Saturday, July 4, 2009

प्रदेश के छह नए राष्ट्रीय राजमार्ग

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदेश से गुजरने वाले लगभग 300 किलोमीटर लंबाई के छह मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच बैठक में उक्त फैसला लिया गया। ये मार्ग सोनीपत-गोहाना-जींद (एनएच-1 और एनएच-71 के बीच में), अंबाला-साहा (एनएच-1 और एनएच-73 के बीच में), साहा-शाहाबाद (एनएच-73 और एनएच-1 के बीच में), गुड़गांव-झज्जर-बेरी-कलानौर-महम (एनएच-8 और एनएच-10 के बीच में), रोहतक-भिवानी-लोहारू-पिलानी-राजगढ़ ( एनएच-10 और एन.), उकलाना (सूरेवाला चौक एनएच 65 पर)-टोहाना-पातड़ां (पंजाब में एनएच 71 पर) हैं। कमलनाथ ने राज्य की कई सड़कों के सुधार के लिए केंद्रीय सड़क कोष से 300 करोड़ रुपये की राशि दिए जाने के लिए भी स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा राष्ठ्रीय राजमार्गो के सुधार के लिए भी 200 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। कमलनाथ ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं को जल्दी पूरा करने के भी निर्देश दिए। ये परियोजनाएं हैं - चार/छह लेन का रोहतक-बहादुरगढ़ मार्ग, चार लेन का रोहतक-पानीपत मार्ग, चार लेन का अंबाला-कैथल मार्ग, चार लेन का पंचकूला-साहा मार्ग, छह लेन का पानीपत-अंबाला मार्ग, छह लेन का गुड़गांव - राजस्थान बार्डर मार्ग तथा छह लेन का फरीदाबाद-पलवल-आगरा मार्ग। इनके अ‌र्न्तगत क ई स्थानों पर ग्रेड-सेपरेटर बनाने की भी मंजूरी दे दी गई है।
श्रेय लेने की होड़
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से छह मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने की मंजूरी मिलते ही प्रदेश के नेताओं में इस प्रोजेक्ट का श्रेय लेने की होड़ सी ही शुरू हो गई। एक और सरकारी तंत्र इसके लिए सीएम और उनके सांसद बेटे की शान में कसीने पढने लगा , वहीं भिवानी की सांसद Shruti और उनकी माँ और प्रदेश की वन मंत्री किरण चौधरी इसका श्रेय लेने की होड़ में जुट गई।
जब सत्ताधारी दल में इस कदर मारामारी हो, तब विपक्ष कैसे चुप बैठ सकता था। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इन्हें अपने शासन में हुए निर्णय बताकर इनेलो और राजग की दावेदारी से नहीं चुके।

Sandeep बनाये DSP

भारतीय हाकी टीम के कप्तान संदीप सिंह को खेल कोटे से सीधा डीएसपी बनाया गया है। हरियाणा निवास पर खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने संदीप की नियुक्ति का खुलासा किया। हुड्डा ने शनिवार को यहां विशेष समारोह में दुनियाभर में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 13 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। भारतीय हाकी टीम के कप्तान संदीप शाहाबाद के रहने वाले हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने भारतीय हाकी टीम के ही सदस्य सरदारा सिंह की भी खेल कोटे से बतौर डीएसपी भर्ती की थी।

Hockey Boxing Stars
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ख़ास बात यह है , इनमें से अधिकतर खिलाड़ी हॉकी और बोक्सिंग के थे। हॉकी की महिला टीम ने रूस में आयोजित चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाया। इस टीम में सात खिलाड़ी हरियाणा की थी। जीत के बाद भारत में फीके स्वागत के लिए हॉकी संघ को कोसने वाली रोहतक की ममता ख़राब यहाँ आकर्षण का केन्द्र थी।

Wednesday, July 1, 2009

Reserve सीटें BSP के कोटे में

विधानसभा चुनाव के लिए एक छतरी के नीचे आए हजकां और बीएसपी ने सीटों के बँटवारे की तैयारीशुरू कर दी है। और रिज़र्व सीटों पर बसपा ने दावा ठोंक दिया है और सम्भव भी है कि रिज़र्व सीटें बीएसपी के खाते में ही जाएँगी। हालाँकि दोनों पार्टियाँ सीट बँटवारे पर किसी भी प्रकार की चर्चा से इनकार कर रही हैं और दावा कर रही हैं कि सीट बँटवारे पर बातचीत बाद में शुरू होगी।
लेकिन दोनों पार्टियों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बसपा ने रिज़र्व सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरने की तैयारी भी शुरू कर दी है और कुछ सीटों पर तो प्रत्याशियों को तैयार भी रहने के निर्देश पार्टी की आलाकमान से मिल चुके हैं। पर पार्टी का कोई भी नेता इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नही है।
विधानसभा चुनाव में बसपा 40 और हजकां 50 सीटों पर चुनाव लडेगी और इसमें प्रदेश कि 17आरक्षित सीटों पर बसपा अपने को मजबूत पाती है और इसके लिए बाकायदा बसपा ने दावा भी थोक दिया है। पर अन्तिम फ़ैसला होने तक कोई भी इस मुद्दे पर मुंह खोलने को तैयार नही है।
Loksabha चुनाव में दोनों पार्टीयों में समझौता होते-होते रह गया था उसका नुकसान दोनों दलों को उठाना पड़ा और नतीजा यह हुआ कि बसपा दो सीटों पर मुकाबले में होते हुए भी हार गई और हजकां एक सीट पर बड़ी मुशकिल से ही जीत पाई। करनाल और गुडगाँव में बसपा कड़े मुकाबले में थी और भिवानी में हजकां का उम्मीदवार भी ज्यादा पीछे नही था।
इसीलिए दोनों दल फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Tuesday, June 30, 2009

