जिससे बाकी हरियाणा में उद्योग विकसित नहीं हो सके। एचएफसी ने जो लोन दिए वह भी आडिट में गलत पाए गए हैं। हरबंस सिंह के अनुसार एचएसआईआईडीसी ने 5.81 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए कुछ नहीं किया तो एचईडीसी ने यात्रा भत्ते की मद में एक करोड़ रूपये यूं ही खर्च डाले। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ट्रांसफार्मर की खरीद में 14.81 करोड़ रुपये बेवजह खर्च डाले तो एचपीजीसी को 61.18 लाख का नुकसान केवल इस वजह से हुआ क्योंकि उसने कालोनी में रहने वाले स्टाफ से पानी का चार्ज नहीं लिया। राजस्व संग्रहण में भी जगबंस सिंह ने काफी खामियां निकाली। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लि. पंचकूला द्वारा हस्तांतरण विलेख का क्रियान्वयन न होने के कारण 4.20 करोड़ की एसडी की छूट का अनियिमत लाभ रहा। परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के रियायती पास पर यात्री कर न लिए जाने के कारण सरकार को 1.63 करोड़ की हानि हुई तो 4601 परमिटों के धारकों से 1.06 करोड़ की परमिट फीस नहीं मांगी गई। 2005-06 तथा 06-07 के दौरान परिवहन सहकारी समितियों की बसों के संबंध में 93.11 लाख रुपये का यात्री कर विभाग ने मांगा ही नहीं। 353 शैक्षिक संस्थानों की बसों के संबंध में 45.41 लाख रुपये का यात्री कर भी नहीं वसूल किया गया। रोचक बात है कि विभाग ने यह पैसा कभी मांगा ही नहीं। वाणिज्यिक गतिविधियों की बजाए संस्थागत गतिविधियों के लिए दर को लागू करने के कारण अस्पताल के निर्माण के लिए खरीदी गई भूमि पर 93.05 लाख रुपये नहीं वसूल किए गए। पुलिस विभाग ने भी अनियमितता बरती जिसके चलते सरकार को 93 लाख की चपत लगी।

नए वेतनमान में अध्यापकों की बल्ले-बल्ले

आखिर डेढ़ माह की जद्दोजहद के बाद शिक्षा विभाग में वेतन निर्धारण को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो गया। शिक्षा विभाग के मुख्य लेखा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को एजूसेट पर प्रदेश के सभी प्रिंसिपल, मुख्याध्यापक, लेखा व अनुभाग अधिकारियों व लिपिकों की बैठक ली और उसमें एक जनवरी 2006 के बाद लगे कर्मचारियों के वेतन नियम-8 व सेक्शन-दो के अनुसार तय करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के अध्यापक देश में सबसे अधिक प्रविष्ट वेतन लेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट न करने के कारण अध्यापक वर्ग परेशानी में था। बृहस्पतिवार को 12 बजकर 20 मिनट पर प्रदेश के सभी एजुसेट सिस्टम पर पंचकूला से मुख्य लेखा अधिकारी व दो अन्य अनुभाग अधिकारियों ने वेतन निर्धारण को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी। मुख्य लेखा अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2006 के बाद लगे कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के नियम-8 व सेक्शन-दो के तहत वेतन दिया जाना है। इसके अनुसार मास्टर को 18460, प्राथमिक शिक्षक को 16290 तथा प्राध्यापक को 18750 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इस बारे में हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश मलिक व प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरिओम राठी ने कहा कि यद्यपि सरकार ने देश के सर्वाधिक प्रविष्ट वेतनमान दिए हैं। फिर भी इसमें कुछ विसंगतियां हैं, जिनके बारे में उनके संगठनों को सरकार व वेतन विसंगति कमेटी को लिख दिया गया है।

Karnal में बना भैंस का क्लोन

करनाल के वैज्ञानिकों ने भैंस का पहला क्लोन पैदा कराने में सफलता प्राप्त की है, जो दुनिया में पहली बार संभव हुआ है। इससे भारत फिर 'दूध-दही की नदियों' वाला देश बन सकता है। करनाल के डेयरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा चुनौतीपूर्ण काम का 'बीड़ा' उठाया था, जिसमें वे सफल रहे। इस नई तकनीक से भैंस का पहला बच्चा पैदा हुआ, जिसकी एक सप्ताह बाद मौत हो गई। लेकिन प्रयोग और तकनीक पूरी तरह सफल रही है। अगला क्लोन अगले सप्ताह पैदा होगा।
यह पहला मौका है जब दुनिया में भैंस का क्लोन बना है। इससे पहले अमेरिका में भेड़ का क्लोन बनाया गया था और इससे जन्मी भेड़ को डाली नाम दिया गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस सफलता से अब ज्यादा दूध देने वाली मनमाफिक प्रजाति का शत प्रतिशत क्लोन तैयार किया जा सकता है। हरियाणा के करनाल में स्थित भारतीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के भ्रूण जैविकी केंद्र के वैज्ञानिकों ने इस प्रयोग के जरिए हैंडगाइडेड क्लोनिंग तकनीक विकसित कर ली है। इसके जरिए प्रथम भैंस कटड़ी का जन्म हुआ है। पहला क्लोन बच्चा सात दिन बाद ही मर गया, लेकिन वैज्ञानिकों ने अपनी प्रौद्योगिकी का शत प्रतिशत सफल माना है। अगले सप्ताह भी कुछ भैंसें बच्चा देने वाली हैं, जिन पर उम्मीदें लगी हुई हैं।
एनडीआरआई के निदेशक डाक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि छह फरवरी को क्लोन भैंस के बच्चे की पैदाइश के वक्त ही उसे न्यूमोनिया हो गया था। सिजेरियन करते समय बच्चे के फेफड़े में इन्फेक्शन होने से ऐसा हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डाक्टर मंगला राय ने कहा क्लोन के मरने से प्रौद्योगिकी की सफलता पर संदेह नहीं होना चाहिए। क्योंकि क्लोनिंग में यह सामान्य बात है। एनडीआरआई के वैज्ञानिकों की इस अनोखी ईजाद से भैंसों के गर्भाधान से जुड़ी तमाम व्यावहारिक दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। इन भैंसों की उत्पत्ति क्लोनिंग से होगी। उन्हें न भैंसों की जरूरत पड़ेगी और न ही परंपरागत कृत्रिम गर्भाधान की। इस तकनीक में इच्छित लिंग की भैंस पैदा की जा सकेगी।
ऐसे तैयार हुआ भैंस का क्लोन
करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के भ्रूण जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में भैंस का क्लोन कुछ इस तरह तैयार किया गया।
पहले चरण के तहत जिस भैंस के गर्भाशय से बच्चा पैदा कराना था, उसके अंडाशय से अंडे लेकर प्रयोगशाला में सुरक्षित रखे गए और जीव रसायन क्रिया से अंडे का कवच हटा दिया गया।
दूसरे चरण में जिस उन्नत प्रजाति की भैंस को क्लोन तैयार करना था, उसके कान के छोटे से टुकड़े से ढेर सारी कोशिकाएं तैयार कर ली गईं।
तीसरे चरण के तहत प्रयोगशाला में सुरक्षित रखे गए भैंस के अंडे से कोशिका को मिलाया गया। जिससे प्रयोगशाला में भ्रूण तैयार हो गया।
चौथे चरण में अब इसे वैज्ञानिक तरीके से भैंस के गर्भाशय में रख दिया गया।
पांचवें चरण में भैंस के पहले क्लोन शिशु का जन्म हुआ। इसी तरह से कई क्लोन शिशु क्रमश: पैदा होंगे।

मंत्रियों व विधायकों के अश्लील चित्र इंटरनेट पर

प्रदेश के दो मंत्रियों और दो विधायकों के अश्लील चित्र इंटरनेट पर आने के बाद कांग्रेस ने जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। अश्लील चित्र 25 जनवरी की रात 10.21 बजे हरियाणा डॉट नीड एट द रेट ऑफ जीमेल के जरिए भेजे गए हैं।
इन चित्रों में राज्य के दो मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के दो वरिष्ठ विधायक भी अश्लील मुद्रा में लड़कियों के साथ दिखाए गए हैं। मंत्रियों व विधायकों के अश्लील चित्र इंटरनेट पर आने के बाद हरियाणा के सियासी माहौल के और गर्म होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि कम्प्यूटर के माध्यम से कुछ लोगों के धड़ पर मंत्रियों व विधायकों के चेहरे चस्पा कर दिए गए हैं।
यह मामला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के ध्यान में लाए जाने के बाद पार्टी के कार्यालय सचिव महेन्द्र सिंह के जरिए 4 फरवरी को चंडीगढ़ के एसएसपी सुधांशु श्रीवास्तव को एक लिखित शिकायत भेज डीडीआर दर्ज करने और पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का आग्रह किया गया है।
शिकायत के साथ मेल व अश्लील चित्रों की कॉपी भी पुलिस को सौंपी गई है। इन सभी मंत्रियों व विधायकों की उम्र 60 साल से ज्यादा है, ऐसे में इनके अश्लील चित्र इंटरनेट पर डाले जाने को चंडीगढ़ पुलिस एक सुनियोजित साजिश मान रही है। शरारती तत्वों की करतूत के बारे में एक पन्ने की यह शिकायत साइबर सेल के इंचार्ज के पास पहुंच गई है और जांच की जिम्मेदारी साइबर क्राइम से संबंधित डीएसपी केआईपी सिंह को सौंपी गई है।

