Friday, March 20, 2009

रेल और सड़क जाम

सरपंच की पिटाई पर एसएचओ समेत सात पुलिसकर्मियों पर केस
ईस्माइल के सरपंच सुनील की पिटाई के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने घंटों नेशनल हाई-वे रोके रखा और रोहतक-दिल्ली रेलवे मार्ग भी बाधित कर दिया। जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल घंटों खड़ी रही और कुछ अन्य गाड़ियां भी लेट हुई। उधर, ग्रामीणों के गुबार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सांपला थाने के एसएचओ समेत सात कर्मियों को सस्पेंड कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों रास्ते से हट गये। इस दौरान करीब पांच घंटे तक हंगामे की स्थिति रही और पुलिस प्रशासन की जान हलक में अटकी रही।
गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात को एसएसओ की टीम ने इंडिका कार में सवार सरपंच व उसके साथियों को चेकिंग के लिए रोका था। इस दौरान पुलिस व सरपंच के बीच कहासुनी व हाथापाई भी हो गई थी। बुधवार को सरपंच सुनील आसपास के कई गांवों के सरपंचों को लेकर एसएसपी आलोक मित्ताल से मिला। उसका आरोप था कि एसएचओ दीपक ने अपनी टीम के साथ उसके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी भी दी। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश एएसपी मनीष चौधरी को दिये थे। वहीं, सरपंचों ने चेतावनी दी थी कि वीरवार दोपहर 12 बजे तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। बृहस्पतिवार सुबह एएसपी मनीष चौधरी छानबीन के लिए सांपला रेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दे थाने का रुख किया। जहां, एसएचओ ने खुद को बे-कसूर बताते हुए कहा कि उन्होंने देर रात को चेकिंग के लिए सरपंच की गाड़ी को रोका था और इसी बाद पर महज कहासुनी हुई थी। वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों को काफी देर तक भी कार्रवाई के बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो वे खफा हो ईस्माइला लौट आए और रोड जाम कर डाला। कुछ देर बाद ही अनेक ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर भी पहुंच गये। अवरोधक डालकर उसे भी जाम कर दिया गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और एसडीएम समेत कई पुलिस अफसर भी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने पहुंचे। ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि एसएचओ समेत मारपीट करने वाले सातों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उनको तुरंत सस्पेंड किया जाए तो ही वे रास्ते से हटेगे। काफी जद्दोजहद के बाद आखिर पुलिस प्रशासन को ग्रामीणों की जिद के आगे झुकना ही पड़ा और करीब पांच घंटे की उठापटक के बाद लोगों ने रास्ता खोल दिया।

होर्डिग फाड़ने पर हजकां ने लगाया जाम

आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर नगर निगम के दस्ते ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक निजी भवन पर लगे हरियाणा जनहित कांग्रेस (HJC) का होर्डिग फाड़ दिया। इसके विरोध में बृहस्पतिवार शाम हजकां कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी चंदर भाटिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 10 मिनट के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवा दिया।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजरौंदा चौक के पास एक निजी भवन पर हरियाणा जनहित कांग्रेस का बड़ा-सा होर्डिग लगा हुआ था। बृहस्पतिवार को नगर निगम अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त बृजेंद्र सिंह के आदेशानुसार उस होर्डिग को फाड़ दिया। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार यह आचार संहिता का उल्लंघन था। मगर शाम को जब इस बारे में चंदर भाटिया के पता चला तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाटिया का आरोप है कि प्रदेश सरकार जानबूझ कर उनकी पार्टी के साथ ऐसा कर रही है। नारेबाजी करते हुए हजकां कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए और जाम लगा दिया। चंदर भाटिया निगम अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे।
जाम की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी राम कुमार मलिक के नेतृत्व भारी पुलिस बल पहुंच गया। इस दौरान चंदर भाटिया की डीएसपी के साथ कहासुनी भी हो गई। बाद में पुलिस ने भाटिया को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद हजकां कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए डीएसपी एनआईटी दर्शन लाल मलिक के कार्यालय में पहुंचे। वहां एसडीएम यशपाल यादव मौजूद थे। भाटिया ने होर्डिग फाड़े जाने की शिकायत उनसे की व निगम अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को इस होर्डिग की इजाजत होने की भी बात कही, मगर वह इजाजत संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बृजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर होर्डिग लगाने के लिए नगर निगम या हुडा विभाग अनुमति नहीं देगा। अनुमति संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी देंगे। राजमार्ग पर किसी भी सरकारी या गैरसरकारी जमीन पर कोई भी पार्टी या उम्मीदवार अपना होर्डिग नहीं लगाएगा। इस मामले में दिन के समय हजकां के नेताओं को बुलाकर बता दिया गया था, जब उन्होंने होर्डिग नहीं हटाए तो उन्हे हटाने के आदेश दिए गए है।

Thursday, March 19, 2009

HAU में दो दिवसीय किसान मेला रविवार को संपन्न हो गया। मेल में किसानों को नई तकनीकी जानकारी दी गई।