कालेजों में लौटी बहार


मानसून ने भिगोया तन मन

रोहतक में मंगलवार को मानसून की पहली बरसात ने लोगों को जमकर भिगोया। कैथल में बच्चों ने बारिश में जमकर मस्ती की।
और हिसार में भी बच्चे पीछे नहीं रहे।

Sunday, June 28, 2009

डीएड की परीक्षा 17 अगस्त को

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड डीएड प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा 17 अगस्त को कराएगा। इस परीक्षा में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 500 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ अपना आवेदन पत्र 17 जुलाई तक तथा 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 जुलाई तक भेज सकते है। उन्होंने बताया कि स्वंयपाठी परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म उनके पूर्व के संस्थानों के माध्यम से भरे जाएंगे।

Saturday, June 27, 2009

अब हिसार में हिरन का शिकार

अब हिसार के आदमपुर में मादा हिरन का शिकार हुआ है। वह गर्भवती थी और वह 15-20 दिन के बाद एक बच्चे को जन्म देने वाली थी। हालाँकि अभी भी प्रशासन मौन बना है। समीपवर्ती गांव आदमपुर के रेलवे पुल नहर के पास बृहस्पतिवार देर सायं किसी शिकारी ने एक मादा हिरण की गोली मारकर हत्या कर दी। किसान मदनलाल राहड़ देर सायं खेतों में घूम रहे थे तो उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे वहां पहुंचे तो गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मादा हिरण पड़ी मिली। तत्काल वन्य प्राणी विभाग को सूचना दी गई और आदमपुर पशु चिकित्सालय में कार्यरत डा. सतबीर बेनीवाल को बुलाया गया। शुक्रवार सुबह वन्य प्राणी विभाग के ज्योति कुमार, सहायक दलीप कुमार, दिनेश जांगड़ा ने जांच पड़ताल की। डा. सतबीर बेनीवाल ने पोस्टमार्टम में हिरण की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मादा हिरण गर्भवती थी तथा 10-15 दिन बाद बच्चा होना था। बाद में बिश्नोई समाज के लोगों व अधिकारियों की मौजूदगी में गौशाला के पास उसका दाह संस्कार कर दिया गया।

SP Office के बाहर महिला ने जहर खाया

शुक्रवार दोपहर यहां एसपी आफिस के बाहर दुष्कर्म पीडि़त महिला के जहर खा लेने से सनसनी फैल गई। पीजीआई में दाखिल महिला की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सालभर के भीतर पुलिस आफिस के बाहर जहर खाने की यह तीसरी घटना है। पीजीआई के वार्ड नंबर छह में भर्ती इस महिला की पहचान सूर्य नगर की केला देवी के रूप में हुई। शुक्रवार दोपहर लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल स्थित एसपी आफिस के बाहर उसने जहर खा लिया। गैलरी में ही उसने काफी उल्टियां की जिसके बाद पुलिस वाले उसे पीजीआई ले गए। केला देवी ने बीते 9 नवंबर को उत्तम नगर के रहने वाले दो व्यक्तियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना अर्बन इस्टेट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और इन दिनों वे जमानत पर हैं। केला देवी ने बताया कि दोनों आरोपी कोर्ट में गवाही न देने के लिए उस पर दबाव बनाए हुए हैं। आरोपियों में से एक की पत्नी व दो अन्य उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जबकि पुलिस कुछ नहीं कर रही है। एसपी अनिल कुमार राव ने बताया कि केला देवी की शिकायत पर गत 8 मई को एक महिला समेत तीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप गलत है। दुष्कर्म का मामला 9 नवंबर 2008 को दर्ज है। एसपी ने बताया कि केला देवी के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई माह में रोहतक की रहने वाली सरिता ने डीजीपी आफिस के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। बाद में आईजी, एसपी समेत दर्जनभर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों पर गाज गिरी थी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

KU के BA Final में भी कुडि़यों की धाक

शुक्रवार को घोषित हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीए फाइनल के नतीजों में फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। शीर्ष 10 स्थानों पर उन्हीं का कब्जा है। जींद के हिंदू कन्या कालेज की छात्रा वंदना ने 1027 अंकों (85.58 फीसदी) के साथ टॉप किया है। केयू परीक्षा शाखा के नियंत्रक यशपाल गोस्वामी ने बताया कि परीक्षा में इस बार कुल 49623 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें 29768 सफल रहे। परीक्षा परिणाम 59.68 प्रतिशत रहा है। विभिन्न कारणों से 2358 परीक्षार्थियों का परिणाम रोक लिया गया। टाप टेन की सूची में दूसरा स्थान करनाल के गवर्नमेंट कालेज की पूनम मक्कड़ (85.08 प्रतिशत) को मिला है। तीसरे स्थान पर हांसी के एसडी कालेज की मंजू शर्मा (84.58 प्रतिशत) रही। इसी कालेज की रेखा यादव (83.50 प्रतिशत) चौथे, निधि ( 82.55 अंक) सातवें और पूनम (82.25 प्रतिशत) दसवें स्थान पर है। पांचवां स्थान प्राप्त किया है देव समाज कन्या कालेज की रितुका रानी (82.83 प्रतिशत) ने। सिरसा के सीएमके नेशनल ग‌र्ल्स कालेज की नेहा अरोड़ा (82.58 प्रतिशत) को छठा और गवर्नमेंट कालेज नारायणगढ़ ( अंबाला) की सोना चौधरी (82.50 प्रतिशत) को आठवां और शाहाबाद के आर्य कन्या महाविद्यालय की शिल्पी आनंद (82.33 प्रतिशत) को नौवां स्थान मिला है।

