Showing posts with label Health. Show all posts
Showing posts with label Health. Show all posts

Tuesday, November 24, 2009

स्वाइन फ्लू बेकाबू

प्रदेश में स्वाइन फ्लू बेकाबू होता जा रहा है। हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और स्वास्थ्य विभाग अपनी पीठ ठोंकने में ही पूरी ताकत लगाए हुए है। वहीं लोगों की लापरवाही ने बीमारी को नियंत्रण से बाहर कर दिया है। हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण ने पूरी व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। भिवानी के केएम स्कूल में सबसे अधिक आफत बरसी है वहां से करीब 60 से अधिक स्वाइन फ्लू के पोजिटिव आ चुके हैं। सोनीपत में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां मंगलवार को 45 नए मामलों की पुष्टि हुई।

ऐसे फैल रहा है संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग फ्लू पर रोकने के दावे तो बहुत कर रहा है लेकिन हालात यह चित्र कह रहा है। स्वाइन फ्लू शारीरिक संपर्क के साथ-साथ सांस व हवा से भी फैलता है। परंतु भिवानी में जांच कराने के लिए पहुंचे लोग साथ-साथ खड़े हैं और उन्होंने कोई एहतियात नहीं बरती है। अगर ये किसी मरीज के संपर्क में आते हैं तो निश्चित तौर पर उनके संक्रमण का पूरा अंदेशा है।
इस तरह एक बच्चे से शुरू हुआ संक्रमण अब भिवानी में पूरे स्कूल को अपनी चपेट में ले चुका है।

Saturday, November 14, 2009

गरीबों के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा

बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रदेश में दो नई योजनाएं 'नेहरू बाल दृष्टि योजना' और 'हरियाणा स्वास्थ्य वाहन सेवा नंबर 102 शुरू की गईं। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के रोगियों, गर्भवती महिलाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला में एंबुलेंस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। नेहरू बाल दृष्टि योजना का श्रीगणेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत राज्य में चार नेत्र बैंक स्थापित किए जाएंगे। साथ ही नेत्रदान करने वालों की सुविधा के लिए भी जिलों में नेत्रदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 102 डायल कर नेत्रदान के संबंध में सूचना प्राप्त कर सकता है। यह नंबर सभी एंबुलेंस वाहनों में भौगोलिक स्थिति प्रणाली के साथ सुसज्जित होगा।
हुड्डा ने कहा कि यह एंबुलेंस सेवा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों के रोगियों, अधिसूचित जाति व मलिन बस्तियों के वासियों,सड़क दुर्घटनाओं के पीडि़तों, गर्भवती महिलाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। अन्य श्रेणी के रोगियों को एंबुलेंस सेवा के लिए सात रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अदायगी करनी होगी।

Friday, July 10, 2009

सेहत से खिलवाड़

दूध दही के देश में खाने में जहर परोसा जा रहा है। नकली और सिंथेटिक दूध का बाद अब नकली घी बाज़ार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। पानीपत में नकली की बरामदगी के बाद अब रोहतक सिरसा, कैथल और जींद -झज्जर में भी नकली घी के रैकेट का नेटवर्क सामने आ चुका है।

30 जून को पानीपत की देशराज कालोनी और गुड़ मंडी के गोदामों से 210 पेटियां में रखा कोहिनूर व कार्तिक मार्का का 3000 किलो नकली घी बरामद किया था। इसके बाद पानीपत के किशनपुरा के विजय की दुकान से 144 किलो नकली घी कार्तिक और कोहिनूर मार्का का बरामद किया। जाटल रोड स्थित मनोज के कब्जे से 36 किलो घी बरामद किया। 6 जुलाई को पानीपत के वीर भवन चौक स्थित रायल ट्रेडिंग कंपनी और मेन बाजार की भारती मार्केट के गोदाम से 700 किलो नकली मधुररतन घी बरामद किया। यह घी ग्वालियर की पैरोडैक्टिक कल्याणा ब्रांड द्वारा तैयार किया गया था।


पुलिस दल ने जींद की अनाज मंडी स्थित गणेशीलाल-श्रीचन्द के गोदाम से मधुररतन मार्का का लगभग 1000 किलो घी बरामद किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जो नकली घी बरामद किया है वह ग्वालियर की कंपनी का है। कंपनी घी का कारोबार मधुरतन ब्रांड के नाम से कर रही है।


