Saturday, May 9, 2009
हल किए चार सवाल, अंक पांच के दिए
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को जांची गई एचसीएस की उत्तरपुस्तिकाओं में गड़बड़ी मिली। एक उत्तरपुस्तिका में चार प्रश्नों को हल किया गया था, जबकि अंक पांच प्रश्नों के दिए गए थे। यह उत्तरपुस्तिका पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के राजनीतिक सलाहकार रहे शेरसिंह बड़शामी के पुत्र कुलधीर की थी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने 2002 के दौरान हुई 65 एचसीएस अफसरों की नियुक्ति में हुई धांधली के मामले में बीते रोज उत्तरपुस्तिकाओं को कोर्ट में पेश करने को कहा था। खंडपीठ ने यह भी पाया कि कुलधीर सिंह की उत्तर पुस्तिका में इतिहास के पेपर में मैप व एक अन्य सवाल जिसका जवाब देना जरूरी था, का जवाब नहीं दिया गया था, फिर भी उसे पूरे अंक दिए गए हैं। खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए आज जग निवास, जगदीप, सुरेंद्र कुमार, रंजीत कौर व वीना हुडडा की उत्तर पुस्तिका की भी जांच की। इस मामले की बहस के दौरान हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील मोहन जैन ने कोर्ट को बताया कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में 536 से ज्यादा अंक लिए थे उन्हे साक्षात्कार में कम अंक दिए गए। ऐसे ही एक मामले में करनाल के अतिरिक्त जिला जज राम सिंह की पत्नी रंजीत कौर, जो हरियाणा के एक आईएएस अधिकारी हरबख्स सिंह की बहन थी उसने लिखित परीक्षा में 493 अंक लिए थे। एचपीएससी के पैनल ने उसे साक्षात्कार में 96 अंक दिए ताकि उसकी सलेक्शन एचसीएस में हो जाए क्योंकि एचसीएस में सलेक्शन के लिए 583 अंक लेना जरूरी था।
कुछ परीक्षार्थी बाद में आईएएस बन गए :
जैन ने कोर्ट को यह भी बताया कि ऐसे कई उम्मीदवार हैं जिनका चयन एचपीएससी ने किया गया लेकिन बाद में वे आईएएस व आईपीएस में सलेक्ट हो गए।
और किन तथ्यों की जांच होनी चाहिए :
मामले की सुनवाई के दौरान इस मामले से जुड़े अधिकतर पक्षों ने इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग की जिसके बाद चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने इस मामले जुड़े पक्षों को यह जानकारी देने के लिए भी कहा कि वे कोर्ट को यह बताएं कि इस मामले में किन तथ्यों पर जांच हो सकती है। चीफ जस्टिस खंडपीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील को कोर्ट में पेश होने के भी आदेश दिए। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 12 मई के लिए टाल दी। चयन में बाई-भतीजावाद के आरोप: वर्ष 2002 में हुई भर्ती धांधली को लेकर विधायक करण सिंह दलाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। हाईकोर्ट के निर्देश पर पहले 12 और उसके बाद 53 एचसीएस अधिकारियों के भर्ती रिकार्ड हाईकोर्ट के ज्वाइंट रजिस्ट्रार के रूम में जांचे गए थे। इस मामले में याचिकाकर्ता के वकीलों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद किया गया है।
जांच में सामने आई थी धांधली :
हाईकोर्ट के निर्देश पर ही याचिकाकर्ता के वकील ने एचपीएसएसी अधिकारियों की मौजूदगी में हाईकोर्ट के ज्वाइंट रजिस्ट्रार के रूम में रिकार्ड जांचा था जिसके बाद जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की गई थी जिसमें धांधलियों की बात कही गई थी।
बढ़ा मतदान का ग्राफ, 67 फीसदी voting
कुरुक्षेत्र सीट : इस संसदीय क्षेत्र में हबृहस्पतिवार को हुए मतदान में 75.29 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 75.90 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 74.56 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। संसदीय क्षेत्र के रादौर, लाड़वा और शाहबाद विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत क्रमश: 78.62 प्रतिशत, 79.76 प्रतिशत और 77.65 प्रतिशत रहा। थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 72.39 प्रतिशत, पिहोवा में 74.92 प्रतिशत, गुहला में 75.09 प्रतिशत, कलायत में 73.57 प्रतिशत, कैथल में 73.37 प्रतिशत और पूंडरी में 72.57 प्रतिशत मतदान हुआ।
सिरसा सीट : सिरसा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13,07,537 मतदाता है और इनमें 9,80,791 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 5,53,046 पुरुष मतदाता और 4,47,745 महिला मतदाता शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र के तहत नरवाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 73.83 प्रतिशत, टोहाना विधानसभा क्षेत्र में 74.22 प्रतिशत, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 68.17 प्रतिशत, रतिया विधानसभा क्षेत्र में 73.43 प्रतिशत, कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 78.34 प्रतिशत, डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 80.10 प्रतिशत, रानियां विधानसभा क्षेत्र में 80.11 प्रतिशत, सिरसा विधानसभा क्षेत्र में 70.76 प्रतिशत और ऐलनाबाद विस क्षेत्र में 78.21 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट : इस संसदीय क्षेत्र में कुल 11,91,383 मतदाताओं में से 8,64,144 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 4,60,468 पुरुष एवं 4,03,676 महिला मतदाता हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 72.53 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लोहारू, बाढ़ड़ा और दादरी निर्वाचन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता मतदान क्रमश: 79.43 प्रतिशत, 77.72 प्रतिशत तथा 70.81 प्रतिशत रहा। भिवानी विस क्षेत्र में मतदान 68.84 प्रतिशत, तोशाम में 76.67 प्रतिशत, अटेली में 70.38 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 71.07 प्रतिशत, नारनौल में 71.45 प्रतिशत और नांगल चौधरी में 66.65 प्रतिशत रहा।
हिसार सीट : इस क्षेत्र में कुल 11,88,065 मतदाताओं में से 8,28,246 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 4,57,928 पुरुष एवं 3,70,318 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष मतदान 70।55 प्रतिशत और महिला मतदाता 68.71 प्रतिशत का रिकार्ड किया गया। कुल मतदान 69.71 प्रतिशत दर्ज किया गया। संसदीय क्षेत्र के उचाना कलां, आदमपुर और उकलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान क्रमश: 69.43 प्रतिशत, 75.31 प्रतिशत और 73.38 प्रतिशत रहा। इसी तरह, नारनौद विधानसभा क्षेत्र में 68.94 प्रतिशत, हांसी विधानसभा क्षेत्र में 68.97 प्रतिशत, बरवाला विधानसभा क्षेत्र में 70.75 प्रतिशत, हिसार विधानसभा क्षेत्र में 61.36 प्रतिशत, नलवा विधानसभा क्षेत्र में 71.56 प्रतिशत और बावानी खेड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 66.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सोनीपत सीट : इस संसदीय क्षेत्र में कुल 10,92,972 मतदाता हैं। इनमें से 7,12,035 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। मताधिकार का प्रयोग करनेवालों में 4,04,251 पुरुष एवं 3,07,784 महिला शामिल हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान 65।15 प्रतिशत हुआ। सोनीपत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के गन्नौर, राई तथा खरखौदा विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: 69.18 प्रतिशत, 63.08 प्रतिशत तथा 63.76 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार, सोनीपत में 61.91, गोहाना में 66.02 प्रतिशत, बारौदा में 65.38 प्रतिशत, जुलाना में 64.29 प्रतिशत, सफीदों में 69.52 प्रतिशत और जींद में 62.22 प्रतिशत मतदान हुआ।
गुड़गांव सीट : इस संसदीय क्षेत्र में कुल 12,32,224 मतदाता हैं। 7,53,092 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 4,18,233 पुरुष एवं 3,34,859 महिला मतदाता हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदान 61।12 प्रतिशत हुआ। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत बावल, रेवाड़ी तथा पटौदी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान क्रमश: 65.92 प्रतिशत, 62.74 प्रतिशत तथा 66.36 प्रतिशत रहा। बड़शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान 57.36 प्रतिशत, गुड़गांव में 51.79 प्रतिशत, सोहना में 66.15 प्रतिशत, नूंह में 64.90 प्रतिशत, फिरोजपुर-झिरका में 59.75 प्रतिशत और पुन्हाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 60.29 प्रतिशत दर्ज किया गया।