गर्मी ने छुडाये पसीने

शनिवार को हिसार में पारा 46 डिग्री तक जा पहुँचा और गर्मी ने कई लोगों की जान ले ली। साथ ही बिजली के कट ने लोगों के जमकर पसीने छुडाये। इस तपती दोपहरी की चुभन से सीएम, विधानसभा स्पीकर और अन्य वीआईपी भी नहीं बच सके और वह बेरी रैली में पसीना पोंछते नज़र आए।

Thursday, June 25, 2009

चांद-फिजा का बहिष्कार करेगी सर्व हुड्डा खाप

सर्व हुड्डा खाप ने पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन उर्फ चांद मुहम्मद और अनुराधा बाली उर्फ फिजा के सामाजिक बहिष्कार का फैसला किया है। साथ ही, कांग्रेस से भी चंद्रमोहन को पार्टी से निकालने की अपील की है। बुधवार को गांव पोलंगी में 50 गांवों की 36 बिरादरी की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी खाप के प्रधान कृष्ण हुड्डा ने दी। उन्होंने बताया कि बिरादरी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चांद को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से निकाल देना चाहिए। उन्होंने 36 बिरादरी से अपील की है वह पंचायत के इस फैसले में उनका सहयोग करे। पंचायत ने आरोप लगाया कि चांद और फिजा ने समाज को शर्मसार किया है।
चुनाव के नजदीक आते ही अब रोहतक में पंचायतों के ऐसे फरमान आने शुरू हो गए हैं। इससे पूर्व महम चौबीसी ने ऐसा ही फारमान सुनाया था।

दबाव में झुका शिक्षा बोर्ड

छठे विषय के अंक भी जुडेंगे
शिक्षा बोर्ड ने संस्कृत भाषा पर उठे बवाल के बाद अब दसवीं कक्षा के कुल अंकों में ऐच्छिक विषय के अंकों को जोडऩे का फैसला किया है।बोर्ड सचिव विकास गुप्ता ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2009-10 से सेकेंडरी कक्षा में सर्वोत्तम पांच विषयों के अंकों को प्रमाण पत्र में जोडऩे का प्रावधान किया गया है। अत: यदि किसी छात्र द्वारा छठे विषय संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, कृषि, ड्राइंग, म्यूजिक, डांस, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा कम्प्यूटर साइंस व अन्य विषयों अर्थात हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामजिक विज्ञान, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी की तुलना में अधिक अंक अर्जित किए जाते हैं तो उस अवस्था में सबसे कम अंक अर्जित किए जाने वाले विषय के स्थान पर छठे विषय में प्राप्तांकों को कुल अंकों में जोड़ा जाएगा। इससे सेकेंडरी के छठे विषय के अंतर्गत आने वाले उपरोक्त विषयों को बढ़ावा मिलेगा।
संस्कृत के समर्थकों ने इस मसले पर प्रदेश भर में आन्दोलन चलाया हुआ था और बुधवार को रोहतक में जोरदार प्रदर्शन भी किया था। उसके बाद से सरकार पर दबाव बढ़ गया था।
संस्कृत विषय को अनिवार्य करने की मांग को लेकर आंदोलनरत संस्कृत प्रेमियों ने बुधवार को सीएम सिटी में जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने पहले मुख्यमंत्री आवास के बाहर आधे घंटे, फिर दिल्ली चौक पर दिल्ली-रोहतक तथा रोहतक-झज्जर मुख्य मार्गो को करीब ढाई घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी भी दी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रदेशभर से संस्कृत प्रेमी डीसी कार्यालय पर एकत्र हुए और सीएम हाउस तक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ये लोग सीएम आवास के निकट पहुंचकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास के और नजदीक जाने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई।




बीएड दाखिले में नहीं चलेगी निजी कालेजों की मनमर्जी

प्रदेश भर में लगभग 55 हजार से अधिक बीएड की सीटों पर दाखिले के लिए इस बार निजी कालेज संचालकों की मनमर्जी नहीं चल सकेगी। दाखिले के लिए छात्रों से सीधे संपर्क करने का भी संचालकों को लाभ नहीं मिल सकेगा, क्योंकि मेरिट लिस्ट तैयार करने का जिम्मा रोहतक स्थित एमडीयू के पास है। इससे प्रोविजनल दाखिला लेने वाले कालेज संचालकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले वर्ष बीएड दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के बावजूद हजारों की संख्या में सीटें खाली रह गई थीं। इसे देखते हुए निजी कालेज संचालकों ने हाई कोर्ट से गुहार लगाई थी। कोर्ट ने निजी कालेज संचालकों को एक निश्चित समय सीमा के अंदर मेरिट के आधार दाखिला लेने की छूट प्रदान कर दी थी। इस वर्ष बीएड दाखिला लेने का जिम्मा एमडीयू को सौंपा है।