मंगलवार ( 7 July) को रोहतक में नकली घी का जखीरा पकड़ा गया है, वहीं सिरसा के रानियां में नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। पानीपत में लगातार छापामारी के बाद गिरोह के तार जींद, रोहतक व झज्जर से जुड़ रहे थे। मंगलवार दोपहर रोहतक की अनाज मंडी स्थित दो दुकानों पर पानीपत पुलिस ने छापा मारकर करीब 5600 किलो नकली देसी घी की बड़ी खेप बरामद की है। मंगलवार दोपहर रोहतक की पुरानी अनाजमंडी स्थित घी के कारोबार करने वाले दुकानों पर पुलिस का छापा पड़ते देख मंडी के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पानीपत पुलिस को सूचना मिली थी कि नकली घी का कारोबार करने वाले गिरोह के सूत्र रोहतक से भी जुड़े हैं और रोहतक स्थित पुरानी अनाज मंडी के दो दुकानदार नकली घी का कारोबार जमकर कर रहे हैं। इसी आधार पर पानीपत पुलिस ने मंगलवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित एक दुकान व एक गोदाम पर छापा मारा। दोनों जगहों से पुलिस ने 256 कार्टून नकली घी बरामद की। सोमवार को भी छापे के दौरान सात सौ किलोग्राम नकली घी पकड़ा था। इसी एफआईआर में यहां के दोनों दुकानदारों के नाम भी शामिल हैं।
गुप्तचर विभाग की टीम ने सिरसा के गांव नगराना में मंगलवार को छापा मार नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पुलिस ने 682 किलोग्राम नकली देसी घी, नामचीन कंपनियों के रेपर, डिब्बे, यूरिया खाद, केमिकल, रिफाइंड, डालडा घी, भट्ठियां, गैस सिलेंडर, पेंकिग मशीन व घी सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली जीप भी बरामद की है। गुप्तचर विभाग को पिछले कुछ समय से रानियां क्षेत्र में नकली देसी घी तैयार होने की सूचनाएं मिल रही थीं। विभाग के जिला निरीक्षक अजायब ¨सह ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को अचानक गांव नगराना में खेतों के अंदर बनी एक ईमारत में छापा मारा और तीन लोगों को नकली देसी घी बनाते समय रंगेहाथों पकड़ लिया।




कैथल डोगरा गेट स्थित चौधरी डेयरी में बुधवार ( 8 July) को नकली देसी घी बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर नकली देसी घी, क्रीम व पनीर बनाने का धंधा किया जाता है। इसके बाद छापे मारे गए तो वहां नकली देसी घी, क्रीम व पनीर बनाने का कार्य चल रहा था। डेयरी से ब्रांडेड कंपनियों के खाली रेपर भी मिले। इनमें से देसी घी निकाल लिया जाता था और उसी रेपर में डालडा व देशी घी मिक्स कर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। टीम को वहां से रंग-रोगन में प्रयोग की जाने वाली डेकोलाइट पपड़ी भी मिली। छापा मारने वाली टीम ने डेयरी से घी, क्रीम, पनीर, केमिकल तथा आरारोट के 12 अलग-अलग सैंपल लिए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। चौधरी डेयरी संचालक हरेंद्र ने कहा कि गर्मी में दूध व अन्य पदार्थो में सभी मिलावट करते हैं। गर्मी में दूध की कमी होने के चलते आर्डर अधिक होने के कारण उसने मिलावट कर दी। उधर, पानीपत में वीरभवन चुंगी के पास स्थित गोदाम से पुलिस ने 6 जुलाई को लगभग 700 किग्रा मधुरतन ब्रांड के घी बरामद किए थे। गोदाम के मालिक जितेंद्र जैन के खिलाफ थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सेक्टर 11-12 में रहने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।


जींद व ग्वालियर से लाता था घी : पूछताछ में जितेंद्र ने खुलासा किया है कि वह मधुरतन देशी घी जींद और ग्वालियर से मंगवाता था। जींद में ही मधुरतन घी की जींद में फैक्टरी है। जितेंद्र जैन की भारती मार्केट में रायल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। वह मधुररतन घी का थोक विक्रेता है।


पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने रविवार (12 July) को Narwana की दबलैण रोड पर स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 1200 लीटर नकली देसी घी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम को पिछले दिनों गुप्त सूचना मिली थी कि नरवाना में नकली देसी घी का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है।