Showing posts with label Coach. Show all posts
Showing posts with label Coach. Show all posts
Sunday, March 15, 2009
एथलेटिक्स कोच ने मैदान में ली अंतिम सांस
सिरसा/फरीदाबाद : एक खिलाड़ी की हमेशा यह तमन्ना रहती है कि वह अपनी अंतिम सांस तक किसी न किसी रूप में खेलों से जुड़ा रहे। सिरसा के एथलेटिक कोच व कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी हरमिंदर सिंह गिल के साथ ऐसा ही हुआ। शनिवार को खेल मैदान पर ही हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। पचास वर्षीय एचएस गिल फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर के मैदान पर शनिवार से शुरू हुई हरियाणा खेल विभाग की तीन दिवसीय प्रदेश खेलकूद में भाग लेने आए हुए थे। दोपहर बाद वह हिसार मंडल की टीम की ओर से हैंडबाल का मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरे। इस मैच में हरमिंदर गिल ने स्वभाव के अनुरूप शानदार खेल दिखाया, हालांकि हिसार टीम यह मैच हार गई। सिरसा के ही कोच राजेंद्र व पम्मी ने बताया कि यह मुकाबला खत्म होने के बाद वे बास्केटबाल कोर्ट पर पहुंचे, वहीं गिल ने कहा कि उन्हें सीने में दर्द हो रहा है। इतना कहते ही वह वहीं गिर पडे़।
Subscribe to:
Posts (Atom)