Wednesday, March 18, 2009

तेज़ हुई हरियाणा NDA में जंग

प्रत्याशी न बदले जाने पर आत्मदाह की चेतावनी
INLD-BJP ने आननफानन में समझौता कर लिया लेकिन गठबंधन में एक दूसरे को मातदेने का मौका वह चूकना नहीं चाहते। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने joint meeting से पहले ही अपने पांच उम्मीदवार घोषित कर दिए। जल्दबाजी में हुई घोषणा से INLD तो नाराज है ही पार्टी में विरोध की सुगबुगाहट होने लगी है।
करनाल संसदीय सीट पर आईडी स्वामी के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी पार्टी के एक गुट को उनका टिकट बदलने की उम्मीद है। इसी उम्मीद के सहारे पार्टी के पंजाबी गुट ने अब तक स्वामी के प्रचार अभियान से अपनी दूरी बनाए रखी है। इस गुट के समर्थन में एक वयोवृद्ध कार्यकर्ता ने पंजाबी प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर आत्मदाह करने तक की चेतावनी दी है। इस सीट पर प्रदेश अध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा ने भी अपनी उम्मीदवारी जताई थी। काफी विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश में इनेलो से गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आईडी स्वामी का नाम प्रत्याशी के रूप में चुना और उनपर करनाल सीट के लिए दांव लगाया। 13 मार्च को इसकी घोषणा के बाद भी पानीपत के पंजाबी गुट ने हार नहीं मानी। स्वामी के नाम की घोषणा के बाद सहयोगी इनेलो ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया, वहींइस गुट ने प्रत्याशी बदलने के मद्देनजर अपनी शतरंज आरंभ कर दी। इसी के मद्देनजर वयोवृद्ध किशन चंद चुघ ने करनाल संसदीय सीट से पंजाबी बिरादरी को प्रत्याशी बनाने की मांग को लेकर एक पत्र पार्टी प्रधान राजनाथ सिंह को लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर करनाल सीट पर पार्टी ने अपना प्रत्याशी न बदला और पंजाबी बिरादरी के किसी व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया तो वह दिल्ली में आत्महत्या करेंगे।
इतनही नही गठबंधन के मुख्य परौकार रहे कॅप्टन अभिमन्यु का भी पत्ता कट दिया गया है। वह रोहतक से पार्टी टिकेट के दावेदार थे। पर रोहतक सीट इनेलो के खाते मतीन चली गई और कैप्टेन हाथ मलते ही रह गए।

टिकटों की जोड़तोड़ में लगे सभी दलों के दावेदार

लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में टिकट तय नहीं होने के कारण चुनावी माहौल पूरे रंग में नहीं आया है। अभी जहां नेता टिकट पाने की जोड़तोड़ में लगे हैं, वहीं पर पार्टियां ठोक बजाकर देख रही। कांग्रेस में मारामारी सबसे अधिक है। करनाल, सिरसा, सोनीपत, भिवानी, गुड़गांव और फरीदाबाद आदि सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी बदलने की संभावना है। रोहतक से मौजूदा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुरुक्षेत्र के मौजूदा सांसद नवीन जिंदल, हिसार के जय प्रकाश और अंबाला की मौजूदा सांसद कुमारी सैलजा की टिकट कटने की कोई संभावना नहीं दिखती। वैसे अंबाला से सैलजा के मुकाबले प्रदेश कांग्रेस के प्रधान फूलचंद मुलाना भी अंबाला से टिकट का दावा कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि हिसार से पार्टी की टिकट लेने वालों की ज्यादा लंबी कतार नहीं है। भिवानी सीट पर कांग्रेस में टिकट पाने के लिए काफी जद्दोजहद चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के परिवार में ही यहां से टिकट पाने के लिए झगड़ा है। पर्यटन मंत्री किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति को और बंसीलाल के बेटे रणबीर महेंद्रा अपने बेटे अनिरुद्ध को यहां से टिकट दिलाना चाहते हैं। मुख्य संसदीय सचिव धर्मबीर भी यहां से टिकट के दावेदार हैं। नई हदबंदी के बाद फरीदाबाद सीट से सामाजिक समीकरण बदल गए हैं। इसलिए यहां के मौजूदा सांसद अवतार सिंह भडाना की टिकट कटवाने में उनके विरोधी जुट गए हैं। पलवल के विधायक करण सिंह दलाल फरीदाबाद सीट पर दावा कर रहे हैं। दलाल की दलील यह है कि यहां फरीदाबाद सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता जाट वर्ग (करीब 3 लाख) के हैं इसलिए इस सीट पर जाट प्रत्याशी का दावा बनता है। दूसरी तरफ गुज्जर व मेव मतदाता अब इस सीट पर कम हो गए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री एसी चौधरी भी इस सीट पर पंजाबी नेता होने के नाते दावा ठोक रहे है। अवतार सिंह भडाना यहां के मौजूदा सांसद होने के नाते दावेदार हैं ही। गुड़गांव लोकसभा सीट अब मेव मुस्लिम और यादव आबादी के बीच बंट गई है। मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत और कैप्टन सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव इस सीट पर दावा कर रहे हैं। अहीरवाल में दोनों ही एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं। इसके इलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता खजान सिंह, पूर्व सांसद खुर्शीद अहमद और निदर्लीय विधायक हबीबुर्रहमान भी टिकट के लिए जोड़ तोड़ कर रहे हैं। करनाल लोकसभा सीट पर कई दिग्गजों की नजर है। मौजूदा सांसद डा.अरविंद शर्मा को टिकट कराने में कांग्रेस के कई पहलवान लगे हैं। पर अरविंद ने अपने संसदीय क्षेत्र को पूरी तरह बांध रखा है। यहां पर अंबाला के विधायक व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन विनोद शर्मा व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी टिकट के लिए दांव भिड़ा रहे हैं। उद्योगपति अविनाश पालीवाल टिकट के लिए अलग से जुगाड़ भिड़ा रहे हैं। जब भजनलाल ने करनाल से चुनाव लड़ा था तब पालीवाल उनके कवरिंग कैंडिडेट थे। पालीवाल कांग्रेस के पूर्व प्रभारी जनार्दन द्विवेदी के रिश्तेदार भी हैं। सिरसा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद आत्मा सिंह गिल की टिकट कटने का अंदेशा है। बेशक कांग्रेस को यहां कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं मिल रहा है पर टिकट के दावेदारों में कोई कमी नहीं है। पूर्व मंत्री राज कुमार वाल्मीकि, आयकर अधिकारी सुनीता दुग्गल, अंबाला के पूर्व सांसद अमन कुमार नागरा की पत्नी मीरा नागरा टिकट के लिए जोड़तोड़ कर रहे हैं।