फरीदाबाद सीट : इस क्षेत्र में कुल 6,24,921 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 3,68,584 पुरुष मतदाता एवं 2,56,337 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल मतदान का प्रतिशत 56।81 रहा। फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के तहत हथीन, होडल और पलवल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान क्रमश: 60.89 प्रतिशत, 60.58 प्रतिशत और 52.62 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार, पृथला में यह 61.70 प्रतिशत, फरीदाबाद एनआईटी में 52.43 प्रतिशत, बढ़खल में 53.62 प्रतिशत, बल्लभगढ़ में 49.52 प्रतिशत, फरीदाबाद में 56.61 प्रतिशत और तिगांव में 56.09 प्रतिशत मतदान हुआ।
करनाल सीट : इस संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान 66।86 प्रतिशत दर्ज किया गया। कुल 8,10,850 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 4,60,404 पुरुष एवं 3,50,446 महिला शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र के तहत नीलोखेड़ी, इंद्री एवं करनाल विधानसभा क्षेत्रों में मतदान क्रमश: 70.79 प्रतिशत, 72.04 प्रतिशत एवं 61.39 प्रतिशत हुआ। असंध में 67.37 प्रतिशत, घरौंडा में 68.68 प्रतिशत, पानीपत शहरी में 66.18 प्रतिशत, इसराना में 69.77 प्रतिशत और समालखा में 64.85 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
अंबाला सीट : संसदीय क्षेत्र में कुल 12,56,674 मतदाताओं में से 8,66,461 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 4,81,015 पुरुष और 3,85,446 महिला शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदान 68।95 प्रतिशत दर्ज किया गया। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कालका, पंचकूला एवं नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: 61.98 प्रतिशत, 57.71 प्रतिशत और 75.33 प्रतिशत मतदान हुआ। अंबाला कैंट विस क्षेत्र में 61.53 प्रतिशत, अंबाला सिटी में 65.56 प्रतिशत, मुलाना में 74.62 प्रतिशत, सढौरा में 78.96 प्रतिशत, जगाधरी में 76.26 प्रतिशत और यमुनानगर विस क्षेत्र में 66.32 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
रोहतक सीट : संसदीय क्षेत्र में कुल 12,54,272 मतदाताओं में से 8,35,538 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 4,68,014 पुरुष मतदाता और 3,67,524 महिला मतदाता हैं। निर्वाचन क्षेत्र में मतदान 66.62 प्रतिशत दर्ज हुआ। इस संसदीय क्षेत्र के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में महम, गढ़ी सांपला-किलोई और रोहतक में क्रमश: 69.57 प्रतिशत, 70.58 प्रतिशत, 65.34 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार कलानौर में 68.83 प्रतिशत, बहादुरगढ़ में 62.85 प्रतिशत, बादली में 65.25 प्रतिशत, झज्जर में 63.68 प्रतिशत, बेरी में 66.53 प्रतिशत और कोसली में 65.80 प्रतिशत मतदाता मतदान रिकार्ड किया गया।
Tuesday, April 28, 2009
तीन भाइयों को फांसी, पत्नियों को उम्रकैद
चुनाव मैदान में बचे 210 सूरमा
कुरुक्षेत्र : परिसीमन के बाद कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में शाहाबाद (आरक्षित), रादौर, लाडवा, थानेसर, पिहोवा तथा कैथल जिले के गुहला (आरक्षित), कलायत, कैथल तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं तथा इस क्षेत्र में कुल 11 लाख 68 हजार 405 मतदाता शामिल हैं जिनमें 6,39,403 पुरूष तथा 5,29,002 महिला मतदाता व 3916 सेवा मतदाता शामिल हैं।
चुनावी मैदान में प्रमुख उम्मीदवार-14 कांग्रेस-नवीन जिंदल, इनेलो-अशोक कुमार अरोड़ा, हजकां (बीएल)- जसवंत सिंह, बसपा-गुरदयाल सिंह, समाजवादी पार्टी-श्री प्रधान, निर्दलीय-9 -विष्णु भगवान, सुभाष महेंद्रा, आत्मप्रकाश, विरेंद्र सिंह, यशपाल, सुनीता धारीवाल, अश्विनी, रणसिंह तथा तरसेम लाल शामिल हैं।
अंबाला (आरक्षित) लोकसभा संसदीय क्षेत्र में अंबाला जिले के नारायणगढ़, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, मुलाना (आरक्षित) तथा साढौरा आरक्षित, पंचकूला जिले के कालका व पंचकूला और यमुनानगर के जगाधरी तथा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 12,59,674 मतदाता हैं, जिनमें 6,88,928 पुरुष, 5,70,746 महिला मतदाता व 7,968 सेवा मतदाता शामिल हैं।
अंबाला (आरक्षित) संसदीय क्षेत्र से अब जो सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए उनमें कांग्रेस-कुमारी सैलजा, भारतीय जनता पार्टी-रतनलाल कटारिया, बसपा-चंद्रपाल, हजकां (बी एल)-दलबीर सिंह, लाजपा- हेमराज तथा निर्दलीय -2 - अमर सिंह व नरेंद्र कुमार शामिल हैं।
सिरसा : इस क्षेत्र में सिरसा जिले की कालांवाली (आरक्षित),डबवाली, रानियां, सिरसा व ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र, फतेहाबाद जिले के टोहाना, फतेहाबाद व रतिया (आरक्षित) व जींद जिले के नरवाना (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 13,08,567 है, जो राज्य में सर्वाधिक है तथा इस संसदीय क्षेत्र में 7,05,542 पुरूष मतदाता व 6,03,025 महिला मतदाता व 1931 सेवा मतदाता हैं।
अब यहां जो 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें कांग्रेस-अशोक तंवर, इनेलो-सीता राम, बसपा -राजेश कुमार, हजकां (बी एल)- राजेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय जनहित पार्टी -स्वर्ण सिंह, सीपीआई (मार्क्सवादी)-राम कुमार, आरपीआई -हंसराज, जम्मु व कश्मीर नैशलन पैन्थर्स पार्टी - राजकुमार, निर्दलीय-7- जयबीर सिंह, शंकर लाल, वजीर सिंह, पुष्पा रानी, नरेन्द्रपाल, देसराज तथा पवन कुमार शामिल हैं।
गुड़गांव : इस क्षेत्र में गुड़गांव जिले के गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी (आरक्षित), सोहना, मेवात जिले के नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना तथा रिवाड़ी जिले के बावल (आरक्षित) व रिवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 12,30,949 है, जिसमें 6,57,161 पुरुष तथा 5,73,788 महिला मतदाता व 12,194 सेवा मतदाता शामिल हैं।
इस सीट पर 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनमें कांग्रेस-इंद्रजीत सिंह, भाजपा-श्रीमती सुधा यादव, हजकां (बी एल)- नरवीर सिंह, बसपा-जाकिर हुसैन, समाजवादी पार्टी-सुनील यादव, राकांपा - दिनेश चंद्र यादव, लोजपा-यशपाल, राष्ट्रीय देहात मोर्चा पार्टी-ईशपाल सिंह तोमर तथा निर्दलीय-9 कुशेश्वर भगत, सुश्री बिमला देवी, बुद्घराम, सतीश कुमार सिंह, बलवंत सिंह अग्रवाल, प्रभुलाल बत्तरा, सतेद्र सिंह ठाकरान, मनबीर सिंह, अमर मोहम्मद शामिल हैं।
भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भिवानी जिले के लोहारू, बाढड़ा, दादरी, भिवानी, तोशाम तथा महेंद्रगढ़ जिले के अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल व नांगलचौधरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 12,15,630 हैं, जिसमें 6,48,461 पुरुष मतदाता, 5,67,169 महिला मतदाता तथा 22,258 सेवा मतदाता शामिल हैं। इस क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या प्रदेश में सर्वाधिक है तथा इस क्षेत्र में कोई भी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र शामिल नहीं है।
अब यहां 29 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हुए हैं, जिनमें कांग्रेस -श्रुति चौधरी, इनेला-अजय सिंह चौटाला, बसपा -विक्रम सिंह, (बीएल)- नरेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी-सुश्री सरोज यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-अनिल कौशिक, इण्डियन जस्टिस पार्टी-जय सिंह, भारतीय बहुजन समाज पार्टी-महेंद्र सिंह, समस्त भारतीय पार्टी -सुश्री नील कंवल उर्फ नीलम, निस्वार्थ सेवा पार्टी-वेद प्रकाश तथा निर्दलीय-18 सुरेंद्र, डा. पूर्णमल शर्मा, श्री लक्ष्मी नारायण, इंजीनियर महावीर सिंह यादव, राजकुमार, सुरेश कुमार, बीरेंद्र सिंह, जयमल सिंह, श्री चंद, हरीश कुमार, प्यारेलाल, धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, मनमोहन ¨संह तथा राजेश कुमार शामिल हैं।
हिसार संसदीय क्षेत्र में हिसार जिले के आदमपुर, उकलाना (आरक्षित), नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार तथा नलवा, भिवानी जिले के बवानी खेड़ा आरक्षित तथा जींद जिले के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 11,92,630 है, जिसमें 6,52,276 पुरुष तथा 5,40,354 महिला व 6,509 सेवा मतदाता शामिल हैं।
