कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आतंकी हमले की धमकी के मद्देनजर अब विशेष सुरक्षा दस्ता यानी एसपीजी के अधिकारी उनकी रैलियों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुट गए है। इसी क्रम में आगामी 30 अप्रैल को Ambala और Hansi में सोनिया गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर विशेष सुरक्षा चक्र तैयार किया जा रहा है।
इसी रणनीति पर काम करने के लिए सोमवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार के साथ यहां मीटिंग हुई, जिसमें रैली में सुरक्षा के विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अब रैली स्थल पूरी तरह से एसपीजी के अधीन हो गया है।
बृहस्पतिवार को छावनी के गांधी ग्राउंड में होने वाली सोनिया की रैली में सुरक्षा के लिहाज से वीआईपी नेताओं के अलावा पहली पंक्ति में बैठने वाले तकरीबन पांच हजार लोगों को पास मुहैया कराए जाएंगे, जिसमें उनका पूरा पता व नाम शामिल होगा। सूत्रों की माने तो एसपीजी अधिकारियों की यह कवायद आतंकी धमकी के मद्देनजर की जा रही है। उनका मानना है कि पास मुहैया होने से एक तो संबंधित व्यक्ति के बारे में पुलिस के पास जानकारी होगी, दूसरा ऐसा पास सिर्फ पार्टी के खास कार्यकर्ता को ही दिए जाएंगे। वहीं सोनिया गांधी के स्टेज से लेकर पहली पंक्ति के बीच खासी दूरी भी होगी और उस बीच की गैलरी में सिविल ड्रेस में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की निगाहे सामने बैठे लोगों पर ही रहेंगी। वहीं एसपीजी अधिकारियों की ओर से सोनिया गांधी के साथ स्टेज पर बैठने वाले नेताओं की सूची भी पार्टी की ओर से मुहैया करवाई जा रही है। साथ ही सोनिया गांधी पहली पंक्ति में बैठे लोगों से हाथ मिलाकर उनका हाल-चाल पूछेगी, जिसके लिए तकरीबन सौ लोगों की अलग से सूची तैयार की जाएगी।
Showing posts with label Election Campaign. Show all posts
Showing posts with label Election Campaign. Show all posts
Tuesday, April 28, 2009
Wednesday, April 8, 2009
नवीन जिंदल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शाहाबाद के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-1 के किनारे चुनाव आयोग की अनुमति के बिना अपने प्रचार-प्रसार का बड़ा होर्डिग लगाया हुआ था। इस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सोनिया गांधी और नवीन जिंदल के चित्र लगे हुए थे। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त पंकज अग्रवाल ने बताया कि संबंधित शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दी गई है। यह होर्डिग शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर मीरी पीरी मेडिकल कालेज के पास लगा हुआ था। चुनाव आयोग की अनुमति के बिना किसी भी सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर होर्डिग नहीं लगाया जा सकता। नवीन जिंदल ने शाहाबाद के निकट निजी भूमि पर चुनाव आयोग की अनुमति के बिना होर्डिंग लगाया हुआ था जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद होर्डिग चुनाव अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर ही लगाए जा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने कुछ दिन पहले स्थान निर्धारित कर दिए थे, जिसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से भी आम लोगों तक पहुंचाई गई थी। इसके बावजूद सांसद ने होर्डिग नहीं हटवाए।
Wednesday, March 18, 2009
टिकटों की जोड़तोड़ में लगे सभी दलों के दावेदार
लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में टिकट तय नहीं होने के कारण चुनावी माहौल पूरे रंग में नहीं आया है। अभी जहां नेता टिकट पाने की जोड़तोड़ में लगे हैं, वहीं पर पार्टियां ठोक बजाकर देख रही। कांग्रेस में मारामारी सबसे अधिक है। करनाल, सिरसा, सोनीपत, भिवानी, गुड़गांव और फरीदाबाद आदि सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी बदलने की संभावना है। रोहतक से मौजूदा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुरुक्षेत्र के मौजूदा सांसद नवीन जिंदल, हिसार के जय प्रकाश और अंबाला की मौजूदा सांसद कुमारी सैलजा की टिकट कटने की कोई संभावना नहीं दिखती। वैसे अंबाला से सैलजा के मुकाबले प्रदेश कांग्रेस के प्रधान फूलचंद मुलाना भी अंबाला से टिकट का दावा कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि हिसार से पार्टी की टिकट लेने वालों की ज्यादा लंबी कतार नहीं है। भिवानी सीट पर कांग्रेस में टिकट पाने के लिए काफी जद्दोजहद चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के परिवार में ही यहां से टिकट पाने के लिए झगड़ा है। पर्यटन मंत्री किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति को और बंसीलाल के बेटे रणबीर महेंद्रा अपने बेटे अनिरुद्ध को यहां से टिकट दिलाना चाहते हैं। मुख्य संसदीय सचिव धर्मबीर भी यहां से टिकट के दावेदार हैं। नई हदबंदी के बाद फरीदाबाद सीट से सामाजिक समीकरण बदल गए हैं। इसलिए यहां के मौजूदा सांसद अवतार सिंह भडाना की टिकट कटवाने में उनके विरोधी जुट गए हैं। पलवल के विधायक करण सिंह दलाल फरीदाबाद सीट पर दावा कर रहे हैं। दलाल की दलील यह है कि यहां फरीदाबाद सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता जाट वर्ग (करीब 3 लाख) के हैं इसलिए इस सीट पर जाट प्रत्याशी का दावा बनता है। दूसरी तरफ गुज्जर व मेव मतदाता अब इस सीट पर कम हो गए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री एसी चौधरी भी इस सीट पर पंजाबी नेता होने के नाते दावा ठोक रहे है। अवतार सिंह भडाना यहां के मौजूदा सांसद होने के नाते दावेदार हैं ही। गुड़गांव लोकसभा सीट अब मेव मुस्लिम और यादव आबादी के बीच बंट गई है। मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत और कैप्टन सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव इस सीट पर दावा कर रहे हैं। अहीरवाल में दोनों ही एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं। इसके इलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता खजान सिंह, पूर्व सांसद खुर्शीद अहमद और निदर्लीय विधायक हबीबुर्रहमान भी टिकट के लिए जोड़ तोड़ कर रहे हैं। करनाल लोकसभा सीट पर कई दिग्गजों की नजर है। मौजूदा सांसद डा.अरविंद शर्मा को टिकट कराने में कांग्रेस के कई पहलवान लगे हैं। पर अरविंद ने अपने संसदीय क्षेत्र को पूरी तरह बांध रखा है। यहां पर अंबाला के विधायक व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन विनोद शर्मा व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी टिकट के लिए दांव भिड़ा रहे हैं। उद्योगपति अविनाश पालीवाल टिकट के लिए अलग से जुगाड़ भिड़ा रहे हैं। जब भजनलाल ने करनाल से चुनाव लड़ा था तब पालीवाल उनके कवरिंग कैंडिडेट थे। पालीवाल कांग्रेस के पूर्व प्रभारी जनार्दन द्विवेदी के रिश्तेदार भी हैं। सिरसा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद आत्मा सिंह गिल की टिकट कटने का अंदेशा है। बेशक कांग्रेस को यहां कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं मिल रहा है पर टिकट के दावेदारों में कोई कमी नहीं है। पूर्व मंत्री राज कुमार वाल्मीकि, आयकर अधिकारी सुनीता दुग्गल, अंबाला के पूर्व सांसद अमन कुमार नागरा की पत्नी मीरा नागरा टिकट के लिए जोड़तोड़ कर रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)