नए सत्र से डीएड की फीस 18400 तय

चार किस्तों में लेनी होगी फीस
प्रदेश के शिक्षा विभाग ने नए सत्र के लिए डीएड की फीस 18400 रुपये तय कर दी है। इससे निजी संस्थानों द्वारा मनमानी वसूली रोक लग जाएगी। शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त राजन गुप्ता की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि निजी शिक्षण संस्थानों को डीएड कोर्स के लिए एक साल की फीस 18400 रुपये लेनी होगी। यह फीस भी चार किस्तों में दी जाएगी। संस्थान एक साथ यह फीस नहीं ले सकेंगे।पत्र में बताया गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा नेशनल काउंसिल फार टीचर्स एजुकेशन द्वारा डीएड निजी शिक्षण संस्थानों में डीएड की फीस निर्धारित करने के लिए भेजे गए निर्देशों के आधार पर एक कमेटी का गठन किया था। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी, कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र के प्राध्यापकों सहित शिक्षा से जुड़े अन्य लोगों को शामिल किया गया। कमेटी द्वारा गत 18 जून 2009 को अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में डीएड की फीस निर्धारित करने के लिए राय दी गई थी। कमेटी की सिफारिश पर प्रदेश में सेल्फ फाइनेंस कालेजों में डीएड के लिए फीस निर्धारित कर दी गई है। फीस निर्धारण 2009-10 व 2011-12 के लिए लागू हो जाएगा। इस कोर्स के लिए सभी निजी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों से 18400 रुपए फीस के तौर पर वसूले जाएंगे। इसमें 14400 रुपये ट्ïयूशन फीस और चार हजार रुपये वार्षिक चार्ज के रूप में लिए जाएंगे।संस्थान दाखिले के समय एक बार फीस लेने के बाद तीन किश्तों में यह फीस विद्यार्थियों से ले सकेंगे। इसमें बताया गया है कि डीएड के दाखिले यदि अगस्त में शुरू होते हैं तो ट्यूशन फीस के रूप में निजी शिक्षण संस्थान उनसे 3600 रुपये लेंगे। इसके बाद नवंबर, जनवरी व फिर मार्च में 3600-3600 रुपये की किश्तें ली जाएंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा फीस व प्रवेश फार्म के लिए अलग से निर्धारित राशि देनी होगी। इस बारे में जेबीटी स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दलीप बिश्नोई का कहना है कि यह विद्यार्थियों के संघर्ष की जीत है। उनसे ज्यादा फीस ली जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 26 जून को जींद में सम्मेलन होगा। इसमें इस सफलता के बारे में छात्राओं को बताया जाएगा तथा आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Tuesday, June 23, 2009

कुवि ने 248 करोड़ का बजट किया पास

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सोमवार को 248 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट पास किया। विभिन्न मदों से कुवि साल भर में 174 करोड़ 38 लाख रुपये कमाएगी, जबकि 74 करोड़ 26 लाख रुपये अनुदान के जरिये जुटाए जाएंगे। कोर्ट की बैठक मुख्य तौर पर बजट के लिए आयोजित की गई थी। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया। स्नातकोत्तर के नियमित व पत्राचार कोर्साें में एकरूपता पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। कुलपति ने दोनों पाठयक्रमों में एकरूपता लाने का आश्वासन दिया। साथ ही कुवि की कार्यकारिणी परिषद, अकादमिक परिषद व कोर्ट में शिक्षकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने को लेकर गठित समिति की संस्तुतियों पर भी कोर्ट ने विचार किया है। महाविद्यालयों के अधिष्ठाता प्रो. टीआर कुंडू, कुटा अध्यक्ष प्रो. नरविंद्र सिंह कौशल, हरियाणा कालेज टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव डा. राजवीर पराशर, एसडी महाविद्यालय पानीपत के प्राचार्य केएस ढिल्लों व राजकीय महाविद्यालय करनाल के प्राचार्य राधेश्याम शर्मा सहित समिति के सभी सदस्यों ने इन निकायों में शिक्षकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की संस्तुति की है। कोर्ट व अकादमिक परिषद के लिए राजकीय महाविद्यालयों व व्यवसायिक संस्थानों और कालेजों का एक-एक अलग चुनाव क्षेत्र बढ़ाने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा कार्यकारिणी परिषद के लिए भी संबद्ध महाविद्यालयों व मेंटेन्ड कालेजों और सेल्फ फाइनेंस संस्थानों से एक-एक चुनाव क्षेत्र बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

17 कालेजों में मिलेंगे बीएड प्रास्पेक्टस

प्रदेशभर के बीएड करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को प्रास्पेक्टस के लिए इधर-उधर या एमडी यूनिवर्सिटी की ओर नहीं भागना पड़ेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टूडेंट्स को अपने आसपास ही प्रोस्पेक्टस मुहैया कराने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रदेशभर के करीब 17 कालेजों में बीएड प्रास्पेक्टस की बिक्री की जाएगी। प्रास्पेक्टस एमडी यूनिवर्सिटी के सेल काउंटर पर 23 तथा अन्य बनाए गए 17 केंद्रों पर 25 जून से मिलने शुरू होंगे।प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के राजकीय, राजकीय अनुदान प्राप्त तथा सेल्फ फाइनेंसिंग एजुकेशन कालेजों में बीएड नियमित पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया संचालन की जिम्मेवारी एमडी यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता योजना बनाई है। बीएड में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई सांय पांच बजे होगी। प्रोस्पेक्टस सामान्य वर्ग के लिए पांच सौ रुपये, अनुसूचित जाति/ जनजाति/दृष्टिïहीन अभ्यार्थियों के लिए 125 रुपये निर्धारित की गई है।इन 17 कालेजों में मिलेंगे बीएड प्रास्पेक्टसएमडी यूनिवर्सिटी प्रशासन की विद्यार्थियों को उनके आसपास ही बीएड प्रास्पेक्टस देने की योजना के तहत गवर्नमेंट कालेज पंचकुला, यूनिवर्सिटी कालेज आफ एजुकेशन कुरुक्षेत्र, सोहन लाल डीएवी कालेज आफ एजुकेशन अंबाला सिटी, आर्या कालेज पानीपत, चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा, सीआर कालेज आफ एजुकेशन हिसार, गवर्नमेंट कालेज जींद, गवर्नमेंट कालेज महम, गवर्नमेंट कालेज भिवानी, जेवीएमजीआरआर कालेज चरखी दादरी, गवर्नमेंट कालेज नारनौल, गवर्नमेंट कालेज महेंद्रगढ़, पीजीआरसी रेवाड़ी, गवर्नमेंट कालेज फरीदाबाद, डीएसडी गवर्नमेंट कालेज गुडग़ांव, हिंदू कालेज सोनीपत, गवर्नमेंट कालेज गोहाना में यूनिवर्सिटी की ओर से निर्धारित दामों पर बीएड के प्रास्पेक्टस मिलेंगे। प्रास्पेक्टस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते है।