Thursday, February 12, 2009

सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

Bhiwani के लोहारू में बृहस्पतिवार को एक महिला को निजी अस्पताल से दुत्कार मिलने के बाद सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। सरकार द्वारा भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लाख दावे किए जा रहे हों,
लेकिन जमीनी हकीकत इस हादसे के बाद साफ़ है।
यह हालत उस प्रदेश में जहाँ प्रति व्यक्ति आय देश में गुजरात के बाद सबसे ज्यादा हैं।
लोहारू में सड़क पर प्रसव उसकी विकास की उजली तस्वीर पर कालिख पोत रहा है। निजी अस्पताल ने महिला और उसके पति प्रसव पीड़ा के दौरान ही दुत्कार कर भगा दिया और उसने आस-पड़ोस की महिलाओं की मदद से सड़क पर ही बच्चे को जन्म
गुजरात के साबरमती के रहने वाले महिपाल की पत्नी गीता देवी गर्भवती थी। कचरा बीनकर अपना गुजारा करने वाले महिपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान के चिड़ावा कस्बे सें पुलिस प्रशासन द्वारा धकेल दिए जाने के बाद वह लोग बृहस्पतिवार को लोहारू आए थे। जहां उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गया। अस्पताल मालिक द्वारा मांगी गई राशि देने में असमर्थता जताने पर उन्हें दुत्कार दिया गया। बाद में महिपाल अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल ले जाने लगा तो महिला को रास्ते में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वह बीच रास्ते पर ही लेट गई। पीड़ा से कराहती महिला को देख आस-पड़ोस के लोग वहां इकट्ठे हो गए तथा वहीं पर स्कूल संचालिका आरती शर्मा, उषा, कलावति व अन्य महिलाओं ने पहुंचकर बीच सड़क पर कंबल की आड़ लगाकर बच्चे का जन्म करवाया।
यह हालत तब है, जब गांव-गांव में डिलिवरी हट खोलने के दावे कर रही है लेकिन कागजी आंकडे पुरे करने की जल्दी उसे विकास की मैली तस्वीर शायद दिखाई नही दे रही।

बैरंग लौटी Shruti-Kiran


बंसीलाल की पत्नी के निधन के बाद एक बार फ़िर बंसीलाल परिवार की लडाई सड़क पर आ गई है। बुधवार को जब वन एवं पर्यटन राज्य मंत्री किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति जब महेंद्रा निवास स्थान पर विद्या देवी के अन्तिम दर्शन के लिए गई थीं, तो विद्यादेवी के शव को नहलाया जा रहा था। इस दौरान उनके साथ धक्कामुक्की भी हुई।
श्रीमती चौधरी लगभग 15 मिनट तक दरवाजे पर रुककर ही बैरंग लौट आई थीं। इसके बाद उन्होंने गोलागढ़ में अन्तिम संस्कार के दौरान पहुंचकर ही अपनी सास के अंतिम दर्शन किए थे। वहां से लौटने के बाद वे बंसीलाल मुख्य निवास स्थान पर पहुंच गई थीं।

विद्या देवी को दी अंतिम विदाई

पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की धर्मपत्नी विद्या देवी का पार्थिव शरीर गमगीन माहौल के बीच बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। Bhiwani के गांव गोलागढ़ में बंसीलाल की समाधि के निकट उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा ने विद्या देवी को मुखाग्नि दी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की धर्मपत्‍‌नी विद्या देवी का शव दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से बुधवार को सुबह करीब पौने चार बजे भिवानी लाया गया। इसके बाद अशोक रोड स्थित उनके ज्येष्ठ पुत्र विधायक रणवीर सिंह महेंद्रा के निवास पर विद्या देवी के शव को ले जाया गया। शव को लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। यहां दिन में सैकड़ों लोगों ने विद्या देवी को श्रद्धांजलि दी। हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने महेन्द्रा के निवास पर पहुंचकर विद्या देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब पौने तीन बजे अशोका रोड से विद्या देवी अमर रहे के नारों के साथ शव यात्रा गोलागढ़ के लिए शुरू हुई। उनकी पार्थिव देह के साथ ज्येष्ठ पुत्र रणवीर सिंह महेंद्रा, पौत्र अनिरुद्ध व सहयोगी भी थे। बाद में गोलागढ़ पहुंचकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार में अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, उनके मंत्रीमंडलीय सहयोगी और दर्जनों पूर्व मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। हजारों अश्रुपूरित नेत्रों ने धर्मपरायण एवं सादगी से परिपूर्ण 85 वर्षीय स्व. विद्या देवी को अंतिम विदाई दी। मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विद्या देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि चौ. बंसीलाल के परिवार से उनका पुराना संबंध रहा है। वित्त मंत्री बीरेंद्र सिंह ने विद्या देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे हरियाणवी संस्कृति में पूरी तरह से रची-बसी थी।

Trbutes to Ranbir Hooda

स्वतंत्रता सेनानी व संविधान सभा के सदस्य रणबीर सिंह हुड्डा की शोक सभा में श्रद्धांजलि देने के लिए जनसमुदाय उमड़ पड़ा। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शोक संदेश भेजा। सीआर बहुतकनीकी संस्थान के ग्राउंड में आयोजित शोक सभा में सुबह से ही गीत-भजन व मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धांजलि का दौर चलता रहा। दोपहर एक बजे शुरू हुई शोक सभा दिवंगत नेता के जीवन पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसमें स्वतंत्रता संग्राम में रणबीर हुड्डा के योगदान, राजनीतिक सफर व उनके मंत्रित्वकाल में तैयार हुई योजना खासकर भाखड़ा बांध परियोजना के बारे में दिखाया गया। राष्ट्रपति की ओर से मोतीलाल वोरा और सोनिया गांधी की ओर से जनार्दन द्विवेदी ने श्रद्धांजलि दी।

विदेश भेजने के नाम पर ठगे छह लाख

कुरुक्षेत्र पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पंजाब एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस ने युवक को इटली भेजने के नाम पर लगभग छह लाख रुपए ठग लिए थे ।
थाना आदर्श के अंतर्गत गांव किरमिच निवासी हरविंद्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जालंधर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ रिंकी उर्फ बलदेव ने उसके पुत्र को विदेश भेजने का झांसा देकर छह लाख रुपये ठग लिए। शिकायत में बताया कि उसका पुत्र राजकुमार उर्फ राजू इटली जाना चाहता था। जितेंद्र सिंह ने उसे बताया कि वह कई युवकों को विदेशों में भेज चुका है। उसके वहां पर लोग है जो यहां से जाने वाले युवकों को वहां रोजगार दिलवा देते है। उनके बीच छह लाख रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोपी को दो-तीन किश्तों में छह लाख रुपए दे दिए, मगर आरोपी ने उसके पुत्र को विदेश नहीं भेजा। रुपयों की मांग करने पर आरोपी ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी।

Senior Officers job in Bank of Baroda

Bank of Baroda (BOB) is looking for professional with winning attitude to support ongoing Growth plans through shouldering the responsibility as Chief Information Security Officer in the rank of Asst. General Manager (Senior Management Grade/Scale – V) :
Chief Information Security Officer (SMGS-V): 01 post, Age : 30-48 years, Pay Scale : Rs.24140-26620.
How to Apply : The application should be sent by ordinary post only and should reach the following address by 25/02/2009 (in case of Far flung areas by 02/03/2009) super subscribed as “Application for the post of – Chief Information Security Officer” :
The Chief Manager (HRM) HR Resourcing Cell 5th Floor, HRM Dept Baroda Corporate Centre Bandra (East), Mumbai 400051
For more information and application format, visit http://www.bankofbaroda.com/recruitment.asp?artid=22213&modid=36

Language Translator vacancy in DAVP

Directorate of Advertising & Visual Publicity (DAVP) (Ministry of Information & Broadcasting)Applications are invited in the following regional languages including Hindi for casual translators as on need basis
Assamese, Bengali, Gujarati, Kannada, Malyalam, Marathi, Oriaya, Punjabi, Tamil, Telugu, Urdu and Hindi
Elgibility :
Graduate level education in the concerned language
Good Knowledge of Hindi/ English and the concerned language
Desirable qualifications : Diploma/ Graduation in Mass Communication
Preference will be given to candidates with experience in translation of Advertisement, booklets, posters etc.
Fees/ Translation Rates : Rs.500/- upto 500 words and 50 paisa per word thereafter / As per DAVP rate
Proof Reading : Rs.60/- per thousand words and upto 3 proofs and Rs.5/- per 500 words per extra proof.
Vetting : Rs.200/- for upto 300 words and 50 paisa per word after that.
A test will be conducted by DAVP and written answer sheets will be sent to the third party/ experts for evaluation.
The candidates can apply on a plain paper giving their resume within a period of 30 days. They can address applications to Mr. Sonam Thargye, Director, Room no. 736, DAVP, Soochna Bhawan, CGO Complex, Phase -IV, Lodhi Road, New Delhi-110003
Know more about DAVP at http://www.davp.nic.in/