चुनावी मैदान में कुल 38 उम्मीदवार हैं, जिनमें कांग्रेस-जय प्रकाश, इनेलो-संपत सिंह, हजकां (बीएल)-भजनलाल, बसपा-राम दयाल, भारतीय रिपब्लिकन पक्ष-करण सिंह, समस्त भारतीय पार्टी -सतपाल, नेलोपा (यूनाईटेड)-गुलाब सिंह, लोजपा-सतपाल सिंह, भारतीय जस्टिस पार्टी-रोशन लाल, भारतीय बहुजन पार्टी-जंग बहादुर, राष्ट्रीय जनहित पार्टी-कृष्ण कुमार-। तथा निर्दलीय-27- उम्मीदवारों ने मनु दिग्विजय सिंह, महता अनुप कुमार, छोटू राम, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, राजेश, प्रवेश, आजाद सिंह, उमराव सिंह, नंदकिशोर, देवीलाल, राजेन्द्र, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, छोटू राम-। , सुश्री भतेरी, भजनलाल-।, कुलवंत सिंह, अनूप, देवेंद्र, रोहताश, राज कुमार, जगदीश चन्द्र, श्रवण कुमार, जोगिन्द्र कु मार, शमशेर , संदीप, जगराम तथा कुलदीप सिंह शामिल हैं।
करनाल लोकसभा क्षेत्र में करनाल जिले के नीलोखेड़ी (आरक्षित), इंद्री, करनाल, घरौण्डा, असंध तथा पानीपत जिले के पानीपत ग्रामीण , पानीपत शहर, इसराना (आरक्षित) तथा समालखा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 12,14, 475 है, जिनमें 6,69,050 पुरुष, 5,45,425 महिला व 4,137 सेवा मतदाता शामिल हैं।
यहाँ से 23 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें कांग्रेस-अरविंद कुमार शर्मा, भाजपा -आईडी स्वामी, बसपा-वीरेंद्र कुमार, हजकां (बीएल)-रमेश छाबड़ा, सीपीआई-मामचंद, समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)-राजीव, राष्ट्रीय जनहित पार्टी-हवा सिंह, राष्ट्रीय सहारा पार्टी - रामपाल, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (शिवराज)-कल्पना सिंह, शिव सेना -प्रेम कुमार, वंचित जमात पार्टी के मनोज कुमार कश्यप, राष्ट्रीय आर्य राजसभा के सुशील कुमार आर्य के अलावा निर्दलीय-12 उम्मीदवारों में रमेश सिंगला, शिव प्रसाद, अशोक कुमार, लाल सिंह, बलवान सिंह रुहल, अनुप ¨संह, नरेंद्र सरोहा, संजीव, सुशील कुमार, सुश्री मुकेश कुमारी तथा दुष्यंत कुमार चुनावी मैदान में रह गए हैं।
रोहतक : इस संसदीय क्षेत्र में रोहतक जिले के महम, गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक कलानौर (आरक्षित) तथा झज्जर जिले के बहादुरगढ़ बादली, झज्जर (आरक्षित), बेरी तथा कोसली विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है तथा इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 12,73,118 है, जिनमें 6,94,323 पुरूष, 5,78,795 महिला व 20,291 सेवा मतदाता शामिल हैं।
यहां से 16 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस-दीपेंद्र, इनेलो-नफे सिंह, बसपा-राजकुमार, हजकां (बी एल) -कृष्णमूर्ति, समस्त भारतीय पार्टी-सुदेश कुमार अग्रवाल, आरपीआई-सुदेश, निर्दलीय-10 अनुप सिंह, सत्यवान, कर्ण सिंह, रिसाल सिंह, आशानंद, राजबीर, जसवीर, कर्ण, अशोक तथा जसमेर शामिल हैं। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पलवल जिले के हथीन होडल (आरक्षित), पलवल, पृथला तथा फरीदाबाद जिले के फरीदाबाद एन आई टी, बड़खल, बल्लबगढ़, फरीदाबाद तथा तिगांव विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 11,01,489 मतदाता हैं, जिनमें 6,15,838 पुरुष तथा 4, 85,651 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा, 3,023 सेवा मतदाता हैं।
यहां 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस-अवतार सिंह भड़ाना, भाजपा (राजग)- रामचंद्र बैंदा, बसपा-चेतन शर्मा, हजकां (बीएल)-चंद्र भाटिया, जनता उदय पार्टी-बाबू लाल, समस्त भारतीय पार्टी-सुश्री रेखा सिंह, हरियाणा रक्षा पार्टी के मुकेश कुमार, समाजवादी पार्टी-लता रानी, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक (सुभाषिष्ट) के गजेंद्र ¨सह, जय जवान जय किसान मजदूर कांग्रेस के देवेंद्र, राष्ट्रीय नौजवान दल के निस्सार अहमद, राष्ट्रीय जनाधिकार पार्टी, सूरजभान, राष्ट्रवादी सेना के सुभाष के अलावा निर्दलीय-10 उम्मीदवार डा. केपी सिंह, सही राम, सुखबीर सिंह, यशपाल नागर, टीकाराम, ब्रिजभूषण, अवतार सिंह, सुन्दर सिंह, हर्ष भाटिया तथा शम्शुद्दीन शामिल हैं।
सोनीपत : इस संसदीय क्षेत्र में सोनीपत जिले के गन्नौर, राई, खरखौदा (आरक्षित), सोनीपत, गोहाना तथा बरौदा और जींद जिले के जुलाना, सफीदों तथा जींद विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यहां कुल 10,98,320 मतदाता हैं, जिनमें 6,07,290 पुरुष मतदाता तथा 4,91,030 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा, 7,005 सेवा मतदाता हैं।
यहां से 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जिनमें कांग्रेस-जितेंद्र सिंह, भाजपा - किशन सिंह सांगवान, बसपा-देवराज दीवान, हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल)-उमेश शर्मा, जन चेतना पार्टी की सुश्री सुशीला, भारतीय कांग्रेस पार्टी - ओमप्रकाश, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - सुखबीर सिंह, क्रांतिकारी जय हिंद सेना के गजेंद्र, सीपीआई (मार्क्सवादी, एमएल)-राजपाल, यूनाईटिड वूमेन फ्रंट के राजेंद्र सिंह, सपा-ज्योतिप्रकाश, लोक जन शक्ति पार्टी के कृष्ण कुमार, समस्त भारतीय पार्टी -रोहताश, राष्ट्रीय देहात मोर्चा पार्टी के मदन गोपाल, निर्दलीय-7 शिव नारायण, बिजेंद्र कुमार, बीरेंद्र, धर्मवीर, बलवान सिंह, राजेश और दलवीर शामिल हैं।
2004 में थे 160 उम्मीदवार
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 231 उम्मीदवारों ने विभिन्न पार्टियों से अपने-अपने नामांकन पत्र दायर किए थे, जिनमें 211 पुरुष व 20 महिला उम्मीदवार शामिल थीं तथा जांच के दौरान 35 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को रद्द किया गया था और 36 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस ले लिए थे तथा चुनावी मैदान में आठ महिलाओं सहित कुल 160 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।
Sonia की रैली के लिए एसपीजी का ट्रायल शुरू
इसी रणनीति पर काम करने के लिए सोमवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार के साथ यहां मीटिंग हुई, जिसमें रैली में सुरक्षा के विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अब रैली स्थल पूरी तरह से एसपीजी के अधीन हो गया है।
बृहस्पतिवार को छावनी के गांधी ग्राउंड में होने वाली सोनिया की रैली में सुरक्षा के लिहाज से वीआईपी नेताओं के अलावा पहली पंक्ति में बैठने वाले तकरीबन पांच हजार लोगों को पास मुहैया कराए जाएंगे, जिसमें उनका पूरा पता व नाम शामिल होगा। सूत्रों की माने तो एसपीजी अधिकारियों की यह कवायद आतंकी धमकी के मद्देनजर की जा रही है। उनका मानना है कि पास मुहैया होने से एक तो संबंधित व्यक्ति के बारे में पुलिस के पास जानकारी होगी, दूसरा ऐसा पास सिर्फ पार्टी के खास कार्यकर्ता को ही दिए जाएंगे। वहीं सोनिया गांधी के स्टेज से लेकर पहली पंक्ति के बीच खासी दूरी भी होगी और उस बीच की गैलरी में सिविल ड्रेस में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की निगाहे सामने बैठे लोगों पर ही रहेंगी। वहीं एसपीजी अधिकारियों की ओर से सोनिया गांधी के साथ स्टेज पर बैठने वाले नेताओं की सूची भी पार्टी की ओर से मुहैया करवाई जा रही है। साथ ही सोनिया गांधी पहली पंक्ति में बैठे लोगों से हाथ मिलाकर उनका हाल-चाल पूछेगी, जिसके लिए तकरीबन सौ लोगों की अलग से सूची तैयार की जाएगी।
Haryana के हिस्से का पानी पी रही है Delhi
नरवाना ब्रांच से जो पानी पश्चिमी यमुना नहर में लाया जा रहा है, उसमें चार लाख एकड़ फुट पानी दिल्ली को दिया जा रहा है। जबकि दिल्ली का हिस्सा रावी व्यास के पानी में सिर्फ दो लाख हेक्टेयर फुट है।
इस मामले में पूर्व विधायक ओम प्रकाश बेरी ने वर्ष 1994 में एक रिपोर्ट तैयारी की थी। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि नरवाना ब्रांच से जो पानी पश्चिमी यमुना नहर में लाया जाता है, उसमें से साढ़े चार लाख एकड़ फुट पानी दिल्ली को दिया जा रहा है, जबकि दिल्ली का हिस्सा रावी-ब्यास के पानी में केवल दो लाख एकड़ फुट है। भाखड़ा और पश्चिमी यमुना नहर के पानी में दिल्ली का कोई हिस्सा नहीं है, जबकि हरियाणा के सूखाग्रस्त क्षेत्रों को रावी ब्यास का पानी यह कह कर नहीं दिया जा रहा है कि एसवाईएल नहर पंजाब में नहीं बनी है। अगर यही आधार है तो दिल्ली को उसके हक में दो गुना पानी क्यों दिया जा रहा है?