नहर में बह गए तीन युवक

सोनीपत : रविवार को गांव रोहट के पास दिल्ली पेयजल योजना नहर के तेज बहाव में बह गए युवक को बचाने की कोशिश में दो और युवक भी बह गए। तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया जा सका जबकि दो अन्य का कोई पता नहीं चला था। प्रशासन के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को करीब चार घंटे तक सोनीपत-रोहतक मार्ग जाम रखा। उनका आरोप था कि कहने के बावजूद नहर में पानी बंद नहीं किया गया जिससे युवकों को तलाशने में बाधा आई। सोनीपत के डीसी ने नहर में तैरने पर पाबंदी लगा दी है। रविवार को गांव बैंयापुर खुर्द स्थित राजीव नगर निवासी मोनू सगे भाई सोनू व ममेरे भाई कृष्ण के साथ नहर में नहाने गया था। अचानक पैर फिसल जाने से मोनू नहर में बह गया। साथ गए दोनों युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। उसी समय भगत सिंह कालोनी वासी व ज्ञान विद्यापीठ स्कूल के 10वीं का छात्र विजय और स्कूल बस का ड्राइवर सुरेंद्र निवासी हरसाना कलां भी वहां नहाने गए थे। जैसे ही उन्हें मोनू के डूबने का पता चला दोनों ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण विजय व सुरेंद्र भी बह गए। खबर मिलते ही युवकों के परिजन व आसपास के ग्रामीण वहां जमा हो गए। लोगों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देकर नहर में पानी बंद कराने को कहा। कुछ ही देर में पहुंची थाना सदर पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश आरंभ कर दी, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह तक डूबे युवकों का पता नहीं चला। दूसरी तरफ ग्रामीणों की मांग के बावजूद नहर का पानी बंद नहीं किया गया। इससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब आठ बजे रोहट के पास दोनों नहर के पुल पर ट्रक, ट्राली लगाकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम अरविंद मल्हान, डीएसपी (डिटेक्टिव) बद्री प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नहरी विभाग के अधिकारियों को तत्काल पीछे से पानी बंद करने के निर्देश देकर गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश आरंभ की। तलाशी के दौरान गांव गढ़ीबिंधरौली के पास से गोताखोरों ने हरसाना कलां निवासी सुरेंद्र का शव बरामद कर लिया, जबकि अन्य दो युवकों की तलाश जारी थी। दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारियों के काफी मान मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने करीब 12.30 बजे जाम खोला। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।

Monday, March 16, 2009

अब लालबत्ती लगाने पर फंसे सांसद Gil

सिरसा के सांसद आत्मा सिंह गिल नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार उन पर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने का आरोप है। रविवार को यह मामला उस समय तूल पकड़ लिया जब लाल बत्ती लगी अपनी गाड़ी से जा रहे सांसद गिल को हजकां कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। पार्टी के रतिया प्रभारी सुभाष खिलेरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद की गाड़ी का रतिया के संजय गांधी चौक पर घेराव कर लिया। सांसद गिल उस वक्त फतेहाबाद की तरफ जा रहे थे। विरोध के बावजूद सांसद लाल बत्ती उतारने के लिए तैयार नहीं हुए। आखिर सांसद के लोगों ने आश्वासन दिया कि रतिया से बाहर निकलते ही लालबत्ती उतार दिया जाएगा। इस बारे में पूछने पर सांसद गिल ने कहा कि दिल्ली में जाम से बचने के लिए बत्ती लगाई हुई थी, लेकिन कुछ विरोधियों ने उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लालबत्ती उतार दी है। इस बारे में उपायुक्त जेएस अहलावत ने कहा कि प्रशासन ने पहले ही धारा 144 लागू की हुई है। जैसे ही उनकी नोटिस में सांसद द्वारा लाल बत्ती लगाने की बात आई, उन्होंने तुरंत हटवा दी है। यदि कोई लालबत्ती का प्रयोग करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