Sunday, June 14, 2009

फिजा के आँगन में फ़िर खिला चांद

कहा- फिजा मेरी बेगम, माफी मांगी
फिजा ने कहा, मेरे आरोप सही निकले, ऐसे कैसे माफी दे दूं

मोहाली : लंबे समय तक चंद्रमोहन उर्फ चांद मुहम्मद की जुदाई का गम सह चुकी अनुराधा बाली उर्फ फिजा मोहम्मद की सूनी हुई जिंदगी में आज उस समय पुन: खुशी व सुकून की एक किरण नजर आई जब उनके शौहर चांद मोहम्मद अतीत में फिजा के साथ की गई ज्यादतियों के लिए क्षमा याचना करने और उन्हें अपनी बेगम स्वीकार करने उनके घर पहुंच गए। हालांकि यह बात स्पष्ट होने में कुछ समय लगेगा कि फिजा उन्हें माफ करती हैं या नहीं?

फिजा के निमंत्रण पर उनके घर पहुंचा इलेक्ट्रानिक्स तथा प्रिंट मीडिया उस समय हतप्रभ रहा गया जब उन्होंने फिजा तथा चांद मुहम्मद को इक्कठे अपने सामने पाया। फिजा ने कहा कि आज तक वह जितने भी आरोप लगाती रही हैं, वे सभी सत्य सिद्ध हुए हैं और इससे पहले वह कुछ और कहें चांद मोहम्मद कुछ कहेंगे। इस पर पंचकूला के विधायक तथा हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन उर्फ चांद मुहम्मद ने स्पष्टï रूप से कहा, 'फिजा को अपने साथ ले जाने आया हूं। अब भी इनके साथ रहना चाहता हूं और इनसे पहले से भी ज्यादा प्यार करता हूं। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि वह अब भी चांद मोहम्मद हैं। उन्होंने कहा कि वह फिजा के घर से अपनी इच्छा से नहीं गए थे बल्कि उन्हें देवीलाल व राणा नामक व्यक्ति ले गए थे, लेकिन उन्होंने फिजा जी से विनती की है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई न की जाए।एक प्रश्न के उत्तर में चांद मुहम्मद ने स्पष्टï कहा कि वह फिजा के पास नगदी के रूप में कुछ भी छोड़ कर नहीं गए थे। पंचकूला में दिए गए बयानों के बारे में पूछे जाने पर चांद मुहम्मद ने कहा कि वे बयान दबाव में दिए गए थे और यहां जो वह कह रहे हैं बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से कह रहे हैं।

अब वह इनका (फिजा का) दिल दुखाने के लिए उनसे माफी मांगने आए हैं और यदि ये इजाजत देंगी तो यहीं रहूंगा

जब पत्रकारों ने पूछा कि यदि इन्होंने माफ नहीं किया तो क्या वह पुन: पंचकूला सीमा बिश्नोई के पास चले जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि किसी धर्मशाला में चला जाऊंगा। मोबाइल पर तलाक देने संबंधी पूछे गए प्रश्न के उत्तर में चांद मुहम्मद ने कहा कि वह वैलिड ही नहीं था क्योंकि उन्होंने सिर्फ दो बार तलाक बोला था। आज भी इन्हें अपनी पत्नी मानता हूं और बिना बताए घर से चले जाने तथा इनका दिल दुखाने के लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे।

फिजा मुहम्मद भले ही अंतर मन से खुश हों कि उनका चांद वापिस उनके पास लौट आया है और जुदाई के दौरान जो-जो आरोप उन्होंने चांद तथा उसके परिवार वालों पर लगाए थे, उन पर चांद मोहम्मद ने सही मोहर लगा दी, इसके बावजूद प्रत्यक्ष रूप से वह काफी कठोर नजर आ रही थीं। फिजा ने चांद की मौजूदगी में कहा कि

'पिछले कई दिनों से चांद के आदमी उनसे मिल कर चांद से बात करने को कह रहे थे। यहीं नहीं चांद खुद भी उन्हें गत रात फोन करते रहे लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। चांद मुहम्मद रविवार को प्रात: सात बजे ही उनके घर आ कर बैठ गए और उनकी माता से दोपहर एक बजे तक उनसे (फिजा) बात कराने की विनती करते रहे तब जा कर उन्होंने 1.30 बजे चांद से मामूली बात की और इससे पहले कि चांद कुछ स्पष्टीकरण देते उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी स्पष्टीकरण देना है, वह मीडिया के सामने दें और उसके बाद ही वह उनसे बात करेंगी।'