बेरी ने अपनी रिपोर्ट में सुझाया था कि भाखड़ा सिस्टम से पश्चिमी यमुना नहर के कमांड एरिया में पानी लेने का दूसरा रास्ता भाखड़ा मेन लाइन से बरवाला लिंक नहर के द्वारा पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूट्री को मिलाया जा सकता है जिसके लिए केवल 30 किमी की नहर बनानी पड़ेगी। इससे हांसी उपमंडल तथा सिवानी नहर कमांड एरिया को भाखड़ा का पानी मिल सकता है और इस तरह पश्चिमी यमुना नहर का जो पानी पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूट्री और सिवानी नहर में जाता है वह जूई और लुहारू नहर में काम आ सकता है।
दरअसल भाखड़ा प्रोजेक्ट के अंतिम ड्राफ्ट पर दीनबंधु चौ. छोटू राम के 6 जनवरी 1945 को हस्ताक्षर हुए और आठ जनवरी 1945 को उनका स्वर्गवास हो गया। भाखड़ा प्रोजेक्ट को चौ. छोटू राम ने तत्कालीन रोहतक, गुड़गांव, महेंद्र गढ़, हिसार, संगरूर व बाठिंडा जिलों के बारानी व रेतीले इलाकों की सिंचाई के लिए मंजूर किया था। लेकिन बाद में राजनैतिक हालात बदल गए और भाखड़ा नहर का रुख बदल कर आज के पंजाब और उसके साथ लगते हिसार और सिरसा के इलाकों की तरफ कर दिया गया। हरियाणा बनने के बाद राजनीति पर कब्जा हिसार तथा सिरसा जिलों का ज्यादा रहा है। अब रोहतक जिले का है। इस मुद्दे पर सिंचाई विभाग का कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
सत्ता में बैठे लोगों ने जनता को गुमराह किया : बेरी
पूर्व विधायक ओम प्रकाश बेरी ने कहा कि प्रदेश के सत्ताधारियों ने पानी के मुद्दे लोगों को सिर्फ गुमराह किया है। आज भी हरियाणा का पानी दिल्ली जा रहा है। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों की हिम्मत नहीं है कि इस बात को जनता के सामने ला सकें। जनता को ही अपने हक के लिए जागना होगा।
सिर्फ 100 क्यूसिक अधिक पानी दिल्ली को जा रहा है : कैप्टन यादव
प्रदेश के सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी माना की दिल्ली को अधिक पानी जा रहा है लेकिन वह इसे मजबूरी बताते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सिर्फ सौ क्यूसिक अतिरिक्त पानी दिल्ली को दिया जा रहा है।
Thursday, April 23, 2009
नौ राज्यों में चल रहे 22 फर्जी विवि
फर्जी विश्वविद्यालय
उत्तर प्रदेश : 1. इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंटीट्यूशनल एरिया, खोड़ा मकनपुर, नोएडा फेस-दो।
2. महिला ग्राम विद्यापीठ/विश्वविद्यालय, (वूमेन यूनीवर्सिटी) प्रयाग, इलाहबाद।
3. इंडियन एजूकेशन काउंसिल आफ यूपी, लखनऊ।
4. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहबाद।
5. नेशनल यूनीवर्सिटी आफ इलेक्ट्रो कांप्लेक्स होम्योपैथी, कानुपर।
6. नेताजी सुभाष चंद बोस यूनीवर्सिटी (ओपन यूनीवर्सिटी), अछलताल, अलीगढ़।
7. उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसीकला, मथुरा।
8. महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्र्वविद्यालय, प्रतापगढ़।
9. गुरुकुल विश्र्वविद्यालय, वृंदावन।
दिल्ली : 10. वारानसेया संस्कृत विश्र्वविद्यालय, वाराणसी (यूपी), जगतपुरी, दिल्ली।
11. कमर्शियल यूनीवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज, दिल्ली।
12. यूनाइटेड नेशन यूनीवर्सिटी, दिल्ली।
13. वोकेशनल यूनीवर्सिटी, दिल्ली।
14. एडीआर-सेंट्रल ज्यूरिडीकल यूनीवर्सिटी, एडीआर हाउस, 8जे, गोपाला टावर, 25 राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली। 15. इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली बिहार
16. मैथिली विश्र्वविद्यालय, दरभंगा कर्नाटक
17. बादागनवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनीवर्सिटी एजूकेशन सोसाइटी, गोकेक, बेलगाम केरल
18. सेंट जोंस यूनीवर्सिटी, किसनाट्टम मध्यप्रदेश
19. केशरवानी विद्यापीठ, जबलपुर महाराष्ट्र
20. राजा अरेबिक यूनीवर्सिटी, नागपुर। तमिलनाडू
21. डीडीबी संस्कृत यूनीवर्सिटी, पुतूर, तिरिची। पश्चिम बंगाल
22. इंडियन इंस्टीट्यूट आफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता।
अस्पताल तोड़फोड़ में सुभाष चन्नी काबू
चन्नी ने जे पी को लपेटा
कुख्यात सुभाष चन्नी ने इस पूरे मामले में सांसद जयप्रकाश जेपी को भी लपेट लिया है। हाईCourt में चन्नी ने याचिका दायर कर पुलिस पर कांग्रेस उम्मीदवार जेपी के इशारे पर उसे प्रताडित करने का आरोप लगाया है। चन्नी ने कहा क्योंकि उसकी पत्नी हिसार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार है, इसीलिए पुलिस उसे प्रताडित कर रही है।
कोर्ट ने हिसार के डीसी को इस मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
Gautam का विस से इस्तीफा
शुरू से ही भाजपा-इनेलो गठबंधन के खिलाफ आवाज उठा रहे नारनौंद क्षेत्र से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष डा. रघुबीर सिंह कादियान को सौंप दिया। झज्जर के सिंचाई विभाग विश्राम गृह में कादियान को इस्तीफा सौंपने के बाद गौतम ने कहा कि यह इस्तीफा वह अपनी स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के दे रहे हैं। कुछ देर बाद डा. कादियान ने पत्रकारों से कहा कि रामकुमार गौतम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व रामकुमार गौतम की नजदीकियां जगजाहिर हैं। हालांकि इस्तीफे से पूर्व गौतम ने कहा कि वह वर्तमान में भाजपा में हैं। भाजपा में रहते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी है कि वह शीघ्र ही कांगे्रस में शामिल हो जाएंगे। इनेलो के साथ गठबंधन के समय ही गौतम का भाजपा से मोह भंग हो गया था। उस समय उन्होंने न केवल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर आरोप लगाए थे बल्कि हरियाणा के प्रभारी हरजीत सिंह ग्रेवाल पर भी गठबंधन के विरुद्ध आरोप जड़े थे। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने विधानसभा में विधायक दल के नेता पद से गौतम की छुट्टी कर दी थी और उनकी जगह पर नरेश मलिक को विधायक दल का नेता बना दिया था। गत विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा था और 90 सीटों में से मात्र दो सीटें ही भाजपा की झोली में आई थीं। अब भाजपा के पास एक सीट ही रह गई है। उस सीट को भी राजनीति गलियारों में संदेह की दृष्टि से अब देखा जा रहा है, क्योंकि गत दिवस रोहतक लोकसभा से कांगे्रस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने हसनगढ़ के विधायक नरेश मलिक के भाई रमेश मलिक के घर पर न केवल जलपान किया, बल्कि आधे घंटे तक गुफ्तगू भी की।
Sunday, April 19, 2009
MP's record-Jaiprakash
| Constituency : | Hissar(Haryana ) |
| Party Name : | Indian National Congress(INC) |
|
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
| ||
|
|
Wednesday, April 15, 2009
Hospital को जलाया


Monday, April 13, 2009
हिसार से उतरेंगे भजन
हरियाणा जनहित कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में गैर जाट को लक्ष्य किया है। हजकां ने केवल एक जाट को प्रत्याशी बनाया है जबकि परंपरागत रूप से हरियाणा की दस लोकसभा सीटो में से चार सीटें अघोषित रूप से हर राजनीतिक दल जाटों के लिए आरक्षित रखता है। शनिवार को हजकां ने अपने शेष सात प्रत्याशी भी घोषित कर दिए। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक चौ. भजनलाल हिसार सीट से चुनाव लड़ेंगे। अन्य घोषित प्रत्याशियों में सिरसा से राजेंद्र धानक, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव नरेंद्र, सोनीपत से उमेश शर्मा, फरीदाबाद से चंद्र भाटिया, गुड़गांव से राव नरवीर, करनाल से डा. रमेश छाबड़ा, रोहतक से कृष्णमूर्ति हुड्डा, कुरुक्षेत्र से जसवंत सिंह चीमा, और अंबाला से दलबीर वाल्मिकी हैं। पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई खुद कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह प्रदेश भर में चुनाव प्रचार को देखेंगे। अमूमन हर राजनीतिक दल रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, सोनीपत और हिसार सीट पर जाट प्रत्याशी मैदान में उतारते हैं। पर हजकां ने केवल रोहतक सीट पर ही एक जाट प्रत्याशी कृष्णमूर्ति को प्रत्याशी बनाया.