Jobs in Haryana

Haryana Staff Selection Commission (HSSC) Bays No. 67-70, Sector-2, Panchkula-134151
Closing date for receipt of applications in the Commission's office : 10/03/2009
Applications are invited through Registered Post by Haryana SSC for the under mentioned posts on the prescribed application form. The candidates should specify on the top of the envelope the word - Advt. No., Name and Category of the post applied for :
Urban Local Bodies
Junior Engineer (Civil) : 59 posts, Pay Scale : Rs.5500-9000, Age : 17-40 years
Librarian for various Municipal Committees : 12 posts, Pay Scale : Rs.5000-7850, Age : 17-40 years
Building Inspector for various Municipal Committees : 72 posts, Pay Scale : Rs.5000-7850, Age : 17-40 years
Land Officer for various Municipal Committees : 03 posts, Pay Scale : Rs.5000-7850, Age : 17-40 years
Sanitary Inspector for various Municipal Committees : 29 posts, Pay Scale : Rs.4000-6000, Age : 17-40 years
Electrician : 03 posts, Pay Scale : Rs.3050-4590, Age : 17-40 years
Light Inspector for various Municipal Committees : 10 posts, Pay Scale : Rs.3050-4590, Age : 17-40 years
Health Department
Operation Theatre Assistant : 05 posts, Pay Scale : Rs.4000-6000, Age : 17-40 years
Ophthalmic Assistant : 13 posts, Pay Scale : Rs.5000-7850, Age : 17-40 years
PWD B&R Department
Junior Engineer (Civil) : 91 posts, Pay Scale : Rs.5500-9000, Age : 17-40 years
Junior Engineer (Electrical) : 16 posts, Pay Scale : Rs.5500-9000, Age : 17-40 years
Assistant Draftsman (Mechanical) : 02 posts, Pay Scale : Rs.5000-7850, Age : 17-40 years Transport Department Haryana
Motor Vehicle Inspector : 38 posts, Pay Band : Rs.9300-34800 with a start at Rs.10230+Grade Pay Rs.3600, Age : 18-40 years
Transport Sub-Inspector : 39 posts, Pay Band: Rs.5200-2020 with a start of Rs.5680+Grade Pay Rs.1900, Age : 18-40 years Agriculture Department, Haryana
Sectional Officer (Geology) : 02 posts, Pay Scale : Rs.5000-7850, Age : 18-40 years
Junior Scientific Assistant : 09 posts, Pay Scale : Rs.4000-6000, Age : 17-40 years
Laboratory Assistant : 01 post, Pay Scale : Rs.3050-4590, Age : 18-40 years
Haryana Vidyut Prasaran Nigam Limited
Junior Scale Stenographer : 36 posts, Pay Scale : Rs.5000-8000, Age : 18-40 years
Steno Typist : 10 posts, Pay Scale : Rs.4000-6000, Age : 18-40 years
Lab Technician : 01 post, Pay Scale : Rs.4625-7250, Age : 18-40 years
Pharmacist : 02 posts, Pay Scale : Rs.5000-8000, Age : 18-40 years
Hindi Translator : 02 posts, Pay Scale : Rs.5450-8000, Age : 18-40 years
Editing Assistant : 01 post, Pay Scale : Rs.5500-9000, Age : 18-40 years
Haryana Urban Development Authority
Tracer (Engineering Wing) : 03 posts, Pay Scale : Rs.3200-4900, Age : 17-40 years
Tracer (T&C Wing) : 02 posts, Pay Scale : Rs.3200-4900, Age : 17-40 years
Assistant Draftsman (T&C Wing) : 01 post, Pay Scale : Rs.5000-7850, Age : 17-40 years
Steno-Typist : 06 posts, Pay Scale : Rs.3050-4590+Rs.100 Spl. Pay, Age : 17-40 years
Account Assistant : 11 posts, Pay Scale : Rs.5000-7850, Age : 17-40 years
Accountant : 03 posts, Pay Scale : Rs.6500-9900, Age : 17-40 years
Junior Engineer (Civil) : 06 posts, Pay Scale : Rs.5500-9000, Age : 17-40 years
Junior Engineer (Horticulture) : 03 posts, Pay Scale : Rs.5500-9000, Age : 17-40 years
Architectural Assistant : 01 post, Pay Scale : Rs.6500-9900 + Rs.100 Spl. Pay, Age : 17-40 years
Senior Scale Stenographer : 01 post, Pay Scale : Rs.5000-7850, Age : 17-40 years
Junior Scale Stenographer : 91 posts, Pay Scale : Rs.4000-6000, Age : 17-40 years
Fee: Fee at the following rates should be deposited in the Haryana Govt. Treasury under the head "0051 - H.P.S.C.-(103)-Staff Selection Commission, Haryana- Application fee and other receipts"
General- Rs.150/- for all the posts having pay scale more or Rs.4000-6000 and Rs.100/- for the posts having less pay scale to Rs.4000-6000
SC/BC/ ESM/ PH candidates of Haryana- Rs.35/- for for all the posts having pay scale more or Rs.4000-6000 and Rs.25/- for the posts having less pay scale to Rs.4000-6000
No concession of fee for SC/BC/ESM from other states.
Candidates from outside will be treated as General and should send fee by Postal Order which should be in the favour of "Secretary, Haryana Staff Selection Commission" payable Panchkula.
Reservation and Age relaxation as per Govt. orders.
How to apply : Application forms complete in all respect - only one form should be filled by the candidate - in their own handwriting in capital letters and signed in the specified space should be sent only through Registered Post to the Secretary, Haryana Staff Selection Commission, Bay No 67-70, Sector-2, Panchkula-134151. All the column of the application form should be filled in. The last date is 10/03/2009.
Detailed scanned advertisement is available at file named Hssc-02-09-Jobs.jpg at the website http://sites.google.com/site/sarkari-naukri. Application Form is separately also available at http://governmentjob.googlepages.com/HaryanaSSCForm.pdf

One lac assured in Rs 1.25

New insurance scheme for rural India on anvil. The new policy will be of Rs 100,000 of sum assured in which a person has to contribute only Rs 1.25 per month or Rs 15 per year as premium.
The Government of India will soon launch a new rural postal life insurance scheme at a monthly premium of Rs 1.25 for the rural people, Minister of State for Communications and IT Jyotiraditya Scindia said here on Wednesday."The new policy will be of Rs 100,000 of sum assured in which a person has to contribute only Rs 1.25 per month or Rs 15 per year as premium. The customers don't have to go to district headquarters for medical check-up and it can be done locally through government doctors," he said during the commemorative postage stamp and awards ceremony.The ceremony was organised on the occasion of the 125th anniversary celebrations of postal life insurance (PLI), reports IANS."Those who don't possess standard age proof documents can now take rural PLI policies of up to Rs 100,000 assured. In summary, the PLI scheme is the real Jeevan Bima (life insurance) for the aam aadmi," Scindia said. Scindia said that India Post enhanced the rural PLI bonus from Rs 50 to Rs 55 for every Rs 1,000 of sum assured, whereas the traditional insurers give bonus in the range of Rs 45 to Rs 50 only."Today, number of live policies in PLI and Rural PLI is almost 10 million. The corpus size is more than Rs 15,000 crore. Total sum assured for all policies comes to nearly Rs 73,000 crore," he said.He said that the postal department would start sending alerts about the policy status—expiry premium time—on the mobile phones of the PLI holders.The Minister added that the postal department would take over its monetary assets from the Finance Ministry. Scindia said that 4,000 new post offices will be opened across the country under the 'Project Arrow', and existing post offices would be revamped.

Wednesday, February 11, 2009

टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत

सातरोड सैनिक छावनी में पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए है।
छावनी स्थित आवा काम्पलेक्स निवासी नायक सुखेदव सिंह का पांच वर्षीय पुत्र युवराज सिंह आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रथम ए तथा लांस नायक अजय सिंह का पुत्र सात वर्षीय युद्धवीर सिंह थर्ड ए में पढ़ते थे। काम्पलेक्स में दोनों के घर आसपास है इसलिए दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना था। मंगलवार की सायं दोनों खेलने के लिए चले गए लेकिन देर रात तक घर नहीं आने के कारण दोनों की तलाश शुरू हुई। सुबह दोनों बच्चों के शव काम्पलेक्स के पिछवाड़े में बने तालाब में मिले। बच्चों की साइकिल व चप्पलें तालाब किनारे पड़े हुए थे। समझा जाता है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब में गिर गए और समय पर सहायता न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। जवानों ने दोनों शवों को तालाब से निकाला तथा सामान्य अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम करवाया।

कार-ट्रैक्टर भिडंत में तीन मरे

राइ में जीटी रोड स्थित बहालगढ़ चौक पर सोमवार देर रात करीब ढाई बजे एक कार व ट्रैक्टर-ट्राली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उन्हें दिल्ली ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव बिंदरौली निवासी कृष्ण झज्जर के आसौदा निवासी अपने साले राजेंद्र, दिल्ली के गांव कराला के रहने वाले रिश्तेदार डा. सुनील व झज्जर के ही गांव जैतपुर निवासी श्रीभगवान के साथ मारुति वेरना कार से हरिद्वार दवा लेने गया हुआ था। सोमवार देर रात सभी लौट रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे जब वह बहालगढ़ के पास पहुंचे तो चौक पर दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर अचानक सोनीपत की ओर मुड़ गया। अचानक ट्रैक्टर-ट्राली के मुड़ने से कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार सीधी ट्रैक्टर-ट्राली के बीच में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें रमेश, कृष्ण व राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डा. सुनील व श्रीभगवान बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Medical Officer (Specialist) in Punjab Health Department

Government of PunjabDepartment of Health and Family welfareDepartment (Health-1 Branch), Chandigarh
Applications are invited for recruitment on regular basis to following posts of Medical Officer (Specialist) in various specialities which are lying vacant in the institutions of Health Department, Punjab :
Medical Officer (Specialist) : 63 posts (Gynaecology-17, Pediatric-14, Medicine-8, BTO-1, Radiology-22, Psychiatry-1).
How to Apply : Application in the prescribed format should be submitted with the attested copies of teatimonials/ degrees etc. adressed to Director, Health and Family Welfare, Govt. of Punjab, room no. 219, 1st Floor, Parivar Kalyan Bhawan, Sector-34, Chandigarh-160022.
Last date is 24/02/2009.
Please visit http://www.pbnrhm.org for detailed information and application format.

Excise and Taxation Inspector Job in Chandigarh

Department of Excise & Taxation, UT ChandigarhRecruitment of Excise & Taxation InspectorsApplications are invited for the following posts :
Excise & Taxation Inspectors : 05 posts (UR-4, OBC-1), Pay Scale : Rs.5480-8925, Age : 18-25 years
How to Apply : The completed application form should be sent by Registered post/courier/by hand to the Excise & Taxation Commissioner, U.T., Chandigarh. on or before 4th March, 2009 before 5.00 PM in the office of the Excise & Taxation Commissioner, U.T., Chandigarh. On the top of the envelope, containing the application form, "Application for the post of Excise and Taxation Inspector" should be written in bold letters.
Please view http://chandigarh.gov.in/pdf/advt-app-insp-extax040209.pdf for details and application form is available at http://chandigarh.gov.in/pdf/app-insp-extax040209.pdf