एक प्रश्न के उत्तर में फिजा ने कहा कि उन्होंने अभी चांद को माफ करने का निर्णय नहीं किया। यदि उन्हें चांद पर विश्वास हुआ तभी वह उन्हें माफ करेंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने बहुत तकलीफ सहन की है। अत: इस तकलीफ के लिए जिम्मेवार शख्स यदि अचानक सामने आकर माफी मांगने लगे तो उसे एक दम से माफ नहीं किया जा सकता। यह पूछे जाने पर कि आज चांद मोहम्मद क्या उनके (फिजा के) आवास पर उनके शौहर के रूप में रुकेंगे तो फिजा ने कहा कि वह मात्र एक अतिथि के तौर पर यहां रुक सकते हैं, वह भी माता जी से इजाजत मिलने के बाद। फिजा ने कहा कि उन्होंने तो कभी भी चांद मुहम्मद को अपना शौहर मानने से इनकार नहीं किया।फिजा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पहले वह चांद मुहम्मद की इच्छा से राजनीति में आने की बात कहती थीं लेकिन अब तो उन्होंने राजनीति में आने का निर्णय कर लिया है।

आसानी से नहीं मानीं फिजा
मोहाली : अनुराधा बाली उर्फ फिजा को मनाने के लिए चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद को क्या-क्या नहीं करना पड़ा। ज्यादतियों एवं गुस्ताखियों के लिए फिजा के घर जाकर क्षमा याचना के बावजूद वह टस से मस नहीं हुई। लेकिन चांद ने प्यार से आलिंगनबद्ध किया तो वह रोक नहीं पाई और सब कुछ भूल गई। इन सबके बावजूद फिजा बार बार कह रही थीं कि उन्होंने चांद को माफ नहीं किया है। इस प्रेम कहानी में रविवार को आए नाटकीय मोड़ से वे लोग ठगे रह गए जो सहानुभूतिवश फिजा के साथ खड़े थे। रविवार शाम को ही शिव सेना हिंदोस्तान के युकाई के कार्यकर्ता चेयरमैन निशांत शर्मा के नेतृत्व में वहां पहुंच गए। निशांत ने कहा कि फिजा तथा चांद अपने नाम के साथ क्रमश: अनुराधा बाली तथा चंद्र मोहन लगान बंद कर दें। क्योंकि वे ऐसा कर हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं। निशांत ने कहा कि धर्म बदल कर निकाह, तलाक और फिर मिल जाना, सस्ती लोकप्रियता के लिए साजिश थी। बताते है, इसी दौरान चांद ने कथित रूप से अभद्र भाषा में शिव सैनिकों को भाग जाने के लिए कह दिया। फिर क्या था, शिव सैनिक भड़क उठे और चांद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उधर, चांद ने भी फोन कर अपने समर्थकों को बुला लिया। टकराव की आशंका से पुलिस स्टेशन फेज 11 से एएसआई सोहन लाल दल-बल के साथ वहां पहुंच गए और शिव सैनिकों को समझा बुझा कर वहां से भेज दिया। बाद में पहुंचे चांद के समर्थकों को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। देर रात तक फिजा के आवास पर पुलिस जमी थी और स्थिति सामान्य थी।