Congress candidates
Shailja (Ambala)
Jitender Malik (Sonipat)
नवीन जिंदल पर फेंका जूता



प्रसिद्ध उद्योगपति एवं लोकसभा चुनावों के लिए कुरुक्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल पर शुक्रवार को कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने जूता फेंक दिया। इस अप्रत्याशित घटना से सभी अवाक रह गए। कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से उसे भीड़ से बचाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी के शराब पिए होने की पुष्टि हुई है। सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को सेक्टर-13 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में थानेसर ब्लाक के पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई थी। इसमें थानेसर से विधायक रमेश गुप्ता व जिला कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान साहब सिंह सैनी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। अचानक सामने दरी पर बैठा एक व्यक्ति उठा और जोर से चिल्लाते हुए एक पैर से जूता निकालकर सांसद की ओर फेंक दिया। माइक की आवाज के बीच उसकी आवाज स्पष्ट रूप से नहीं सुनी जा सकी। घटना से सांसद सहित सभी व्यक्ति हक्के-बक्के रह गए। घटना से सकपकाए विधायक रमेश गुप्ता ने जूता उठाया और फेंकने वाले की ओर फेंक दिया। इतने में पास बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी को काबू कर लिया और उसे पीटते हुए पंडाल से बाहर ले गए। बड़ी मुश्किल से उसे कार्यकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान पहचान सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजबल सिंह सहारण के रूप में हुई है जो सेक्टर-13 का ही निवासी है। वह मूल रूप से खरक पांडु (कलायत) गांव का रहने वाला है। राजबल ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि चौटाला शासन के दौरान नौकरी पर लगाए गए लोगों को कांग्रेस के शासन में निकाल दिया गया। उनका बेटा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में क्लर्क के तौर पर कार्यरत था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे हटा दिया। पुलिस अधीक्षक केवी रमणा ने संपर्क करने पर बताया कि जिला युवा कांग्रेस प्रधान (ग्रामीण) अशोक खरकाली की शिकायत पर जूता फेंकने के आरोपी राजबल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ शराब पीकर हुड़दंग करने, बिना अनुमति प्रवेश करने, अपमान करने और कार्यकर्ताओं को धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवा लिया गया है, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हो गई है। घटना के पीछे विपक्ष का.. न तो वह पार्टी का सदस्य है और न ही उसे आमंत्रित किया गया था। युवा सांसद ने कहा कि घटना के बाद जूता फेंकने वाला एक विपक्षी नेता का नाम ले रहा था। इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बावजूद उनके मन में आरोपी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है और वे उसे क्षमा करते हैं।
कुर्सी के लिए कुश्ती फेडरेशन में कुश्ती
Thursday, April 9, 2009
पंजाबी नेता AC Chaudhary ने की बगावत
कांग्रेस में टिकेट के लिए घमासान तेज़ होता जा रहा है। सोनीपत सीट के लिए सीएम और उनके वित्त मंत्री में शक्ति प्रदर्शन थमने के बजाय तेज़ ही होता जा रहा है। अहम् की लडाई इस कदर बढ़ चुकी है कि दोनों टिकेट पर लिए अपनी दाव पर लगा लगा लगा चुके हैं। वहीं Faridabad में टिकेट न मिलने पर सरकार के मंत्री ऐ सी Chaudhary ने सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया को इस्तीफा भेजा है। ख़बर है कि वह बीएसपी के संपर्क में हैं।
चौधरी के इस इस्तीफे ने पूरी कांग्रेस को हिलाकर रख दिया है। इससे पहले एक टीवी चैनेल ने ख़बर दी कि सोनीपत से टिकेट न मिलने पर सी एम ओर वित्त मंत्री ने इस्तीफे कि पेशकश कर दी है। बिरेंदर सिंह सोनीपत से चुनाव लड़ना चाहते हैं और सी एम वहां से अपनी पत्नी को लड़ना चाहते हैं। इस तरह दोनों दिग्गजों कि लडाई एक बार फ़िर खुलकर सामने आ गई है। हालांकि हुड्डा के मीडिया सलाहाकार ने इस बात का खंडन किया है कि सीएम ने इस्तीफे की धमकी दी थी।
वहीं दो जाट नेताओं कि लडाई में प्रदेश के पञ्जाबीनेता ऐ सी चौधरी ने अपना अलग बिगुल बजा दिया है। चौधरी ने पञ्जाबी समाज कि अनदेखी का मुद्दा उठा कांग्रेस को जाटों की पार्टी साबित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहली बार किसी भी पंजाबी को पार्टी कि टिकेट नहीं मिली है।
चौधरी फरीदाबाद से सोनीपत कि टिकेट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने गुज्जर नेता अवतार सिंह भडाना को उनकी ऊंची पहुँच के चलते टिकेट थमा दी।
Wednesday, April 8, 2009
बारिश लाई तबाही
मंडियों में उस फसल की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही है। खुले में पड़ी फसल कीबचने की कोई व्यवस्था नही है। आसमान से आफत बरसती रही और किसान बेबस होकर अपनी आखों के सामने अपने सोने को मिट्टी में मिलते हुए देखता रहा।
आसमान से कुदरत अपना कहर बरपा रही थी और किसान लाचार हो अपनी तबाही पर आंसू बहाने के आलावा कुछ नहीं कर पा रहा था। चुनावी मौसम में एक तरफ़ कुर्सी के लिए नेता जनता को सुनहरी सपने दिखा रहे थे और दूसरी तरफ़ किसानों के सपने उसकी आखों के आगे ही बिखर रहे थे।
यह कहानी बुधवार की ही नहीं है। हर साल किसानों की फसल का यही हाल होता है। कभी मौसम और कभी लालफीताशाही किसानों की मेहनत की कमाई को चाट जाते हैं। दशकों से यही सिलसिला चल रहा है। किसानों की भलाई के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। सुनहरी सपने दिखाए जाते हैं। लेकिन कभी खेतों में और कभी मंडियों में पहुँचते -पहुँचते उनकी मेहनत मिट्टी हो जाती है। किसान के हिस्से आता है बस केवल आंसू, बदहाली और गरीबी।
Real Estate कंपनी के मेनेजर की हत्या
नवीन जिंदल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Tuesday, April 7, 2009
Saturday, April 4, 2009
Congress के पांच प्रत्याशी घोषित


कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने शुक्रवार की रात हरियाणा की दस में से पांच लोकसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए।अंबाला (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा
रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से नवीन जिंदल चुनाव लड़ेंगे
हिसार से जयप्रकाश
फरीदाबाद से अवतार सिंह भड़ाना को कांग्रेस का टिकट दिया गया है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। जबकि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से उद्योगपति नवीन जिंदल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अंबाला (सु.) लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय राज्यमंत्री कुमारी सैलजा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश से अभी सोनीपत, गुड़गांव, भिवानी, सिरसा और करनाल लोकसभा क्षेत्रों से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित करना बाकी है। इन सीटों के लिए कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रदेश से राजग ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। इसमें भाजपा व इनेलो ने पांच-पांच प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
जाट और ब्राह्मण मतदाता करेंगे Sonipat का फैसला
बहुजन समाज पार्टी ने जहां यूपी की तर्ज पर सोशल इंजीनियरिंग का नारा देते हुए गैरजाट देवराज दिवान को प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं भाजपा ने इनेलो के गठबंधन के बूते तीन बार से लगातार सांसद रह चुके किशन सिंह सांगवान को उम्मीदवार घोषित किया है।