Haryana PSC : jobs

Haryana Public Service Commission invites Applications from eligible candidates for the following posts :
Distric Fisheries Officer/ District Fisheries Officer cum Chief Executive Officer, Fish Farmers Development Agency/ Fisheries Research Officer / Fisheries Research Officer/ Fisheries Farm Manager (Gr. B) : 03 posts (PH-1) temporary in Fisheries Department , Pay Scale : Rs.6500-10500, Age : 17-40 years as on 27/2/09, Qualification : B.Sc. with Zoology (b) PG training in Fisheries from Central Fisheries Research Institute, Barrackpore (Calcutta) with 3 years practical experience of Fisheries Development Programme OR seven years experience in Fisheries development after attainment of basic qualification OR (ii) M.Sc. (Zoology) with specialisation in Fish and Fisheries (b) 4 years experience in Fisheries Development after M.Sc. Adequate knowledge of Hindi/Sanskrit.
Dental Surgeon (Gr.B) in Health Department, Haryana : 29 posts (SC-6, BC-3, Ex.SM-2, PH-1), Pay Scale : Rs.8000-10500 + NPA, Age : 21-40 years as on 27/2/09, Qualification : BDS or licenciate in Dental Science or Licenciate in Dental Surgery (ii0 Registered as Dental Surgery (iii) Knowledge of Hindi/Sanskrit upto Matric standard.
Principal/ Dy. Director of Govt. Colleges HES-I (Gr.A) : 08 posts in (SC-2, BC-1), Pay Scale : Rs.16400-22400, Age : 36-45 years, Qualification : Master's Degree with at least 55% marks or equivalent Grade of B in the 7 point scale. (ii) Ph. D. or equivalent published work (iii) Total experience of 15 years of teaching/ research in University / College/ and or other Institute of Higher Education (iv) Knowledge of Hindi/ Sanskrit upto Matric.
Application Form : For application form and detailed information write to Secretary, Haryana Public Service Commission, SCO NO.64-65, Sector-17 A, Chandigarh-160017 by remitting Rs.500/- (Rs.125/- for SC/ST of all states and BC/ESM/PH of Haryana only) only through IPO/ Bank Draft payable to Secretary HPSC at Chandigarh with self addressed (with pin code) envelope of size 24x11 cm size fully stamped with Rs.40/- for registered post or on cash. Candidates must write their name, address in block letters, name of the post for which application is required and category of form i.e. General or reserved because there are two types of application form.
How to Apply : Filled in application form should be sent to the Commission on or before 27/02/2009 (06/03/09 for the candidates of far-flung areas of the country)

Clerk vacancy in Central Bank of India Feb09

Recruitment of Clerks in Central Bank of India
Central Bank of India, a leading Public Sector Bank, invites applications from Indian Citizens for appointment in Clerical Cadre posts :
Clerk : 850 posts in various states , Pay Scale : Rs.4410-13210, Age : 18-28 years, Relaxation as per rules.,
How to Apply : Apply Online. submission of Online application through Central Bank website from 14/02/2009 to 14/03/2009.
Important Dates:
Opening date of the Online application and details : 14/02/2009
Closing for online submission of application : 14/03/2009
Last date for receipt of application printout with DD and certificates : 23/03/2009 (Far flung 30/03/2009)
Date of Written Exam : 24/05/2009
Please visit http://www.centralbankofindia.co.in/ for details and online submission of application on of after 14/02/2009.

दंपति व बच्चों को चलती ट्रेन से फेंका

दिल्ली से ग्वालियर जा रही दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने पहले दंपति के साथ मारपीट की, फिर पैसा व बैग छीनकर पूरे परिवार को चलती ट्रेन से फरीदाबाद जिले के होडल रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरियों के बीच फेंक दिया। सोमवार रात लगभग 11 बजे हुई इस घटना में दंपति और उसके दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। मुरैना निवासी मुरारी लाल पत्नी शशिबाला, तीन वर्षीय पुत्री शिवानी व एक वर्षीय पुत्र अमन को साथ लेकर नई दिल्ली स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस में ग्वालियर जाने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन में ज्यादा भीड़ होने के कारण मुरारी लाल ने पत्नी व बच्चों को एक अन्य व्यक्ति के पास बैठा दिया। ट्रेन जब पलवल स्टेशन पहुंचने को थी, तभी तीन युवकों ने मुरारी की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। मुरारी ने जब युवकों को टोका तो वे मुरारी को लात-घूंसों से मारने लगे। इसी बीच बदमाशों ने महिला व उसके पति मुरारी तथा दोनों बच्चों को होडल रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल की पटरियों के बीच फेंक दिया। मुरारी का परिवार पूरी रात पटरियों के बीच चोट लगने से कराहता रहा। मुरारी की हालत इतनी खराब थी कि वह अपने बच्चों को पहचानने से भी इनकार करने लगा। उसकी लड़की शिवानी के हाथ-पैर में चोटें लगी थीं तथा लड़का अमन बेहोशी की हालत में था। अलस्सुबह तीन बजे के लगभग रेलवे कालोनी के लोगों को महिला की चीख सुनाई दी। कालोनी निवासी ताराचंद परिवार सहित घायल महिला के पास पहुंचे। पूरे परिवार की गंभीर स्थिति को देखकर उन्होंने घायलों की मदद की तथा सुबह होने पर होडल रेलवे स्टेशन में सूचना दी। वहां घायल महिला शशिबाला ने थाना प्रभारी को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Tuesday, February 10, 2009

बंसीलाल की धर्मपत्नी नहीं रहीं

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पत्नी का मंगलवार रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थी और काफी दिनों से एम्स में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 11 फरवरी को गांव गोलागढ़ में पति बंसीलाल की समाधि स्थल के पास किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित प्रदेश के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। Vidhya Devi का जन्म फतेहाबाद जिले के गांव भूथनकलां में जीराम के घर हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक उतार चढ़ाव देखे। पहले छोटे बेटे सुरेंद्र सिंह की दुर्घटना में मौत और इसके बाद पति बंसीलाल का निधन उन्हें अंदर से तोड़ गया था। वह बड़े पुत्र रणबीर सिंह महेंद्रा के साथ रहती थीं। विद्या देवी की अंतिम यात्रा 11 फरवरी को दोपहर बाद तीन बजे भिवानी के अशोका रोड स्थित महेंद्रा के निवास से गांव गोलागढ़ के लिए रवाना होगी।

बहादुर बच्चे के अपहर्ता को उम्रकैद

अपहरण व हत्या के प्रयास के मामले में अतिरिक्त फरीदाबाद की जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एक अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दूसरे पर बाल अदालत में मामला चल रहा है। इस घटना में अदम्य साहस दिखाने वाले अपहृत मास्टर अंकित राय को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
संजय कालोनी सेक्टर-23 निवासी लल्लन राय ने मामला दर्ज करवाया था कि उसका छह साल का बेटा अंकित राय छह अप्रैल 07 को घर के पास पार्क में खेलते हुए गायब हो गयहै। वह उसकी तलाश कर रहे थे तभी उनके पड़ोस में स्थित पीसीओ पर अपहर्ताओं का फोन आया। उन्होंने उसे छोड़ने के लिए सात लाख रुपये मांगे। यह सुनकर उसके होश उड़ गए और उसने थाने में अंकित के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस को अंकित राय के घर में किराये पर रहने वाले पंकज उर्फ लल्लन पर शक हुआ। पंकज अपने एक साथी दिल्ली निवासी जैकी के साथ अंकित को मुजेसर फाटक के पास लेकर आया। यहां उसने उसका गला दबा दिया, जिससे अंकित बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर उन्होंने उसे रेलवे ट्रैक पर बांध दिया, जिससे उसकी हत्या, दुर्घटना लगे।
थोड़ी देर बाद अंकित को होश आ गया। तभी ट्रैक पर ट्रेन आने लगी। अंकित का एक हाथ रेलवे लाइन से बंधा हुआ था। ऐसे में वह रेलवे पटरी से पलटी खा गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका वह हाथ कट गया था। हाथ कटने के बाद भी अंकित ने जोश दिखाया और कटे हुए हाथ को लेकर रेलवे लाइन के साथ बसी बस्ती में पहुंच गया। वहां लोगों ने उसे इस हालत में देखा तो उसे थाने ले गए, जहां से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में शनिवार को अदालत ने अभियुक्त पंकज को दोषी करार दिया था। मंगलवार को अदालत ने पंकज को उम्रकैद व 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे दो साल अतिरिक्त कैद काटनी पड़ेगी। पंकज के साथी जैकी पर बाल अदालत में मामला चल रहा है।

शराब ठेकेदार का अपहरण

गांव मातनहेल में पैसों के लेन-देन के मामले में लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने सोमवार देर सायं शराब ठेकेदार पर हमला बोल दिया और उसे कर में डालकर अपहरण कर ले गए। इसके विरोध में पीड़ित के परिजनों की अगुवाई में ग्रामीणों ने मंगलवार को मातनहेल में ही जाम लगाकर छुछकवास से कोसली व बहुझोलरी जाने वाले मार्गो को जाम कर दिया। लगभग 5 घंटे चले जाम को एसडीएम सतेन्द्र दूहन व डीएसपी डॉ. अभय राव द्वारा 36 घंटे में मामले को सुलझाने का आश्वासन दिए जाने के बाद खोला गया। मातनहेल निवासी सुनील गांव में ही शराब का ठेका चलाता है और उसका मातनहेल के ही मंजीत व विजय पुत्र राजकुमार के साथ पैसों का लेन-देन का विवाद था। इसी विवाद के चलते तीन दिन पूर्व सुनील का मंजीत के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें सुनील व उसके साथियों ने मंजीत की पिटाई कर दी। सोमवार सायं जब सुनील घर से घूमने गया तो गांव की ही हरिजन चौपाल के पास मंजीत ने अपने भाई विजय, बिल्लू, पिता राजकुमार व दो अन्य लोगों के साथ तेजधार हथियार से सुनील पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद सेंट्रो कार में डालकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह तक कोई सुराग न मिलने पर ग्रामीणों ने मातनहेल में कोसली व बहुझोलरी को जाने वाले मार्गो को जाम कर दिया। डीएसपी डॉ अभय राव और एसडीएम सतेन्द्र दूहन ने ग्रामीणों को 36 घंटे के भीतर आरोपियों व घायल सुनील को बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हुए।