19 जिलों के लिए बनी Election Helpline

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रदेश निर्वाचन विभाग ने 19 जिलों के लिए हेल्प लाइन सुविधा शुरू की है। निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि इस हेल्पलाइन के द्वारा मतदाता लोकसभा चुनाव एवं मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में हेल्पलाइन सुविधा शुरू की गई है, उनमें पंचकूला, गुड़गांव, सोनीपत, सिरसा, नारनौल, झज्जर, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, गुड़गांव, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, रेवाड़ी, कैथल, पानीपत, यमुनानगर, भिवानी और रोहतक शामिल है।
Name of District-------------------Helpline no.
पंचकूला ---------------------------0172-2579994
अंबाला ---------------------------0171-2532801
सोनीपत ----------------------------0130-2221728
सिरसा ----------------------------01666-220037
नारनौल ----------------------------01282-256220
झज्जर -----------------------------01251-254246
करनाल -----------------------------0184-2252260
कुरुक्षेत्र -----------------------------01744-222872
जींद -----------------------------01681-249997
गुड़गांव -----------------------------0124-2224047
फरीदाबाद -----------------------------0129-2433593
फतेहाबाद -----------------------------01667-230146
हिसार ------------------------------01662-239607
रेवाड़ी ------------------------------01274-222779
कैथल ------------------------------01746-235568
पानीपत ------------------------------0180-258065
यमुनानगर------------------------------01732-261949
भिवानी ------------------------------01664-242510
रोहतक ------------------------------01262-242881
उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव एवं मतदाताओं से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है।

Karnal से फ़िर कल्पना की उड़ान

अंतरिक्ष परी कल्पना चावला द्वारा दी गई गुरु दक्षिणा की बदौलत इस साल भी टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो छात्राएं नासा (अमेरिका) में लगने वाले स्पेस समर कैंप में भाग लेने के लिए रवाना होंगी। छात्रा निवेदिता और पलक गोयल 26 जुलाई को नासा के लिए उड़ान भरेंगी। खुशी की बात यह है कि कैंप का संयोजन भी नासा में सबसे पहले जाने वाले डालमें शामिल छात्रा कमालिका चंडाल करेंगी। नासा जाने वाली दोनों छात्राओं को रविवार को टैगोर बाल निकेतन में सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डा. राजन लांबा ने कहा कि अंतरिक्ष परी कल्पना चावला की गुरु दक्षिणा के चलते स्कूल से हर साल दो छात्र स्पेस समर कैंप में भाग लेने के लिए जाते हैं। नासा जाने वाले छात्र-छात्राओं को कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। लगातार सात महीने तक चलने वाली चयन प्रक्रिया में नौंवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रा-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इस प्रक्रिया में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के ज्ञान को परखते हैं। इसके बाद हर फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो छात्रों का चयन किया जाता है। डा. लांबा ने बताया कि इस बार जाने वाली दोनों छात्राएं 26 जुलाई को नासा के लिए उड़ान भरेंगी और 10 अगस्त को वापस आएंगी। इस बीच वे कैंप में अंतरिक्ष से संबंधित तमाम जानकारियां हासिल करने के साथ ही अंतरिक्ष के किसी एक पहलू पर आधारित अपना माडल भी तैयार करेंगी। छात्राओं के हवाई जहाज के टिकट के खर्च का वहन अभिभावक और स्कूल प्रबंधन मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह भी है कि कैंप का संयोजन नासा जाने वाले पहले बैच में शामिल छात्रा कमालिका चंडाल करेंगी। वे इस समय अमेरिका में ही रहती हैं।

फिर भिड़े डेरा प्रेमी व सिख

डेरा प्रेमियों व सिखों के बीच विवाद की चिंगारी रविवार को फिर भड़क उठी। जाखल के नजदीक पंजाब में पड़ने वाले गांव चूडल कलां में नामचर्चा को लेकर डेरा प्रेमी व सिख श्रद्धालु भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ। विवाद को रोकने के लिए पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नामचर्चा संपन्न हो गई।
पंजाब में दो वर्षो से नामचर्चा पर लगी पाबंदी एक माह पूर्व हटा ली गई थी। साध संगत ने गांव चूडल कलां में नामचर्चा का आयोजन किया। रविवार सुबह से ही नामचर्चा घर पर साध संगत का पहुंचना शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के कान खड़े हो गए और तत्काल भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जाखल बरेटा मार्ग पर पुलिस चौकसी को बढ़ाते हुए जगह जगह पर नाके लगा दिए गए। वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई। हरियाणा सीमा की ओर से डेरा प्रेमियों का सैलाब नामचर्चा घर की ओर उमड़ने लगा तो पंजाब पुलिस उन्हें रोकने लगी। इससे से तलवाड़ा रेलवे फाटक के नजदीक डेरा प्रेमियों व पंजाब पुलिस के बीच काफी तकरार हुई। पुलिस कर्मचारी डेरा प्रेमियों को नामचर्चा घर जाने से नहीं रोक सके। दूसरी तरफ इसकी खबर ही सिख समुदाय के लोग भी चूडल कलां स्थित गुरुद्वारा घर में एकत्र होने लगे। पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिख श्रद्धालु नामचर्चा घर की ओर बढ़ने लगे। उन्हें रोकने की पुलिस की कोशिश नाकाम रही। सिख श्रद्धालु नामचर्चा घर की ओर पिछवाडे़ से बढ़े तो वहां पहले से ही डेरा प्रेमी मौजूद थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को ललकारना शुरू कर दिया और पत्थर बरसाने लगे। टकराव रोकने की कोशिश नाकाम देख आखिर पुलिस कर्मचारियों ने डेरा प्रेमियों पर हल्का लाठीचार्ज किया। इससे गुस्साए डेरा प्रेमी पत्थर बरसाने लगे जिससे छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों समुदाय के श्रद्धालुओं को काबू किया। गुस्साए सिख जाखल बरेटा मार्ग के बीचों बीच बैठ गए। पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल को तैनात करने करने के साथ ही दंगा निरोधक दस्ते को भी नामचर्चा घर के बाहर तैनात कर दिया।