हरियाणा जनहित कांग्रेस अभी तय नहीं कर पा रही है कि किसे उम्मीदवार बनाए? हजकां भी जातिगत समीकरणों और मतदाताओं में पैठ रखने वाले चेहरे की तलाश में है। उम्मीद कर सकते हैं कि हजकां किसी पुराने चेहरे को अचानक सामने लाकर लोगों को चौंका दें। बसपा को छोड़कर सुमन शर्मा ने हजकां का दामन थामा तो उन्होंने घोषणा की कि हजकां ब्राह्मण उम्मीदवार की तलाश कर रही है।
उधर कांग्रेस में कई जुमले उछाले जा रहे हैं। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गहलावत की पुत्र बहू डा. ज्योति मिर्घा को नागौर राजस्थान से लोकसभा टिकट कांग्रेस ने दिया है। इस कारण टिकट वितरण में कृष्णा गहलावत के नाम पर विरोध शुरू हुआ है। कांग्रेस भी जाट नेता को उम्मीदवार बनाना चाहती हैं।
सीएम को भरोसा है कि सोनीपत से किसी को भी टिकट मिला, उसकी जीत सुनिश्चित है। यह विश्वास ही कांग्रेस में टिकटों के लिए खींचतान का माहौल बना रहा है। ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या को देखते हुए कई निर्दलीय भी मैदान में घुस गए हैं।
कांग्रेस से बागी उमेश शर्मा, हरियाणा विकास मंच से शिव नारायण शर्मा ने भी खुद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके अलावा भी कई नेता जाति के नाम पर राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं।
4 लाख जाट, सवा लाख हैं ब्राह्मण
सोनीपत सीट पर हमेशा जाट और ब्राह्मण ही जीत और हार का अंतर तय करते हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 381347 जाट मतदाता हैं तो 118418 ब्राह्मण मतदाता हैं। इसके अलावा लगभग 12 हजार सिख मतदाता हैं।
लगभग 42 हजार सैनी समाज के वोटर भी प्रत्याशी की सिरदर्दी बढ़ाने के लिए काफी हैं। बैरागी समाज के भी लोकसभा क्षेत्र में लगभग 17 हजार वोट हैं, जो एकजुट हो जाने के बाद अपनी शक्ति बता सकते हैं। कश्यप बिरादरी के भी क्षेत्र में लगभग 24 हजार वोटर हैं। इन सभी गणितों को देखते हुए ही यहां पर जाट और ब्राह्मण प्रत्याशियों को ज्यादा तव्वजो दी जाती है। इसके बावजूद बसपा ने गैर जाट का पत्ता खेलकर दूसरी पारी की तैयारी की है। बसपा सभी गैर जाट मतदाताओं को एकजुट करने का काम कर रही है।
मैदान में प्रत्याशी
बीजेपी (NDA)-------- किशन सिंह सांगवान
बीएसपी --------- Devraj दीवान
कांग्रेस और हजकां को अभी प्रत्याशी नही मिल पाया है।
Punjab Police ने डेरा प्रेमियों के साथ की मारपीट!
जाखल के सरकारी अस्पताल में दाखिल वीरपाल कौर पत्नी रामचंद ने बताया कि बीती रात दो गाड़ियों सवार हो कर आए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने उनके घर पर आ कर उसके ससुर से उसके देवर के बारे में पूछताछ की। उसके देवर के घर पर न होने की बात पर नशे में चूर पंजाब पुलिस कर्मचारियों ने उसके ससुर को जबरन उठा कर जीप में डाल लिया। शोरशराबा होने पर उसने व अन्य डेरा प्रेमियों ने पुलिस कर्मचारियों को रोका तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे ,उसके ससुर व अन्य डेरा प्रेमियों से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के कपडे़ भी फाड़ दिए। भारी संख्या में डेरा प्रेमियों को इकट्ठे होने पर पंजाब पुलिस कर्मचारी भाग गए। घायल डेरा प्रेमियों को जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पंजाब पुलिस चोटिया चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में नामित व्यक्तियो को काबू करने के लिए अदालत से वारंट लिये हुए है। इसी कड़ी के चलते उन्होंने गाव चांदपुरा में नामित व्यक्ति के निवास पर हरियाणा पुलिस के कर्मचारी को साथ ले कर दबिश दी थी। लेकिन उसके घर पर न मिलने पर वे वापस आ गये। वहा पर किसी भी कर्मचारी ने किसी से कोई मारपीट नहीं की है और न ही अभद्र व्यवहार किया है। डेरा प्रेमियों ने पुलिस पर जो आरोप लगाये है वो निराधार है। ये तो सिर्फ डेरा प्रेमियों की मनघड़ंत कहानी घड़ी है। जाखल के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डाक्टर दीपक गोयल ने बताया कि गाव चादपुरा निवासी राम चन्द्र बीती देर रात्रि एक महिला व दो व्यक्तियों को इलाज के लिए लाया था। जिन का प्राथमिक उपचार कर दिया है। शरीर में लगी गुम चोटों की जानकारी एक्सरे उपरांत की लगेगी। जाखल थाना प्रभारी रामकिशन से बात की तो उन्होंने बताया कि डेरा प्रेमियों व सिख समुदाय के बीच नामचर्चा को ले कर हुए विवाद में पंजाब पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों पर मामले दर्ज किए हुए है तथा नामित डेरा प्रेमियों को हरियाणा प्रदेश में काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। दबिश के दौरान हरियाणा पुलिस के कर्मचारी को साथ लिया जाता है। बीती रात गाव चांदपुरा में दबिश दी गई थी। उन्हे मारपीट के मामले की जानकारी मिली है, पुलिस इस की गहनता से जांच कर रही है।
Friday, April 3, 2009
INLD की सूची जारी
इंडियन नेशनल लोकदल ने रविवार को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने बताया कि पार्टी के प्रधान महासचिव अजय चौटाला भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट प्रो. संपत सिंह हिसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा कुरुक्षेत्र, विधायक डा. सीताराम सिरसा और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी रोहतक संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी होंगे। चौटाला ने बताया कि पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं व इनेलो-भाजपा गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद पार्टी प्रत्याशियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का आम जनमानस कांग्रेस सरकार से बेहद दुखी है और आगामी लोकसभा चुनाव में 1999 की तरह प्रदेश की सभी दस सीटों पर एनडीए प्रत्याशी विजयी होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने प्रदेश के लोगों से इनेलो-भाजपा गठबंधन उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश के एक-एक मतदाता से संपर्क करने को कहा।दक्षखेड़ा की ‘सुंदरी’ बनेगी पुणे की ‘रानी’
रोहतक जिले के दक्षखेड़ा में जारी खुदाई में पुरातत्वविदों को आभूषणों से सज्जित एक महिला का कंकाल मिला है। इस हड़प्पाकालीन कंकाल को यहां के कब्रिस्तानों में अब तक मिले कंकालों में से सबसे सुंदर माना जा रहा है। इसे पुणे स्थित डेक्कन कॉलेज के संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा।उत्खनन कार्य के प्रभारी विवेक दांगी ने बताया कि मिट्टी में दबे कंकाल को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उस पर एक विशेष प्रकार के रसायन का छिड़काव किया गया है। उत्खनन कार्य के निदेशक डॉ. वसंत शिंदे ने बताया कि मृत्यु के वक्त महिला की उम्र करीब 26 वर्ष रही होगी। उसके दाएं हाथ में तांबे की और बाएं हाथ में शंख की चूड़ियां हैं।
पैरों में मनकों की पाजेब व गले में हार है। इससे लगता है कि महिला काफी अमीर रही होगी। करीब चार हजार वर्ष पुराने इस कंकाल से मालूम होता है कि महिला के नैन-नक्श तीखे थे। कंकाल में दांत अब भी सुरक्षित हैं। शिंदे ने बताया कि यह कंकाल म्यूजियम में सर्वाधिक आकर्षित करेगा। म्यूजियम में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
Wednesday, April 1, 2009
फिजा ने चांद पर फिर लगाया बलात्कार का आरोप
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद की पत्नी अनुराधा बाली उर्फ फिजा ने अपने पति के खिलाफ एक नया मामला दर्ज कराया है।37 वर्षीय अनुराधा बाली उर्फ फिजा ने पंजाब पुलिस महानिदेशक के समक्ष अपने पति चांद के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज कराया है। फिजा ने कहा कि पुलिस महानिदेशक से यदि उसे उचित न्याय नहीं मिला तो वह उच्च न्यायालय के समक्ष गुहार लगाएंगी।