Monday, February 9, 2009

सांड से भी घूंघट

रीति-रिवाज व परंपराओं को निभाना एक अलग बात है, लेकिन अगर इन्हें निभाने में आस्था का भी समावेश हो जाए तो बात कुछ निराली हो जाती है। एक ऐसी ही निराली प्रथा राजस्थान के साथ लगते दक्षिण हरियाणा के अनेक गांवों में मुगल काल से चली आ रही है। महिलाएं सांड को देखकर घूंघट कर लेती हैं।
पितरों की पूजा में भी घूंघट
घूंघट करने की प्रथा यहीं तक सीमित नहीं है। अमावस्या के दिन जब महिलाएं पितरों की पूजा करती हैं, तो घूंघट करके ही करती हैं। इसके साथ ही वे जब भी परिवार की बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लेती हैं, तो घूंघट करना नहीं भूलतीं। वे घूंघट करके बुजुर्ग महिला के पैर दबाती हैं तथा आशीर्वाद लेती हैं। अगर बहू के मायके में किसी की मौत हो जाए तो वह ससुराल के लोगों के साथ घूंघट करके ही शोक व्यक्त करने जाती है।
घूंघट करने की यह प्रथा न केवल अनपढ़ या कम पढ़ी-लिखी महिलाओं में है, बल्कि पढ़ी-लिखी महिलाएं भी घूघंट करने से गुरेज नहीं करतीं। अगर अपने ससुराल के गांव में महिला अध्यापिका है, तो वह गांव में घूंघट करके ही चलती है और सांड को बुजुर्गो के समान ही सम्मान देती हैं। सांड को चेहरा दिखाना महिलाएं सामाजिक प्रथाओं के खिलाफ मानती हैं।
क्या कहती हैं महिलाएं
ढाणी धौलिया की बुजुर्ग महिला चंदो देवी का कहना है कि सांड को बुजुर्ग के समान माना जाता है। पंचायती सांड को तो गांव के राजा की पदवी दी गई है। ऐसे में जब बड़ों के आगे घूंघट (पर्दा) किया जाता है तो फिर सांड के सम्मान में कमी किसलिए। यह प्रथा अकबर के शासनकाल से चली आ रही है।

बेकाबू कार ने पांच को कुचला

हिसार के गांव किन्नर के बस स्टैंड के पास बेकाबू कार ने सोमवार सायं किनारे ताश खेल रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए बरवाला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सोमवार सायं गांव किन्नर के बस स्टैंड के पास गांव के कुछ लोगों का दल ताश खेल रहा था। तभी गांव की ओर से तेज गति से आ रही सेंट्रो कार का ड्राईवर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित कार ताश खेल रहे लोगों के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद ताश खेल रहे लोगों में बजे सिंह, कपूर सिंह व माई लाल नामक व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सतबीर व महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आस-पास के ग्रामीणों ने बरवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

सीवर की Gas से तीन की मौत

Faridabad के लक्कड़पुर गांव की जमीन पर बनी अनियमित कालोनी शिव दुर्गा विहार में सीवर टैक की सफाई करते समय जहरीली गैस में दम घुटने से तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में दो रिश्ते में भाई थे।
शिव दुर्गा विहार में पंडित नामक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से सीवर टैक बनाया हुआ है। भरे टैक को खाली कराने के लिए पंडित ने सोमवार सुबह सेफ्टी टैकर के जरिए सफाई करने वाले रमेश को बुलाया था। रमेश ने टैक की सफाई का काम सोमवार दोपहर शुरू किया था। बाद में वह घर चला गया और उसने बेटे राजेश और भांजे संदीप को वहां भेज दिया। राजेश और संदीप दोनों गंदगी निकाल ही रहे थे कि अचानक टैकर का पाइप जाम हो गया। राजेश और संदीप ने एक साथ टैक में झांका, तभी दोनों जहरीली गैस से मूर्छित होकर टैक के भीतर जा गिरे। दोनों को टैक में गिरते देख पंडित के मकान में रह रहा किरायेदार नगेंद्र भी उन्हें बचाने के प्रयास में टैक में गिर पड़ा। इसके बाद किसी ने तीनों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को टैक से बाहर निकलवाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना सूरजकुंड प्रभारी सुरेद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि मकान मालिक ने जो सीवर टैक बनाया हुआ था, क्या उसकी अनुमति ली थी या नहीं। अगर अनुमति नहीं ली होगी तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमिका ने किया शादी से इनकार तो की खुदकुशी

Faridabad की डबुआ कालोनी में रहने वाले एक युवक ने प्रेमिका की बेवफाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। युवक ने प्रेमिका के समक्ष खुदकुशी भी कुछ इस तरह की, कि सैकड़ों लोग इस घटना के चश्मदीद बन गए।
डबुआ कालोनी के ई ब्लाक में रहने वाले सुभाष का 23 वर्षीय बेटा ऋषि एक कंपनी में काम करता था। ऋषि के साथ ही कालोनी की 21 वर्षीय लड़की भी काम करती है। दोनों के बीच पांच वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। ऋषि ने कुछ समय पहले अपनी प्रेमिका के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। प्रेमिका ने इस प्रस्ताव के बाद अपने पिता से बातचीत शुरू की। लड़की के पिता ने ऋषि को उसके अयोग्य करार देते हुए उसकी सगाई कहीं दूसरी जगह कर दी। ऋषि सगाई की बात को सुनकर आग बबूला हो गया। उसने लड़की से कहा कि वह शादी से इनकार कर दे, लेकिन लड़की अपने परिजनों के खिलाफ नहीं जाना चाहती थी।
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह ऋषि की प्रेमिका डयूटी जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में ऋषि ने उसे रोक लिया और एक खाली मैदान में ले गया। वहां उसने लड़की पर सगाई तोड़ने के लिए दबाव बनाया। लड़की ने मना किया तो ऋषि ने चाकू निकालकर उस पर दो वार किए। लड़की दोनों वार बचाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। लोग यह तमाशा देखने इर्द-गिर्द इकट्ठें हो गए। कुछ छतों पर खड़े होकर यह नजारा देखने लगे।
लोगों को जुटते देख ऋषि कुछ समय के लिए एक गली की तरफ भागा और जब वहां से वापस आया तो उसके पेट में चाकू घुसा हुआ था। खून की धार बह रही थी। युवक लड़की के पैरों के पास लड़खड़ा कर गिर गया। यह दृश्य देख लड़की ने अपने भाई और पिता को मौके पर बुलवा लिया। लोग घायल युवक को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

Surajkund Craft Mela


राज्य शतरंज एसो. का खेल कैलेंडर जारी

हरियाणा स्टेट शतरंज एसोसिएशन ने वर्ष 2009 व 2010 का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। Callender में फरवरी 2009 से लेकर दिसंबर 2010 तक की खेल तिथियां घोषित की गई है। हरियाणा स्टेट शतरंज एसोसिएशन के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि 30 सदस्यीय प्रदेश टीम 11 फरवरी को आंध्रप्रदेश में होने वाले 54 वें नेशनल स्कूली खेलों में भाग लेने के लिए रवाना होगी। 21 व 22 मार्च को पंचकूला में जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 28 व 29 मार्च को भिवानी में जिला स्तरीय अंडर 9, 17 व ओपन प्रतियोगिता, 9 व 10 मई को भिवानी में जिला स्तरीय अंडर 11 व 19 प्रतियोगिता, 1 से 14 जून तक झारखंड में रांची शहर में 34 वें नेशनल गेम्स, 12 से 14 जून तक कुरुक्षेत्र के ताज पैलेस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, 27 से 28 जून को भिवानी में जिला स्तरीय अंडर 13 व 25 प्रतियोगिता 25-26 जुलाई को रोहतक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 14 से 16 अगस्त को जींद में राज्यस्तरीय सीनियर प्रतियोगिता, 2 से 4 अक्टूबर तक रोहतक में राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि अक्टूबर माह में एमडीयू रोहतक व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की शतरंज टीमों का चयन, सीबीएसई नार्थ जोन अंडर 14 व 19 टूर्नामेंट व 23वें हरियाणा ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। नवंबर माह में राज्यस्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता, सीबीएसई नेशलन चेस टूर्नामेंट व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस टूर्नामेंट, 19-20 दिसंबर को भिवानी में जिला स्तरीय अंडर 7,15 व ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 27-28 मार्च, 8-9 मई व 26-27 जून 2010 को भिवानी में विभिन्न शतरंज प्रतियोगिताएं 24 व 25 जुलाई को रोहतक में चेस टूर्नामेंट 14 से 16 अगस्त 2010 तक पंचकूला में होगा।

Bhiwani का Brett Lee

दीपक का एमआरएफ क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चयन
भिवानी के दीपक चौधरी को एमआरएफ क्रिकेट अकादमी में तेज गेंदबाजी के प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। दीपक को चेन्नई में विश्र्व प्रसिद्ध तेज गेंदबाज रहे डेनिस लिली व भारत के जवागल श्रीनाथ प्रशिक्षण देंगे। भिवानी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर यह प्रतिभावान तेज गेंदबाज 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकता है। दीपक चौधरी की गेंदबाजी की रफ्तार भविष्य में 155 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। दीपक को सधे हुए तेज गेंदबाजों से प्रशिक्षण के बाद दीपक चौधरी की प्रतिभा में गुणात्मक सुधार आने की उम्मीद है। चेन्नई में एमआरएफ क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षण शिविर में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलेंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश व भारत के गेंदबाजों को निखारा जाएगा। दीपक ने भिवानी के भीम स्टेडियम में अभ्यास कर क्रिकेट की शुरूआत की थी। वह सिरसा की चौ. देवीलाल इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी में भी अभ्यास कर चुके हैं।

बेरोजगारी से तंग युवक ने फांसी लगाई

बेरोजगारी से तंग एक युवक ने फरीदाबाद में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। सेक्टर-तीन में रहने वाला 23 वर्षीय सिद्धार्थ कुछ समय से नौकरी की तलाश कर रहा था। उसके पिता नहीं हैं। मां गीता दिल्ली में नेहरू प्लेस में नौकरी करती है। तीन दिन पहले सेक्टर-30 में रहने वाली सिद्धार्थ की मौसी के यहां कोई समारोह था। सिद्धार्थ की मां तीन दिनों से इसी समारोह में थी। इधर सिद्धार्थ घर में अकेला रह रहा था।
रविवार रात सिद्धार्थ की मौसी का लड़का अपनी मौसी गीता को सेक्टर-तीन स्थित घर छोड़ने आया था। जब गीता ने घर का दरवाजा खोलना चाहा तो वह भीतर से बंद था। काफी प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस बुलवाई गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सभी के होश उड़ गए। सिद्धार्थ घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। शव को जमीन पर उतारा गया।