रैगिंग के नाम पर फिर दरिंदगी, छात्र को अधमरा किया

रैगिंग का शिकार हुए मेडिकल छात्र अमनसत्य काचरू की मौत को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि गुडगाँव के एक इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट संस्थान में छात्र के साथ रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एमबीए कर रहे वरिष्ठ छात्र ने पांच छात्रों के साथ मिलकर पीडि़त छात्र को मारपीट कर अधमरा कर दिया। छात्र के संवेदनशील अंग पर गंभीर चोट आई है। थाना बिलासपुर में दी गई शिकायत में सेक्टर 10 के मकान नंबर 628 में रहने वाले पूर्व सेनाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा निशांत अनुपमा इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 9 मार्च को निशांत को कालेज में उसके सीनियर ने कपड़े उतारने को कहा। आरोपी के साथ पांच अन्य छात्र थे। मना करने पर सभी ने निशांत को जमकर मारापीटा। लात घूंसों से की गई पिटाई की वजह से निशांत के सिर व संवेदनशील अंग पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुरेंद्र का कहना है कि कालेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से इसलिए नहीं लिया कि घटना का मुख्य जिम्मेदार मैनेजमेंट से जुड़े लोगों का खास है और वह प्रशासनिक व्यवस्था भी देखता है। हालांकि कालेज प्रशासन ने इसे छात्रों की आपसी लड़ाई बताया है। डीसीपी साउथ इंद्र सिंह सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी मुकुल, प्रीतम, ललित, अश्रि्वनी, पुनीत व नितिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 523, 323 के तहत बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर गंभीर धाराएं लगाई जा सकती हैं। नपुंसक हो सकता था निशांत : सेठी अस्पताल में निशांत का इलाज कर रहे सर्जन डा. प्रमोद का कहना है कि निशांत के सिर व सीने में चोट के साथ-साथ गुप्तांग के बाएं हिस्से में गंभीर चोट आई है जिससे वहां ब्लड जम गया है। यदि दूसरे हिस्से में भी ब्लड जम जाता तो निशांत नपुंसक हो सकता था।

Sunday, March 15, 2009

एथलेटिक्स कोच ने मैदान में ली अंतिम सांस

सिरसा/फरीदाबाद : एक खिलाड़ी की हमेशा यह तमन्ना रहती है कि वह अपनी अंतिम सांस तक किसी न किसी रूप में खेलों से जुड़ा रहे। सिरसा के एथलेटिक कोच व कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी हरमिंदर सिंह गिल के साथ ऐसा ही हुआ। शनिवार को खेल मैदान पर ही हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। पचास वर्षीय एचएस गिल फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर के मैदान पर शनिवार से शुरू हुई हरियाणा खेल विभाग की तीन दिवसीय प्रदेश खेलकूद में भाग लेने आए हुए थे। दोपहर बाद वह हिसार मंडल की टीम की ओर से हैंडबाल का मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरे। इस मैच में हरमिंदर गिल ने स्वभाव के अनुरूप शानदार खेल दिखाया, हालांकि हिसार टीम यह मैच हार गई। सिरसा के ही कोच राजेंद्र व पम्मी ने बताया कि यह मुकाबला खत्म होने के बाद वे बास्केटबाल कोर्ट पर पहुंचे, वहीं गिल ने कहा कि उन्हें सीने में दर्द हो रहा है। इतना कहते ही वह वहीं गिर पडे़।

