Showing posts with label भजन. Show all posts
Showing posts with label भजन. Show all posts

Monday, December 8, 2008

चंद्रमोहन को परिवार से निकाला



धर्म बदल कर दूसरी शादी रचाने वाले कांग्रेसी नेता चंद्रमोहन से अब परिवार ने भी किनारा कर लिया है। भजन परिवार ने सोमवार को हिसार में पत्रकार वार्ता में कहा कि चंद्रमोहन कि इस हरकत से परिवार शर्मिंदा है और उससे अब परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। हाँ, उन्होंने चंद्रमोहन की पूर्व पत्नी सीमा बिश्नोई और बच्चों की पूरी देखभाल का वादा किया। कांफ्रेंस में भजन के साथ बेटे कुलदीप और मां जसमा देवी भी थी। भजन ने कहा कि चंद्रमोहन कि हरकत से पूरा परिवार शर्मिंदा है। अब मेरे परिवार का उससे कोई नाता नहीं है। इस संकट कि घड़ी में हमारा परिवार सीमा बिश्नोई और उसके बच्चों के साथ है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व चंद्रमोहन से बात हुई थी लेकिन तब उसने वैष्णों देवी में होने की बात कही थी।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि दो साल से चंद्रमोहन से राजनितिक रिश्ते ख़त्म हो चुके थे। अब परिवार से बेदखल कर दिया गया है।
हरियाणा के पूर्व deputy सी एम् चंद्रमोहन ने इस्लाम धर्म कबूल कर दूसरी शादी रचा ली है।