Saturday, June 13, 2009

नलकूपों को मिलेगी एक घंटा ज्यादा बिजली

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नलकूपों को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति में एक घंटे की वृद्धि की है। अन्य उपभोक्ताओं की दी जाने वाली बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव किया है। समय तय करते समय गंावों में दोपहर के समय भी तीन घंटे लोगों की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है।निगम के प्रवक्ता ने जारी बयान में बताया कि जिन ग्रामीण घरेलू क्षेत्रों में घरेलू और कृषि लोड अलग-अलग हो चुका है। वहां ग्रुप एक को आपरेशन सर्कल नारनौल और भिवानी में रात 10.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक व सायं 5.30 बजे से 6.30 बजे तक और हिसार व सिरसा सर्कल में रात 10.30 बजे से सुबह 4.30 बजे तक तथा सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाएगी।नलकूपों को ग्रुप दो में फरीदाबाद, भिवानी और सिरसा सर्कल में सुबह 4.30 बजे से 5.30 बजे तक व दोपहर 11.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। ग्रुप दो को गुडग़ंव, नारनौल और हिसार सर्कलों में सुबह 5.30 बजे से 11.30 बजे तक व सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक बिजली दी जाएगी।हिसार व सिरसा सर्कल को बिजली आपूर्ति के लिए तीन ग्रुपों में बांटा गया है। हिसार में ग्रुप तीन को 5.30 बजे से 11.30 बजे तक व सायं 5.30 बजे से 6.30 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। सिरसा सर्कल में ग्रुप तीन को सुबह 4.30 बजे से 5.30 बजे तक तथा दोपहर 11.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक बिजली दी जाएगी।जहां घरेलू और कृषि लोड अलग-अलग नहीं किया गया है वहां नारनौल व भिवनी सर्कलों में ग्रुप एक को रात 10.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक सायं 5.30 बजे से 6.30 बजे तक तीन फेज तथा सायं 7.00 बजे से रात 11.00 बजे तक घरेलू उपयोग की बिजली दी जाएगी। हिसार सर्कल में ग्रुप एक को रात 10.30 बजे से सुबह 4.30 तथा सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक तीन फे ज की तथा सायं 7.30 बजे से रात 11.00 बजे तक घरेलू उपयोग की बिजली दी जाएगी। सिरसा सर्कल में ग्रुप एक को रात 10.30 बजे से सुबह 4.30 बजे तथा सायं 5.30 बजे से 6.30 बजे तक तीन फे ज की तथा रात 7.00 बजे से 11.00 बजे तक घरेलू उपयोग के लिए बिजली दी जाएगी। फरीदाबाद, भिवानी व हिसार सर्कलों में ग्रुप दो तथा सिरसा सर्कल में ग्रुप तीन को सुबह 4.30 बजे से 5.30 बजे व दिन में 11.30 बजे से बाद दोपहर 5.30 बजे तक तीन फेज की और सायं 7.00 बजे से 11.00 बजे तक घरेलू उपयोग की बिजली दी जाएगी। गुडग़ंाव, नारनौल व सिरसा सर्कलों के ग्रुप दो हिसार सर्कल के ग्रुप तीन को सुबह 5.30 से दोपहर 11.30 बजे तक व सायं 5.30 बजे से 6.30 बजे तक तीन फे ज की तथा सायं 7.30 बजे से 11.00 बजे तक दो फे ज की बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। गंावों में घरेलू फीडरों को ग्रुप एक में नारनौल, फ रीदाबाद और हिसार सर्कल में सुबह 4.00 बजे से 6.00 बजे दिन में 10.00 बजे से 1.00 बजे रात को 7.00 बजे से 12.00 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाएगी। आपरेशन सर्कल भिवानी, गुडग़ांव, सिरसा में ग्रुप एक को सुबह 5.00 बजे से 7.00 बजे दोपहर 10.00 बजे से 1.00 बजे और रात 7.00 बजे से 12.00 बजे तक बिजली दी जाएगी। नारनौल, फ रीदाबाद व हिसार सर्कल के ग्रुप दो को सुबह 6.00 बजे से 8.00 बजे दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजे और रात को 7.00 बजे से 12.00 बजे तक बिजली दी जाएगी, जबकि भिवानी गुडग़ंाव और सिरसा सर्कलों के ग्रुप दो को सुबह 7.00 बजे से 9.00 बजे तक दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजे तक रात 7.00 बजे से 12.00 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। घरेलू फ डरों को इस पूरे समय के लिए तीन फे ज की बिजली दी जाएगी। उद्योगों को सायं 7.00 बजे से रात 12.00 तक बंद रखा जाएगा। भिवानी सर्कल, नारनौल, ए-2 पलवल और सिरसा क्षेत्रों में सुबह 7.00 बजे से 8.00 बजे, 10.00 बजे से 11.00 बजे दोपहर 1.00 बजे से 2.00 बजे सांय 8.00 बजे से 9.00 बजे तक एक-एक घंटे की कटौती के चार समय निर्धारित किए गए हैं। हिसार और गुडग़ांव जोन-2 क्षेत्रों में सुबह 8.00 बजे से 9.00 बजे दोपहर 11.00 बजे से 12.00 बजे व 2.00 बजे से 3.00 बजे तथा रात 9.00 बजे से 10.00 बजे तक एक-एक घंटे के चार समय निर्धारित किए गए हैं।

छह एसपी समेत 29 अफसर बदले

नवदीप विर्क--हिसार
अनिल राव --रोहतक
श्रीकांत जाधव--पानीपत


सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक उलटफेर करते छह एसपी समेत राज्य के 29 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से स्थानांतरण प्रभाव से किया गया है। हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल, फरीदाबाद व सोनीपत के एसपी का तबादला किया गया है। वीबी सिंह को राज्य के डीजी एसवीबी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद रिक्त था। पदोन्नति के लिए प्रतिक्षारत विजेंद्र राय को डीजी ओएसडी कानून के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद भी रिक्त था। स्वर्णजीत सिंह एडीजीपी को पदोन्नत करके डीजी प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद नया सृजित किया गया है। राकेश मलिक एडीजीपी को पदोन्नत करके डीजी मानव अधिकार और विधायी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद भी नया सृजित किया गया है। वीएन राय एडीजीपी को डीजी कानून और व्यवस्था के साथ अतिरिक्त प्रभार एचपीए का दिया गया है। यह पद भी नव सृजित है। पीवी राठी को डीजी सीआईडी के पद पर पदस्थापित किया गया है। अनिल डावरा एडीजीपी को सीआईडी के एडीजीपी के पद पद नियुक्त किया गया है। परविंदर राय एडीजीपी को एडीजीपी एसवीबी के पद पर नियुक्त किया गया है। वाईपी सिंघल एडीजीपी को एडीजीपी सीआईडी के पद पर नियुक्त किया गया है। महिंदर लाल एडीजीपी क्राइम के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्रीनिवास वशिष्ठ एडीजीपी को एडीजीपी शस्त्र पुलिस के पद पर नियुक्त किया गया है। डा. आरसी मिश्रा आईजीपी को आईजी जेल लगाया गया है। आरसी गोएल को आईजी सतर्कता, मंजीत सिंह अहलावत आईजीपी को आईजी सतर्कता गुडग़ांव, शिव शक्ति राव आईजी को आईजी सीएम फ्लाइंग स्क्वाड, डा. केपी सिंह आईजीपी को प्रशिक्षण और ओएसडी कानून, के. सेल्वराज आईजी पर्सनल को टेलीकाम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डा. राजवंत सिंह आईजी प्रशिक्षण को आईजी कानून व्यवस्था, पीके अग्रवाल आईजीपी सतर्कता को आईजी फरीदाबाद रेंज बनाया गया है। आलोक मित्तल को पदोन्नत कर संयुक्त पुलिस आयुक्त गुडग़ांव, एएस चावला को डीआईजी सीआईडी, राजपाल सिंह को डीआईजी कानून व्यवस्था, पीएस रंगा को पदोन्नत कर डीआईजी आईआरवी भोंडसी बनाया गया है। नवदीप सिंह विर्क एसपी सोनीपत को एसपी हिसार, श्रीकांत जाधव को एसपी पानीपत, अनिल कुमार राव एसपी हिसार को एसपी रोहतक, मोहिंदर सिंह श्योराण एसपी पानीपत को एसपी सोनीपत और केके राव एसपी फरीदाबाद को एसपी करनाल बनाया गया है।