Chand ने कहा-तलाक, तलाक, तलाक

हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद तथा हरियाणा की पूर्व सहायक महाधिवक्ता अनुराधा बाली उर्फ फिजा की प्रेम कहानी का अंत हो गया है। चांद ने फोन पर फिजा को तीन बार तलाक कह कर इस प्रेम कहानी का अंत कर दिया है। चंद्रमोहन ने साथ ही मोबाइल पर एसएमएस के जरिये भी तीन बार तलाक लिखकर भेजा है। फिजा को महेर की रकम भी शीघ्र देने का वादा चंद्रमोहन ने किया है। वहीं फिजा ने कहा है कि वह न्याय के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगी व चंद्रमोहन के खिलाफ दोबारा शिकायत दर्ज करवाएंगी। अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू फिजा मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 9.30 बजे चंद्रमोहन का फोन आया। उन्होंने फोन पर उससे तीन बार तलाककहा। फिजा ने बताया कि 0447932211577 नंबर से रात में चांद मोहम्मद का उसे फोन आया था। फिर फिजा के दोनों मोबाइल नंबर पर चंद्रमोहन ने मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था आई हैव डाईवो‌र्स्ड यू, यूअर महेर एंड मेंटीनेंस विल बी सेंड टू यू वेरी शार्टली, फ्रॉम चांद मोहम्मद। फिजा के मुताबिक इसके तुरंत बाद चांद मोहम्मद ने उसे फोन में धमकी दी कि वह उनके परिवार के खिलाफ बहुत ज्यादा बोल रही है, परंतु उनका परिवार सिर्फ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुप बैठा है। चंद्रमोहन ने कहा कि बाहर जाकर देखो जैसे तुम्हारी गाड़ी पर क्रास का निशान लगाया है चुनाव के बाद तुम्हारी जिंदगी पर भी ऐसा ही क्रास लगा दिया जाएगा। फिजा ने वह गाड़ी पर लगा वह क्रास का चिन्ह भी पत्रकारों को दिखाया। फिजा मोहम्मद ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मृत्यु के लिए जिम्मेवार भी चांद मोहम्मद हैं। उनके पिता को हार्ट अटैक भी तभी हुआ था जब उन्हें पता चला था कि चंद्रमोहन उनके घर आकर अनुराधा से शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। यह हार्ट अटैक उनके पिता के लिए जानलेवा साबित हुआ। फिजा ने बताया कि चांद ने भी उसके पिता की मृत्यु के लिए खुद को जिम्मेवार माना था और उनके फूल प्रवाहित करने भी उनके परिवार के साथ गए थे। भजन लाल परिवार पर उन्होंने फिर कई आरोप लगाए। फिजा ने कहा कि मोहाली पुलिस ने बिश्नोई परिवार के प्रभाव के चलते उनकी पहली शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसने सिर्फ एक फैक्स को आधार मान कर शिकायत रद कर दी जो सर्वथा गलत है। वह ताजा तथ्यों के आधार पर पुन: इसकी शिकायत दर्ज कराएंगी। फिजा मोहम्मद ने कहा कि पिछले दिनों उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिखे गए धमकी भरे पत्र की बातें सत्य साबित हो रही हैं। उस पत्र में लिखा था कि तुम्हारा तलाक होकर रहेगा। इसके बाद लिखा था कि सीमा बिश्नोई तुम्हें मरवा देगी। पर, वह घबराने वाली नहीं हैं और अपनी अंतिम सांस तक न्याय के लिए लड़ेंगी। इस अवसर पर फिजा के वकील रोहित महाजन भी उनके साथ थे।

Fija-Chand के तलाक पर शरई मुहर
देवबंद : उलेमा ने साफ कर दिया है कि धर्म परिवर्तन कर चंद्रमोहन से चांद बने हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और अनुराधा बाली से फिजा बनीं पूर्व अपर महाधिवक्ता का तलाक शरई रूप से मान्य है। उलेमा ने कहा कि एसएमएस से तलाक देने की शरई मान्यता तभी है, जब खुद भेजने वाला वही व्यक्ति है, जो तलाक दे रहा है। वक्फ दारुल उलूम के फतवा विभाग के प्रभारी मुफ्ती अहसान कासमी ने कहा कि अगर तलाक खत, फोन या एसएमएस के जरिए दी जाए तो शरीयत की रोशनी में मान्य हो जाती है। एसएमएस से तलाक भेजे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे भेजने वाला शौहर ही हो, न कि कोई दूसरा। यदि चांद मोहम्मद ने खुद तीन बार जुबान से तलाक कह दिया है तो भी तलाक हो गया। वक्फ दारुल उलूम के वरिष्ठ प्रवक्ता मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने भी शरीयत की रोशनी में यही कहा कि दोनों के मध्य तलाक मान्य हो गया है। उन्होंने कहा कि फिजा को शरई नजरिये से अब इद्दत (तलाक के बाद एकांतवास की अवधि) में बैठ जाना चाहिए। अब फिजा और चांद मोहम्मद के बीच निकाह का करार खत्म हो चुका है।

Saturday, March 14, 2009

NSS : काम के साथ मस्ती

हरियाणा कृषि विश्वविधालय (HAU) में आयोजित एनएनएस शिविर में छात्राएं सेवा के साथ मस्ती के मूड में भी दिखाई दी।




Monday, March 9, 2009

फब्तियां कसने वालों को छात्रा ने सिखाया सबक


ईट से तोड़ा कार का शीशा
रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक पीछा करने तथा फिर फब्तियां कसने से परेशान छात्रा ने शनिवार शाम को बस स्टैंड पर एक मारुति वेगनआर कार का शीशा तोड़ दिया। मामला पुलिस तक भी गया लेकिन फब्तियां कसने वाले लोग कार को छोड़कर फरार हो गए। लड़की को उसके परिजन हिसार आकर अपने घर ले गए लेकिन पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। पुलिस ने बताया कि नगर के एक कालेज में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार सायं अपने गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर गई। वहां पर दो युवकों ने उसका पीछा किया। जब उसे इसकी भनक लगी तो वह उनसे बचते हुए आटो में बैठकर बस स्टैंड चली आई लेकिन वे फिर भी पीछे आ गए। यहां पर उन्होंने छात्रा पर फब्तियां कसी तो उसने परेशान होकर ईट से उनकी वेगनआर कार का शीशा तोड़ दिया। इस पर वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर दोनों युवक कार छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और लड़की के परिजनों को फोन करके बुलाया। बाद में लड़की के परिजन बिना कोई शिकायत किए लड़की को अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है तथा फब्तियां कसने वाले युवकों को पूछताछ के बाद ही उन्हें कार दी जाएगी।