अनुराधा बाली उर्फ फिजा ने भागे-भागे फिर रहे चांद पर बलात्कार, धोखेबाजी, धार्मिक भावना को ठेंस पहुंचाने, मानहानि तथा धमकी की शिकायत दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि इसके पहले चांद उर्फ चन्द्रमोहन ने मोबाइल मैसेज से फिजा को तलाक कह दिया है लेकिन फिजा उसे नहीं मान रहीं हैं उनका कहना है कि जब तक वे सामने आकर खुद नहीं कहेंगे तब तक मैं किसी तलाक को नहीं मानूंगी।
Sirsa : तीन जिलों के मतदाता चुनेंगे सांसद
लोकसभा चुनाव में सिरसा संसदीय सीट के लिए सांसद चुनने के लिए संबंधित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को कई तरह की सियासी कसरत करनी पड़ेगी। नरवाना से डबवाली तक इससे पहले लोकसभा चुनाव मैदान में कूदने वाले प्रत्याशियों को सिरसा संसदीय सीट के चुनाव में सिरसा और फतेहाबाद दो जिलों के नौ विधानसभा क्षेत्रों सिरसा, रोड़ी, दड़बाकलां, डबवाली, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रतिया, टोहाना व भट्टू के मतदाताओं से ही संपर्क करना होता था। इस बार उन्हें तीसरे जिले जींद के नरवाना विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भी वोट मांगने पड़ेंगे, क्योंकि नए परिसीमन के मुताबिक नरवाना विधानसभा क्षेत्र को भी सिरसा संसदीय सीट के साथ जोड़ दिया गया है।
नए परिसीमन के मुताबिक इस बार सिरसा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से रोड़ी और दड़बाकलां को खत्म कर दिया गया है और दो नए विधानसभा क्षेत्र के तौर पर कालांवाली व रानियां को बना दिया गया है। सिरसा संसदीय सीट के लिए 9 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा जिनमें से 5 विधानसभा क्षेत्र जिला सिरसा के अन्तर्गत आते हैं। सिरसा संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले तीन जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 13,06636 मतदाता हैं इन मतदाओं में सिरसा जिले से 6 लाख 72 हजार 390 मतदाता हैं।
भट्टू भी हुआ फतेहाबाद से बाहर
विधानसभा क्षेत्र भट्टू को नए परिसीमन के तहत फतेहाबाद जिले से बाहर कर दिया गया है। उसकी जगह पर जींद जिले के नरवाना विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र से इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व बिजली मंत्री रणदीप सुरजेवाला के बीच उठापटक होती रही है और दोनों ही इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अलबत्ता रणदीप सुरजेवाला तो अभी भी प्रतिनिधित्व कर ही रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में ये दोनों नेता इस क्षेत्र से अपनी किस्मत नहीं आजमा सकेंगे, क्योंकि इस क्षेत्र को आरक्षित सीट कर दिया गया है।
सिरसा सीट में विधानसभा क्षेत्र :
सिरसा, कालांवाली, रानियाँ, डबवाली, एलनाबाद (जिला सिरसा)
फतेहाबाद, टोहाना, रतिया (जिला फतेहाबाद)
नरवाना (जिला जींद)
प्रत्याशी :
बसपा ने राजेश वैद को प्रत्याशी घोषित किया है।
इनेलो ने सीताराम को प्रत्याशी बनाया है।
हजकां और कांग्रेस को अभी उम्मीदवार नहीं मिल पाया है।
Congress की सूची अब किस्तों में!
केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश के नेताओं को अभी तक संभावित बैठक के कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई है। टिकट बंटवारे की उल्टी प्रक्रिया शुरू होने की खबर के बीच दावेदार जी-जान से टिकट की नाकेबंदी में जुटे हैं। हरियाणा मामलों के प्रभारी पृथ्वीराज चव्हाण जम्मू-कश्मीर चले गए, जबकि कई दिनों तक दिल्ली में डेरा डाले प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना मानसा देवी के दर्शन को। बैठक हुई तो इसमें तैयार सूची अनुमोदन के लिए सोनिया गांधी को भेजी जाएगी। उनकी मंजूरी के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
कुछ सीटों पर तो प्रत्याशियों के नाम लगभग तय है बस उन सीटों पर औपचरिकता ही बाकि है। ये हैं
---रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा
---कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल
---अम्बाला से शैलजा
---हिसार से जयप्रकाश
---सिरसा से अशोक तंवर
असली महाभारत भिवानी - महेंद्रगढ़, सोनीपत, फरीदाबाद, गुडगाँव और करनाल सीट पर है।
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट बंसीलाल परिवार की विरासत की लडाई से जुड़ी है। बंसीलाल परिवार के दोनों धडे टिकेट के संग्राम के बहाने एक बार फ़िर आमने-सामने हैं। हालाँकि धर्मवीर सिंह और राव दानवीर भी दौड़ में हैं लेकिन लडाई में कही टिकते नज़र नहीं आ रहे।
सोनीपत सीट
सोनीपत सीट पर महाभारत कांग्रेस और दस जनपथ के पुराने वफादारों के बीच है । वित्त मंत्री बिरेंदर सिंह और बिजली मंत्री रणदीप सुरजेवाला वाया सोनीपत चंडीगढ़ का रास्ता ढूंढ रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के नजदीकी विधायक जितेन्द्र मलिक, परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता भी दौड़ में हैं।
Tuesday, March 31, 2009
Fija : आंखों में गुस्सा, दिल में प्यार
अपना अधिकार और पाने के लिए फिजा लड़ाई लड़ रही हैं। चांद मोहम्मद के बर्ताव से वे रोषित तो हैं, लेकिन दिल में आज भी उनके प्रति प्यार है। इन बातों का खुलासा अनुराधा बाली उर्फ फिजा मोहम्मद ने रविवार को एक होटल में पत्रकारों बात करते हुए कही। वे मुरादाबाद से चंडीगढ़ जाते समय जीटी रोड स्थित एक होटल में थोड़ी देर के लिएरुकी थीं।
भजनलाल परिवार को चेताया : फिजा मोहम्मद ने भजनलाल परिवार को चेताते हुए कहा कि जिस तरह से उनकी गाड़ी पर क्रास लगा दिया गया था, उसी तरह वे भजनलाल के परिवार में क्रास लगा देंगी। उन्होंने कहा कि सीमा बिश्नोई के साथ अन्याय नहीं हुआ था, अगर सीमा बिश्नोई इसे अन्याय मानती तो आवाज उठातीं। चांद मोहम्मद ने धोखा देकर न केवल उसको बल्कि एक महिला के विश्वास को तोड़ा है। एक सवाल के जवाब में फिजा ने कहा कि शादी का प्रपोजल चांद मोहम्मद की तरफ से आया था। उनको चांद मोहम्मद के पैसे से लालच होता तो चांद के पास कुर्सी होने के समय शादी कर लेतीं।
पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर एक फैक्स पाकर पूरी कार्रवाई पर ब्रेक लगा दिए।
उन्होंने कहा कि वे भजन परिवार से चुनाव में बदला निकालेंगी खिलाफ में जमकर प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए राजनीति में आना पड़ा तो किसी अच्छे दल में शामिल होंगी। सच्चई पूरे आवाम के सामने लाकर ही शांत बैठेंगी।
श्वेता को सिविल सर्विस परीक्षा में 147वां स्थान
बहादुरगढ़ निवासी छात्रा श्वेता शर्मा ने अपनी मेहनत और अटूट विश्वास के चलते इस बार की सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली है। उसने देशभर में १४७वां स्थान प्राप्त किया है।श्वेता ने कक्ष एक से आठवीं तक शहर के सैनिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त की है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल के स्टाफ और उसे पढ़ाने वाले प्रिंसिपल बीएल भारद्वाज ने खुशी जाहिर की है।
भारद्वाज ने बताया कि श्वेता बहुत ही होनहार और समझदार लड़की है। वह स्कूल समय से ही इस परीक्षा की तैयारी करने की बात कहती थी और आज उसने वह कर दिखाया।
आसमा में तिरंगा
भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने शुक्रवार को कौशल दिखाया और आसमानी तिरंगा बना दिया।विंग कमांडर जॉय थॉमस कूरियन के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने एमके-2 विमान का इस्तेमाल किया।
Sailja को रास आया अंबाला!