Sunday, February 8, 2009

Rathi गुट को IOA की मान्यता

चार साल की जद्दोजहद के बाद आखिर भारतीय ओलंपिक संघ ने आईपीएस अधिकारी पीवी राठी के नेतृत्व वाले हरियाणा ओलंपिक संघ को मान्यता प्रदान कर दी है। अब हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा चयनित खिलाड़ी ही रांची में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे। उधर अभय गुट ने राठी गुट को मान्यता मिलने के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। हरियाणा ओलंपिक संघ (अभय गुट) के महासचिव व पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएस मलिक ने कहा है कि राठी गुट को कोई मान्यता नहीं मिली है। पंचकूला अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव रणधीर सिंह ने पीवी राठी को परिपत्र भेजकर हरियाणा ओलंपिक संघ को मान्यता प्रदान करने संबंधी जानकारी दी है। यहां हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राठी ने दावा किया कि रांची में होने वाले 34वें राष्ट्रीय खेलों के लिए तमाम चयन प्रक्रिया उनके नेतृत्व वाले हरियाणा ओलंपिक संघ के बैनर तले आयोजित की जाएगी। राठी के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ ने एचओए को मान्यता देने संबंधी फैसला पंचकूला की सिविल जज (सीनियर डिविजन) अंशु शुक्ला के आदेश के आधार पर लिया है। 24 दिसंबर 2008 को जारी आदेशों में न्यायाधीश अंशु शुक्ला ने कहा है कि पीवी राठी के नेतृत्व वाले एचओए को प्रांतीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजित करने तथा उनमें भागीदारी करने का पूर्ण अधिकार है। इस संबंध में राज्य सरकार ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। पीवी राठी के अनुसार आईओए के महासचिव रणधीर का परिपत्र उन्हें 30 जनवरी 2009 को हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी लंबे अरसे से इस दुविधा में थे कि वह किस गुट में जाएं। ओलंपिक संघ ने अपना कोई फैसला नहीं सुनाया था, तब तक संघ के सभी खाते फ्रिज थे। अब इन खातों के संचालन के लिए बैंक से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा ओलंपिक संघ के पास खेल बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन बैंक खातों में बंद पड़े करीब 40 से 50 लाख रुपये को भी खेल गतिविधियां बढ़ाने पर खर्च किया जाएगा। उधर हरियाणा ओलंपिक संघ (अभय गुट) के महासचिव एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएस मलिक ने पीवी राठी गुट को मान्यता मिलने संबंधी दावे पर सवाल खड़े किए हैं। मलिक ने कहा कि पंचकूला की अदालत ने पीवी राठी गुट के हक में जो फैसला दिया है, भारतीय ओलंपिक संघ ने सिर्फ उसे फारवर्ड किया है। राठी गुट के पदाधिकारी खेल प्रेमियों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्हें कोई मान्यता हासिल नहीं हुई है। पंचकूला अदालत के फैसले को अभय चौटाला गुट हाईकोर्ट में चुनौती देगा। इसके लिए पूरे केस की स्टडी की जा रही है। मलिक के अनुसार अभय चौटाला के नेतृत्व वाली हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व महासचिव को परिपत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पीवी राठी गुट नकली और फर्जी है। उन्होंने पंचकूला की अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने संबंधी एसोसिएशन के फैसले की भारतीय ओलंपिक संघ को भी जानकारी दी है।

सूरजकुंड क्राफ्ट मेला

महिला अनशनकारी की हालत बिगड़ी

शामलात भूमि पर प्लाट काटे जाने के विरोध में Gohana एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे आदोलनकारियों में से एक महिला की हालत रविवार को बिगड़ गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। चार अनशनकारी पहले से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाराधीन है। उधर, रोहतक पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद अनशनकारी भीम सिंह सुरा भी धरने पर आकर बैठ गए है।
रविवार को आमरण अनशन पर बैठी राजरानी का स्वास्थ्य गिरने के कारण उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। अनशनकारी सुरजमल, रत्‍‌न सिंह, नफे सिंह व मौजीराम पहले ही सीएचसी में उपराधीन है। उधर, अनशन पर बैठी हरियाणा जनहित काग्रेस की महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुमित्रा दहिया ने कहा कि जब मुख्यमंत्री गोहाना में आते है तो यहा के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते है और अब उन्हीं को वोट की राजनीति के चलते मरने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि अभी तक एक भी कांग्रेसी नेता ने धरने पर पहुचकर बुजुर्गों की हालत के बारे में नहीं पूछा। दहिया को चिकित्सकों ने अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह तब तक उपचार नहीं करवाएंगी जब तक धरने पर बैठे बुजुर्ग भोजन ग्रहण नहीं करेगे। रविवार को भाजपा नेता विजय पुलस्थ्य, अजीत सिंह व जयकुंवार भी एक दिन के लिए धरने पर बैठे। आदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मागों को नहीं सुना जाएगा वे धरने पर बैठे रहेगे।

Pistol के बल पर 24 लाख लूटे

Sonipat में एक व्यक्ति से पिस्तौल दिखाकर 24 लाख रुपये लूट लिय्स गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर-14 निवासी सतपाल पुत्र लखीराम ने बताया कि 13 जनवरी को वह दिल्ली निवासी एक रिश्तेदार से मोबाइल पर रुपये के लेन-देन संबंधी बात कर रहा था। इसी दौरान उसका जानकार गाव गुमड़ निवासी विकास और संजीत भी वहां आ गए और उसके साथ ही दिल्ली चलने की बात कही। विकास जमीन खरीद-फरोख्त मामले में उसका साझीदार भी था। सतपाल के अनुसार तीनों कार में सवार होकर त्रिनगर, दिल्ली निवासी विनोद के घर पर चले गए। वहा से विनोद ने सतपाल को 24 लाख रुपये दिए, जिसे उसने अपनी कार की डिग्गी में रख दिया। कार को विकास चलाने लगा और संजीत उसके साथ बैठ गया, जबकि वह और विनोद कार की पिछली सीट पर बैठ गए और सभी सोनीपत की ओर चल दिए। जब वह सेक्टर-12 के पास एक सुनसान जगह पर पहुचे तो अचानक विकास ने कार रोक दी और संजीत ने पिस्तौल के बल पर उन्हे काबू कर लिया। इसी दौरान एक सफेद रग की दूसरी कार वहां आकर रुकी जिसमें से करीब चार-पाच युवक नीचे उतरे और उन्होंने कार की डिग्गी खोलकर उसमें रखे 24 लाख रुपये लूट लिए। सभी लोग उस सफेद रंग की कार में सवार होकर फरार हो गए। सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के बाद से दहशत के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके करीब सप्ताह भर बाद एक दिन जब वह घर से बाहर निकला तो एक कार में विकास, संजीत व गाव रेवली निवासी दलेल उसके पास आए और उसकी कार के सामने अपनी कार अड़ा दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद 4 फरवरी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

छात्रा ने लगाई फांसी

Sonipat की हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी नौवीं की एक student ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
नौवीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा अपने नाना के पास रहती थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। बताया जाता है कि उसकी मां की भी एक रेल हादसे में मौत हो चुकी थी और पिता के अलग होकर वह अपने नाना के पास रह रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Saturday, February 7, 2009

सीट 80, कतार में 3221 बच्चे

नौकरी पाने के लिए हजारों बेरोजगार युवाओं का लाइन में खड़ा होना तो लाजमी दिखता है, लेकिन जब बच्चे अच्छी शिक्षा पाने की चाह में भी लम्बी कतार में खड़े अपने भविष्य की तलाश करते दिखें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा। देवराला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में कुछ ऐसा ही माजरा देखने को मिल रहा है। 8 फरवरी को होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 80 सीटों का चयन किया जाना है, लेकिन जवाहर नवोदय में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या 32 सौ से भी अधिक का आंकड़ा पार कर गई है। सबसे अधिक भिवानी खण्ड के बच्चों ने जवाहर नवोदय में प्रवेश पाने का उत्साह दिखाया है। प्रवेश पाने के लिए निर्धारित सीटों से 40 गुणा अधिक विद्यार्थियों के आवेदन पहुंचने से खण्ड शिक्षा अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का जिम्मा सौंपा गया है।
हरियाणा स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा देवराला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए वर्ष 2009 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी से किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए विभाग द्वारा जिला के सभी दस खण्डों में एक-एक परीक्षा केंद्र भी स्थापित किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठी में प्रवेश पाने के लिए विभाग द्वारा जिला के पांचवीं पास विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। शिक्षा विभाग के पास जिले से 3221 बच्चों के आवेदन पहुंचे है, जबकि इनमें से मात्र 80 बच्चों का ही चयन इस सत्र के लिए होना है।
शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिस विद्यालय के परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य को केन्द्र अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की जा चुकी है और सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
कहां-कहां होंगे परीक्षा केंद्र
भिवानी में- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
बवानीखेड़ा में- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
चरखी दादरी में- परसराम हेतराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
बौंदकलां में- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
बाढड़ा में- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
लोहारू में-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
बहल में- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
देवराला में जवाहर नवोदय विद्यालय
तोशाम में- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
सिवानी में- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यायल