दामाद को दिया जहर

पत्‍‌नी को लेने गए युवक को सुसराल वालों ने जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्‍‌नी, सास, ससुर और सालों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
थानाभवन, मुजफ्फरनगर निवासी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उसके पुत्र संदीप की शादी 11 दिसंबर 2005 को पानीपत की सुदेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसको सुदेश और उसके परिवार वाले छोटी-छोटी बातों के लिए तंग करने लगे। इसी वजह से संदीप दिल्ली में रहने लगा। रविवार को सुदेश का फोन आया कि संदीप बीमार हो गया है और तुरंत सिविल अस्पताल चले आओ। वह और उसका दामाद राजकिशोर कौशिक सिविल अस्पताल पहुंचे और संदीप से मिले। उसने बताया कि पत्‍‌नी सुदेश, सास, ससुर और सालों ने सलाह मशिवरा करके कुछ खिला दिया है। कुछ देर बाद संदीप ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सुदेश, सास, ससुर सुरेद्र कुमार, साला संदीप, बाबी पुत्र सुरेद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

छाये होली के रंग

जहाँ देखो होली की खुमारी छाई है। हर कोई होली के रंग में रंग जाना चाहता है बच्चे, बूढेऔर जवान कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता।
1 और 2---हिसार में होली के रंग में डूबी यह युवतियां मानो सब बंधन तोड़ देना चाहती हैं


3 और 4----रोहतक की यह बालाएं मस्ती में डूबी हैं और होली की खुशियों को आज ली भर कर जी लेना चाहती हैं


5 और 6---होली की मस्ती में बच्चे भी खोये हैं रोहतक में इन बच्चों ने स्कूल में ही कोली की खूब मस्ती की.


रंगों के त्योहार होली की बात ही निराली है। अगर आप रंगों से होने वाले नुकसान के चलते इस बार होली नहीं खेलने का मन बना चुके हैं, तो जरा ठहरिए। हम आपको सुरक्षित होली खेलने का तरीका बताते हैं। थोड़ी तैयारी और सावधानी से आप भी पूरी मस्ती और धमाल के साथ रंगों के त्योहार का मजा ले सकते हैं।
ऐसे तैयार करें घर पर रंग
लाल रंग के लिए-सूखे लाल रंग के लिए आप इस बार लाल चंदन पाउडर या गुड़हल के फूल का पाउडर इस्तेमाल कीजिए। गीला रंग बनाने के लिए दो चम्मच चंदन पाउडर को पांच लीटर पानी में उबाले। रंग तैयार है। इसके अलावा अनार के छिलकों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता। टमाटर, गाजर या चुकंदर के जूस को भी रंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी चिपचिपाहट हटाने के लिए ज्यादा पानी का इस्तेमाल करें।
हरा रंग बनाने के लिए -
मेंहदी पाउडर, गुलमोहर की पत्तियों का चूरा या पालक, हरी धनिया, पुदीने की पत्तियों को बारीक पीस लें। सूखा हरा रंग तैयार है। पानी के साथ इन्हें गीले रंग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। याद रहे इसे बनाने में बाल या हाथ में लगाई जाने वाली हिना का इस्तेमाल नहीं करना है।
पीले रंग के लिए -
दो चम्मच हल्दी लें। इसमें चार चम्मच बेसन मिलाकर सूखा पीला रंग बनाया जा सकता है। बेसन की जगह आटा, मैदा या टेलकम पाउडर भी उपयोग में लाया जा सकता है। गुलदाउदी, गेंदा की सूखी पत्तिायों को पीसकर भी पीला रंग बनाया जा सकता है। गीला रंग बनाने के लिए दो चम्मच हल्दी, दो लीटर पानी में उबाले। या फिर 50 गेदें के फूल को दो लीटर पानी में पूरी रात भिगोए रखे। इसे सुबह उबा लें।
नारंगी, काला, भूरा रंग
टेसू [पलाश] के फूलों को रात भर पानी में भिगोए। सुबह इसे उबा लें। नारंगी रंग तैयार है। थोड़ा केसर दो चम्मच पानी में मिलाकर कुछ देर छोड़ दें। इसके पेस्ट को चाहे तो सूखा लगाएं या पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें।
कत्था को काफी या चाय के पानी के साथ उबालें। भूरा रंग तैयार है। काला रंग बनाने के लिए आप सूखा आंवला लोहे के बर्तन में भिगो दें। सुबह पानी के साथ इस्तेमाल करें। काले अंगूर के रस को पानी में मिलाकर काला रंग की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। हर्बल कलर से केवल आप सुरक्षित रहेंगे बल्कि आपका रूप और भी निखर उठेगा।
कुछ जरूरी सावधानियां
1.रंग खेलने से पहले बालों में जैतून या अरंडी का तेल बालों में लगाए। इससे रंग नहीं चढ़ेगा।
2.रंग खेलते समय पूरे बांह की शर्ट पहनें। पूरे शरीर पर अच्छी तरह तेल या कोल्ड क्रीम लगा लें। फिर वाटरप्रूफ सनस्क्रीन से मसाज करें। पैर के तलवे, नाखूनों के पास की त्वचा और कुहनी पर वेसलीन लगाएं। इसके रंग चिपकते नहीं।
होली खेलने के बाद
1. ठंडे पानी से रंग छुड़ाए। गर्म पानी के इस्तेमाल से रंग और पक्का हो जाता है।
2.खूब साबुन घिसने की बजाए रंग नारियल तेल में भिगोकर रुई से छुड़ाएं। इससे त्वचा रूखी नहीं होगी। भिगोकर रखे अमचुर पाउडर से भी रंग जल्दी छूटता है।
3.बार-बार चेहरा मत धोएं। क्रीम लगाएं और हफ्ते भर फेशियल, ब्लीच कराएं।
4.एलर्जी होने पर सिटरिजन की गोली खा सकते हैं। यदि धुंधला दिख रहा हो तो फौैरन ठंडे पानी से आंखों को धोए। ऐसा तब तक करें जब तक आंखों की जलन बंद नहीं हो जाती। आंखों के डाक्टर से जरूर मिलें।
5.नहाते समय बेसन का उबटन इस्तेमाल करना लाभदायक होगा।
घातक हैं केमिकलयुक्त रंग
रंग प्रमुख अवयव नुकसान
-काला लेड आक्साइड आंखें खराब
-हरा कापर सल्फेट आंखों में एलर्जी
-बैंगनी क्रोमियम आयोडाइड अस्थमा, एलर्जी,
-सिल्वर एल्युमिनियम ब्रोमाइड त्वचा रोग
-लाल मरकरी सलफाइट त्वचा कैंसर, मानसिक असंतुलन