अब मौजूदा चुनाव में वह फिर अंबाला से टिकट हासिल करने की जुगत में हैं। अंबाला संसदीय क्षेत्र में उनकी बढ़ी गतिविधियां भी कुछ ऐसा ही संकेत दे रही हैं। संयुक्त पंजाब से अलग होकर हरियाणा के गठन के बाद से शैलजा परिवार के लिए सिरसा संसदीय क्षेत्र सबसे सुरक्षित रहा।
स्वतंत्र प्रदेश में 1967 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में शैलजा के पिता दलबीर सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर पहली जीत हासिल की। यही नहीं, 1971, 1980 और 1984 के लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने जीत हासिल कर संसदीय क्षेत्र में अपने जनाधार का लोहा मनवाया। 1988 में दलबीर सिंह का निधन हो गया।
इस कारण हुए उप चुनाव में पार्टी ने उनकी बेटी कुमारी शैलजा को मैदान में उतारा। बदकिस्मती से शैलजा यह चुनाव हार गईं। देवीलाल की पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े हेतराम ने उन्हें हरा दिया।
बड़े नेता दिखाने लगे बेरुखी : शैलजा के सिरसा में सक्रिय रहते कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिनके चलते धीरे-धीरे जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं लक्ष्मण दास अरोड़ा, जगदीश नेहरा व रणजीत सिंह और उनके समर्थकों ने तो शैलजा से बोलचाल तक ही बंद कर दी। यहां तक कि भजनलाल और शैलजा में भी दूरियां हो गईं।
बस इसके बाद शैलजा का सिरसा सीट से मोहभंग हो गया और उन्होंने अंबाला को सुरक्षित ठिकाना मान लिया। अब यह देखना है कि शैलजा फिर से पुराने संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ती हैं या नए ठौर को ही अपना मानकर वहां से किस्मत आजमाती हैं। वैसे, राजनीतिक पंडितों को उनके सिरसा से लड़ने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
Sunday, March 29, 2009
Sunday, March 22, 2009
BPL का गेहूं डकार गए
दो डीएफएससी, दो एएफएसओ भ्रष्टाचार के मामले में फंसे
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो डीएफएससी, दो एएफएसओ, चार सब इंस्पेक्टर तथा सात डिपो होल्डरों पर विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में शिकंजा कस लिया है। इन पर केरोसिन व बीपीएल परिवारों के हिस्से का गेहूं डकारने का आरोप है। विजिलेंस ने इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिरसा में 2005-06 के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गलत तरीके से जिले में नौ लाख 96 हजार लीटर केरोसिन अतिरिक्त चहेते डिपो होल्डरों में बांटकर लाखों रुपये डकार लिए। मामला उस समय उजागर हुआ, जब कुछ डिपो होल्डरों ने अधिकारियों द्वारा निर्धारित रिश्वत राशि बढ़ाने पर विरोध शुरू कर दिया। असंतुष्ट डिपो होल्डरों ने राज्य चौकसी ब्यूरो को इस संबंध में शिकायत की। इसमें आरोप लगाया गया कि संबंधित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने केरोसिन के प्रत्येक ड्रम पर 150 रुपये, बीपीएल परिवारों के गेहूं पर प्रति क्विंटल 20 रुपये, चावल पर प्रति क्विंटल 25 रुपये के हिसाब से रिश्वत निर्धारित की है। साथ ही गैस एजेंसी संचालकों से 10 लाख रुपये प्रति माह रिश्र्वत वसूली जा रही है। राज्य चौकसी ब्यूरो के अधिकारियों ने इस संबंध में जांच पूरी कर आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार एजेंसी संचालकों से दस लाख रुपये प्रति माह वसूली के आरोप साबित नहीं हो पाए, लेकिन शेष आरोप सही पाए गए हैं। विजिलेंस जांच अधिकारी ने रिपोर्ट दी है कि वर्ष 2005-06 के दौरान सिरसा में तैनात दो डीएफएससी हंसराज भादू, आरती मैदान, दो एफएसओ महेंद्र कुमार व बलवंत सिंह, चार सब इंस्पेक्टर ओमकुमार, रामप्रकाश, जयभगवान, सुरेश आर्य और सात डिपो धारकों ने कालाबाजारी कर लाखों रुपये डकार लिए। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी आईपीसी व 13(1) पीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विजिलेंस ने चार सब इंस्पेक्टरों व सात डिपो होल्डरों पर भी शिकंजा कसा.
चांद-फिजां पर केस दर्ज करने का आदेश
Saturday, March 21, 2009
उकसाने वालों पर भी दाखिल हो चार्जशीट
दुष्कर्म की शिकार सरिता को डीजीपी दफ्तर में आत्महत्या के लिए उकसाने और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ हाईकोर्ट ने सीबीआई को चार सप्ताह में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने सरकार से भी कहा है कि वह इन दोषियों के खिलाफ छह माह में विभागीय कार्रवाई करे। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अदालत में स्टेटस रिपोर्ट पेश की। सीबीआई के वकील ने रिपोर्ट में सरिता को आत्महत्या के लिए उकसाने व इस मामले में कोताही बरतने के लिए रोहतक के तत्कालीन डीएसपी धीरज सेतिया, थानाध्यक्ष पवन कुमार के अलावा रामफल, रामधारी व रणधीर सिंह को दोषी माना। हाईकोर्ट ने दोषी इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीआई को चार सप्ताह में चार्जशीट दाखिल करने व हरियाणा सरकार को छह महीने के अंदर इन पर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश देते हुए इस मामले को खत्म कर दिया। रेप मामले की स्टेटस रिपोर्ट में सीबीआई ने सरिता से गैंग रेप में रोहतक सीआईए के दो कर्मी सिल्कराम व बलराज को दोषी माना था। सीबीआई ने रिपोर्ट में कहा था कि रोहतक सीआईए स्टाफ ने सरिता के पति के खिलाफ झूठा केस बनाया। सरिता के कपड़े पर लगे वीर्य के निशान व आरोपियों के वीर्य के नमूने जांच में मेल नहीं खाते फिर भी सीबीआई के पास इस बात के पुख्ता सुबूत हैं कि सीआईए के
चारों विश्वविद्यालयों का एकेडमिक कैलेंडर एक
Train से 215 भेड़ें कटी
भेड़ मालिक ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद वह जेल लैंड की ओर से भेड़ों को लेकर वापस गांव जा रहा था। माडल टाउन रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और कुछ भेड़े इधर-उधर भागने लगी। उसका कहना था कि जब तक उन लोगों ने भेड़ों को रेलवे लाइन से हटाने की कोशिश की तब तक अधिकांश उसकी चपेट में आ गई थी। भेड़ मालिक के अनुसार उसके पास 250 भेड़ें थी, जिनमें से 215 की मौत हो गई। भेड़ों के कटने से मालिक पूरी तरह से सदमे में है। हादसे में दो गधे भी बुरी तरह से जख्मी हो गए है।
Paliwal परिवार से आई दावेदारी
जीटी रोड स्थित एक होटल में विजय लक्ष्मी पालीवाल ने पत्रकारों को संबोधित किया और कांग्रेस के टिकट की दावेदारी जताई। उन्होंने कहा कि उनके पास पिछले आम चुनाव में प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उस समय वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती थीं और इसी कारण उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इस शहर की महिलाओं के कहने पर वह चुनाव लड़ना चाहती हैं। कभी सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में न सहन करने की बात करने वाली विजय ने आज चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के टिकट की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले वह भाजपा में जरूर थीं, लेकिन अब वह अपने दूसरे परिजनों की तरह ही कांग्रेस में हैं। उन्होंने कहा कि पीएम की कुर्सी का त्याग करने से सोनिया का कद बढ़ा है। एक ही परिवार से दो लोगों के कांग्रेस के टिकट की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि अविनाश तो पिछले 25 वर्ष से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी जता रहे हैं पर मैं तो पहली बार मैदान में आई हूं। टिकट की दावेदारी के लिए की गई कांफ्रेंस में कांग्रेस से जुड़े जिले के किसी भी नेता की गैर मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि गुट बाजी के कारण अभी काफी लोग सामने नहीं आ रहे हैं पर अंदर से सभी का उन्हें सहयोग प्राप्त है। जब घर की गुटबाजी पर उनसे सवाल किया गया और पूछा गया कि अगर घर में ही उन्होंने अपने जेठ के साथ मीटिंग कर दावेदारी के संबंध में फैसला किया होता तो एक घर से टिकट का दावेदार एक होता। उन्होंने कहा कि घर में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। अगर टिकट अविनाश को मिलता है तो वह उनका भी समर्थन करेंगी।
मुख्य चुनावी मुद्दों के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं बहुत से मुद्दे ऐसे हैं जो सांसद बन कर पूरे किए जा सकते हैं। जब उनसे समाजसेवा के अतिरिक्त आम लोगों की किसी समस्या को हल करवाने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शहर से जुड़े गई मुद्दों को उन्होंने हल करवाने का प्रयास किया है।


