आतंकवाद एक अरब लोगों को भूखे मारने की साजिश : तोगडि़या

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगडि़या ने कहा कि आतंकियों को मात्र सिरफिरा कहने से ही काम नहीं चलेगा, क्योंकि आतंकवाद फैलाकर विश्र्व के करीब एक अरब लोगों को भूखे मारने की साजिश है। आतंकवादियों को शरण, मदरसों में प्रशिक्षण देने पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। आतंकी हमलों के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमें तैयार रहना होगा। तोगडि़या शुक्रवार की शाम को अंबाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में विहिप के धर्म रक्षा निधि अर्पण समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में एक भी हिंदू महिला के साथ में ज्यादती हो तो उसका सौ करोड़ लोगों के देश में बहुसंख्यक समाज मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हो जाए तो सारा आतंकवाद एक दिन में समाप्त हो जाएगा। उन्होंने इस दौरान गुजरात का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह से लोग विश्व हिंदू परिषद के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। तोगडि़या ने कहा कि आतंकियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से देश पर हमले किए जा रहे हैं। 18 सालों में हमले ही हमले हुए हैं। अमेरिका में व‌र्ल्ड ट्रेड सेंटर और ब्रिटेन में एक-एक हमले के बाद दूसरी घटना नहीं हुई है, क्योंकि वहां आतंकवाद व इन्हें शरण देने वालों के लिए कोई माफी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुंबई हमला देश के सौ करोड़ लोगों को भूखे मारने की साजिश है, इसे मामूली घटना मानकर छोड़ देना ठीक नहीं होगा। इसके लिए हमें चार बातें समझनी होंगी। पूरी दुनिया को अपने इशारों पर नचाना चाहते हैं, जिससे सावधान होना होगा। पेट्रोल और डीजल के नाम पर कमाई करने के बाद विश्व के लोगों को ही आतंकवाद से परेशान कर रहे हैं। दुनिया के अर्थतंत्र को एक साजिश के तहत समाप्त किया जा रहा है। इसीलिए जरूरी है कि हिंदू समुदाय एकजुट हो। धर्मातरण, आतंकवाद रोकने के लिए मिल-जुलकर काम करें। मंच का संचालन अजय जैन एडवोकेट ने किया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, डा.केडी शर्मा आदि प्रमुख लोग मंचासीन रहे। जबकि काफी संख्या में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।

अंबाला में बनेगा प्रदेश का दूसरा बीएसएफ मुख्यालय

हिसार के बाद अंबाला में प्रदेश का दूसरा बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) मुख्यालय बनेगा। इसके लिए गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिल चुकी है। राजस्व विभाग ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। तकरीबन 65 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले मुख्यालय के लिए सरकार की ओर से सेक्शन चार के तहत नोटिस की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। फिलहाल आपत्तियां स्वीकार करने के साथ ही जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के आसार साफ हो गए हैं। शहर के अंबाला-नारायणगढ़ रोड स्थित पंजोखरा में बनने वाले बीएसएफ मुख्यालय के लिए वर्षो पहले ही खाका तैयार हो चुका था, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण की एनओसी भी सरकार की ओर से जारी हो गई थी। बीएसएफ की ब्लूप्रिंट के मुताबिक उन्हें छावनी क्षेत्र के नजदीक ही जमीन की तलाश थी, जिसमें पंजोखरा गांव की जमीन सबसे उपयुक्त समझी गई है। यही नहीं उक्त जमीन अंबाला-नारायणगढ़ मुख्य मार्ग पर भी है। लिहाजा गृह मंत्रालय के निर्देशों पर सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए हरी झंडी दे दी,अब किसानों से सेक्शन पांच के तहत दावे व आपत्तियां मांगी गई है, जिसको सुनने के बाद सेक्शन छह यानी अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीएसएफ मुख्यालय निर्माण के लिए तैयार किए गए ब्लू प्रिंट में सरकारी क्वार्टरों के अलावा पूरी बटालियन होगी, जिसमें अधिकारियों और जवानों के लिए आधुनिकतम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आर्मी की तरह से ही बीएसएफ मुख्यालय में भी परेड ग्राउंड सहित अन्य व्यवस्थाएं होंगी। फायरिंग रेंज भी अलग से तैयार किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के संबंध में जिला राजस्व अधिकारी जीआर रोहिल्ला ने बताया कि सेक्शन चार की कार्रवाई पूरी करने के बाद किसानों से आपत्तियां मांगी गई है, जिसमें ज्यादातर किसानों ने खेतों के लिए रास्ता छोड़ने की डिमांड की है।

Court में आत्मदाह

Sonipat के गनौर में सब डिविजनल ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) की अदालत में शुक्रवार सुबह वहां कार्यरत एक प्यादे ने आत्मदाह कर लिया। इससे पूर्व उसने कोर्ट रूम की दीवार पर लिखकर एसडीजेएम आरके जैन को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने तीन पृष्ठ का एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें एसडीजेएम पर नाजायज ढंग से तंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एसडीजेएम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। प्यादा वेदप्रकाश करनाल के मतारानी कालोनी, चार चमन का रहने वाला था और इस अदालत में कार्यरत था।
एसडीजेएम के रीडर ओमप्रकाश रंगा ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह अपनी ड्यूटी पर आए तो उन्हें कोर्ट रूम से धुआं निकलता दिखाई दिया। रंगा ने इसकी सूचना तत्काल अन्य लोगों को दी और कोर्ट रूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था। जब लोगों ने एसडीजेएम आरके जैन के कमरे की ओर से जाकर कोर्ट रूम का दरवाजा खोला तो सभी दंग रह गए। कोर्ट रूम में जज की कुर्सी के सामने फर्श पर अदालत का प्यादा वेद प्रकाश बुरी तरह झुलसी हालत में पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। आग लगने के कारण कोर्ट रूम की कुर्सियां, कंप्यूटर, मेज आदि भी जल गए थे। अदालत कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना गन्नौर पुलिस व एसडीजेएम को दी। सूचना मिलते जज आरके जैन के अलावा गन्नौर डीएसपी बनवारी लाल, थाना प्रभारी सुल्तान सिंह पहुंच गए। पुलिस ने मौके से वेद प्रकाश के हाथों हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम लिखा तीन पेज का पत्र भी बरामद कर लिया। इस पत्र में एसडीजेएम पर नाजायज परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच हाईकोर्ट के किसी जस्टिस कराने की गुहार लगाई है। कोर्ट रूम में आत्मदाह की सूचना मिलते ही सेशन जज वीरेंद्र सिंह, एसएसपी नवदीप सिंह विर्क भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वेद प्रकाश की पत्नी नीलम की शिकायत पर एसडीजेएम आरके जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल की टीम ने भी जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया।
पुत्र को मिलेगी नौकरी : जिला सेशन जज वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वेद प्रकाश के पुत्र तरुण को कोर्ट में नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तरुण चाहे तो कल से ही नौकरी पर आ सकता है, उसे सरकार की ओर से नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि वह बीए पास है तो उसे क्लर्क लगाया जाएगा और यदि वह कम पढ़ा-लिखा है प्यादा के पद पर ही तैनाती होगी। इसके अलावा सरकार की ओर उसके परिवार को हरसंभव सहायता भी प्रदान की जाएगी। चार-पांच महीने पहले ही हुआ था तबादला : पुलिस को दी शिकायत में वेदप्रकाश की पत्नी नीलम ने बताया कि चार-पांच महीने पहले ही वेदप्रकाश का तबादला गन्नौर एसडीजेएम की कोर्ट में हुआ था। इससे पहले वह 25 साल से सोनीपत में तैनात था। शिकायत में उसने कहा है कि वेदप्रकाश से एसडीजेएम चौकीदारी के अलावा घर का काम भी कराते थे और कभी-कभी तो उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। नीलम के अनुसार इससे वह काफी परेशान चल रहा था और चार-पांच दिन पहले ही उसने आत्महत्या की भी बात कही थी। यही नहीं एक दिन वह बीमार थी और वेद प्रकाश ने छुट्टी की दरखास्त दी थी, लेकिन जज साहब ने छुट्टी नहीं दी थी। इन सारी बातों के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था।

Thursday, February 5, 2009

Fija का Chand को अल्टीमेटम



हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद की पत्‍‌नी फिजा उर्फ अनुराधा बाली ने वीरवार को अपने शौहर को 48 घंटे में वापस न लौटने पर कानूनी कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। फिजा ने कहा कि मैं मीडिया के जरिये चांद को 48 घंटे का अल्टीमेटम देती हूं कि वह मेरे बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि मैं उनकी पत्नी हूं कि नहीं। इसके बाद मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी। मेरे लिए सभी विकल्प खुले हैं।
Fija ने गुरुवार को अपने वकील रोहित महाजन के साथ पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे अभी तक चांद का इंतजार कर रही हैं ताकि आमने-सामने बैठकर सारी गलतफहमियां दूर की जा सके। उन्होंने कहा, चांद के पास ताजमहल घूमने का तो समय है लेकिन उनसे मिलने का नहीं। Fija ने इस दौरान चांद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी तो दी ही, यह यह इशारा भी किया कि वे राजनीतिक तौर पर चांद को कितना नुकसान पहुंचा सकती हैं।
उन्होंने चांद के लिखे कुछ पत्र भी दिखाए। इसमें एक ऐसी स्लिप भी थी जिस पर ‘आई लव यू अनु’ लिखा था। Fija ने दावा किया कि चांद ने यह अपने खून से लिखा है। चंद्रमोहन द्वारा खुद को अभी तक चांद मोहम्मद बताने व Fija की इज्जत करने संबंधी बयान पर फ़िजा ने कहा, उन्हें अभी उम्मीद है लेकिन अब वे आराम से नहीं बैठेंगी।

किसानों को देंगे एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ : चौटाला

पूर्व मुख्यमंत्री तथा इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्राकश चौटाला ने कहा कि भूमि अधिग्रहित करने पर किसानों को एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाएगा। किसानों की ओने पोने दामों में भूमि अधिग्रहित कर ने एसईजेड में उद्योगपतियों को घुसने नहीं दिया जाएगा।
गुडगाँव के भोड़ाकलां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि मुंबई पर हमले के बाद भारत सरकार को भी पाक के आतंकवादी अड्डों पर हवाई हमला कर देना चाहिए था। परंतु यूपीए के नेता स्वाभिमान दिखाने की बजाए अमेरिका से गुहार लगाते रहे कि वह मुंबई हमले के दोषियों को हमारे हवाले करवाए।
उन्होंने कांग्रेस को गरीबों तथा किसानों की विरोधी बताते हुए पूंजीपतियों की सरकार बताया तथा कहा कि आजादी के बाद 61 वर्ष में से 54 वर्ष कांग्रेस सत्ता में रही परंतु देश की 115 करोड़ में से 75 करोड जनता को आज भी दो वक्त की रोटी नहीं मिल रही। कांग्रेस एक तरफ किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं देती दूसरी तरफ जनता को गेहूं काफी महंगा बेचती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गेहू का समर्थन मूल्य 1080 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है जबकि एक अनुमान के अनुसार किसान की लागत ही 1250 रुपये प्रति क्विंटल बैठती है। चुनावी पिटारा खोलते हुए श्री चौटाला ने घोषणा की कि राज्यों में उनकी सरकार आने पर गेहूं का समर्थन मूल्य 1400 रुपये क्विंटल किया जाएगा परंतु प्रदेश की गरीब जनता को खाने के लिए सरकार 700 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं उपलब्ध करवाएगी। वृद्धावस्था पेंश 700 रुपये प्रति माह दी जाएगी। बेरोजगारों को 1000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग को रोजगार जुटाने के लिए बिना ब्याज के ऋण दिया जाएगा। बिजली, बीज खाद प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Ranbir Hooda की अस्थियां प्रवाहित