Sunday, March 8, 2009

Haryana achieves 100% photo electoral rolls

Haryana has bagged the distinction of becoming the first state in the country to publish the entire voters' lists with photographs
Over 11.9 million voters of Haryana will now have their photographs printed on the electoral rolls of the state, giving it the distinction of becoming the first state in the country to publish the entire voters' lists with photographs."A 100 per cent in photo electoral rolls in Haryana has been achieved with the constant and sincere efforts by Chief Electoral Officer (CEO) and Haryana Electronics Development Corporation (Hartron) during the last one year. Normally it is very difficult to achieve photo electoral coverage beyond 96 to 97 percent," said a spokesperson of Hartron here Thursday evening. Hartron is a state level agency that looks after the preparation of computerised voters' lists and Electoral Photo Identity Cards (EPICs) in the state.
"Hartron first undertook the task of preparation of EPICs during 1993-94. Its
work has been appreciated by the Election Commission of India and we have also
lent our expertise to various other states,"
said the spokesperson. He added that publication of voters' lists with photographs would ensure that there will be no bogus voting in the state.

India to lift ban on wheat exports

Notification to lift the two-year-old ban would be issued only after the end of the 15th Lok Sabha elections
New Delhi: In a move that is expected to improve the country's agriculture sector, the Government of India has taken an in principle decision to lift the two-year-old ban on export of wheat.The empowered group of ministers (eGoM), led by External Affairs Minister Pranab Mukherjee that met on Thursday, however, decided that the notification to this would be issued only after the end of the elections, reports IANS. A formal clearance to this would also be taken from the Election Commission (EC), said a member of the eGoM. The model code of conduct, which came into affect after the EC announced the Lok Sabha elections Monday last, restrains the government from taking any major decisions that could lure voters. According to the official, about two million tonnes of wheat would be allowed for exports. The government banned export of wheat in February 2007 while export of non-basmati rice was banned in April last year to boost domestic supply and contain price rise. A committee of secretaries, to be headed by Cabinet Secretary K M Chandrasekhar, would work out the modalities of the exports. According to the eGoM member, curbs on the export of non-basmati rice would continue and the minimum export price on basmati would stay at the present level.

Monday, March 2, 2009

Haryana में चुनाव 7 मई को

चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के लिए बिगुल बजाते हुए 16 अप्रैल से 13 मई तक पांच चरणों में चुनाव की घोषणा कर दी। मतगणना 16 मई को होगी। आंध्र प्रदेश, सिक्किम और उड़ीसा विधानसभाओं के लिए भी इसके साथ ही मतदान करा लिया जाएगा।
15 राज्यों व 7 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान एक ही चरण में होगा। 7 मई को हरियाणा, दिल्ली, व राजस्थान में वोट पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में मतदान होगा। हरियाणा में फोटोयुक्त मतदाता सूची से मतदान होगा। सूची का कार्य पूरा हो चुका है।

Haryana Budget2009 at a glance

Consolidated Fund (2009-10) Rupee Comes From Consolidated Fund (2009-10)Rupee Goes To
Haryana State Income and Per Capita Income at current Prices
Haryana State Income and Per Capita Income at constant 1999-2000 Prices
Revenue Surplus (+) /Deficit (-) as percentage of GSDP
Fiscal Deficit As a Percentage of GSDP
Total Subsidy
Salary And Pension Expenditure of the State
State Debt Liability and State Guarantees-Outstanding
Grants-In Aid
Interest Payment -Revenue Receipts (Graph)