Showing posts with label women candidates. Show all posts
Showing posts with label women candidates. Show all posts

Sunday, May 10, 2009

महिलाओं को भी भा गया यह चुनाव

लोकसभा चुनाव में 14 महिलाएं अपना भाग्य आजमाया। यह अपने आप में रिकार्ड है कि इतनी संख्या में महिला उम्मीदवार चुनाव में है। पिछला रिकार्ड 10 महिला उम्मीदवारों का 1984 का है। 1967 के पहले लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक महिला उम्मीदवार थी, जबकि 1971 के चुनाव में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थी। इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या और भी बढ़ सकती थी, मगर नाम वापस लेने के अंतिम दिन चार महिला उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इस बार चुनाव में भाग्य आजमा रही महिला उम्मीदवारों में सबसे अधिक तीन महिला उम्मीदवार भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल से दो-दो, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, सोनीपत से एक-एक महिला उम्मीदवार मैदान में है। प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस की दो महिला उम्मीदवार कुमारी सैलजा व श्रुति चौधरी, भाजपा से सुधा यादव, समस्त भारतीय पार्टी से नील कंवल उर्फ नीलम अग्रवाल व रेखा सिंह चुनाव में है।