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की अस्थियां उनके पैतृक गांव सांघी के खेतों के अलावा भाखड़ा नांगल बांध और हथिनी कुंड बैराज में प्रवाहित की गई। बुधवार सुबह दिवंगत रणबीर सिंह हुड्डा के तीनों बेटे इंद्रजीत सिंह हुड्डा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा,धर्मेद्र सिंह हुड्डा व उनके पौत्र दीपेंद्र हुड्डा, सुखवेंद्र हुड्डा , हरेंद्र, सुनेंद्र व परिवार के अन्य सदस्य प्रात: संविधान स्थल पहुंचे और सभी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अस्थियां चुनी। अस्थियां चुनने के बाद समाधि स्थल पर पवित्र जल का छिड़काव किया गया व पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके भतीजे सुखेंद्र हुड्डा मोनू अस्थियां लेकर भाखड़ा बांध नांगल के लिए रवाना हुए, जबकि हथनी कुंड बैराज, यमुनानगर में दिवंगत रणबीर सिंह की अस्थियां विसर्जन करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बडे़ भाई इंद्रसिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा गए।
भाखड़ा बांध, नांगल के प्रति गहरे लगाव को ध्यान में रखते हुए उनकी अस्थियां भाखड़ा बांध व हथनी कुंड बैराज (यमुनानगर) में प्रवाहित की गई है।
इस बीच, मुख्यमंत्री के छोटे भाई धमेंद्र सिंह हुड्डा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर गांव सांघी के खेतों व फार्म हाउस पर पहुंचे और विसर्जन किया।
दिवंगत रणबीर सिंह हुड्डा के संयुक्त पंजाब में बिजली एवं सिंचाई मंत्री के पद पर रहते हुए भाखड़ा बांध का निर्माण कार्य पूरा हुआ था।

Forensic Course को Medical Council की मान्यता

फोरेसिक मेडिसन में एमडी करने वालों के लिए खुशखबरी है। 20 सालों से मंजूरी की इंतजार में अटके इस कोर्स को अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने मान्यता दे दी है। यह कोर्स करने वाले डॉक्टर अब देश-विदेश में भी जॉब कर सकेंगे।
पिछले 20 वर्षो में पीजीआई रोहतक से फोरेसिक मेडिसन में एमडी की पढ़ाई कर चुके डॉक्टरों को भी इससे लाभ होगा। अब तक यह कोर्स करने वाले डॉक्टर केवल प्रदेश में ही जॉब करने को बाध्य थे, क्योंकि इनकी डिग्री हरियाणा से बाहर मान्यता नहीं रखती थी। इस कारण अनगिनत डॉक्टर आगे बढ़ने से वंचित थे।
20 सालों से अटका था मामला
एमडी इन फोरेसिक मेडिसन को रिकोग्नाइज्ड करवाने का मामला पिछले 20 सालों से पेंडिंग था। इस कोर्स को मान्यता के लिए प्रदेश के एक मात्र चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस रोहतक ने उच्चाधिकारियों के पास भेजा था। जिसे अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) द्वारा मंजूरी दे दी गई है। पीजीआई कुलपति डॉ. एसएस सांगवान ने बताया कि फोरेसिक मेडिसन में एमडी कोर्स को एमसीआई से मान्यता मिल गई है।

High Court में पेश हुए शिक्षा सचिव

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नोटिस पर मंगलवार को हरियाणा के शिक्षा सचिव हाईकोर्ट में पेश हुए। शिक्षा सचिव ने हाईकोर्ट को बताया कि सुप्रीमकोर्ट के रेगुलेशन के अनुसार हरियाणा सरकार ने जेबीटी संस्थानों पर नजर रखने के लिए एक कमेटी 2002 में बनाई गई थी, लेकिन उसे नोटिफाई नही किया। हाईकोर्ट ने सरकार को दो सप्ताह के अंदर कमेटी को नोटिफाई कर कोर्ट मे रिपोर्ट देने को कहा है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को तय की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हरियाणा में जेबीटी के नाम पर निजी जेबीटी संस्थानो में छात्रों से तय फीस से ज्यादा वसूली करने के खिलाफ एक याचिका दायर की हुई है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में हरियाणा में जेबीटी कराने वाले संस्थानों पर छात्रों से मोटी फीस लेने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में निजी जेबीटी संस्थानों पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है। इस मामले में याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि नियम के अनुसार निजी जेबीटी संस्थान एक साल में 4800 रुपये व दो साल की कुल 9600 रुपये फीस एक छात्र से ले सकता है जबकि प्रदेश में जेबीटी संस्थान एक साल के 35 हजार से 50 हजार रुपये तक व दो साल के लिए 70 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल रहे हैं।

India needs to raise crop yield 40% by 2025

India needs to produce about 320 million tonnes of food grains by 2025 to meet the demand for food, which is growing rapidly due to increasing population
India will need to ramp up its foodgrain production by almost 40 per cent to meet the demand of burgeoning population by 2025, Food and Agriculture Minister Sharad Pawar said here on Wednesday.Speaking at a global conference on conservation in agriculture, Pawar said that the demand for food would increase voraciously with rising population, reports IANS."The demand for food is growing rapidly due to increasing population and rising income levels and we need to produce about 320 million tonnes of food grains by 2025," he said.India has made a record production of 230.67 million tonnes of foodgrains in 2007-08 for the current population of 1.1 billion. This will rise to 1.3 billion in 2025."It implies more pressure on our existing land, soil and water resources which are already in short supply and degraded, a situation being faced by many developing countries today," he said.The Minister noted that India needed to put more areas under irrigation, use water efficiently and increase efficiency of input. This year, Pawar said that India could go past last year's record production.Agriculture Commissioner NB Singh, who was also present on the occasion, said oilseeds could see a record bumper crop, as acreage had increased by 1.5 million hectares in both kharif and rabi seasons."Crops are looking good. As of now, there is no concern. But the next two weeks are crucial," he said, dismissing anxiety of the effect of rise of temperature on crops

Craft व बाल केंद्रों की ग्रांट बंद

नारी सशक्तिकरण वर्ष खत्म होते ही प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में चल रहे महिला Craft Center व Child Center की अनुदान राशि बंद कर दी है। राज्य के 33 बाल केंद्रों और 29 महिला क्राफ्ट सेंटरों को एक साल से अनुदान का एक रुपया भी हासिल नहीं हुआ है। अनुदान नहीं मिलने के बावजूद हालांकि कोई सेंटर बंद नहीं हुआ, लेकिन सुविधाओं के नाम पर इनमें मात्र खानापूर्ति की जा रही है। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 29 क्राफ्ट सेंटर और 33 क्रैच काम कर रहे हैं। इनकी देखभाल के लिए अलग से भारतीय ग्रामीण महिला संघ बनाया गया है। ग्रामीण महिला संघ को केंद्र व राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है। क्राफ्ट सेंटर पर महिलाओं को हस्त शिल्पकला का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि ग्रामीण क्रैच में पांच साल तक के बच्चों को रखे जाने का प्रावधान है। इन सेंटर को राज्य सरकार ने अनुदान राशि देना बंद कर दिया है। महिला क्राफ्ट सेंटरों को एक साल से तथा बाल केंद्रों को दो साल से अनुदान राशि नहीं मिल रही है। अनुदान बंद होने के कारण देहात में संचालित यह केंद्र औपचारिकता बनकर रह गए हैं। सरकार की अनदेखी का असर यह हुआ कि इस बार क्राफ्ट व बाल केंद्रों के संचालन के लिए मात्र 37 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। भारतीय ग्रामीण महिला संघ की आयोजन सचिव प्रतिमा के अनुसार बजट की कमी के चलते क्राफ्ट सेंटरों व बाल केंद्रों के संचालन में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि इन दोनों केंद्रों के प्रति राज्य सरकार का रवैया उदासीन है। फतेहाबाद व सिरसा में दो परिवार परामर्श केंद्रों के बेहतर संचालन का दावा करते हुए प्रतिमा ने बताया कि एक अप्रैल से पंचकूला के रामगढ़ में फ्लोरी-कल्चर व वर्मी कंपोस्ट बनाने की नर्सरी आरंभ की जाएगी। फतेहाबाद में कंप्यूटर सेंटर और करनाल में ब्यूटीशियन ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की योजना है।

Wednesday, February 4, 2009

NHRC to probe sexual abuse of Haryana school girl

The National Human Rights Commission has ordered an enquiry and recommended compensation to the sexually abused school girl in Haryana. The National Human Rights Commission (NHRC) has decided to take up the case of a class eight student in Haryana, who was allegedly sexually abused by her headmaster in the school two years ago.The Commission has ordered an enquiry into the complaint by Sube Singh, the victim's grandfather, who has alleged that no action was taken against the culprit as the FIR in the case was not registered under the appropriate sections of the law.The complain also said that the police lodged an FIR on February 14, 2007 against the headmaster of the school, Samay Singh, three days after the incident, reports IANS."Taking this into consideration, the Commission has directed the NHRC Director General of Investigations to conduct an on the spot enquiry and submit the report within two weeks," an NHRC official said.The commission also recommended a sum of Rs 100,000 to be paid as interim compensation to the victim. It also asked the Haryana Chief Secretary to submit a compliance report and proof of payment of the same.