Wednesday, June 10, 2009

चार महीने में जन्मी दूसरी Clone कटड़ी

कल्पना के शहर ने साइंस के क्षेत्र में नई उड़ान भरी है। अब गरिमा ने करनाल के NDRI (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान) की गरिमा बढ़ा दी है। चार माह के भीतर ही यहां के वैज्ञानिकों ने विश्व की दूसरी क्लोन कटड़ी पैदा कराने में सफलता हासिल कर ली। मुर्राह नस्ल की यह कटड़ी पूरी तरह स्वस्थ है। इससे पशुओं में दूध की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। एनडीआरआई के वैज्ञानिकों ने पहले भी एक क्लोन कटड़ी पैदा कराई थी। लेकिन, 6 फरवरी को जन्मे दुनिया की पहली क्लोन कटड़ी की हफ्ते भर के अंदर ही न्यूमोनिया के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद संस्थान ने दो और क्लोन कटड़ी क्रमश: मई और जून में पैदा करने की घोषणा की थी, लेकिन मई में पैदा होने वाली क्लोन कटड़ी गर्भ में ही मर गई थी। दो बार विफल रहे वैज्ञानिकों ने इस बार भू्रण में सोमेटिक कोशिकाओं का प्रयोग करके क्लोन को विकसित किया। शनिवार दोपहर 11 बजे सीजेरियन आपरेशन शुरू हुआ। लगभग पौने घंटे बाद कटड़ी को सकुशल गर्भ से निकाला गया। जन्म के समय उसका वजन 43 किलो था। हालांकि कटड़ी के पैदा होने की तारीख 10 जून थी, लेकिन गर्भ में वजन ज्यादा होने की वजह से उसे चार दिन पहले आपरेशन करके स्वस्थ पैदा किया गया।
कटड़ी के भ्रूण से बनाया क्लोन : एनडीआरआई के निदेशक डा। एके श्रीवास्तव ने जागरण से कहा, भैंस के क्लोन शिशु गरिमा का जन्म करा लेने के बाद अब हम एक साथ लाखों क्लोन शिशु यानी एक ही नस्ल के पशु तैयार कर सकते हैं। नस्ल एक होगी तो दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी तय है। डा. श्रीवास्तव ने बताया कि यह क्लोन कटड़ी 6 फरवरी को पैदा हुई कटड़ी से भिन्न है। पहले क्लोन की जन्मदाता कोशिका एक नवजात मुरार्ह नस्ल की कटड़ी के कान से ली गई थी। यह क्लोन भैंस के गर्भ में कटड़ी भ्रूण से तैयार हुआ है। यह परंपरागत क्लोनिंग तकनीकी का संशोधित रूप है। इस तकनीक में पशु के अंडाशयों से डिंबाणु को निकालकर उसे परखनली में परिपक्व किया गया। बाद में उसे एक एंजाइम के साथ उपचारित किया गया। इसके बाद एक हैंड हेल्ड फाइन ब्लेड से नाभिक को निकाला गया। इसके बाद प्रदाता पशु के सोमेटिक कोशिकाओं को प्रजनित किया गया और नाभित रहित डिंबाणु कोशिकाओं व प्रदाता नाभिक को एलेक्ट्रोफ्यूज्ड करके प्रयोगशाला में विकसित किया गया। उसके बाद इस भ्रूण को कटड़ी के जन्म के लिए प्रत्यारोपण किया गया। इस क्लोन कटड़ी को आईसीयू में रखा गया है। चिकित्सक दल 24 घंटे इसके स्वास्थ्य पर नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि हैंड गाइडिड क्लोनिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आए तो भारत में श्रेष्ठ दुधारू पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। क्लोन कटड़ी के जनक वैज्ञानिक एसके सिंगला, डा. आरएस माणिक, डा. एमएस चौहान, डा. पी पल्टा, डा. शिवप्रसाद, डा. आरएस शाह व डा. ए जार्ज व संस्थान के निदेशक डा. एके श्रीवास्तव व अन्य वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. मंगला राय व परिषद के पशु विज्ञान के उप महानिदेशक डा. केएम बजरबरूआ ने इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है। बजरबरूआ ने कहा कि इस समय सर्वश्रेष्ठ सांडों की काफी कमी है। इस तकनीक से इस कमी को कम किया जा सकता है। प्रयोग में हिसार कृषि विश्वविद्यालय के डा. आरएस बिसला, डा. एससी आर्य, संस्थान के चिकित्सक डा. केपीएस तोमर, डा. सुभाष चंद्र व डा. प्रवीण कुमार ने भी योगदान दिया।
दूध की बहेंगीं नदियां! : वैसे तो भारत में इस समय करीब साढ़े अठारह करोड़ पशु हैं लेकिन इनमें दुधारू केवल साढ़े पांच करोड़ हैं। इन दुधारू पशुओं में वे भी शामिल हैं जो दिन भर में महज आधा लीटर दूध देते हैं। गरिमा इस सूरत में बदलाव ला सकती है। असल में क्लोन होने के कारण अब एक ही नस्ल की भैंस पैदा करना संभव हो सकेगा। इससे नस्लों की भिन्नता के कारण पशुओं में कम दूध संबंधी शिकायतों से बचा सकेगा।